logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अवैध पिस्टल व तीन कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार महरौनी पुलिस की कार्रवाई, मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी युवक पर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज ललितपुर महरौनी। अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महरौनी पुलिस ने ग्राम छिल्ला के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 बोर की एक अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर ग्राम छिल्ला थाना महरौनी के पास चेकिंग के दौरान खेमराज उर्फ लल्ला पुत्र बालकिशन रावत, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी ग्राम सड़, थाना करैरा, जनपद शिवपुरी (मध्य प्रदेश) को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना महरौनी में मुकदमा अपराध संख्या 379/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना बार, जनपद ललितपुर में भी मुकदमा अपराध संख्या 221/2026 के तहत धारा 3(5), 109, 125, 324(4), 351(3) बीएनएस में मामला दर्ज है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी महरौनी अरविन्द कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गुलाम फरीद, चौकी प्रभारी खितवास, कांस्टेबल विकास कुमार, कुलदीप कुमार और पवन कुमार मिश्रा शामिल रहे।

2 hrs ago
user_SATISH NAYAK
SATISH NAYAK
मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

अवैध पिस्टल व तीन कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार महरौनी पुलिस की कार्रवाई, मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी युवक पर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज ललितपुर महरौनी। अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महरौनी पुलिस ने ग्राम छिल्ला के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 बोर की एक अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर ग्राम छिल्ला थाना महरौनी के पास चेकिंग के दौरान खेमराज उर्फ लल्ला पुत्र बालकिशन रावत, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी ग्राम सड़, थाना करैरा, जनपद शिवपुरी (मध्य प्रदेश) को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना महरौनी में मुकदमा अपराध संख्या 379/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना बार, जनपद ललितपुर में भी मुकदमा अपराध संख्या 221/2026 के तहत धारा 3(5), 109, 125, 324(4), 351(3) बीएनएस में मामला दर्ज है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी महरौनी अरविन्द कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गुलाम फरीद, चौकी प्रभारी खितवास, कांस्टेबल विकास कुमार, कुलदीप कुमार और पवन कुमार मिश्रा शामिल रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गणेश उत्सव पर आरती के समय बिजली कटौती बंद हो: सम्राट सेना ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन* *गणेश उत्सव पर आरती के समय बिजली कटौती बंद हो: सम्राट सेना ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन* *मड़ावरा, ललितपुर।* सम्राट सेना के जिला अध्यक्ष रामकुमार कुशवाहा (आरके) . के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उपजिलाधिकारी मड़ावरा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर गली-मोहल्ले में भगवान गणेश की झांकियां स्थापित हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से शाम 7 बजे से 9 बजे के बीच जब आरती का समय होता है, उसी समय बिजली काट दी जाती है। जिससे भक्तों, महिलाओं और बच्चों को आरती-पूजा में भारी परेशानी हो रही है। सम्राट सेना ने मांग की है कि गणेश उत्सव खत्म होने तक शाम 7 से 9 बजे तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इस पर एसडीएम ने जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में समाजसेवी भागीरथ कुशवाहा, बबलू कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, उमाशंकर, वंदे भारत न्यूज से नीलेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
    2
    गणेश उत्सव पर आरती के समय बिजली कटौती बंद हो: सम्राट सेना ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*
*गणेश उत्सव पर आरती के समय बिजली कटौती बंद हो: सम्राट सेना ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*
*मड़ावरा, ललितपुर।* सम्राट सेना के जिला अध्यक्ष रामकुमार कुशवाहा (आरके) . के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उपजिलाधिकारी मड़ावरा को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर गली-मोहल्ले में भगवान गणेश की झांकियां स्थापित हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से शाम 7 बजे से 9 बजे के बीच जब आरती का समय होता है, उसी समय बिजली काट दी जाती है।
