Shuru
Apke Nagar Ki App…
टीकमगढ़ में सेवा से संकल्प अभियान अंतर्गत आज जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक केन्द्र में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन टीकमगढ़ में सेवा से संकल्प अभियान अंतर्गत आज जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक केन्द्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में युवाओं द्वारा रक्तदान किया गया। इस अवसर पर श्रीमती सरोज राजपूत, श्री राजेन्द्र तिवारी, विकास यादव, संकल्प जैन, अन्य जनप्रतिनिधिगण, सिविल सर्जन डॉ अमित शुक्ला, डाॅ. विकास जैन सहित संबंधित स्टाफ उपस्थित रहा।
Jamil khan
टीकमगढ़ में सेवा से संकल्प अभियान अंतर्गत आज जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक केन्द्र में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन टीकमगढ़ में सेवा से संकल्प अभियान अंतर्गत आज जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक केन्द्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में युवाओं द्वारा रक्तदान किया गया। इस अवसर पर श्रीमती सरोज राजपूत, श्री राजेन्द्र तिवारी, विकास यादव, संकल्प जैन, अन्य जनप्रतिनिधिगण, सिविल सर्जन डॉ अमित शुक्ला, डाॅ. विकास जैन सहित संबंधित स्टाफ उपस्थित रहा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मड़ावरा में हुआ दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन युवाओं ने मानव पिरामिड बनाकर तोड़ी मटकी1
- ललितपुर की अमझरा घाटी में बहती नदी के बीच गणपति बप्पा का अनोखा पंडाल, बना आकर्षण का केंद ललितपुर के अमझरा घाटी में बहती नदी के बीच गणपति बप्पा का अनोखा पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। तीन पेड़ों के सहारे लकड़ी और बांस से तैयार किए गए इस पंडाल में शेषनाग के ऊपर गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की गई है। दूर-दूर से श्रद्धालु इस अनोखे पंडाल को देखने पहुंच रहे हैं और तस्वीरें व वीडियो बना रहे हैं। #Lalitpur #AmjharaGhati #GanpatiBappa #GaneshChaturthi #GanpatiPandal #UPNews #LalitpurNews #Bundelkhand #Sagar #MadhyaPradesh #GaneshUtsav #ViralNews1
- आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा प्रदर्शनः मेज पर बैठाए कुत्ते, अधिकारी को पहनाई नोटों की माला; Video Viral महाराष्ट्र के नासिक जिले के निफाड़ में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या और प्रशासनिक अनदेखी के खिलाफ युवा सेना ने अनोखा और उग्र विरोध दर्ज कराया। युवा सेना के जिलाध्यक्ष विक्रम रंधावे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 16 सितंबर को 4-5 आवारा कुत्तों को सीधा निफाड़ नगर पंचायत कार्यालय के अंदर छोड़ दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि क्षेत्र में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों पर आवारा कुत्तों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद अधिकारी कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। विरोध स्वरूप कार्यकर्ताओं ने मुख्य अधिकारी धीरज भामरे की टेबल पर नोटों की माला भी पहनाई। हालांकि, इस प्रदर्शन के बाद जहां एक तरफ स्थानीय लोगों ने इसे सही ठहराया, वहीं दूसरी तरफ पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने जानवरों के साथ क्रूरता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।2
- *पलेरा के JE जूनियर इंजीनियर लक्ष्मण कुशवाहा बने AE सहायक अभियंता* *पलेरा (टीकमगढ़)।* विद्युत विभाग पलेरा में पदस्थ जूनियर इंजीनियर (JE) लक्ष्मण कुशवाहा जी को पदोन्नत होकर सहायक अभियंता (AE) बनाए जाने पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों, लाइनमैनों एवं _विद्युत विभाग की हेल्प करो_ टीम द्वारा फूल-माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर कर्मचारियों ने उनके उज्जवल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विभाग और अधिक बेहतर कार्य करेगा। *पलेरा के JE जूनियर इंजीनियर लक्ष्मण कुशवाहा बने AE सहायक अभियंता* *पलेरा (टीकमगढ़)।* विद्युत विभाग पलेरा में पदस्थ जूनियर इंजीनियर (JE) लक्ष्मण कुशवाहा जी को पदोन्नत होकर सहायक अभियंता (AE) बनाए जाने पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों, लाइनमैनों एवं _विद्युत विभाग की हेल्प करो_ टीम द्वारा फूल-माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर कर्मचारियों ने उनके उज्जवल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विभाग और अधिक बेहतर कार्य करेगा।4
- टीकमगढ़ जिले की बिकास खंड पलेरा के अंतर्गत ग्राम इटायली में आजादी को 80साल पूरे हुए लेकिन आज भी रोड के लिए तरस रहे हैं1
