logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बंद फैक्ट्री से लोहा चोरी करने वाले 03 आरोपियों को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद किया* *बंद फैक्ट्री से लोहा चोरी करने वाले 03 आरोपियों को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद किया* ▪️ *रात्रि के समय बंद फैक्ट्री में प्रवेश कर लोहे की प्लेट चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई।* ▪️ *फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना एवं तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी का खुलासा किया गया।* ▪️ *आरोपियों के कब्जे से चोरी गई लगभग ₹40,000 मूल्य की लोहे की प्लेट बरामद कर जप्त की गई तथा प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की गई।* ▪️ *दुर्ग पुलिस द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।* मुख्य बिंदु : थाना जामुल क्षेत्रांतर्गत स्थित बी.एस. कास्टिंग कंपनी, प्लॉट नंबर 34-बी, इंडस्ट्रियल एरिया भिलाई से रात्रि के समय अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लोहे की प्लेट चोरी किए जाने की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 549/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। संक्षिप्त विवरण : प्रार्थी जितेन्द्र पाण्डेय, निवासी जवाहर नगर, भिलाई द्वारा दिनांक 31.07.2026 की रात्रि फैक्ट्री से लगभग ₹40,000 मूल्य की लोहे की प्लेट चोरी होने की सूचना थाना जामुल में दी गई। प्रकरण दर्ज कर पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों, मुखबिर सूचना एवं संदिग्धों के हुलिये के आधार पर संदेही रवि विश्वकर्मा उर्फ खेलू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने साथी राहुल कुर्रे एवं एक विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के निशानदेही पर चोरी गई लोहे की प्लेट बरामद की गई। आरोपीगण को दिनांक 07.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया तथा विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की गई। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) : आरोपीगण रात्रि के समय बंद पड़ी फैक्ट्री में प्रवेश कर भारी लोहे की प्लेट चोरी कर ले जाते थे ताकि सुनसान समय का लाभ उठाकर पकड़े जाने से बच सकें। घटना का कारण : आर्थिक लाभ प्राप्त करने की नीयत से फैक्ट्री परिसर से लोहे की प्लेट चोरी करना। घटनास्थल : बी.एस. कास्टिंग कंपनी, प्लॉट नंबर 34-बी, इंडस्ट्रियल एरिया, भिलाई, थाना जामुल, जिला दुर्ग। आरोपी का नाम : 1. रवि विश्वकर्मा उर्फ खेलू, उम्र 21 वर्ष, निवासी गौतम नगर, सन्यासी गली, थाना खुर्सीपार, जिला दुर्ग। 2. राहुल कुर्रे, उम्र 21 वर्ष, निवासी गौतम नगर, सेक्टर-1, जोन-1, थाना खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग। 3. एक विधि से संघर्षरत बालक। जप्त सामग्री : 1. चोरी की गई लोहे की प्लेट, अनुमानित कीमत ₹40,000। सराहनीय कार्य : उक्त कार्रवाई में थाना जामुल पुलिस के विवेचना दल एवं पेट्रोलिंग स्टाफ द्वारा सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, मुखबिर सूचना का त्वरित सत्यापन तथा सतत प्रयासों से आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की संपत्ति बरामद करने में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। —0000—

15 hrs ago
user_हेमंत उमरे ,7509375525
हेमंत उमरे ,7509375525
दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
15 hrs ago

बंद फैक्ट्री से लोहा चोरी करने वाले 03 आरोपियों को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद किया* *बंद फैक्ट्री से लोहा चोरी करने वाले 03 आरोपियों को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद किया* ▪️ *रात्रि के समय बंद फैक्ट्री में प्रवेश कर लोहे की प्लेट चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई।* ▪️ *फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना एवं तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी का खुलासा किया गया।* ▪️ *आरोपियों के कब्जे से चोरी गई लगभग ₹40,000 मूल्य की लोहे की प्लेट बरामद कर जप्त की गई तथा प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की गई।* ▪️ *दुर्ग पुलिस द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।* मुख्य बिंदु : थाना जामुल क्षेत्रांतर्गत स्थित बी.