logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कन्या प्राथमिक विद्यालय मोथा अरवल में कक्षा 3 से 5 तक की बच्चियों के साथ सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अरवल अमृषा बैंस के निदेशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आज महिला सशक्तिकरण कार्यालय एव वन स्टॉप सेंटर अरवल के द्वारा कन्या प्राथमिक विद्यालय मोथा अरवल में कक्षा 3 से 5 तक की बच्चियों के साथ सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर केंद्र प्रसाशक शिम्पू कुमारी, मनो सामाजिक परामर्शी प्रिया कुमारी एवं जिला हब के वितीय साक्षरता विशेषज्ञ कविता सिंह द्वारा बच्चियों को गुड टच और बैड टच, बाल विवाह, बाल श्रम, यौन उत्पीड़न आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि अपने शरीर की सुरक्षा कैसे करें और किसी भी गलत हरकत की जानकारी तुरंत शिक्षक या अभिभावक को दें। साथ ही बाल विवाह के दुष्परिणाग एवं नुकसान पर चर्चा की गई। बताया गया कि 18 वर्ष रो पहले विवाह करने से पढ़ाई छूटती है, स्वास्थ्य खराब होता है और कुपोषण व प्रसव के समय खत्तरा बढ़ जाता है। इस संबंध में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस सह नोडल पदाधिकारी महिला एवं बाल विकास निगम अरवल माला कुमारी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चियों को सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है। बेटियों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जानकारी देना ही हमारा लक्ष्य है।

2 hrs ago
user_Pritam kumar
Pritam kumar
अरवल, अरवल, बिहार•
2 hrs ago
34772c7b-40e2-4b8a-80ff-8197c0a9e985

कन्या प्राथमिक विद्यालय मोथा अरवल में कक्षा 3 से 5 तक की बच्चियों के साथ सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अरवल अमृषा बैंस के निदेशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आज महिला सशक्तिकरण कार्यालय एव वन स्टॉप सेंटर अरवल के द्वारा कन्या प्राथमिक विद्यालय मोथा अरवल में कक्षा 3 से 5 तक की बच्चियों के साथ सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर केंद्र प्रसाशक शिम्पू कुमारी, मनो सामाजिक परामर्शी प्रिया कुमारी एवं जिला हब के वितीय साक्षरता विशेषज्ञ कविता सिंह द्वारा बच्चियों को गुड टच और बैड टच, बाल विवाह, बाल श्रम, यौन उत्पीड़न आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि अपने शरीर की सुरक्षा कैसे करें और किसी भी गलत हरकत की जानकारी तुरंत शिक्षक या अभिभावक को दें। साथ ही बाल विवाह के दुष्परिणाग एवं नुकसान पर चर्चा की गई। बताया गया कि 18 वर्ष रो पहले विवाह करने से पढ़ाई छूटती है, स्वास्थ्य खराब होता है और कुपोषण व प्रसव के समय खत्तरा बढ़ जाता है। इस संबंध में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस सह नोडल पदाधिकारी महिला एवं बाल विकास निगम अरवल माला कुमारी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चियों को सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है। बेटियों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जानकारी देना ही हमारा लक्ष्य है।

More news from Bhojpur and nearby areas
  • बड़ी पंचायत के वार्ड संख्या आठ में नालीजाम , सड़क पर बह रहा गंदा पानी, भोजपुर जिला के सहार प्रखंड अंतर्गत बरुही पंचायत के वार्ड संख्या 8 में नाली पूरी तरह कचरे से जाम हो जाने से के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है इससे स्थानीय लोगों की कीचड़ और जल जमाव के बीच आने जाने को मजबूर होना पड़ रहा है, ग्रामीणों का आरोप है कि बिहार लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत बहाल किए गए सफाई कर्मी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं,
    1
    बड़ी पंचायत के वार्ड संख्या आठ में नालीजाम , सड़क पर बह रहा गंदा पानी, 
भोजपुर जिला के सहार प्रखंड अंतर्गत बरुही पंचायत के वार्ड संख्या 8 में नाली पूरी तरह कचरे से जाम हो जाने से के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है इससे स्थानीय लोगों की कीचड़ और जल जमाव के बीच आने जाने को मजबूर होना पड़ रहा है,
ग्रामीणों का आरोप है कि बिहार लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत बहाल किए गए सफाई कर्मी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं,
    user_Dharmendra Kumar Chaudhari
    Dharmendra Kumar Chaudhari
    Sahar, Bhojpur•
    7 hrs ago
  • खराब रोड को ठीक करें पानी जमाव को हटाने काकृपा करें इसे सुधारने का कष्ट करें यह यह वीडियो इमामगंज के करती पद को जोड़ने वाली जगह पर हमेशा इसी तरह से जमा रहता है इसको देखभाल करने के लिए कोई भी नेता नहीं है करती अरवल बिहार
