मड़ावरा में 20 फीट ऊंची दही मटकी 6 प्रयास में टूटी: कारस देव मंदिर पर युवाओं ने दिखाया उत्साह, तालियों से गूंजा परिसर। ललितपुर के मड़ावरा कस्बे में बुधवार शाम कारस देव मंदिर पर दही मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। करीब 20 फीट की ऊंचाई पर बंधी दही से भरी मटकी को तोड़ने के लिए युवाओं की टोली ने कई कोशिशें कीं। छह प्रयासों के बाद युवाओं को मटकी फोड़ने में कामयाबी मिली। मटकी टूटते ही मंदिर परिसर तालियों और जयकारों से गूंज उठा।बुंदेलखंड में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद कारस देव मंदिरों पर अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रम करने की परंपरा है। इसी कड़ी में कारस देव मंदिर पर बुधवार शाम धार्मिक कार्यक्रमों के साथ दही मटकी फोड़ प्रतियोगिता रखी गई। इसमें इलाके के सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। आयोजकों ने मंदिर परिसर में करीब 20 फीट की ऊंचाई पर दही से भरी मटकी बांधी थी। इसे फोड़ने के लिए युवाओं की टोली ने एक-दूसरे के ऊपर चढ़कर मटकी तक पहुंचने की कोशिश की। युवाओं के लिए इसे मुश्किल बनाने के लिए मटकी को रस्सी के सहारे लगातार हिलाया जा रहा था। इस वजह से मटकी फोड़ना युवाओं के लिए चुनौती भरा रहा।मटकी फोड़ने के दौरान दर्शकों में भी काफी उत्साह दिखा। हर कोशिश के साथ लोगों की नजरें मटकी पर टिकी थीं और परिसर में खुशनुमा माहौल बना रहा। करीब छह प्रयासों के बाद युवाओं ने मटकी फोड़ दी, जिसके बाद लोगों ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया।इस मौके पर कारस देव मंदिर में दूसरे धार्मिक कार्यक्रम भी हुए। गोट गायन में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। देर शाम तक मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम होते रहे।
मड़ावरा में 20 फीट ऊंची दही मटकी 6 प्रयास में टूटी: कारस देव मंदिर पर युवाओं ने दिखाया उत्साह, तालियों से गूंजा परिसर। ललितपुर के मड़ावरा कस्बे में बुधवार शाम कारस देव मंदिर पर दही मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। करीब 20 फीट की ऊंचाई पर बंधी दही से भरी मटकी को तोड़ने के लिए युवाओं की टोली ने कई कोशिशें कीं। छह प्रयासों के बाद युवाओं को मटकी फोड़ने में कामयाबी मिली। मटकी टूटते ही मंदिर परिसर तालियों और जयकारों से गूंज उठा।बुंदेलखंड में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद कारस
देव मंदिरों पर अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रम करने की परंपरा है। इसी कड़ी में कारस देव मंदिर पर बुधवार शाम धार्मिक कार्यक्रमों के साथ दही मटकी फोड़ प्रतियोगिता रखी गई। इसमें इलाके के सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। आयोजकों ने मंदिर परिसर में करीब 20 फीट की ऊंचाई पर दही से भरी मटकी बांधी थी। इसे फोड़ने के लिए युवाओं की टोली ने एक-दूसरे के ऊपर चढ़कर मटकी तक पहुंचने की कोशिश की। युवाओं के लिए इसे मुश्किल बनाने के लिए मटकी को रस्सी के सहारे लगातार हिलाया जा रहा था।
इस वजह से मटकी फोड़ना युवाओं के लिए चुनौती भरा रहा।मटकी फोड़ने के दौरान दर्शकों में भी काफी उत्साह दिखा। हर कोशिश के साथ लोगों की नजरें मटकी पर टिकी थीं और परिसर में खुशनुमा माहौल बना रहा। करीब छह प्रयासों के बाद युवाओं ने मटकी फोड़ दी, जिसके बाद लोगों ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया।इस मौके पर कारस देव मंदिर में दूसरे धार्मिक कार्यक्रम भी हुए। गोट गायन में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। देर शाम तक मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम होते रहे।
- टीकमगढ़ में सेवा से संकल्प अभियान अंतर्गत आज जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक केन्द्र में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन टीकमगढ़ में सेवा से संकल्प अभियान अंतर्गत आज जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक केन्द्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में युवाओं द्वारा रक्तदान किया गया। इस अवसर पर श्रीमती सरोज राजपूत, श्री राजेन्द्र तिवारी, विकास यादव, संकल्प जैन, अन्य जनप्रतिनिधिगण, सिविल सर्जन डॉ अमित शुक्ला, डाॅ. विकास जैन सहित संबंधित स्टाफ उपस्थित रहा।1