एस. कास्टिंग कंपनी, प्लॉट नंबर 34-बी, इंडस्ट्रियल एरिया भिलाई से रात्रि के समय अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लोहे की प्लेट चोरी किए जाने की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 549/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। संक्षिप्त विवरण : प्रार्थी जितेन्द्र पाण्डेय, निवासी जवाहर नगर, भिलाई द्वारा दिनांक 31.07.2026 की रात्रि फैक्ट्री से लगभग ₹40,000 मूल्य की लोहे की प्लेट चोरी होने की सूचना थाना जामुल में दी गई। प्रकरण दर्ज कर पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों, मुखबिर सूचना एवं संदिग्धों के हुलिये के आधार पर संदेही रवि विश्वकर्मा उर्फ खेलू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने साथी राहुल कुर्रे एवं एक विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के निशानदेही पर चोरी गई लोहे की प्लेट बरामद की गई। आरोपीगण को दिनांक 07.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया तथा विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की गई। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) : आरोपीगण रात्रि के समय बंद पड़ी फैक्ट्री में प्रवेश कर भारी लोहे की प्लेट चोरी कर ले जाते थे ताकि सुनसान समय का लाभ उठाकर पकड़े जाने से बच सकें। घटना का कारण : आर्थिक लाभ प्राप्त करने की नीयत से फैक्ट्री परिसर से लोहे की प्लेट चोरी करना। घटनास्थल : बी.एस. कास्टिंग कंपनी, प्लॉट नंबर 34-बी, इंडस्ट्रियल एरिया, भिलाई, थाना जामुल, जिला दुर्ग। आरोपी का नाम : 1. रवि विश्वकर्मा उर्फ खेलू, उम्र 21 वर्ष, निवासी गौतम नगर, सन्यासी गली, थाना खुर्सीपार, जिला दुर्ग। 2. राहुल कुर्रे, उम्र 21 वर्ष, निवासी गौतम नगर, सेक्टर-1, जोन-1, थाना खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग। 3. एक विधि से संघर्षरत बालक। जप्त सामग्री : 1. चोरी की गई लोहे की प्लेट, अनुमानित कीमत ₹40,000। सराहनीय कार्य : उक्त कार्रवाई में थाना जामुल पुलिस के विवेचना दल एवं पेट्रोलिंग स्टाफ द्वारा सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, मुखबिर सूचना का त्वरित सत्यापन तथा सतत प्रयासों से आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की संपत्ति बरामद करने में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। —0000—

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • सरस्वती शिशु मंदिर कुरूद में पुलिस का जागरूकता अभियान,500 छात्र-छात्राए हुए शामिल धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, नशामुक्ति, यातायात नियम और कानून संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में कुरूद थाना पुलिस ने सरस्वती शिशु मंदिर कुरूद में कक्षा 8वीं से 12वीं तक के करीब 500 छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान डायल-112 की उपयोगिता, ऑनलाइन ठगी से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस ने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने, अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, थाना प्रभारी, पुलिस स्टाफ तथा शिक्षकगण भी मौजूद रहे।
    1
    सरस्वती शिशु मंदिर कुरूद में पुलिस का जागरूकता अभियान,500 छात्र-छात्राए हुए शामिल 
धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, नशामुक्ति, यातायात नियम और कानून संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में कुरूद थाना पुलिस ने सरस्वती शिशु मंदिर कुरूद में कक्षा 8वीं से 12वीं तक के करीब 500 छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान डायल-112 की उपयोगिता, ऑनलाइन ठगी से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस ने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने, अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, थाना प्रभारी, पुलिस स्टाफ तथा शिक्षकगण भी मौजूद रहे।
    user_Deepak Sahu Asian news
    Deepak Sahu Asian news