    1
    खराब रोड को ठीक करें पानी जमाव को हटाने काकृपा करें इसे सुधारने का कष्ट करें
यह यह वीडियो इमामगंज के करती पद को जोड़ने वाली जगह पर हमेशा इसी तरह से जमा रहता है इसको देखभाल करने के लिए कोई भी नेता नहीं है करती अरवल बिहार
    user_विकाश कुमार
    विकाश कुमार
    करपी, अरवल, बिहार•
    51 min ago
  • हसपुरा औरंगाबाद अंचल कार्यालय में जमीनी विवाद निपटारा को लेकर जनता दरबार लगाया गया हसपुरा अंचल कार्यालय में जमीनी विवाद निपटारा को लेकर जनता दरबार लगाया गया।जिसमें सीओ सुनील कुमार, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, अंचल सहायक दीपक कुमार उपस्थित रहकर लोगों की सुनवाई किया
    1
    हसपुरा औरंगाबाद अंचल कार्यालय में जमीनी विवाद निपटारा को लेकर जनता दरबार लगाया गया
हसपुरा अंचल कार्यालय में जमीनी विवाद निपटारा को लेकर जनता दरबार लगाया गया।जिसमें सीओ सुनील कुमार, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, अंचल सहायक दीपक कुमार उपस्थित रहकर लोगों की सुनवाई किया
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण: स्वजन का दावा- एसटीएफ जवान ने ही मारी थी पहली गोली स्वजन बोले- अन्य आरोपित पुलिसकर्मियों की भी जल्द हो गिरफ्तारी, सभी को मिले कड़ी सजा कलेर: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण में एसटीएफ जवान अक्षय कुमार की गिरफ्तारी के बाद मृतक के स्वजन की प्रतिक्रिया सामने आई है। मृतक की मां आशा देवी ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि उनके बेटे भरत को पहली गोली एसटीएफ जवान अक्षय कुमार ने ही मारी थी।आशा देवी ने आरोप लगाया कि दूसरी गोली तत्कालीन डीएसपी और तीसरी गोली तत्कालीन थानाध्यक्ष ने मारी थी। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को कुल पांच गोलियां लगी थीं। एसटीएफ जवान की गिरफ्तारी पर संतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी खुशी तब मिलेगी, जब मामले के सभी दोषियों को फांसी की सजा मिलेगी।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद ही उन्हें इंसाफ की उम्मीद जगी और कार्रवाई शुरू हुई। उनका कहना था कि इस घटना में जिसकी भी भूमिका रही है, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री पर न्याय दिलाने का भरोसा भी जताया। मृतक की भाभी सुमन देवी ने कहा कि पहली गोली चलाने के आरोपित एसटीएफ जवान की गिरफ्तारी के बाद न्याय की उम्मीद बढ़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि मामले में शामिल अन्य दोषी पुलिसकर्मियों की भी जल्द गिरफ्तारी होगी।वहीं, मृतक के भाई चंदन तिवारी ने कहा कि एसटीएफ जवान की गिरफ्तारी इस मामले में न्याय की दिशा में पहला कदम है। उन्होंने सरकार से मांग की कि मामले में नामजद अन्य पुलिसकर्मियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।
    1
    भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण: स्वजन का दावा- एसटीएफ जवान  ने ही मारी थी पहली गोली
स्वजन बोले- अन्य आरोपित पुलिसकर्मियों की भी जल्द हो गिरफ्तारी, सभी को मिले कड़ी सजा
कलेर: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण में एसटीएफ जवान अक्षय कुमार की गिरफ्तारी के बाद मृतक के स्वजन की प्रतिक्रिया सामने आई है। मृतक की मां आशा देवी ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि उनके बेटे भरत को पहली गोली एसटीएफ जवान अक्षय कुमार ने ही मारी थी।आशा देवी ने आरोप लगाया कि दूसरी गोली तत्कालीन डीएसपी और तीसरी गोली तत्कालीन थानाध्यक्ष ने मारी थी। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को कुल पांच गोलियां लगी थीं। एसटीएफ जवान की गिरफ्तारी पर संतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी खुशी तब मिलेगी, जब मामले के सभी दोषियों को फांसी की सजा मिलेगी।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद ही उन्हें इंसाफ की उम्मीद जगी और कार्रवाई शुरू हुई। उनका कहना था कि इस घटना में जिसकी भी भूमिका रही है, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री पर न्याय दिलाने का भरोसा भी जताया। मृतक की भाभी सुमन देवी ने कहा कि पहली गोली चलाने के आरोपित एसटीएफ जवान की गिरफ्तारी के बाद न्याय की उम्मीद बढ़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि मामले में शामिल अन्य दोषी पुलिसकर्मियों की भी जल्द गिरफ्तारी होगी।वहीं, मृतक के भाई चंदन तिवारी ने कहा कि एसटीएफ जवान की गिरफ्तारी इस मामले में न्याय की दिशा में पहला कदम है। उन्होंने सरकार से मांग की कि मामले में नामजद अन्य पुलिसकर्मियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।
    user_अभिषेक कुमार
    अभिषेक कुमार