- दीयों की रोशनी में सजेगा टीकमगढ़, भाजपा ने तैयार किया बड़ा कार्यक्रम मोदी के जन्मदिवस से शुरू होगा अभियान, जिलेभर में होंगे 13 प्रमुख आयोजन टीकमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी का ‘सेवा संकल्प अभियान’ जिले में व्यापक स्तर पर शुरू होने जा रहा है। अभियान की शुरुआत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। इसे लेकर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलेभर में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा सामने रखी गई। पार्टी के अनुसार 17 सितंबर को शाम 7 बजे जिले के 32 प्रमुख स्थानों पर दीप प्रज्वलन किया जाएगा। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। मध्यप्रदेश में भी भाजपा ने इसी अवधि में सेवा संकल्प अभियान की घोषणा की है। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत, सेवा संकल्प अभियान जिला संयोजक राजेंद्र तिवारी, ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम जिला संयोजक अनुराग वर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। कुंडेश्वर में 21 हजार दीपों से सजेगा माहौल अभियान के तहत टीकमगढ़ सहित जिले के विभिन्न प्रमुख धार्मिक, सामाजिक और सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम होंगे। कुंडेश्वर मंदिर में 21 हजार दीप प्रज्वलित किए जाने की रूपरेखा बनाई गई है। इसके अलावा ढोंगा, टीकमगढ़ तालाब, बस स्टैंड, राम-जानकी मंदिर, बगाज माता मंदिर, बड़ागांव हनुमान मंदिर, जयस्तंभ चौक, रेलवे स्टेशन, कारी तालाब, मवई स्टेशन, बुडेरा बस स्टैंड, बांध सुजारा, ग्वाल सागर बल्देवगढ़, आहार तालाब मंदिर, खरगापुर, कुड़ीला, दूबदेई मंदिर, देरी कालका माता मंदिर, बल्देवगढ़ विंध्यवासिनी माता, सरकनपुर, हरपुरा मंदिर, पुरैनिया तालाब घाट, मदन सागर, दिनऊ सरकार मंदिर, बम्होरी कलां, छिपरी-जतारा मातृधाम, बड़ा मंदिर लिधौरा और आवास कॉलोनी जतारा सहित अन्य स्थानों को कार्यक्रम से जोड़ा गया है। 13 कार्यक्रमों के जरिए महीनेभर चलेगा अभियान भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में अलग-अलग 13 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए जिला टोली, कार्यक्रम संयोजक, प्रभारी और मंडल स्तर की टोलियां गठित की गई हैं। कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी की गई है। अभियान के दौरान ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्र सेवा कार्यक्रम, ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘विकसित भारत का संकल्प’, ‘वडनगर-बनारस सेवा यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’ और ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ जैसे कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। लाभार्थियों से संपर्क, योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का दावा सेवा संकल्प अभियान जिला संयोजक राजेंद्र तिवारी ने बताया कि अभियान के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क किया जाएगा। भाजपा का कहना है कि विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए सरकार की योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25 वर्ष की यात्रा से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। देश के अन्य हिस्सों में भी भाजपा ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक इसी तरह के सेवा संकल्प कार्यक्रमों की घोषणा की है। पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक विभिन्न समाजों और नागरिक समूहों को भी कार्यक्रमों से जोड़ने की तैयारी है। भाजपा ने जिलेवासियों से ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।1