    Social Media Manager कुरुद, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • Join BJYM सदस्यता अभियान के तहत गरियाबंद दौरे पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष Join BJYM सदस्यता अभियान के तहत गरियाबंद दौरे पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए चलाए जा रहे Join BJYM महा सदस्यता अभियान के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा शुक्रवार को गरियाबंद जिले के दौरे पर पहुंचे। बस्तर संभाग के सभी जिलों का दौरा पूर्ण करने के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष का राजिम आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों एवं भाजपा के झंडों के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। राजिम पहुंचकर राहुल टिकरिहा ने श्री राजीव लोचन भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस बार के सदस्यता अभियान में प्रदेश भर से 2 लाख युवा मतदाताओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ा जाएगा जिसके लिए स्वयं जिला जिला जाकर अभियान को तेज कर रहे है। युवा ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रत्येक युवा को भाजपा से जोड़ना आवश्यक है। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे l
    4
    Join BJYM सदस्यता अभियान के तहत गरियाबंद दौरे पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष
Join BJYM सदस्यता अभियान के तहत गरियाबंद दौरे पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष
गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए चलाए जा रहे Join BJYM महा सदस्यता अभियान के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा शुक्रवार को गरियाबंद जिले के दौरे पर पहुंचे। बस्तर संभाग के सभी जिलों का दौरा पूर्ण करने के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष का राजिम आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों एवं भाजपा के झंडों के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। राजिम पहुंचकर राहुल टिकरिहा ने श्री राजीव लोचन भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस बार के सदस्यता अभियान में प्रदेश भर से 2 लाख युवा मतदाताओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ा जाएगा जिसके लिए स्वयं जिला जिला जाकर अभियान को तेज कर रहे है। युवा ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रत्येक युवा को भाजपा से जोड़ना आवश्यक है। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे l
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • श्रावण मास में गूंजेगी शिवभक्ति, आज 7अगस्त से शुरू होगी संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा।* रिपोर्टर रोहित वर्मा खरोरा *श्रावण मास में गूंजेगी शिवभक्ति, आज 7अगस्त से शुरू होगी संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा।* खरोरा पंडित गिरीश शर्मा व्यास भागवताचार्य के श्रीमुख से होगा कथा वाचन, प्रथम दिन निकलेगी मुख्य कलश एवं शोभायात्रा। श्रावण मास के पावन अवसर पर नगर में संगीतमय श्री शिवमहापुराण का का भव्य आयोजन 7 अगस्त (शुक्रवार) से 12अगस्त ( बुधवार) तक किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन नगर के श्रद्धालुओं एवं कथा समिति के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कथा को लेकर नगर में उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है तथा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कथा का वाचन छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध पडित गिरीश शर्मा व्यास भागवत आचार्यके श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक श्री शनि बजरंग शिव शक्ति मंदिर गांधीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य के पीछे प्रहलदवा तालाब के पास रायपुर में किया जाएगा। कथा के दौरान भगवान शिव की महिमा, शिवभक्ति एवं सनातन धर्म के प्रेरणादायी प्रसंगी का रसपान श्रद्धालुओं को कराया जाएगा। आयोजन के प्रथम दिन 7 अगस्त शुक्रवार को को भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और भगवान भोलेनाथ के जयघोषों के साथ निकलने वाली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कथा समिति ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान शिव की पावन कथा का श्रवण करने और धर्मलाभ अर्जित करने का आग्रह किया है। समिति का कहना है कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का सर्वश्रेष्ठ समय माना जाता है। इस पावन माह में श्रद्धा और भक्ति के साथ शिवमहापुराण कथा का श्रवण करने से जीवन में सुख, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। श्रावण मास में आयोजित होने वाली इस संगीतमय शिवमहापुराण कथा को लेकर पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। यह शिव पुराण कथा के आयोजन करता श्रीमती निर्मला कैलाश देवांगन, तोरन लाल ,ललित ,अंशु रवि, वंश समस्त देवांगन परिवार।