- मड़ावरा में 20 फीट ऊंची दही मटकी 6 प्रयास में टूटी: कारस देव मंदिर पर युवाओं ने दिखाया उत्साह, तालियों से गूंजा परिसर। ललितपुर के मड़ावरा कस्बे में बुधवार शाम कारस देव मंदिर पर दही मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। करीब 20 फीट की ऊंचाई पर बंधी दही से भरी मटकी को तोड़ने के लिए युवाओं की टोली ने कई कोशिशें कीं। छह प्रयासों के बाद युवाओं को मटकी फोड़ने में कामयाबी मिली। मटकी टूटते ही मंदिर परिसर तालियों और जयकारों से गूंज उठा।बुंदेलखंड में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद कारस देव मंदिरों पर अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रम करने की परंपरा है। इसी कड़ी में कारस देव मंदिर पर बुधवार शाम धार्मिक कार्यक्रमों के साथ दही मटकी फोड़ प्रतियोगिता रखी गई। इसमें इलाके के सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। आयोजकों ने मंदिर परिसर में करीब 20 फीट की ऊंचाई पर दही से भरी मटकी बांधी थी। इसे फोड़ने के लिए युवाओं की टोली ने एक-दूसरे के ऊपर चढ़कर मटकी तक पहुंचने की कोशिश की। युवाओं के लिए इसे मुश्किल बनाने के लिए मटकी को रस्सी के सहारे लगातार हिलाया जा रहा था। इस वजह से मटकी फोड़ना युवाओं के लिए चुनौती भरा रहा।मटकी फोड़ने के दौरान दर्शकों में भी काफी उत्साह दिखा। हर कोशिश के साथ लोगों की नजरें मटकी पर टिकी थीं और परिसर में खुशनुमा माहौल बना रहा। करीब छह प्रयासों के बाद युवाओं ने मटकी फोड़ दी, जिसके बाद लोगों ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया।इस मौके पर कारस देव मंदिर में दूसरे धार्मिक कार्यक्रम भी हुए। गोट गायन में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। देर शाम तक मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम होते रहे।3
- *प्राइवेट विद्यालय के प्रधानाचार्य पर लगा गंभीर आरोप,* *14 वर्षीय छात्र को परीक्षा से रोककर अलग कमरे में बैठाने का आरोप,* *वापिस घर जाने से भी रोकने का आरोप,* *फीस जमा नही कर पाने पर किया परीक्षा से बंचित,* *पुलिस अधीक्षक ललितपुर से की कानूनी कार्यवाही की मांग।* ललितपुर में एक प्राइवेट विद्यालय के प्रधानाचार्य पर 14 वर्षीय नाबालिग छात्र के साथ अभद्रता करने और उसे कथित तौर पर अलग एक कमरे में बैठाकर रखने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित छात्र के पिता राजेश यादव के मुताबिक उनका बेटा ललितपुर के एक प्राइवेट विद्यालय में कक्षा 9 का छात्र है और बीमारी के चलते उसका इलाज चल रहा है। पिता का आरोप है कि 15 सितंबर को छात्र परीक्षा देने स्कूल पहुंचा था, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी। फीस जमा कराने की बात कहते हुए छात्र को कथित तौर पर अलग कमरे में अकेले बैठा दिया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि छात्र को तत्काल घर जाने की अनुमति नहीं दी गई। पिता ने स्कूल के प्रधानाचार्य और कॉर्डिनेटर से फोन पर संपर्क कर बच्चे को परीक्षा में बैठाने और घर भेजने की मांग की, लेकिन आरोप है कि कोई राहत नहीं दी गई। इस मामले में अब छात्र के पिता ने पुलिस अधीक्षक ललितपुर को प्रार्थना पत्र देकर पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने और स्कूल प्रबंधन व प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- हत्या के प्रयास और जातिसूचक शब्दों के मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार हत्या के प्रयास और जातिसूचक शब्दों के मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार ललितपुर। कोतवाली ललितपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी तथा जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में एक आरोपी को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका था। अब दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ मुकदमे में नामजद तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 अगस्त 2026 को गब्बर अहिरवार ने कोतवाली ललितपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विवाद के दौरान आरोपियों ने उसके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने कथित रूप से जान से मारने की नीयत से हमला कर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर कोतवाली ललितपुर पुलिस ने संबंधित धाराओं के साथ एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। मामले में खालिद पठान उर्फ बादशाह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर चुकी थी। शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के क्रम में बुधवार को रिफाद उर्फ रिफआन खान करीब 20 वर्ष निवासी गोविन्दनगर तथा अरबाज खां करीब 19 वर्ष निवासी डोंगराकला हाल निवासी गोविन्दनगर, ललितपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में की गई। मामले में अब पुलिस की ओर से आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।1
- अवैध पिस्टल व तीन कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार महरौनी पुलिस की कार्रवाई, मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी युवक पर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज ललितपुर महरौनी। अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महरौनी पुलिस ने ग्राम छिल्ला के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 बोर की एक अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर ग्राम छिल्ला थाना महरौनी के पास चेकिंग के दौरान खेमराज उर्फ लल्ला पुत्र बालकिशन रावत, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी ग्राम सड़, थाना करैरा, जनपद शिवपुरी (मध्य प्रदेश) को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना महरौनी में मुकदमा अपराध संख्या 379/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना बार, जनपद ललितपुर में भी मुकदमा अपराध संख्या 221/2026 के तहत धारा 3(5), 109, 125, 324(4), 351(3) बीएनएस में मामला दर्ज है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी महरौनी अरविन्द कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गुलाम फरीद, चौकी प्रभारी खितवास, कांस्टेबल विकास कुमार, कुलदीप कुमार और पवन कुमार मिश्रा शामिल रहे।1