logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनपद ललितपुर के कस्बा मड़ावरा में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन 🇮🇳 रिपोर्टर प्रकाश सिंह लोधी आज दिनांक 11 अगस्त, मंगलवार को कस्बा मड़ावरा में तिरंगा रैली का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। रैली में कस्बा मड़ावरा के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, समूह की महिलाओं, ब्लॉक के सभी कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ निकली इस रैली से पूरे कस्बे में देशभक्ति का माहौल बना रहा। 🇮🇳 भारत माता की जय! 🇮🇳 वंदे मातरम्! 🇮🇳 जय हिंद!

22 hrs ago
user_Prakash Singh
Prakash Singh
मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
22 hrs ago

जनपद ललितपुर के कस्बा मड़ावरा में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन 🇮🇳 रिपोर्टर प्रकाश सिंह लोधी आज दिनांक 11 अगस्त, मंगलवार को कस्बा मड़ावरा में तिरंगा रैली का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। रैली में कस्बा मड़ावरा के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, समूह की महिलाओं, ब्लॉक के सभी कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ निकली इस रैली से पूरे कस्बे में देशभक्ति का माहौल बना रहा। 🇮🇳 भारत माता की जय! 🇮🇳 वंदे मातरम्! 🇮🇳 जय हिंद!

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • एक किमी लंबी तिरंगा यात्रा,बेसिक शिक्षा विभाग ने संभाला मोर्चा मंगलवार को नगर मड़ावरा में लगभग एक किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें मौजूद रहे सैंकड़ों स्कूली छात्र छात्राओं को व्यवस्थित क्रम में चलने और उन्हें सुरक्षित गंतव्य तक वापस लाने में बेसिक शिक्षा विभाग को जिम्मेवारी सौंपी गई जिसे शिक्षकों द्वारा बखूबी निभाया गया। शिक्षकों की 08 टीम बनाई गईं जिनमें टीम प्रभारी एवं उनके सदस्यों को को अलग अलग विद्यालय के छात्रों की जिम्मेवारी सौंपी गई। इस दौरान नगर के सरस्वती मंदिर इंटर कॉलेज,गर्ल्स कॉलेज, महिपाल मेमोरियल इंटर कॉलेज, आचार्य विद्यासागर इंटर कोलेज,श्रीमती रामकली देवी इंटर कालेज के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार रावत के निर्देशन में बेसिक शिक्षा के वरिष्ठ शिक्षक यासीन खान, अनूप कुमार दुबे, हरिशंकर सोनी, मुन्ना खां, पूरनलाल, एआरपी विनोद कुमार, प्रकाश साहू, कपिल पाल, निधि सोनी, रहनुमा बानो, मालती जैन, इमरान खान, जाकिर खान, रामकुमार साहू समेत दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे
    4
    एक किमी लंबी तिरंगा यात्रा,बेसिक शिक्षा विभाग ने संभाला मोर्चा
मंगलवार को नगर मड़ावरा में लगभग एक किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें मौजूद रहे सैंकड़ों स्कूली छात्र छात्राओं को व्यवस्थित क्रम में चलने और उन्हें सुरक्षित गंतव्य तक वापस लाने में बेसिक शिक्षा विभाग को जिम्मेवारी सौंपी गई जिसे शिक्षकों द्वारा बखूबी निभाया गया। शिक्षकों की 08 टीम बनाई गईं जिनमें टीम प्रभारी एवं उनके सदस्यों को को अलग अलग विद्यालय के छात्रों की जिम्मेवारी सौंपी गई। इस दौरान नगर के सरस्वती मंदिर इंटर कॉलेज,गर्ल्स कॉलेज, महिपाल मेमोरियल इंटर कॉलेज, आचार्य विद्यासागर इंटर कोलेज,श्रीमती रामकली देवी इंटर कालेज के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार रावत के निर्देशन में बेसिक शिक्षा के वरिष्ठ शिक्षक यासीन खान, अनूप कुमार दुबे, हरिशंकर सोनी, मुन्ना खां, पूरनलाल, एआरपी विनोद कुमार, प्रकाश साहू, कपिल पाल, निधि सोनी, रहनुमा बानो, मालती जैन, इमरान खान, जाकिर खान, रामकुमार साहू समेत दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे
    user_इमरान ख़ान, मड़ावरा
    इमरान ख़ान, मड़ावरा
    Social Media Manager मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सीएचसी अधीक्षक पर अभद्रता के आरोप, पांच दिन बाद भी कार्रवाई नहीं शिकायत के बाद कार्रवाई का आश्वासन, अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं पत्रकारों में आक्रोश, डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन सीएचसी अधीक्षक पर अभद्रता के आरोप, पांच दिन बाद भी कार्रवाई नहीं शिकायत के बाद कार्रवाई का आश्वासन, अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं; पत्रकारों में आक्रोश, डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन ललितपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अविनाश कुमार पर फोन पर कथित अभद्रता और अपमानजनक भाषा के प्रयोग के मामले में शिकायत के पांच दिन बाद भी कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट न होने से पत्रकारों में भारी आक्रोश है। मामले को लेकर पत्रकारों ने बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की और अब जिलाधिकारी ललितपुर को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। मड़ावरा निवासी शिकायतकर्ता ने 7 अगस्त 2026 को सक्षम अधिकारियों एवं कोतवाली मड़ावरा में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, सीएचसी परिसर में खड़ी कार को हटाने को लेकर फोन पर हुई बातचीत के दौरान चिकित्सा अधीक्षक ने कथित रूप से अभद्र भाषा एवं गाली-गलौज का प्रयोग किया। शिकायतकर्ता का दावा है कि पूरी फोन वार्ता की कॉल रिकॉर्डिंग उसके पास सुरक्षित है, जिसे जांच के दौरान अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है। शिकायत के बाद प्रशासन की ओर से मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। लेकिन पांच दिन गुजरने के बाद भी कार्रवाई की स्थिति सामने नहीं आने से पत्रकारों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि शिकायत में यदि कोई साक्ष्य उपलब्ध है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर तथ्यों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। बैठक में बनी आगे की रणनीति मामले को लेकर पत्रकारों की बैठक हुई, जिसमें शिकायत पर अब तक हुई कार्रवाई की स्थिति पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिलाधिकारी ललितपुर को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और शीघ्र कार्रवाई की मांग की जाएगी। पत्रकारों का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को बदनाम करना नहीं, बल्कि शिकायत की निष्पक्ष जांच, पारदर्शी प्रशासनिक कार्रवाई और शासकीय संस्थानों की गरिमा बनाए रखना है। कार्रवाई नहीं हुई तो शांतिपूर्ण आंदोलन पत्रकारों ने कहा कि यदि मामले में अनावश्यक विलंब जारी रहता है तो वे लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए बाध्य होंगे। उनका कहना है कि किसी भी शिकायत पर निष्पक्ष जांच और समयबद्ध कार्रवाई प्रशासनिक व्यवस्था में आमजन के विश्वास के लिए आवश्यक है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगी वास्तविकता फिलहाल मामला प्रशासन के संज्ञान में है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है और उनकी वास्तविकता जांच एवं उपलब्ध साक्ष्यों के परीक्षण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि शिकायत के पांच दिन बाद भी कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट क्यों नहीं हुई और जांच कब तक पूरी होगी? मामले में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपे जाने के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
    2
    सीएचसी अधीक्षक पर अभद्रता के आरोप, पांच दिन बाद भी कार्रवाई नहीं

शिकायत के बाद कार्रवाई का आश्वासन, अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं पत्रकारों में आक्रोश, डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक पर अभद्रता के आरोप, पांच दिन बाद भी कार्रवाई नहीं
शिकायत के बाद कार्रवाई का आश्वासन, अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं; पत्रकारों में आक्रोश, डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन
ललितपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अविनाश कुमार पर फोन पर कथित अभद्रता और अपमानजनक भाषा के प्रयोग के मामले में शिकायत के पांच दिन बाद भी कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट न होने से पत्रकारों में भारी आक्रोश है। मामले को लेकर पत्रकारों ने बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की और अब जिलाधिकारी ललितपुर को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है।
मड़ावरा निवासी शिकायतकर्ता ने 7 अगस्त 2026 को सक्षम अधिकारियों एवं कोतवाली मड़ावरा में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, सीएचसी परिसर में खड़ी कार को हटाने को लेकर फोन पर हुई बातचीत के दौरान चिकित्सा अधीक्षक ने कथित रूप से अभद्र भाषा एवं गाली-गलौज का प्रयोग किया। शिकायतकर्ता का दावा है कि पूरी फोन वार्ता की कॉल रिकॉर्डिंग उसके पास सुरक्षित है, जिसे जांच के दौरान अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है।
शिकायत के बाद प्रशासन की ओर से मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। लेकिन पांच दिन गुजरने के बाद भी कार्रवाई की स्थिति सामने नहीं आने से पत्रकारों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि शिकायत में यदि कोई साक्ष्य उपलब्ध है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर तथ्यों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।
बैठक में बनी आगे की रणनीति
