logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरपंच , सचिव, रोजगार सहायक के द्वारा मनमाने तरीके से प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग *कुसमी (चैनपुर)* बलरामपुर जिले के कुसमी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत चैनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है... आवास प्लस के हितग्राहियों ने सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक पर ग्राम सभा के निर्णय में मनमानी करने और पात्र हितग्राहियों के नाम सूची से हटाने का आरोप लगाया है... शिकायतकर्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है । शिकायत के अनुसार 26 जून 2026 को आयोजित विशेष ग्राम सभा में आवास प्लस के पात्र हितग्राहियों का चयन किया गया था और सभी के हस्ताक्षर भी दर्ज किए गए थे... आरोप है कि अगले ही दिन सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक ने घर-घर जाकर दोबारा बैठक कर लगभग 80 से 90 पात्र हितग्राहियों के नाम सूची से हटा दिए। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि रोजगार सहायक ने अपने रिश्तेदारों और पहले से आवास का लाभ ले चुके लोगों को प्राथमिकता दी, जबकि कई वास्तविक पात्र परिवारों को चार पहिया वाहन या अन्य कारण बताकर अपात्र घोषित कर दिया गया...ग्रामीणों ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है ।

20 hrs ago
user_Umesh Singh
Umesh Singh
Animal rescue service राजपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
20 hrs ago
80ff7395-9670-4c60-a870-728a1ab83aab

सरपंच , सचिव, रोजगार सहायक के द्वारा मनमाने तरीके से प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग *कुसमी (चैनपुर)* बलरामपुर जिले के कुसमी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत चैनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है... आवास प्लस के हितग्राहियों ने सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक पर

ग्राम सभा के निर्णय में मनमानी करने और पात्र हितग्राहियों के नाम सूची से हटाने का आरोप लगाया है... शिकायतकर्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है । शिकायत के अनुसार 26 जून 2026 को आयोजित विशेष ग्राम सभा में आवास प्लस के पात्र हितग्राहियों का चयन

किया गया था और सभी के हस्ताक्षर भी दर्ज किए गए थे... आरोप है कि अगले ही दिन सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक ने घर-घर जाकर दोबारा बैठक कर लगभग 80 से 90 पात्र हितग्राहियों के नाम सूची से हटा दिए। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि रोजगार सहायक ने अपने रिश्तेदारों और पहले से आवास

का लाभ ले चुके लोगों को प्राथमिकता दी, जबकि कई वास्तविक पात्र परिवारों को चार पहिया वाहन या अन्य कारण बताकर अपात्र घोषित कर दिया गया...ग्रामीणों ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है ।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • मरकाटोला में भालू के हमले के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन, स्कूल में जड़ा ताला 5 अगस्त को मरकाटोला गांव में मादा भालू के हमले में एक ही परिवार के दो सगे भाई-बहन की मौत और एक महिला के घायल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। आज 7 अगस्त को सुबह लगभग 10 बजे से मरकाटोला और बागोड़ गांव के ग्रामीणों ने स्कूल में ताला जड़कर धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों की मांग है कि स्कूल में तत्काल बाउंड्रीवॉल बनाई जाए और पहाड़ी पर मौजूद भालू का रेस्क्यू किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक बाउंड्रीवॉल का काम शुरू नहीं होता, स्कूल बंद रहेगा। उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा पढ़ाई से ज्यादा जरूरी है। धरने की सूचना पर कांकेर तहसीलदार और जिला शिक्षा अधिकारी ग्रामीणों से बातचीत करने पहुंचे। ग्रामीण हालांकि कलेक्टर या समकक्ष अधिकारी को ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़े हैं। तहसीलदार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आज ही बाउंड्रीवॉल के लिए सामग्री पहुंचाई जाएगी और भालू के रेस्क्यू के लिए वन विभाग को सूचना दी जाएगी।
    1
    मरकाटोला में भालू के हमले के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन, स्कूल में जड़ा ताला