जिससे भक्तों, महिलाओं और बच्चों को आरती-पूजा में भारी परेशानी हो रही है।
सम्राट सेना ने मांग की है कि गणेश उत्सव खत्म होने तक शाम 7 से 9 बजे तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
इस पर एसडीएम ने जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में समाजसेवी भागीरथ कुशवाहा, बबलू कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, उमाशंकर, वंदे भारत न्यूज से नीलेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
    user_प्रियंक सर्राफ़"पत्रकार"
    प्रियंक सर्राफ़"पत्रकार"
    Farmer मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
  • आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा प्रदर्शनः मेज पर बैठाए कुत्ते, अधिकारी को पहनाई नोटों की माला; Video Viral महाराष्ट्र के नासिक जिले के निफाड़ में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या और प्रशासनिक अनदेखी के खिलाफ युवा सेना ने अनोखा और उग्र विरोध दर्ज कराया। युवा सेना के जिलाध्यक्ष विक्रम रंधावे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 16 सितंबर को 4-5 आवारा कुत्तों को सीधा निफाड़ नगर पंचायत कार्यालय के अंदर छोड़ दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि क्षेत्र में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों पर आवारा कुत्तों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद अधिकारी कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। विरोध स्वरूप कार्यकर्ताओं ने मुख्य अधिकारी धीरज भामरे की टेबल पर नोटों की माला भी पहनाई। हालांकि, इस प्रदर्शन के बाद जहां एक तरफ स्थानीय लोगों ने इसे सही ठहराया, वहीं दूसरी तरफ पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने जानवरों के साथ क्रूरता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
    2
    आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा प्रदर्शनः मेज पर बैठाए कुत्ते, अधिकारी को पहनाई नोटों की माला; Video Viral
महाराष्ट्र के नासिक जिले के निफाड़ में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या और प्रशासनिक अनदेखी के खिलाफ युवा सेना ने अनोखा और उग्र विरोध दर्ज कराया।
युवा सेना के जिलाध्यक्ष विक्रम रंधावे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 16 सितंबर को 4-5 आवारा कुत्तों को सीधा निफाड़ नगर पंचायत कार्यालय के अंदर छोड़ दिया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि क्षेत्र में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों पर आवारा कुत्तों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद अधिकारी कोई कदम नहीं उठा रहे हैं।
विरोध स्वरूप कार्यकर्ताओं ने मुख्य अधिकारी धीरज भामरे की टेबल पर नोटों की माला भी पहनाई।
हालांकि, इस प्रदर्शन के बाद जहां एक तरफ स्थानीय लोगों ने इसे सही ठहराया, वहीं दूसरी तरफ पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने जानवरों के साथ क्रूरता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
    user_रिजवान खान "भारत" (सनी)
    रिजवान खान "भारत" (सनी)
    Pharmacist मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मड़ावरा में 20 फीट ऊंची दही मटकी 6 प्रयास में टूटी: कारस देव मंदिर पर युवाओं ने दिखाया उत्साह, तालियों से गूंजा परिसर। ललितपुर के मड़ावरा कस्बे में बुधवार शाम कारस देव मंदिर पर दही मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। करीब 20 फीट की ऊंचाई पर बंधी दही से भरी मटकी को तोड़ने के लिए युवाओं की टोली ने कई कोशिशें कीं। छह प्रयासों के बाद युवाओं को मटकी फोड़ने में कामयाबी मिली। मटकी टूटते ही मंदिर परिसर तालियों और जयकारों से गूंज उठा।बुंदेलखंड में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद कारस देव मंदिरों पर अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रम करने की परंपरा है। इसी कड़ी में कारस देव मंदिर पर बुधवार शाम धार्मिक कार्यक्रमों के साथ दही मटकी फोड़ प्रतियोगिता रखी गई। इसमें इलाके के सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। आयोजकों ने मंदिर परिसर में करीब 20 फीट की ऊंचाई पर दही से भरी मटकी बांधी थी। इसे फोड़ने के लिए युवाओं की टोली ने एक-दूसरे के ऊपर चढ़कर मटकी तक पहुंचने की कोशिश की। युवाओं के लिए इसे मुश्किल बनाने के लिए मटकी को रस्सी के सहारे लगातार हिलाया जा रहा था। इस वजह से मटकी फोड़ना युवाओं के लिए चुनौती भरा रहा।मटकी फोड़ने के दौरान दर्शकों में भी काफी उत्साह दिखा। हर कोशिश के साथ लोगों की नजरें मटकी पर टिकी थीं और परिसर में खुशनुमा माहौल बना रहा। करीब छह प्रयासों के बाद युवाओं ने मटकी फोड़ दी, जिसके बाद लोगों ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया।इस मौके पर कारस देव मंदिर में दूसरे धार्मिक कार्यक्रम भी हुए। गोट गायन में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। देर शाम तक मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम होते रहे।