    4
    श्रावण मास में गूंजेगी शिवभक्ति, आज 7अगस्त से शुरू होगी संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा।*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
खरोरा 
*श्रावण मास में गूंजेगी शिवभक्ति, आज 7अगस्त से शुरू होगी संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा।*
खरोरा 
पंडित गिरीश शर्मा व्यास भागवताचार्य के श्रीमुख से होगा कथा वाचन, प्रथम दिन निकलेगी मुख्य कलश एवं शोभायात्रा।  श्रावण मास के पावन अवसर पर नगर में संगीतमय श्री शिवमहापुराण का का भव्य आयोजन 7 अगस्त (शुक्रवार) से 12अगस्त ( बुधवार) तक किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन नगर के श्रद्धालुओं एवं कथा समिति के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कथा को लेकर नगर में उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है तथा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कथा का वाचन छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध पडित गिरीश शर्मा व्यास  भागवत आचार्यके श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक श्री शनि बजरंग शिव शक्ति मंदिर गांधीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य के पीछे प्रहलदवा तालाब के पास रायपुर में किया जाएगा। कथा के दौरान भगवान शिव की महिमा, शिवभक्ति एवं सनातन धर्म के प्रेरणादायी प्रसंगी का रसपान श्रद्धालुओं को कराया
जाएगा। आयोजन के प्रथम दिन 7 अगस्त शुक्रवार को को भव्य कलश एवं शोभायात्रा
निकाली जाएगी।   बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और भगवान भोलेनाथ के जयघोषों के साथ निकलने वाली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कथा समिति ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान शिव की पावन कथा का श्रवण करने और धर्मलाभ अर्जित करने का आग्रह किया है। समिति का कहना है कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का सर्वश्रेष्ठ समय माना जाता है। इस पावन माह में श्रद्धा और भक्ति के साथ शिवमहापुराण कथा का श्रवण करने से जीवन में सुख, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। श्रावण मास में आयोजित होने वाली इस संगीतमय शिवमहापुराण कथा को लेकर पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
यह शिव पुराण कथा के आयोजन करता श्रीमती निर्मला कैलाश देवांगन, तोरन लाल ,ललित ,अंशु रवि, वंश समस्त देवांगन परिवार।
    user_रोहित वर्मा
    रोहित वर्मा
    खरोरा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • तुफैल ने किया भूपेश,दीपक बैज की साजिश को फेल, युवाओ से माफ़ी माँगो DCM विजय शर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो किया पोस्ट
    1
    तुफैल ने किया भूपेश,दीपक बैज की साजिश को फेल, युवाओ से माफ़ी माँगो DCM विजय शर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो किया पोस्ट
    user_Jeevan Yadav
    Jeevan Yadav
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • टैक्स नहीं तो पीडीएस नहीं, मसोरा पंचायत का फरमान, रसीद दिखाने पर मिलेगा पीडीएस टैक्स नहीं तो पीडीएस नहीं, मसोरा पंचायत का फरमान, रसीद दिखाने पर मिलेगा पीडीएस राशन लेने पहुंचे ग्रामीणों से 200 रुपए घर टैक्स वसूली का आरोप, कोण्डागांव के मसोरा में पीडीएस दुकान पर पंचायत की कार्रवाई पर उठे सवाल
    1
    टैक्स नहीं तो पीडीएस नहीं, मसोरा पंचायत का फरमान,
 रसीद दिखाने पर मिलेगा पीडीएस
टैक्स नहीं तो पीडीएस नहीं, मसोरा पंचायत का फरमान,
रसीद दिखाने पर मिलेगा पीडीएस
राशन लेने पहुंचे ग्रामीणों से 200 रुपए घर टैक्स वसूली का आरोप,
कोण्डागांव के मसोरा में पीडीएस दुकान पर पंचायत की कार्रवाई पर उठे सवाल
    user_DEVWRAT TANDIYA
    DEVWRAT TANDIYA
    भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • बुरहानपुर में ताप्ती नदी के राजघाट पर आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल के दौरान मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में ताप्ती नदी के राजघाट पर आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल के दौरान, एएसआई पवन देशमुख लोगों को पानी से बचाने का तरीका सिखा रहे थे। रस्सी फेंकते समय उनका संतुलन बिगड़ा और वे खुद नदी में जा गिरे, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े और वीडियो वायरल हो गया।