5 अगस्त को मरकाटोला गांव में मादा भालू के हमले में एक ही परिवार के दो सगे भाई-बहन की मौत और एक महिला के घायल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। आज 7 अगस्त को सुबह लगभग 10 बजे से मरकाटोला और बागोड़ गांव के ग्रामीणों ने स्कूल में ताला जड़कर धरना शुरू कर दिया है।
ग्रामीणों की मांग है कि स्कूल में तत्काल बाउंड्रीवॉल बनाई जाए और पहाड़ी पर मौजूद भालू का रेस्क्यू किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक बाउंड्रीवॉल का काम शुरू नहीं होता, स्कूल बंद रहेगा। उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा पढ़ाई से ज्यादा जरूरी है।
धरने की सूचना पर कांकेर तहसीलदार और जिला शिक्षा अधिकारी ग्रामीणों से बातचीत करने पहुंचे। ग्रामीण हालांकि कलेक्टर या समकक्ष अधिकारी को ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़े हैं। तहसीलदार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आज ही बाउंड्रीवॉल के लिए सामग्री पहुंचाई जाएगी और भालू के रेस्क्यू के लिए वन विभाग को सूचना दी जाएगी।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • धमतरी में बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में यूथ कांग्रेस ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया धमतरी में बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में यूथ कांग्रेस ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग कार्यालय का घेराव कर सरकार और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी हुई है,जिससे आम जनता परेशान है। उनका कहना है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 400 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की व्यवस्था की थी, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार ने इसे घटाकर 200 यूनिट कर दिया है, जिससे लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। वहीं प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिजली दरों और यूनिट माफी से जुड़े फैसले शासन स्तर पर लिए जाते हैं और विभाग केवल शासन के निर्देशों का पालन करता है। इधर यूथ कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
    2
    धमतरी में बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में यूथ कांग्रेस ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया
धमतरी में बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में यूथ कांग्रेस ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग कार्यालय का घेराव कर सरकार और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी हुई है,जिससे आम जनता परेशान है। उनका कहना है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 400 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की व्यवस्था की थी, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार ने इसे घटाकर 200 यूनिट कर दिया है, जिससे लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। वहीं प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिजली दरों और यूनिट माफी से जुड़े फैसले शासन स्तर पर लिए जाते हैं और विभाग केवल शासन के निर्देशों का पालन करता है। इधर यूथ कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
    user_Deepak Sahu Asian news
    Deepak Sahu Asian news
    Social Media Manager कुरुद, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • केशकाल: पीएमश्री विद्यालय धनोरा में HPV वैक्सीनेशन शिविर, कलेक्टर ने किया निरीक्षण पीएमश्री विद्यालय धनोरा में आयोजित HPV वैक्सीनेशन शिविर का कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने निरीक्षण किया। उन्होंने मेडिकल स्टाफ एवं शिक्षकों को बालिकाओं को HPV टीके के लाभ और महत्व के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बालिकाओं से संवाद कर सर्वाइकल कैंसर से बचाव में HPV वैक्सीन की भूमिका की जानकारी दी।
    1
    केशकाल: पीएमश्री विद्यालय धनोरा में HPV वैक्सीनेशन शिविर, कलेक्टर ने किया निरीक्षण
