Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्योपुर के बुढ़ेरा गांव के पास हाईवे पर पिकअप की टक्कर से बुजुर्ग की मौत श्योपुर जिले के बुढ़ेरा गांव के पास सहसराम कैलारस हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग प्यारेलाल धाकड़ को जोरदार टक्कर मार दी.जिससे बुजुर्ग की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी
SHEOPUR NEWS FIRST
श्योपुर के बुढ़ेरा गांव के पास हाईवे पर पिकअप की टक्कर से बुजुर्ग की मौत श्योपुर जिले के बुढ़ेरा गांव के पास सहसराम कैलारस हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग प्यारेलाल धाकड़ को जोरदार टक्कर मार दी.जिससे बुजुर्ग की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- मेहनत और रोज़मर्रा के काम की कहानी 💪☕ सुबह की शुरुआत झाड़ू लगाने, पानी डालने और वाहन में हवा भरने जैसे कामों से होती है। यह व्लॉग बताता है कि छोटे-बड़े हर काम में मेहनत, लगन और लगातार प्रयास जरूरी है। मेहनत और धैर्य को सफलता की राह का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश❤️ वीडियो पसंद आए तो Like, Comment, Share और फेसबुक जरूर करें1
- श्योपुर के बुढ़ेरा गांव के पास हाईवे पर पिकअप की टक्कर से बुजुर्ग की मौत श्योपुर जिले के बुढ़ेरा गांव के पास सहसराम कैलारस हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग प्यारेलाल धाकड़ को जोरदार टक्कर मार दी.जिससे बुजुर्ग की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी1
- चौथ का बरवाड़ा में जलझूलनी एकादशी पर निकली भगवान की शोभायात्रा चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में जलझूलनी एकादशी के अवसर पर भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। भगवान को मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया। शोभायात्रा पूरे कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भगवान के जयकारे लगाते हुए चले। नगर भ्रमण के बाद भगवान की यात्रा तालाब पहुंची, जहां विधि-विधान से भगवान को स्नान करवाया गया। तालाब पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद भगवान की शोभायात्रा वापस मंदिर के लिए रवाना हुई। मंदिर पहुंचने पर आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।1
- जलझूलनी एकादशी पर मलारना चौड़ में निकली भव्य डोल यात्रा, उमड़ी श्रृद्धालुओं की भीड़ सवाई माधोपुर ( चंद्रशेखर शर्मा)। जलझूलनी एकादशी (डोल ग्यारस) के अवसर पर राजस्थान के विभिन्न शहरों और गांवों में ठाकुर जी महाराज के आकर्षक डोल और विमान सजाकर भव्य डोल यात्रा निकाली गई । इसी कड़ी में मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र की उपतहसील मुख्यालय मलारना चौड़ में भी मंगलवार को डोल यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें कस्बे के तकरीबन एक दर्जन मंदिरों की झांकियां दिखाई दी। मुख्य रूप से ऐतिहासिक श्री गोविंद देव मन्दिर, श्री रघुनाथ मंदिर, श्री सत्यनारायण मंदिर, श्री मीन भगवान मंदिर सहित अधिकांश प्रमुख मंदिरों के डोल नगर यात्रा में शामिल रहे। मंदिरों से भगवान श्रीगणेश, ठाकुर जी, शालिग्राम जी या राधा-कृष्ण की मूर्तियों को पालकी, विमान या चांदी के सिंहासन पर विराजमान कर पूरे शहर में शोभायात्रा निकाली गई । यात्रा को किसी निकट तालाब, नदी या मंदिर के कुंड पर ले जाकर भगवान को जलविहार कराया गया। श्रद्धालु गाजे-बाजे, बैंड-बाजों, और नाचते-गाते हुए भगवान के जयकारे लगाते हुए अंत में कथास्थल पंहंचे। यहां पंडित आचार्य नरोत्तम शर्मा द्वारा कथा वाचन किया गया। जलझूलनी एकादशी का धार्मिक महत्व भी है। इस दिन भगवान विष्णु चातुर्मास के दौरान करवट बदलते हैं, इसलिए इसे परिवर्तिनी एकादशी भी कहा जाता है।1
