Join BJYM सदस्यता अभियान के तहत गरियाबंद दौरे पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष Join BJYM सदस्यता अभियान के तहत गरियाबंद दौरे पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए चलाए जा रहे Join BJYM महा सदस्यता अभियान के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा शुक्रवार को गरियाबंद जिले के दौरे पर पहुंचे। बस्तर संभाग के सभी जिलों का दौरा पूर्ण करने के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष का राजिम आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों एवं भाजपा के झंडों के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। राजिम पहुंचकर राहुल टिकरिहा ने श्री राजीव लोचन भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस बार के सदस्यता अभियान में प्रदेश भर से 2 लाख युवा मतदाताओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ा जाएगा जिसके लिए स्वयं जिला जिला जाकर अभियान को तेज कर रहे है। युवा ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रत्येक युवा को भाजपा से जोड़ना आवश्यक है। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे l
Join BJYM सदस्यता अभियान के तहत गरियाबंद दौरे पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष Join BJYM सदस्यता अभियान के तहत गरियाबंद दौरे पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए चलाए जा रहे Join BJYM महा सदस्यता अभियान के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष
राहुल टिकरिहा शुक्रवार को गरियाबंद जिले के दौरे पर पहुंचे। बस्तर संभाग के सभी जिलों का दौरा पूर्ण करने के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष का राजिम आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों एवं भाजपा के झंडों के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को
मिला। राजिम पहुंचकर राहुल टिकरिहा ने श्री राजीव लोचन भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस बार के सदस्यता अभियान में प्रदेश भर से 2 लाख युवा मतदाताओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ा जाएगा जिसके लिए स्वयं जिला जिला जाकर अभियान को तेज कर रहे
है। युवा ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रत्येक युवा को भाजपा से जोड़ना आवश्यक है। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे l
- Join BJYM सदस्यता अभियान के तहत गरियाबंद दौरे पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष Join BJYM सदस्यता अभियान के तहत गरियाबंद दौरे पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए चलाए जा रहे Join BJYM महा सदस्यता अभियान के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा शुक्रवार को गरियाबंद जिले के दौरे पर पहुंचे। बस्तर संभाग के सभी जिलों का दौरा पूर्ण करने के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष का राजिम आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों एवं भाजपा के झंडों के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। राजिम पहुंचकर राहुल टिकरिहा ने श्री राजीव लोचन भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस बार के सदस्यता अभियान में प्रदेश भर से 2 लाख युवा मतदाताओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ा जाएगा जिसके लिए स्वयं जिला जिला जाकर अभियान को तेज कर रहे है। युवा ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रत्येक युवा को भाजपा से जोड़ना आवश्यक है। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे l4
- धमतरी में बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में यूथ कांग्रेस ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया धमतरी में बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में यूथ कांग्रेस ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग कार्यालय का घेराव कर सरकार और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी हुई है,जिससे आम जनता परेशान है। उनका कहना है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 400 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की व्यवस्था की थी, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार ने इसे घटाकर 200 यूनिट कर दिया है, जिससे लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। वहीं प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिजली दरों और यूनिट माफी से जुड़े फैसले शासन स्तर पर लिए जाते हैं और विभाग केवल शासन के निर्देशों का पालन करता है। इधर यूथ कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।2
- श्रावण मास में गूंजेगी शिवभक्ति, आज 7अगस्त से शुरू होगी संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा।* रिपोर्टर रोहित वर्मा खरोरा *श्रावण मास में गूंजेगी शिवभक्ति, आज 7अगस्त से शुरू होगी संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा।* खरोरा पंडित गिरीश शर्मा व्यास भागवताचार्य के श्रीमुख से होगा कथा वाचन, प्रथम दिन निकलेगी मुख्य कलश एवं शोभायात्रा। श्रावण मास के पावन अवसर पर नगर में संगीतमय श्री शिवमहापुराण का का भव्य आयोजन 7 अगस्त (शुक्रवार) से 12अगस्त ( बुधवार) तक किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन नगर के श्रद्धालुओं एवं कथा समिति के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कथा को लेकर नगर में उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है तथा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कथा का वाचन छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध पडित गिरीश शर्मा व्यास भागवत आचार्यके श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक श्री शनि बजरंग शिव शक्ति मंदिर गांधीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य के पीछे प्रहलदवा तालाब के पास रायपुर में किया जाएगा। कथा के दौरान भगवान शिव की महिमा, शिवभक्ति एवं सनातन धर्म के प्रेरणादायी प्रसंगी का