पीएमश्री विद्यालय धनोरा में आयोजित HPV वैक्सीनेशन शिविर का कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने निरीक्षण किया। उन्होंने मेडिकल स्टाफ एवं शिक्षकों को बालिकाओं को HPV टीके के लाभ और महत्व के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बालिकाओं से संवाद कर सर्वाइकल कैंसर से बचाव में HPV वैक्सीन की भूमिका की जानकारी दी।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • Join BJYM सदस्यता अभियान के तहत गरियाबंद दौरे पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष Join BJYM सदस्यता अभियान के तहत गरियाबंद दौरे पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए चलाए जा रहे Join BJYM महा सदस्यता अभियान के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा शुक्रवार को गरियाबंद जिले के दौरे पर पहुंचे। बस्तर संभाग के सभी जिलों का दौरा पूर्ण करने के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष का राजिम आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों एवं भाजपा के झंडों के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। राजिम पहुंचकर राहुल टिकरिहा ने श्री राजीव लोचन भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस बार के सदस्यता अभियान में प्रदेश भर से 2 लाख युवा मतदाताओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ा जाएगा जिसके लिए स्वयं जिला जिला जाकर अभियान को तेज कर रहे है। युवा ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रत्येक युवा को भाजपा से जोड़ना आवश्यक है। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे l
    4
    Join BJYM सदस्यता अभियान के तहत गरियाबंद दौरे पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष
Join BJYM सदस्यता अभियान के तहत गरियाबंद दौरे पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष
गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए चलाए जा रहे Join BJYM महा सदस्यता अभियान के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा शुक्रवार को गरियाबंद जिले के दौरे पर पहुंचे। बस्तर संभाग के सभी जिलों का दौरा पूर्ण करने के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष का राजिम आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों एवं भाजपा के झंडों के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। राजिम पहुंचकर राहुल टिकरिहा ने श्री राजीव लोचन भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस बार के सदस्यता अभियान में प्रदेश भर से 2 लाख युवा मतदाताओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ा जाएगा जिसके लिए स्वयं जिला जिला जाकर अभियान को तेज कर रहे है। युवा ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रत्येक युवा को भाजपा से जोड़ना आवश्यक है। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे l
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • टैक्स नहीं तो पीडीएस नहीं, मसोरा पंचायत का फरमान, रसीद दिखाने पर मिलेगा पीडीएस टैक्स नहीं तो पीडीएस नहीं, मसोरा पंचायत का फरमान, रसीद दिखाने पर मिलेगा पीडीएस राशन लेने पहुंचे ग्रामीणों से 200 रुपए घर टैक्स वसूली का आरोप, कोण्डागांव के मसोरा में पीडीएस दुकान पर पंचायत की कार्रवाई पर उठे सवाल
    1
    टैक्स नहीं तो पीडीएस नहीं, मसोरा पंचायत का फरमान,
 रसीद दिखाने पर मिलेगा पीडीएस
टैक्स नहीं तो पीडीएस नहीं, मसोरा पंचायत का फरमान,
रसीद दिखाने पर मिलेगा पीडीएस
राशन लेने पहुंचे ग्रामीणों से 200 रुपए घर टैक्स वसूली का आरोप,
कोण्डागांव के मसोरा में पीडीएस दुकान पर पंचायत की कार्रवाई पर उठे सवाल
    user_DEVWRAT TANDIYA
    DEVWRAT TANDIYA
    भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • टैक्स नहीं तो पीडीएस नहीं, मसोरा पंचायत का फरमान, रसीद दिखाने पर मिलेगा पीडीएस जिला मुख्यालय कोण्डागांव से लगे ग्राम पंचायत मसोरा में उचित मूल्य दुकान में राशन वितरण के दौरान ग्रामीणों से 200-200 रुपए घर टैक्स के नाम पर वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि टैक्स की राशि जमा नहीं करने पर उन्हें राशन नहीं देने की बात कही जा रही है। मामले में ग्रामीणों ने इसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के नियमों का उल्लंघन बताते हुए विरोध जताया है।
    1
    टैक्स नहीं तो पीडीएस नहीं, मसोरा पंचायत का फरमान, रसीद दिखाने पर मिलेगा पीडीएस
जिला मुख्यालय कोण्डागांव से लगे ग्राम पंचायत मसोरा में उचित मूल्य दुकान में राशन वितरण के दौरान ग्रामीणों से 200-200 रुपए घर टैक्स के नाम पर वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि टैक्स की राशि जमा नहीं करने पर उन्हें राशन नहीं देने की बात कही जा रही है। मामले में ग्रामीणों ने इसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के नियमों का उल्लंघन बताते हुए विरोध जताया है।
    user_बंकिम साना
    बंकिम साना