- बागोरा गांव में ढोल-मंजीरों की थाप पर निकली ठाकुर जी की पालकी, सुख-समृद्धि की कामना को उमड़े श्रद्धालु1
- श्री वीर तेजाजी महाराज जमूल खेड़ा मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से मेले में दिखी रौनक जमूल खेड़ा, सवाई माधोपुर। श्री वीर तेजाजी महाराज के पावन मेले में मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज के गांवों एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंचे और वीर तेजाजी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं की आवाजाही से पूरे मेला परिसर में धार्मिक माहौल के साथ खासा उत्साह देखने को मिला। मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार की दुकानें भी सजाई गई हैं। बच्चों के लिए रंग-बिरंगे खिलौनों की दुकानें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। वहीं मिठाई, नमकीन एवं खाने-पीने की दुकानों पर भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ नजर आई। बच्चों ने मेले में पहुंचकर खिलौनों की खरीदारी की और परिवार के साथ मेले का आनंद लिया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से जमूल खेड़ा क्षेत्र में दिनभर चहल-पहल बनी रही। परिवारों के साथ पहुंचे लोगों ने पूजा-अर्चना के साथ मेले में घूमकर खरीदारी की। मेले का माहौल धार्मिक आस्था, उमंग और उत्साह से भरा नजर आया। स्थानीय स्तर पर आयोजित इस मेले में श्रद्धालुओं के साथ बच्चों और महिलाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। मेले में लगी विभिन्न दुकानों से स्थानीय लोगों और दुकानदारों को भी कारोबार का अवसर मिल रहा है। शाम के समय मेले में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने से पूरा मेला परिसर रोशनी और भीड़ से गुलजार नजर आया।1
- उपसभापति पद के नामांकन के दौरान हंगामा, पुलिस और भाजपा पदाधिकारियों में विवाद सवाई माधोपुर नगर परिषद सवाई माधोपुर में मंगलवार को उपसभापति पद के नामांकन के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब नगर परिषद परिसर में प्रवेश को लेकर भाजपा पदाधिकारियों और पुलिस के बीच विवाद हो गया। कुछ देर के लिए परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार उपसभापति पद के नामांकन के दौरान भाजपा के चुनाव प्रभारी मदन प्रजापत सहित अन्य पदाधिकारी नगर परिषद परिसर में अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस द्वारा प्रवेश को लेकर रोकने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान चुनाव प्रभारी मदन प्रजापत और सीओ सिटी राजेंद्र मीणा के बीच कथित तौर पर धक्का-मुक्की होने की बात सामने आई। इस दौरान मदन प्रजापत ने नाराजगी जताते हुए कहा, “मैं चुनाव प्रभारी हूं, मुझे कैसे रोक सकते हो। एसडीएम को बुलाओ, ये कौनसा नियम है।” इसके बाद भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से बात करने की बात कहते हुए अंदर जाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन बाद में भाजपा पदाधिकारी नगर परिषद परिसर के अंदर चले गए। घटना के दौरान नगर परिषद परिसर में कुछ देर तक गहमागहमी और तनाव का माहौल बना रहा। उपसभापति पद के नामांकन की प्रक्रिया के दौरान हुए इस विवाद को लेकर मौके पर मौजूद लोगों में भी चर्चा बनी रही।1
- मेहनत और रोज़मर्रा के काम की कहानी 💪☕ सुबह की शुरुआत झाड़ू लगाने, पानी डालने और वाहन में हवा भरने जैसे कामों से होती है। यह व्लॉग बताता है कि छोटे-बड़े हर काम में मेहनत, लगन और लगातार प्रयास जरूरी है। मेहनत और धैर्य को सफलता की राह का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश❤️ वीडियो पसंद आए तो Like, Comment, Share और फेसबुक जरूर करें1