    3
    मड़ावरा में 20 फीट ऊंची दही मटकी 6 प्रयास में टूटी: कारस देव मंदिर पर युवाओं ने दिखाया उत्साह, तालियों से गूंजा परिसर।
ललितपुर के मड़ावरा कस्बे में बुधवार शाम कारस देव मंदिर पर दही मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। करीब 20 फीट की ऊंचाई पर बंधी दही से भरी मटकी को तोड़ने के लिए युवाओं की टोली ने कई कोशिशें कीं। छह प्रयासों के बाद युवाओं को मटकी फोड़ने में कामयाबी मिली। मटकी टूटते ही मंदिर परिसर तालियों और जयकारों से गूंज उठा।बुंदेलखंड में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद कारस देव मंदिरों पर अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रम करने की परंपरा है। इसी कड़ी में कारस देव मंदिर पर बुधवार शाम धार्मिक कार्यक्रमों के साथ दही मटकी फोड़ प्रतियोगिता रखी गई। इसमें इलाके के सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। आयोजकों ने मंदिर परिसर में करीब 20 फीट की ऊंचाई पर दही से भरी मटकी बांधी थी। इसे फोड़ने के लिए युवाओं की टोली ने एक-दूसरे के ऊपर चढ़कर मटकी तक पहुंचने की कोशिश की। युवाओं के लिए इसे मुश्किल बनाने के लिए मटकी को रस्सी के सहारे लगातार हिलाया जा रहा था। इस वजह से मटकी फोड़ना युवाओं के लिए चुनौती भरा रहा।मटकी फोड़ने के दौरान दर्शकों में भी काफी उत्साह दिखा। हर कोशिश के साथ लोगों की नजरें मटकी पर टिकी थीं और परिसर में खुशनुमा माहौल बना रहा। करीब छह प्रयासों के बाद युवाओं ने मटकी फोड़ दी, जिसके बाद लोगों ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया।इस मौके पर कारस देव मंदिर में दूसरे धार्मिक कार्यक्रम भी हुए। गोट गायन में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। देर शाम तक मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम होते रहे।
    user_पत्रकार सोनू सोनी मड़ावरा
    पत्रकार सोनू सोनी मड़ावरा
    Local News Reporter मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • हत्या के प्रयास और जातिसूचक शब्दों के मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार हत्या के प्रयास और जातिसूचक शब्दों के मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार ललितपुर। कोतवाली ललितपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी तथा जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में एक आरोपी को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका था। अब दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ मुकदमे में नामजद तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 अगस्त 2026 को गब्बर अहिरवार ने कोतवाली ललितपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विवाद के दौरान आरोपियों ने उसके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने कथित रूप से जान से मारने की नीयत से हमला कर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर कोतवाली ललितपुर पुलिस ने संबंधित धाराओं के साथ एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। मामले में खालिद पठान उर्फ बादशाह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर चुकी थी। शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के क्रम में बुधवार को रिफाद उर्फ रिफआन खान करीब 20 वर्ष निवासी गोविन्दनगर तथा अरबाज खां करीब 19 वर्ष निवासी डोंगराकला हाल निवासी गोविन्दनगर, ललितपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में की गई। मामले में अब पुलिस की ओर से आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।
    1
    हत्या के प्रयास और जातिसूचक शब्दों के मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
हत्या के प्रयास और जातिसूचक शब्दों के मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
ललितपुर। कोतवाली ललितपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी तथा जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में एक आरोपी को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका था। अब दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ मुकदमे में नामजद तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 अगस्त 2026 को गब्बर अहिरवार ने कोतवाली ललितपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विवाद के दौरान आरोपियों ने उसके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने कथित रूप से जान से मारने की नीयत से हमला कर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।