    Local News Reporter कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • सरस्वती शिशु मंदिर कुरूद में पुलिस का जागरूकता अभियान,500 छात्र-छात्राए हुए शामिल धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, नशामुक्ति, यातायात नियम और कानून संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में कुरूद थाना पुलिस ने सरस्वती शिशु मंदिर कुरूद में कक्षा 8वीं से 12वीं तक के करीब 500 छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान डायल-112 की उपयोगिता, ऑनलाइन ठगी से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस ने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने, अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, थाना प्रभारी, पुलिस स्टाफ तथा शिक्षकगण भी मौजूद रहे।
    1
    सरस्वती शिशु मंदिर कुरूद में पुलिस का जागरूकता अभियान,500 छात्र-छात्राए हुए शामिल 
धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, नशामुक्ति, यातायात नियम और कानून संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में कुरूद थाना पुलिस ने सरस्वती शिशु मंदिर कुरूद में कक्षा 8वीं से 12वीं तक के करीब 500 छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान डायल-112 की उपयोगिता, ऑनलाइन ठगी से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस ने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने, अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, थाना प्रभारी, पुलिस स्टाफ तथा शिक्षकगण भी मौजूद रहे।
    user_Deepak Sahu Asian news
    Deepak Sahu Asian news
    Social Media Manager कुरुद, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • सरपंच , सचिव, रोजगार सहायक के द्वारा मनमाने तरीके से प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग *कुसमी (चैनपुर)* बलरामपुर जिले के कुसमी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत चैनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है... आवास प्लस के हितग्राहियों ने सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक पर ग्राम सभा के निर्णय में मनमानी करने और पात्र हितग्राहियों के नाम सूची से हटाने का आरोप लगाया है... शिकायतकर्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है । शिकायत के अनुसार 26 जून 2026 को आयोजित विशेष ग्राम सभा में आवास प्लस के पात्र हितग्राहियों का चयन किया गया था और सभी के हस्ताक्षर भी दर्ज किए गए थे... आरोप है कि अगले ही दिन सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक ने घर-घर जाकर दोबारा बैठक कर लगभग 80 से 90 पात्र हितग्राहियों के नाम सूची से हटा दिए। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि रोजगार सहायक ने अपने रिश्तेदारों और पहले से आवास का लाभ ले चुके लोगों को प्राथमिकता दी, जबकि कई वास्तविक पात्र परिवारों को चार पहिया वाहन या अन्य कारण बताकर अपात्र घोषित कर दिया गया...ग्रामीणों ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है ।
    4
    सरपंच , सचिव, रोजगार सहायक के द्वारा मनमाने तरीके से प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप 

कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग 
*कुसमी (चैनपुर)* बलरामपुर जिले के कुसमी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत चैनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है... आवास प्लस के हितग्राहियों ने सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक पर ग्राम सभा के निर्णय में मनमानी करने और पात्र हितग्राहियों के नाम सूची से हटाने का आरोप लगाया है... शिकायतकर्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है ।
शिकायत के अनुसार 26 जून 2026 को आयोजित विशेष ग्राम सभा में आवास प्लस के पात्र हितग्राहियों का चयन किया गया था और सभी के हस्ताक्षर भी दर्ज किए गए थे... आरोप है कि अगले ही दिन सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक ने घर-घर जाकर दोबारा बैठक कर लगभग 80 से 90 पात्र हितग्राहियों के नाम सूची से हटा दिए।
आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि रोजगार सहायक ने अपने रिश्तेदारों और पहले से आवास का लाभ ले चुके लोगों को प्राथमिकता दी, जबकि कई वास्तविक पात्र परिवारों को चार पहिया वाहन या अन्य कारण बताकर अपात्र घोषित कर दिया गया...ग्रामीणों ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है ।
    user_Umesh Singh
    Umesh Singh
    Animal rescue service राजपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.