    1
    बुरहानपुर में ताप्ती नदी के राजघाट पर आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल के दौरान
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में ताप्ती नदी के राजघाट पर आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल के दौरान, एएसआई पवन देशमुख लोगों को पानी से बचाने का तरीका सिखा रहे थे। रस्सी फेंकते समय उनका संतुलन बिगड़ा और वे खुद नदी में जा गिरे, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े और वीडियो वायरल हो गया।
    user_POLICE DOST NEWS
    POLICE DOST NEWS
    Media company Raipur, Chhattisgarh•
    17 hrs ago
  • जीव-जंतु बोर्ड बना, मगर चूहों पर लगाम नहीं! लाखों का नुकसान करने वाला ‘चूहा’ पकड़ा, अब वन विभाग बताए—आगे क्या है कानूनी प्रक्रिया? जीव-जंतु बोर्ड बना, मगर चूहों पर लगाम नहीं! लाखों का नुकसान करने वाला ‘चूहा’ पकड़ा, अब वन विभाग बताए—आगे क्या है कानूनी प्रक्रिया? छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार के कार्यकाल में जीव-जंतुओं के संरक्षण और उनसे जुड़े विषयों के लिए बोर्ड का गठन किया गया था। उम्मीद थी कि इससे जीव-जंतुओं की स्थिति, उनकी गणना, संरक्षण और मानव-वन्यजीव जीव जंतु संघर्ष जैसे मामलों पर प्रभावी काम होगा। लेकिन सवाल यह है कि क्या वास्तव में इसका असर जमीन पर दिखाई दिया? कम से कम मेरे अनुभव ने तो एक अलग ही तस्वीर सामने रखी है।पिछले करीब एक वर्ष में एक चूहे ने घर में एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कपड़े और जरूरी दस्तावेजों सहित लाखों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा दिया। आखिरकार काफी मशक्कत के बाद इस ‘लाखों का नुकसान करने वाले चूहे’ को पकड़ लिया गया। अब असली सवाल शुरू हुआ। चूहा पकड़ने के बाद उसे कहां सौंपा जाए? उसके साथ क्या कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाए? क्या उसका पंचनामा बनेगा? क्या वन विभाग उसका परीक्षण या पहचान करेगा? क्या उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा? या फिर किसी अन्य विभाग को सौंपा जाएगा? इन सवालों का स्पष्ट जवाब मुझे भी नहीं मिल पाया। वन परिक्षेत्र अधिकारी के कहने पर पकड़े गए चूहे को बलौदाबाजार वनमंडलाधिकारी कार्यालय में सुपुर्द कर दिया गया, क्योंकि जिला मुख्यालय में जीव जंतु बोर्ड का कोई कार्यालय नहीं है। लेकिन यहां भी सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर चूहे को पकड़ने के बाद कानूनन आगे की प्रक्रिया क्या है? अगर जीव-जंतुओं के संरक्षण और प्रबंधन के लिए बोर्ड और विभागीय व्यवस्था मौजूद है, तो आम नागरिक को ऐसी स्थिति में स्पष्ट प्रक्रिया क्यों नहीं बताई जाती? एक तरफ घर में चूहा लाखों रुपये की संपत्ति बर्बाद कर दे और दूसरी तरफ उसे पकड़ने के बाद नागरिक खुद यह पूछता रहे कि अब इसे लेकर जाएं तो जाएं कहां! व्यंग्य अपनी जगह है, लेकिन सवाल गंभीर है। क्या छत्तीसगढ़ में जीव-जंतुओं की कोई व्यवस्थित गणना हुई है? क्या शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मानव-जीव संघर्ष से होने वाले नुकसान का कोई आंकड़ा तैयार किया जाता है? आम नागरिक अपने घर में उत्पात मचा रहे जीव-जंतुओं से परेशान हो तो उसे किस विभाग से संपर्क करना चाहिए और कौन सी वैधानिक प्रक्रिया अपनानी चाहिए? सरकार चाहे कांग्रेस की रही हो या वर्तमान विष्णुदेव साय सरकार—बोर्ड बनाने और सरकारी कार्यालयों में फाइलें चलाने से आगे बढ़कर जमीन पर स्पष्ट व्यवस्था भी दिखाई देनी चाहिए। फिलहाल मेरा चूहा तो पकड़ लिया गया है। अब गेंद वन विभाग के पाले में है। वन विभाग बताए—इस चूहे का आगे क्या होगा और इसे पकड़ने के बाद कानून के मुताबिक कौन-सी प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए?
    1
    जीव-जंतु बोर्ड बना, मगर चूहों पर लगाम नहीं! लाखों का नुकसान करने वाला ‘चूहा’ पकड़ा, अब वन विभाग बताए—आगे क्या है कानूनी प्रक्रिया?
जीव-जंतु बोर्ड बना, मगर चूहों पर लगाम नहीं! लाखों का नुकसान करने वाला ‘चूहा’ पकड़ा, अब वन विभाग बताए—आगे क्या है कानूनी प्रक्रिया?