    Newspaper advertising department कलेर, अरवल, बिहार•
    21 hrs ago
  • मौसमी बीमारी एवं विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा के डॉक्टर एस किशुन सर ने क्या कुछ कहा सुनिए -
    1
    मौसमी बीमारी एवं विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा के डॉक्टर एस किशुन सर ने क्या कुछ कहा सुनिए -
    user_नितीश भारद्वाज
    नितीश भारद्वाज
    जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    51 min ago
  • जहानाबाद - नगर परिषद क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर वार्ड संख्या-8 में पिछले 15 दिनों से नल-जल योजना के तहत पानी की आपूर्ति बंद रहने से लोगों का आक्रोश शनिवार को फूट पड़ा। पेयजल संकट से जूझ रहे स्थानीय निवासियों ने जहानाबाद-काको मुख्य मार्ग को निजामुद्दीनपुर के पास जाम कर नगर प्रशासन और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम के कारण कुछ समय तक वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे स्थानीय निवासी बैकुंठ यादव ने बताया कि पिछले 15 दिनों से नल-जल योजना का पानी नहीं आने के कारण वार्ड के लोगों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पीने के पानी के लिए लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है, जबकि घरेलू कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। कई परिवार निजी साधनों से पानी खरीदने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लगातार अनदेखी से परेशान लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि नल-जल योजना की खराबी को अविलंब दूर कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। उनका कहना था कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा तथा नगर परिषद कार्यालय का घेराव भी किया जा सकता है। सड़क जाम की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र जलापूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। हालांकि स्थानीय लोगों ने स्पष्ट कहा कि यदि जल्द पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो वे दोबारा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
    1
    जहानाबाद - नगर परिषद क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर वार्ड संख्या-8 में पिछले 15 दिनों से नल-जल योजना के तहत पानी की आपूर्ति बंद रहने से लोगों का आक्रोश शनिवार को फूट पड़ा। पेयजल संकट से जूझ रहे स्थानीय निवासियों ने जहानाबाद-काको मुख्य मार्ग को निजामुद्दीनपुर के पास जाम कर नगर प्रशासन और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम के कारण कुछ समय तक वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे स्थानीय निवासी बैकुंठ यादव ने बताया कि पिछले 15 दिनों से नल-जल योजना का पानी नहीं आने के कारण वार्ड के लोगों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पीने के पानी के लिए लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है, जबकि घरेलू कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। कई परिवार निजी साधनों से पानी खरीदने को मजबूर हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लगातार अनदेखी से परेशान लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि नल-जल योजना की खराबी को अविलंब दूर कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। उनका कहना था कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा तथा नगर परिषद कार्यालय का घेराव भी किया जा सकता है। सड़क जाम की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र जलापूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। हालांकि स्थानीय लोगों ने स्पष्ट कहा कि यदि जल्द पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो वे दोबारा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    3 hrs ago
  • राम मंदिर चंदा चोरी का कोई हिसाब नहीं क्योंकि चौकीदार ही राम मंदिर चंदा चोरी का कोई हिसाब नहीं क्योंकि चौकीदार ही चोर है ? 🤣🤣
    1
    राम मंदिर चंदा चोरी का कोई हिसाब नहीं क्योंकि चौकीदार ही

राम मंदिर चंदा चोरी का कोई हिसाब नहीं क्योंकि चौकीदार ही चोर है ? 🤣🤣
    user_Saroj kumar ,(pk)
    Saroj kumar ,(pk)
    Local News Reporter जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • नाबालिग युवती लड़की ने घर में आग लगाकर खुद को अपने जीवन लीला समाप्त की।
    1
    नाबालिग युवती लड़की ने घर में आग लगाकर खुद को अपने जीवन लीला समाप्त की।
    user_भीमकुंड न्यूज़ 24
    भीमकुंड न्यूज़ 24
    अरवल, अरवल, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.