- भाजपा की सेवा से संकल्प अभियान के तहत मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिले में कार्यक्रम को भव्य रूप देने की बताई रूपरेखा विभिन्न कार्यक्रमों से जन-जन तक पहुंचेगी भाजपा *भाजपा की सेवा से संकल्प अभियान के तहत मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिले में कार्यक्रम को भव्य रूप देने की बताई रूपरेखा, विभिन्न कार्यक्रमों से जन-जन तक पहुंचेगी भाजपा।* टीकमगढ़। आज भाजपा की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भाजपा कार्यालय में आयोजित यह जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, सेवा संकल्प अभियान जिला संयोजक राजेन्द्र तिवारी, आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम जिला संयोजक अनुराग वर्मा, रामगोपाल चौरसिया, विकास यादव, गोपाल सिंह राय,विभा श्रीवास्तव,शुभम व्यास व अम्बुज खरे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने किया। सेवा संकल्प अभियान की निमित्त आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम भव्य रूप में टीकमगढ़ में प्रमुख 32 स्थानों पर मनाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के अलग-अलग 13 कार्यक्रमों में जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जाएंगे जिसके लिए सभी कार्यक्रमों की जिला टोली, समन्वयक, प्रभारी एवं मंडल स्तर की टोली का गठन किया गया है, साथ ही सभी कार्यक्रमों की लिए मॉनिटरिंग की जा रही है। जिसमें मुख्य रूप से आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जिले के 32 प्रमुख स्थानों पर सेवा सुशासन के संवैधानिक पद पर 25 वर्ष पूर्ण होने पर आभार व्यक्त करते हुए दीप प्रज्वलन के नगरवासी एवं ग्रामवासी के साथ भाजपा कार्यकर्ता मनाएंगे। वहीं मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा कार्यक्रम, नमो सेवा अनकही कहानियां कार्यक्रम, आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, सेवा की कहानी कार्यक्रम, सेवा ज्योति कलश यात्रा विकसित भारत का संकल्प कार्यक्रम, वडनगर बनारसी सेवा यात्रा कार्यक्रम, सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम, सेवा सेतु अभियान कार्यक्रम, सेवा के रंग राष्ट्र के संग कार्यक्रम आदि प्रमुखता से मनाए जाएंगे। सेवा संकल्प अभियान जिला संयोजक राजेंद्र तिवारी ने बताया कि अभियान के निमित्त आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम को भव्य रूप दिलाने के लिए जिले के प्रमुख 32 स्थानों पर 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा सुशासन एवं शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की आभार स्वरूप यह दीप प्रज्वलन शाम को 7:00 बजे विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा जिसमें ढोंगा विडी कॉलोनी, टीकमगढ़ तालाब,बस स्टैंड, राम-जानकी मंदिर, कुंडेश्वर मंदिर जहां विशेष रूप से सरोज राजपूत के द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ 21000 दीप प्रज्वलन होंगे, बगाज माता मंदिर, बड़ागांव हनुमान मंदिर,जय स्तंभ चौक ,रेलवे स्टेशन, कारी तालाब, मवई स्टेशन, बुडेरा बस स्टैंड,बांध सुजारा, ग्वाल सागर बल्देवगढ़,आहार तालाब मंदिर, हनुमान मंदिर चौराहा खरगापुर,हटा छात्रावास कुडीला दूबदेई मंदिर, देरी कालका माता मंदिर, बल्देवगढ़ विंध्यवासिनी माता, सरकनपुर विद्यालय, हरपुरा मंदिर,पुरैनिया तालाब धाट,मदन सागर बड़ा तालाब,दिनऊ सरकार मंदिर,बम्होरी कलां,छिपरी जतारा मातृ धाम, बड़ा मंदिर लिधौरा व आवास कॉलोनी जतारा आदि प्रमुख स्थानों पर कार्यक्रम प्रभारियों व विशिष्ट अतिथियों के साथ नगर वासी एवं ग्रामवासी मिलकर दीप प्रज्वलन करेंगे। कार्यक्रमों की जिला टोली, मंडल स्तर टोली एवं प्रभारी इन सब की व्यवस्था एवं मॉनिटरिंग कर रहे है। कई समाज आगे आकर कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए समाज स्तर पर भी रूपरेखा बना रहे है।इन कार्यक्रमों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उनके जन्म दिवस पर और संवैधानिक पद पर 7 अक्टूबर को 25 वर्ष पूर्ण होने पर उनके द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाते हुए, लाभार्थीयों से संपर्क करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त सबके साथ मिलकर दीप प्रज्वलन करेंगे, आप सभी जनमानस से अपील है सेवा संकल्प अभियान में अपनी भागीदारी दर्ज करवाएं।1