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार के कार्यकाल में जीव-जंतुओं के संरक्षण और उनसे जुड़े विषयों के लिए बोर्ड का गठन किया गया था। उम्मीद थी कि इससे जीव-जंतुओं की स्थिति, उनकी गणना, संरक्षण और मानव-वन्यजीव जीव जंतु संघर्ष जैसे मामलों पर प्रभावी काम होगा। लेकिन सवाल यह है कि क्या वास्तव में इसका असर जमीन पर दिखाई दिया?
कम से कम मेरे अनुभव ने तो एक अलग ही तस्वीर सामने रखी है।पिछले करीब एक वर्ष में एक चूहे ने घर में एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कपड़े और जरूरी दस्तावेजों सहित लाखों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा दिया। आखिरकार काफी मशक्कत के बाद इस ‘लाखों का नुकसान करने वाले चूहे’ को पकड़ लिया गया।
अब असली सवाल शुरू हुआ।
चूहा पकड़ने के बाद उसे कहां सौंपा जाए? उसके साथ क्या कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाए? क्या उसका पंचनामा बनेगा? क्या वन विभाग उसका परीक्षण या पहचान करेगा? क्या उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा? या फिर किसी अन्य विभाग को सौंपा जाएगा?
इन सवालों का स्पष्ट जवाब मुझे भी नहीं मिल पाया।
वन परिक्षेत्र अधिकारी के कहने पर पकड़े गए चूहे को बलौदाबाजार वनमंडलाधिकारी कार्यालय में सुपुर्द कर दिया गया, क्योंकि जिला मुख्यालय में जीव जंतु बोर्ड का कोई कार्यालय नहीं है। लेकिन यहां भी सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर चूहे को पकड़ने के बाद कानूनन आगे की प्रक्रिया क्या है?
अगर जीव-जंतुओं के संरक्षण और प्रबंधन के लिए बोर्ड और विभागीय व्यवस्था मौजूद है, तो आम नागरिक को ऐसी स्थिति में स्पष्ट प्रक्रिया क्यों नहीं बताई जाती?
एक तरफ घर में चूहा लाखों रुपये की संपत्ति बर्बाद कर दे और दूसरी तरफ उसे पकड़ने के बाद नागरिक खुद यह पूछता रहे कि अब इसे लेकर जाएं तो जाएं कहां!
व्यंग्य अपनी जगह है, लेकिन सवाल गंभीर है।
क्या छत्तीसगढ़ में जीव-जंतुओं की कोई व्यवस्थित गणना हुई है? क्या शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मानव-जीव संघर्ष से होने वाले नुकसान का कोई आंकड़ा तैयार किया जाता है? आम नागरिक अपने घर में उत्पात मचा रहे जीव-जंतुओं से परेशान हो तो उसे किस विभाग से संपर्क करना चाहिए और कौन सी वैधानिक प्रक्रिया अपनानी चाहिए?
सरकार चाहे कांग्रेस की रही हो या वर्तमान विष्णुदेव साय सरकार—बोर्ड बनाने और सरकारी कार्यालयों में फाइलें चलाने से आगे बढ़कर जमीन पर स्पष्ट व्यवस्था भी दिखाई देनी चाहिए।
फिलहाल मेरा चूहा तो पकड़ लिया गया है।
अब गेंद वन विभाग के पाले में है।
वन विभाग बताए—इस चूहे का आगे क्या होगा और इसे पकड़ने के बाद कानून के मुताबिक कौन-सी प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए?
