Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्रीकोलायत के सियाणा सांखलान की ढाणी में भीषण अग्निकांड, लाखों का सामान जलकर राख श्रीकोलायत। क्षेत्र की सोनाराम की ढाणी में शनिवार देर रात करीब 12 बजे अचानक आग लगने से एक कच्चा मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार के लोगों को सामान बाहर निकालने का मौका तक नहीं मिला।अग्निकांड में घर के अंदर रखी करीब 1.53 लाख रुपये की नकदी, सोने की अंगूठी, सोने का ओम, दो मादलिया, एक कंदोरा तथा चांदी की दो पायल सहित अन्य कीमती आभूषण जलकर नष्ट हो गए। इसके अलावा घर में रखा लगभग एक क्विंटल अनाज और दैनिक उपयोग का पूरा घरेलू सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। घटना के बाद परिवार सदमे में है। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
आवाज़

More news from राजस्थान and nearby areas
- कर्णप्रताप सिंह के नेतृत्व में बीकानेर से बड़ी संख्या में लोग जयपुर पहुंचे यूजीसी से जुड़े मुद्दों को लेकर जयपुर में आयोजित प्रदर्शन में बीकानेर से कर्णप्रताप सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शन में प्रदेशभर से आए लोगों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। जयपुर में प्रदर्शन स्थल पर भारी भीड़ उमड़ी और प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। कर्णप्रताप सिंह के नेतृत्व में बीकानेर से बड़ी संख्या में लोग जयपुर पहुंचे यूजीसी से जुड़े मुद्दों को लेकर जयपुर में आयोजित प्रदर्शन में बीकानेर से कर्णप्रताप सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शन में प्रदेशभर से आए लोगों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। जयपुर में प्रदर्शन स्थल पर भारी भीड़ उमड़ी और प्रदर्शनकारियों ने सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।1
- कपिल सरोवर से कांवड़ लेकर शिवालयों की ओर रवाना हुए शिवभक्त 🚩🔱1
- बीकानेर पीबीएम अस्पताल के कैंसर वार्ड की बदहाल व्यवस्था पर सवाल इकबाल खान बीकानेर पीबीएम अस्पताल के कैंसर वार्ड, जहां चिरंजीवी योजना के तहत प्रक्रिया पूरी होने के बाद मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार किया जाता है, वहां से मुझे एक सज्जन ने वीडियो भेजा है। वीडियो में कुछ लोग कुर्सियों पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ गंभीर मरीज जमीन पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं।आज पीबीएम अस्पताल की हालत बेहद चिंताजनक दिखाई दे रही है। मरीजों और उनके परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों और कर्मचारियों में जवाबदेही का अभाव है और आए दिन अस्पताल को लेकर अनियमितताओं की शिकायतें सामने आती रहती हैं। आरोप यह भी हैं कि कुछ डॉक्टर निजी क्लीनिकों पर मरीज देखते हैं, निजी मेडिकल स्टोरों से दवाइयां लिखते हैं और जांच भी ऐसे स्थानों पर करवाते हैं, जहां से उन्हें लाभ मिलने की बात कही जाती है। यदि इन आरोपों में सच्चाई है तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।हालात ऐसे बताए जा रहे हैं कि गरीब हो या अमीर, कई मरीज मजबूरी में निजी इलाज का सहारा लेने को विवश हो जाते हैं। यह भी शिकायत है कि यदि मरीज निजी तौर पर डॉक्टर को नहीं दिखाता तो वार्ड में भर्ती मरीज का उपचार मुख्य रूप से नर्सिंग स्टाफ के भरोसे चलता है और कुछ दिन बाद औपचारिकताएं पूरी कर छुट्टी दे दी जाती है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सरकार इन शिकायतों पर नकेल क्यों नहीं कस रही है। इतनी बड़ी लापरवाही आखिर कैसे हो सकती है। मरीजों को दिखाने और जांच कराने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है। चाहे मरीज कितना भी गंभीर क्यों न हो, उसे अपनी बारी का इंतजार करना ही पड़ता है। पीबीएम अस्पताल इन दिनों भगवान भरोसे चलता हुआ दिखाई दे रहा है। न जनप्रतिनिधियों के नियमित निरीक्षण की चर्चा सुनाई देती है और न ही प्रशासन की सक्रिय मौजूदगी नजर आती है। अस्पताल प्रशासन को भी मरीजों की परेशानियों का गंभीरता से संज्ञान लेकर व्यवस्था में तत्काल सुधार करना चाहिए।1
- pmGsy की डामर सड़क 2011 की चिन्हित गोरलीखा की ढाणी डामर सड़क शिवकरत हैं ठेकेदार ने काम सुरू कीया पीडब्ल्यूडी से रूकवा दीया पहले ग्रेवल सड़क बनी हुथी ऊसे भी तोड़ दी आब आनेजाने मे भारी दीकत आरही है 50 ढाणीया की आबादी है सरकार से निवेदन है की ईसे पुन चालू करवाने की कृपा करेग्रामपंचायत केरला तेहसील आऊ जिला फलोदी राजस्थान4
- Narayan ram jodihyasi naguar rajshatan 341001 आज की खबर लाइव वीडियो Narayan ram jodihyasi naguar rajshatan 341001 आज की खबर लाइव वीडियो देख लाइक शेयर जरुर करना धन्यवाद है?2
- UGC रोल बैक पर जयपुर की सड़कों पर जनसैलाब! बैरिकेड्स उखाड़ कलेक्ट्रेट पहुंचे करणी सेना कार्यकर्ता1