रसपान श्रद्धालुओं को कराया जाएगा। आयोजन के प्रथम दिन 7 अगस्त शुक्रवार को को भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और भगवान भोलेनाथ के जयघोषों के साथ निकलने वाली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कथा समिति ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान शिव की पावन कथा का श्रवण करने और धर्मलाभ अर्जित करने का आग्रह किया है। समिति का कहना है कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का सर्वश्रेष्ठ समय माना जाता है। इस पावन माह में श्रद्धा और भक्ति के साथ शिवमहापुराण कथा का श्रवण करने से जीवन में सुख, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। श्रावण मास में आयोजित होने वाली इस संगीतमय शिवमहापुराण कथा को लेकर पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। यह शिव पुराण कथा के आयोजन करता श्रीमती निर्मला कैलाश देवांगन, तोरन लाल ,ललित ,अंशु रवि, वंश समस्त देवांगन परिवार।4
- राजनांदगांव की पुलिस अधीक्षक (SP) Ankita Sharma ने सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों (जैसे प्रधान आरक्षक विष्णु सिंह राजपूत और अन्य आरक्षकों) को शाल, राजनांदगांव की पुलिस अधीक्षक (SP) Ankita Sharma ने सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों (जैसे प्रधान आरक्षक विष्णु सिंह राजपूत और अन्य आरक्षकों) को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी है। उन्होंने पुलिस विभाग में उनकी लंबी, उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं के लिए आभार जताते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। #CGNews #ChhattisgarhNews #chhattisghar #छत्तीसगढ़ब्रेकिंगन्यूज #ChhattisgarhBreakingNews1
- रायपुर में जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन। आयुष विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा सांस्कृतिक भवन, डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड में आयोजित जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर में 1,190 मरीजों को निःशुल्क जांच, उपचार और दवाइयों का लाभ मिला। शिविर का शुभारंभ रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने किया। आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी, नेत्र, दंत और कैंसर जांच सहित कई स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। शिविर में 156 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, 8 मोतियाबिंद मरीजों का पंजीयन हुआ और 450 लोगों को आयुष काढ़ा भी वितरित किया गया। आयुष विभाग ने औषधीय पौधों की प्रदर्शनी और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति भी जागरूक किया।2
- सरस्वती शिशु मंदिर कुरूद में पुलिस का जागरूकता अभियान,500 छात्र-छात्राए हुए शामिल धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, नशामुक्ति, यातायात नियम और कानून संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में कुरूद थाना पुलिस ने सरस्वती शिशु मंदिर कुरूद में कक्षा 8वीं से 12वीं तक के करीब 500 छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान डायल-112 की उपयोगिता, ऑनलाइन ठगी से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस ने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने, अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, थाना प्रभारी, पुलिस स्टाफ तथा शिक्षकगण भी मौजूद रहे।1
- नवापारा में रासुका कार्रवाई के बीच हंगामा, फिल्मी स्टाइल में पुलिस गाड़ी का किया पीछा, 15 आरोपी गिरफ्तार; नगर में निकला आरोपियों का जुलूस नवापारा में रासुका कार्रवाई के बीच हंगामा, फिल्मी स्टाइल में पुलिस गाड़ी का किया पीछा, 15 आरोपी गिरफ्तार; नगर में निकला आरोपियों का जुलूस नवापारा राजिम:- रायपुर जिले के गोबरा-नवापारा में गुरुवार को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत की जा रही पुलिस कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हो गया। आबकारी प्रकरण में जेल में निरुद्ध रहे टुमन उर्फ लल्ला सोनवानी के खिलाफ जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी रासुका आदेश का पालन कराने पहुंची पुलिस टीम को आरोपी के परिजनों के विरोध का सामना करना पड़ा। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस और परिजनों के बीच झूमाझटकी तक की नौबत आ गई। आरोप है कि परिजनों ने पुलिस के शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और झूमाझटकी की तथा कार्रवाई रोकने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, आरोपी के परिजनों ने फिल्मी स्टाइल में पुलिस वाहन का पीछा भी किया और रास्ते में गाड़ी रोककर कार्रवाई बाधित करने की कोशिश की। नगर में निकाला जुलूस घटना की सूचना मिलते ही नगर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी लल्ला सोनवानी सहित विरोध कर रहे सभापति और उसके परिजनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद थाना से लेकर अस्पताल तक पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोपियों को ले जाया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान कुछ आरोपियों द्वारा पुलिसकर्मियों को धमकी देने तथा पुलिस वाहन को पेट्रोल बम से उड़ाने जैसी गंभीर धमकियां भी दी गईं। मामले में शासकीय कार्य में बाधा, धमकी, पुलिस से मारपीट एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत अलग से प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है तथा वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। नगर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद कार्रवाई के दौरान सीएसपी तुलसी लेकाम, एसडीएम रवि सिंह, अभनपुर थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम, गोबरा नवापारा थाना प्रभारी जितेंद्र दुबे सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। नवापारा नगरवासियों ने पुलिस की इस कार्रवाई को अब तक का सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में नगरवासियों की भीड़ जमा हो गई थी।3