    user_Rajesh mishra
    Rajesh mishra
    Local News Reporter बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • धरसीवां खंड के20किलोमीटर अंतर्गत विभिन्न गांवों के सड़क बहुत ही जर्जर होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है शासन प्रशासन जल्द से जल्द नहीं बनाया जाएगा तो छत्तीसगढ़ क्रांतिसेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी उग्रआंदोलन करने की चेतावनी दिया । जिला रायपुर,धरसींवा खंड, रायपुर ग्रामीण के अंतर्गत 20 किलोमीटर तक सड़क बहुत ही जर्जर होने से छत्तीसगढ़ क्रांतिसेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने शासन प्रशासन को जल्द से जल्द बनाने को कहा गया नहीं तो उग्रआंदोलन किया जा सकता है। मलौद-मौहागांव-शांतिनगर-जांजगीरा-नकटी मार्ग की जर्जर स्थिति पर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने जताई चिंता, शीघ्र मरम्मत नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी धरसींवा खंड अंतर्गत धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मलौद, मौहागांव, शांतिनगर, जांजगीरा एवं नकटी को जोड़ने वाला मुख्य सड़क मार्ग वर्तमान में अत्यंत जर्जर एवं खस्ताहाल स्थिति में पहुंच चुका है। लगभग 20 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर जगह-जगह बड़े गड्ढे, उखड़ी हुई सड़क तथा धूल-मिट्टी के कारण आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण क्षेत्र में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं तथा लोगों के जीवन पर लगातार खतरा मंडरा रहा है। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, मजदूर, व्यापारी तथा छात्र-छात्राएं आवागमन करते हैं। क्षेत्र के अनेक स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने वाले बच्चे इसी मार्ग से रोजाना आते-जाते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण स्कूली बच्चों एवं आम नागरिकों के साथ किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। संगठन ने कहा कि धरसींवा क्षेत्र में विभिन्न औद्योगिक एवं व्यावसायिक इकाइयों के संचालन के कारण भारी वाहनों का आवागमन लगातार बढ़ा है। बड़े ट्रक, डंपर एवं अन्य मालवाहक वाहन इस मार्ग का नियमित उपयोग करते हैं, जिससे सड़क की स्थिति और अधिक खराब हो गई है। इसके बावजूद अब तक सड़क के सुधार एवं चौड़ीकरण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं धरसींवा विधानसभा के विधायक से मांग की है कि वे जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सड़क की मरम्मत एवं चौड़ीकरण कार्य प्रारंभ कराएं। संगठन का कहना है कि सड़क जैसी मूलभूत सुविधा की अनदेखी क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय है और इससे विकास के दावों की वास्तविकता भी सामने आती है। संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि शीघ्र ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया तो छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, क्षेत्र के पदाधिकारी, सेनानी तथा सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के लोग मिलकर व्यापक जनआंदोलन, धरना-प्रदर्शन एवं चक्का जाम करने के लिए बाध्य होंगे। ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली किसी भी परिस्थिति की संपूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी। संगठन ने क्षेत्र के सभी गांवों के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं आम जनता से इस जनहित के मुद्दे पर एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की है। साथ ही कहा है कि छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी लगातार छत्तीसगढ़ की जनता, किसानों, मजदूरों, युवाओं, माताओं-बहनों तथा आम नागरिकों के हक और अधिकार की आवाज उठाते रहे हैं और भविष्य में भी जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रहेगा। जारीकर्ता: छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी धरसींवा खंड, रायपुर ग्रामीण
    4
    धरसीवां खंड के20किलोमीटर अंतर्गत विभिन्न गांवों के सड़क बहुत ही जर्जर होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है शासन प्रशासन जल्द से जल्द नहीं बनाया जाएगा तो छत्तीसगढ़ क्रांतिसेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी उग्रआंदोलन करने की चेतावनी दिया ।
जिला रायपुर,धरसींवा खंड, रायपुर ग्रामीण के अंतर्गत 20 किलोमीटर तक सड़क बहुत ही जर्जर होने से छत्तीसगढ़ क्रांतिसेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने शासन प्रशासन को जल्द से जल्द बनाने को कहा गया नहीं तो उग्रआंदोलन किया जा सकता है।
मलौद-मौहागांव-शांतिनगर-जांजगीरा-नकटी मार्ग की जर्जर स्थिति पर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने जताई चिंता, शीघ्र मरम्मत नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
धरसींवा खंड अंतर्गत धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मलौद, मौहागांव, शांतिनगर, जांजगीरा एवं नकटी को जोड़ने वाला मुख्य सड़क मार्ग वर्तमान में अत्यंत जर्जर एवं खस्ताहाल स्थिति में पहुंच चुका है। लगभग 20 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर जगह-जगह बड़े गड्ढे, उखड़ी हुई सड़क तथा धूल-मिट्टी के कारण आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण क्षेत्र में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं तथा लोगों के जीवन पर लगातार खतरा मंडरा रहा है।
छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, मजदूर, व्यापारी तथा छात्र-छात्राएं आवागमन करते हैं। क्षेत्र के अनेक स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने वाले बच्चे इसी मार्ग से रोजाना आते-जाते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण स्कूली बच्चों एवं आम नागरिकों के साथ किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।
संगठन ने कहा कि धरसींवा क्षेत्र में विभिन्न औद्योगिक एवं व्यावसायिक इकाइयों के संचालन के कारण भारी वाहनों का आवागमन लगातार बढ़ा है। बड़े ट्रक, डंपर एवं अन्य मालवाहक वाहन इस मार्ग का नियमित उपयोग करते हैं, जिससे सड़क की स्थिति और अधिक खराब हो गई है। इसके बावजूद अब तक सड़क के सुधार एवं चौड़ीकरण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है।
छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं धरसींवा विधानसभा के विधायक से मांग की है कि वे जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सड़क की मरम्मत एवं चौड़ीकरण कार्य प्रारंभ कराएं। संगठन का कहना है कि सड़क जैसी मूलभूत सुविधा की अनदेखी क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय है और इससे विकास के दावों की वास्तविकता भी सामने आती है।
संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि शीघ्र ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया तो छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, क्षेत्र के पदाधिकारी, सेनानी तथा सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के लोग मिलकर व्यापक जनआंदोलन, धरना-प्रदर्शन एवं चक्का जाम करने के लिए बाध्य होंगे। ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली किसी भी परिस्थिति की संपूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।
संगठन ने क्षेत्र के सभी गांवों के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं आम जनता से इस जनहित के मुद्दे पर एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की है। साथ ही कहा है कि छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी लगातार छत्तीसगढ़ की जनता, किसानों, मजदूरों, युवाओं, माताओं-बहनों तथा आम नागरिकों के हक और अधिकार की आवाज उठाते रहे हैं और भविष्य में भी जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
जारीकर्ता:
छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी
धरसींवा खंड, रायपुर ग्रामीण
    user_Hariom .Vishwakarma . रीपोर्ट
    Hariom .Vishwakarma . रीपोर्ट
    बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • तिल्दा-नेवरा पुलिस की बड़ी सफलता: 3 बाइक चोर गिरफ्तार, 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद तिल्दा-नेवरा/रायपुर ग्रामीण। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये कीमत की चोरी की 5 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के मार्गदर्शन में थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की। मामला उस समय सामने आया जब हथबंद निवासी संजीव त्यागी की हीरो पैशन प्रो बाइक तिल्दा-नेवरा के बुधवारी साप्ताहिक बाजार से चोरी हो गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने परवाना देवार जोगी (21), अजीत जोगी (20) और अजय कुमार यदु (28) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तकनीकी साक्ष्यों के सामने आरोपियों ने जनवरी 2026 से अब तक तिल्दा-नेवरा, बगदई, बैकुंठ शराब दुकान परिसर और साप्ताहिक बाजार क्षेत्र से कुल 5 मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने छिपाकर रखी गई एक हीरो पैशन प्रो और चार हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिलें बरामद कीं। पुलिस ने सभी वाहन जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    1
    तिल्दा-नेवरा पुलिस की बड़ी सफलता: 3 बाइक चोर गिरफ्तार, 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
तिल्दा-नेवरा/रायपुर ग्रामीण। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये कीमत की चोरी की 5 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के मार्गदर्शन में थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की। मामला उस समय सामने आया जब हथबंद निवासी संजीव त्यागी की हीरो पैशन प्रो बाइक तिल्दा-नेवरा के बुधवारी साप्ताहिक बाजार से चोरी हो गई थी।
जांच के दौरान पुलिस ने परवाना देवार जोगी (21), अजीत जोगी (20) और अजय कुमार यदु (28) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तकनीकी साक्ष्यों के सामने आरोपियों ने जनवरी 2026 से अब तक तिल्दा-नेवरा, बगदई, बैकुंठ शराब दुकान परिसर और साप्ताहिक बाजार क्षेत्र से कुल 5 मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने छिपाकर रखी गई एक हीरो पैशन प्रो और चार हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिलें बरामद कीं। पुलिस ने सभी वाहन जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.