मामले को लेकर पत्रकारों की बैठक हुई, जिसमें शिकायत पर अब तक हुई कार्रवाई की स्थिति पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिलाधिकारी ललितपुर को ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और शीघ्र कार्रवाई की मांग की जाएगी।
पत्रकारों का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को बदनाम करना नहीं, बल्कि शिकायत की निष्पक्ष जांच, पारदर्शी प्रशासनिक कार्रवाई और शासकीय संस्थानों की गरिमा बनाए रखना है।
कार्रवाई नहीं हुई तो शांतिपूर्ण आंदोलन
पत्रकारों ने कहा कि यदि मामले में अनावश्यक विलंब जारी रहता है तो वे लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए बाध्य होंगे। उनका कहना है कि किसी भी शिकायत पर निष्पक्ष जांच और समयबद्ध कार्रवाई प्रशासनिक व्यवस्था में आमजन के विश्वास के लिए आवश्यक है।
जांच के बाद ही स्पष्ट होगी वास्तविकता
फिलहाल मामला प्रशासन के संज्ञान में है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है और उनकी वास्तविकता जांच एवं उपलब्ध साक्ष्यों के परीक्षण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि शिकायत के पांच दिन बाद भी कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट क्यों नहीं हुई और जांच कब तक पूरी होगी? मामले में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपे जाने के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
    user_पत्रकार प्रिइन्द्र सिंह
    पत्रकार प्रिइन्द्र सिंह
    Local News Reporter Madawara, Lalitpur•
    16 hrs ago
  • मड़ावरा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर मड़ावरा। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत मड़ावरा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में जिला अध्यक्ष, जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, नगरवासी और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया। पूरे नगर में देशभक्ति का माहौल नजर आया और भारत माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों ने देश के प्रति अपने सम्मान और प्रेम का प्रदर्शन किया। यात्रा में शामिल लोगों ने नागरिकों से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर संदेश दिया गया—“तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी पहचान है।”
    1
    मड़ावरा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
मड़ावरा। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत मड़ावरा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में जिला अध्यक्ष, जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, नगरवासी और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया। पूरे नगर में देशभक्ति का माहौल नजर आया और भारत माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों ने देश के प्रति अपने सम्मान और प्रेम का प्रदर्शन किया। यात्रा में शामिल लोगों ने नागरिकों से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
इस अवसर पर संदेश दिया गया—“तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी पहचान है।”
    user_Sandip mishra
    Sandip mishra
    Local News Reporter मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता के जयकारे, देशभक्ति के रंग में रंगा ललितपुर ललितपुर। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के नेतृत्व में सुबह नौ बजे पुलिस लाइन प्रांगण से शुरू हुई यात्रा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट, स्काउट-गाइड समेत बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन से शुरू होकर तुवन चौराहा, घंटाघर, वर्णी कॉलेज होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों और भारत माता के जयकारों से शहर की सड़कें गूंज उठीं। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। बच्चे, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग भी राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ यात्रा में शामिल हुए। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य राष्ट्र की एकता, अखंडता, पंथ निरपेक्षता और साम्प्रदायिक सौहार्द को मजबूत करना है। तिरंगा यात्राओं के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों, महापुरुषों और बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। उन्होंने जनपदवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 12 अगस्त को सुबह 10 बजे से कल्याण सिंह सभागार में तिरंगा मेला एवं प्रदर्शनी तथा 13 अगस्त को शाम चार बजे से म्यूजिकल कॉन्सर्ट का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से दोनों कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। यात्रा में राज्यमंत्री प्रतिनिधि चन्द्रशेखर पंथ, सांसद प्रतिनिधि अनिल पटैरिया, शिक्षक विधायक प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी सहित अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे संजय मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी सिंह, जिला पर्यटक अधिकारी हेमलता समेत अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    2
    तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता के जयकारे, देशभक्ति के रंग में रंगा ललितपुर
ललितपुर। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के नेतृत्व में सुबह नौ बजे पुलिस लाइन प्रांगण से शुरू हुई यात्रा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट, स्काउट-गाइड समेत बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर हिस्सा लिया।
तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन से शुरू होकर तुवन चौराहा, घंटाघर, वर्णी कॉलेज होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों और भारत माता के जयकारों से शहर की सड़कें गूंज उठीं। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। बच्चे, युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग भी राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ यात्रा में शामिल हुए।
जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य राष्ट्र की एकता, अखंडता, पंथ निरपेक्षता और साम्प्रदायिक सौहार्द को मजबूत करना है। तिरंगा यात्राओं के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों, महापुरुषों और बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। उन्होंने जनपदवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 12 अगस्त को सुबह 10 बजे से कल्याण सिंह सभागार में तिरंगा मेला एवं प्रदर्शनी तथा 13 अगस्त को शाम चार बजे से म्यूजिकल कॉन्सर्ट का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से दोनों कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
यात्रा में राज्यमंत्री प्रतिनिधि चन्द्रशेखर पंथ, सांसद प्रतिनिधि अनिल पटैरिया, शिक्षक विधायक प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी सहित अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे संजय मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी सिंह, जिला पर्यटक अधिकारी हेमलता समेत अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    user_SATISH NAYAK
    SATISH NAYAK
    मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • 🌃 Delhi After Dark 👀 | Reality You Didn't Expect! 😳 #delhinight #delhivibes #reelsindia #exploredelhi #viralreels 🌃 Delhi After Dark 👀 | Reality You Didn't Expect! 😳 #delhinight #delhivibes #reelsindia #exploredelhi #viralreels
    1
    🌃 Delhi After Dark 👀 | Reality You Didn't Expect! 😳

#delhinight #delhivibes #reelsindia #exploredelhi #viralreels
🌃 Delhi After Dark 👀 | Reality You Didn't Expect! 😳
#delhinight #delhivibes #reelsindia #exploredelhi #viralreels
    user_Rajkapur
    Rajkapur
    Local News Reporter Shahgarh, Sagar•
    24 min ago
  • मड़ावरा में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा यात्रा में बनी एक हजार मीटर लंबी मानव श्रृंखला, राज्यमंत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष हुये शामिल स्वतंत्रता संग्राम में अपना सबकुछ न्यौछावर कर देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि एवं राष्ट्रध्वज तिरंगे के सम्मान में मंगलवार को कस्बे में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। युवाओं में देशभक्ति के जज्बे को बढ़ाने के लिये तिरंगा यात्रा में स्कूली छात्र मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के संयोजक भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार पाल समेत अतिथि के तौर पर उत्तरप्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ एवं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत मौजूद रहे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रशासक चन्द्रदीप रावत द्वारा की गई। तिरंगा यात्रा खंड विकास अधिकारी कार्यालय से प्रारंभ हुई जिसका शुभारंभ राज्यमंत्री द्वारा किया गया जो मुख्य सड़क से होते हुये कोतवाली परिसर से बेरियर चौराहा, बसस्टैंड, डाकबंगला होकर गिरार तिराहा पहुंची जहां से वापस होते हुये ब्लॉक कार्यालय परिसर पर संपन्न हुई। नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया तो वहीं ब्लॉक प्रमुख द्वारा यात्रा में शामिल छात्र- छात्राओं, अतिथियों, शिक्षकों, पुलिस , पीआरडी जवानों, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं अन्य विभागीय कार्मिकों समेत मौजूद