- टीकमगढ़ में आज किसान संघ द्वारा निकाली गई विशाल ट्रैक्टर रैली प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री व कलेक्टर के नाम एसडीएम को सौंपे ज्ञापन1
- मड़ावरा में हुआ दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन युवाओं ने मानव पिरामिड बनाकर तोड़ी मटकी1
- बकस्वाहा के ग्राम वीरमपुरा में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ग्रामीणों ने उठाई आवाज, थाने में दिया आवेदन1
- ललितपुर की अमझरा घाटी में बहती नदी के बीच गणपति बप्पा का अनोखा पंडाल, बना आकर्षण का केंद ललितपुर के अमझरा घाटी में बहती नदी के बीच गणपति बप्पा का अनोखा पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। तीन पेड़ों के सहारे लकड़ी और बांस से तैयार किए गए इस पंडाल में शेषनाग के ऊपर गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की गई है। दूर-दूर से श्रद्धालु इस अनोखे पंडाल को देखने पहुंच रहे हैं और तस्वीरें व वीडियो बना रहे हैं। #Lalitpur #AmjharaGhati #GanpatiBappa #GaneshChaturthi #GanpatiPandal #UPNews #LalitpurNews #Bundelkhand #Sagar #MadhyaPradesh #GaneshUtsav #ViralNews1
- *प्राइवेट विद्यालय के प्रधानाचार्य पर लगा गंभीर आरोप,* *14 वर्षीय छात्र को परीक्षा से रोककर अलग कमरे में बैठाने का आरोप,* *वापिस घर जाने से भी रोकने का आरोप,* *फीस जमा नही कर पाने पर किया परीक्षा से बंचित,* *पुलिस अधीक्षक ललितपुर से की कानूनी कार्यवाही की मांग।* ललितपुर में एक प्राइवेट विद्यालय के प्रधानाचार्य पर 14 वर्षीय नाबालिग छात्र के साथ अभद्रता करने और उसे कथित तौर पर अलग एक कमरे में बैठाकर रखने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित छात्र के पिता राजेश यादव के मुताबिक उनका बेटा ललितपुर के एक प्राइवेट विद्यालय में कक्षा 9 का छात्र है और बीमारी के चलते उसका इलाज चल रहा है। पिता का आरोप है कि 15 सितंबर को छात्र परीक्षा देने स्कूल पहुंचा था, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी। फीस जमा कराने की बात कहते हुए छात्र को कथित तौर पर अलग कमरे में अकेले बैठा दिया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि छात्र को तत्काल घर जाने की अनुमति नहीं दी गई। पिता ने स्कूल के प्रधानाचार्य और कॉर्डिनेटर से फोन पर संपर्क कर बच्चे को परीक्षा में बैठाने और घर भेजने की मांग की, लेकिन आरोप है कि कोई राहत नहीं दी गई। इस मामले में अब छात्र के पिता ने पुलिस अधीक्षक ललितपुर को प्रार्थना पत्र देकर पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने और स्कूल प्रबंधन व प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त की कार्रवाई, ₹15 हजार की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त की कार्रवाई, ₹15 हजार की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार बकस्वाहा। सागर लोकायुक्त की टीम ने बकस्वाहा तहसील कार्यालय में कार्रवाई करते हुए बाबू राजेंद्र श्रीवास्तव को ₹15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। जानकारी के अनुसार फरियादी कृष्णकांत बिलथरे से जमीन के नामांतरण के एवज में बाबू ने ₹25 हजार की रिश्वत मांगी थी। इसमें से ₹10 हजार पहले दिए जा चुके थे, जबकि शेष ₹15 हजार बुधवार को देना तय हुआ था। फरियादी की शिकायत के बाद लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर उसे केमिकल लगे नोट दिए। तहसील कार्यालय में जैसे ही कृष्णकांत ने ₹15 हजार बाबू को दिए, लोकायुक्त टीम ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत की रकम बरामद करने के साथ नामांतरण से संबंधित दस्तावेज भी जब्त किए हैं। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान निरीक्षक मंजू किरन तिर्की, निरीक्षक रंजीत सिंह सहित लोकायुक्त टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।1