Shuru
Apke Nagar Ki App…
टैक्स नहीं तो पीडीएस नहीं, मसोरा पंचायत का फरमान, रसीद दिखाने पर मिलेगा पीडीएस टैक्स नहीं तो पीडीएस नहीं, मसोरा पंचायत का फरमान, रसीद दिखाने पर मिलेगा पीडीएस राशन लेने पहुंचे ग्रामीणों से 200 रुपए घर टैक्स वसूली का आरोप, कोण्डागांव के मसोरा में पीडीएस दुकान पर पंचायत की कार्रवाई पर उठे सवाल
DEVWRAT TANDIYA
टैक्स नहीं तो पीडीएस नहीं, मसोरा पंचायत का फरमान, रसीद दिखाने पर मिलेगा पीडीएस टैक्स नहीं तो पीडीएस नहीं, मसोरा पंचायत का फरमान, रसीद दिखाने पर मिलेगा पीडीएस राशन लेने पहुंचे ग्रामीणों से 200 रुपए घर टैक्स वसूली का आरोप, कोण्डागांव के मसोरा में पीडीएस दुकान पर पंचायत की कार्रवाई पर उठे सवाल
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- कोंडागांव: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सलना में ‘नवीन बुनाई’ प्रशिक्षण का शुभारंभ राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर सलना स्थित चांदनी बूढ़ी माता बुनकर सहकारी समिति में ‘नवीन बुनाई’ प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। बुनकरों को आधुनिक तकनीक, नए डिज़ाइन, मार्केटिंग और विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर रोजगार एवं आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।1
- सरस्वती शिशु मंदिर कुरूद में पुलिस का जागरूकता अभियान,500 छात्र-छात्राए हुए शामिल धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, नशामुक्ति, यातायात नियम और कानून संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में कुरूद थाना पुलिस ने सरस्वती शिशु मंदिर कुरूद में कक्षा 8वीं से 12वीं तक के करीब 500 छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान डायल-112 की उपयोगिता, ऑनलाइन ठगी से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस ने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने, अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, थाना प्रभारी, पुलिस स्टाफ तथा शिक्षकगण भी मौजूद रहे।1
- नक्सलमुक्ति अभियान में उत्कृष्ट योगदान पर फरसगांव पुलिस सम्मानित, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मिला प्रशस्ति पत्र नक्सलमुक्ति अभियान में उत्कृष्ट योगदान पर फरसगांव पुलिस सम्मानित, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मिला प्रशस्ति पत्र फरसगांव :- नक्सल प्रभावित क्षेत्र को नक्सलमुक्त बनाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य, साहस, कर्तव्यनिष्ठा और जनविश्वास को मजबूत करने में उल्लेखनीय योगदान के लिए फरसगांव पुलिस को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। इस सम्मान में छत्तीसगढ़ पुलिस के अदम्य साहस, समर्पण और विशिष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और विकास के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा की गई है। फरसगांव पुलिस को मिला यह सम्मान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नक्सल उन्मूलन अभियान को गति देने और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने की दिशा में किए गए प्रभावी कार्यों का परिणाम माना जा रहा है। यह उपलब्धि फरसगांव पुलिस के लिए गौरव का विषय है।2
- फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र से वन विभाग में नियुक्ति का आरोप, वाहन चालक भर्ती मामले में मंजीत सिंह ने की जांच और कार्रवाई की मांग केशकाल वनमंडल में भारी वाहन चालक पद पर हुई भर्ती को लेकर शिकायत सामने आई है। कोण्डागांव निवासी और वन विभाग में वाहन चालक के पद पर कार्यरत मंजीत सिंह चहल ने विक्की बंजारे पिता प्रेमदास बंजारे की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने और भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में विक्की बंजारे सहित केशकाल वनमंडल के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।1
- अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने का फरार आरोपी को पुलिस भानुप्रतापपुर बस स्टैंड से किया गिरफ्तार 7 अगस्त दोपहर 3 बजे जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार, थाना बान्दे पुलिस ने अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी सागर काले उम्र 29 वर्ष), पिता आसाराम काले, निवासी मानमोड़ो, तालुका जिंतुर, जिला परभणी, महाराष्ट्र को भानुप्रतापपुर बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थिया की रिपोर्ट पर बान्दे थाने में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 50/2026 के तहत बीएनएस एवं आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। आरोपी के कब्जे से प्रकरण से संबंधित मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को कांकेर जेल दाखिल किया गया।1
- केशकाल: जामगांव विद्युत उपकेंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, अगस्त अंत तक कार्य पूरा करने के निर्देश कोंडागांव कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने केशकाल विकासखंड के ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को अगस्त माह के अंत तक सभी लंबित कार्य पूर्ण करने तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे क्षेत्रवासियों को जल्द बेहतर विद्युत सुविधा मिल सके।1
- NH-30 पर निर्माण सामग्री डंप, लापरवाही से बढ़ा हादसे का खतरा, जांच के बाद कार्रवाई की चेतावनी कोंडागांव में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर भवन निर्माण कार्य के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। केनरा बैंक के पास निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली रेती को सीधे NH-30 के किनारे और सड़क के हिस्से में डंप कर दिया गया है। इससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।1
- ग्राम कुरेनार में 4.300 किलो ग्राम गांजा के साथ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 7 अगस्त दोपहर साढ़े 3 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, बान्दे पुलिस और 94वीं बटालियन BSF की संयुक्त टीम ने ग्राम कुरेनार लोहारपारा में कार्रवाई कर घर से गांजा बेचने के आरोप में सालिक राम आंचला (50), पिता स्व. सोमा आंचला, निवासी कुरेनार लोहारपारा, थाना बान्दे को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 4.300 किलो ग्राम गांजा, कीमत करीब 2 लाख 10 हजार रुपये और 500 रुपये नकद जब्त किए गए। कार्रवाई में निरीक्षक रामचन्द्र साहू (थाना प्रभारी बान्दे), उप निरीक्षक विवेक वर्मा, सहायक उप निरीक्षक देवनारायण बंजारे, प्रधान आरक्षक सूर्यदेव कुंजाम तथा आरक्षक यशवंत मंडावी, दिनेश नेताम, अमृत नेताम, मोहन दुग्गा और महिला आरक्षक हिरोन्दा दुग्गा शामिल रहे। मामले में धारा 20(बी) NDPS Act के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।1