युवाओं, जनप्रतिनिधियों, अतिथियों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनन्दन किया गया। नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा लगभग 1000 मीटर लंबी रही इस दौरान स्कूली छात्रों द्वारा देशभक्ति नारों ने समां बांध दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान खंड विकास अधिकारी आजम अली, खंड शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार रावत, बाल विकास परियोजना अधिकारी देवेंद्रसिंह निरंजन, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा, राज्यमंत्री प्रतिनिधि कैलाश साहू, अशोक कुमार रावत, जिलापंचायत सदस्य, वीरसिंह बुन्देला, सुमत मोदी, नारायणसिंह, लखन तिवारी, सुरेंद्रपाल सिंह, प्रभु गंधर्व, लखन भदौरिया समेत विभिन्न जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
    4
    मड़ावरा में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा 
यात्रा में बनी एक हजार मीटर लंबी मानव श्रृंखला, राज्यमंत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष हुये शामिल
स्वतंत्रता संग्राम में अपना सबकुछ न्यौछावर कर देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि एवं राष्ट्रध्वज तिरंगे के सम्मान में मंगलवार को कस्बे में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। युवाओं में देशभक्ति के जज्बे को बढ़ाने के लिये तिरंगा यात्रा में स्कूली छात्र मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के संयोजक भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार पाल समेत अतिथि के तौर पर उत्तरप्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ एवं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत मौजूद रहे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रशासक चन्द्रदीप रावत द्वारा की गई। तिरंगा यात्रा खंड विकास अधिकारी कार्यालय से प्रारंभ हुई जिसका शुभारंभ राज्यमंत्री द्वारा किया गया जो मुख्य सड़क से होते हुये कोतवाली परिसर से बेरियर चौराहा, बसस्टैंड, डाकबंगला होकर गिरार तिराहा पहुंची जहां से वापस होते हुये ब्लॉक कार्यालय परिसर पर संपन्न हुई। नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया तो वहीं ब्लॉक प्रमुख द्वारा यात्रा में शामिल छात्र- छात्राओं, अतिथियों, शिक्षकों, पुलिस , पीआरडी जवानों, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं अन्य विभागीय कार्मिकों समेत मौजूद युवाओं, जनप्रतिनिधियों, अतिथियों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनन्दन किया गया। नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा  लगभग 1000 मीटर लंबी रही इस दौरान स्कूली छात्रों द्वारा देशभक्ति नारों ने समां बांध दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान खंड विकास अधिकारी आजम अली, खंड शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार रावत, बाल विकास परियोजना अधिकारी देवेंद्रसिंह निरंजन, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा, राज्यमंत्री प्रतिनिधि कैलाश साहू, अशोक कुमार रावत, जिलापंचायत सदस्य, वीरसिंह बुन्देला, सुमत मोदी, नारायणसिंह, लखन तिवारी, सुरेंद्रपाल सिंह, प्रभु गंधर्व, लखन भदौरिया समेत विभिन्न जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
    user_इमरान ख़ान, मड़ावरा
    इमरान ख़ान, मड़ावरा
    Social Media Manager मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जनपद ललितपुर के कस्बा मड़ावरा में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन 🇮🇳 रिपोर्टर प्रकाश सिंह लोधी आज दिनांक 11 अगस्त, मंगलवार को कस्बा मड़ावरा में तिरंगा रैली का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। रैली में कस्बा मड़ावरा के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, समूह की महिलाओं, ब्लॉक के सभी कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ निकली इस रैली से पूरे कस्बे में देशभक्ति का माहौल बना रहा। 🇮🇳 भारत माता की जय! 🇮🇳 वंदे मातरम्! 🇮🇳 जय हिंद!
    3
    जनपद ललितपुर के कस्बा मड़ावरा में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन 🇮🇳
रिपोर्टर प्रकाश सिंह लोधी 
आज दिनांक 11 अगस्त, मंगलवार को कस्बा मड़ावरा में तिरंगा रैली का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया।
रैली में कस्बा मड़ावरा के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, समूह की महिलाओं, ब्लॉक के सभी कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ निकली इस रैली से पूरे कस्बे में देशभक्ति का माहौल बना रहा।
🇮🇳 भारत माता की जय!
🇮🇳 वंदे मातरम्!
🇮🇳 जय हिंद!
    user_Prakash Singh
    Prakash Singh
    मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.