तहरीर के आधार पर कोतवाली ललितपुर पुलिस ने संबंधित धाराओं के साथ एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। मामले में खालिद पठान उर्फ बादशाह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर चुकी थी।
शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के क्रम में बुधवार को रिफाद उर्फ रिफआन खान करीब 20 वर्ष निवासी गोविन्दनगर तथा अरबाज खां करीब 19 वर्ष निवासी डोंगराकला हाल निवासी गोविन्दनगर, ललितपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में की गई।
मामले में अब पुलिस की ओर से आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।
    user_पत्रकार प्रिइन्द्र सिंह
    पत्रकार प्रिइन्द्र सिंह
    Local News Reporter Madawara, Lalitpur•
    18 hrs ago
  • NH-44 पर बड़ा हादसा टला: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रैक्टर NH-44 पर बड़ा हादसा टला: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रैक्टर ललितपुर उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 (NH-44) पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना का विवरण: * स्थान: एनएच-44 (NH-44), ललितपुर। * घटना: बाइक सवार को बचाने के दौरान ट्रैक्टर चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। * नतीजा: ट्रैक्टर पलटकर सड़क किनारे जा गिरा, जिससे वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। चश्मदीदों के अनुसार, गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। समय रहते कदम उठाने से एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्गों पर तेज रफ्तार और सुरक्षा का मुद्दा सामने आया है। क्या आप इस खबर में कोई विशेष विवरण (जैसे दिनांक या स्थानीय लोगों के नाम) जोड़ना चाहते हैं?
    1
    NH-44 पर बड़ा हादसा टला: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रैक्टर
NH-44 पर बड़ा हादसा टला: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रैक्टर
ललितपुर
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 (NH-44) पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
घटना का विवरण:
* स्थान: एनएच-44 (NH-44), ललितपुर।
* घटना: बाइक सवार को बचाने के दौरान ट्रैक्टर चालक अपना नियंत्रण खो बैठा।
* नतीजा: ट्रैक्टर पलटकर सड़क किनारे जा गिरा, जिससे वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है।
चश्मदीदों के अनुसार, गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। समय रहते कदम उठाने से एक बड़ा हादसा टल गया, जिससे एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्गों पर तेज रफ्तार और सुरक्षा का मुद्दा सामने आया है।
क्या आप इस खबर में कोई विशेष विवरण (जैसे दिनांक या स्थानीय लोगों के नाम) जोड़ना चाहते हैं?
    user_Akhilesh sahu
    Akhilesh sahu
    Court reporter महरौनी, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • टीकमगढ़ में सेवा से संकल्प अभियान अंतर्गत आज जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक केन्द्र में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन टीकमगढ़ में सेवा से संकल्प अभियान अंतर्गत आज जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक केन्द्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में युवाओं द्वारा रक्तदान किया गया। इस अवसर पर श्रीमती सरोज राजपूत, श्री राजेन्द्र तिवारी, विकास यादव, संकल्प जैन, अन्य जनप्रतिनिधिगण, सिविल सर्जन डॉ अमित शुक्ला, डाॅ. विकास जैन सहित संबंधित स्टाफ उपस्थित रहा।
    1
    टीकमगढ़ में सेवा से संकल्प अभियान अंतर्गत आज जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक केन्द्र में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन 
टीकमगढ़ में सेवा से संकल्प अभियान अंतर्गत आज जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक केन्द्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 
शिविर में युवाओं द्वारा रक्तदान किया गया। इस अवसर पर श्रीमती सरोज राजपूत, श्री राजेन्द्र तिवारी,  विकास यादव,  संकल्प जैन, अन्य जनप्रतिनिधिगण, सिविल सर्जन डॉ अमित शुक्ला, डाॅ. विकास जैन सहित संबंधित स्टाफ उपस्थित रहा।
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दीयों की रोशनी में सजेगा टीकमगढ़, भाजपा ने तैयार किया बड़ा कार्यक्रम मोदी के जन्मदिवस से शुरू होगा अभियान, जिलेभर में होंगे 13 प्रमुख आयोजन टीकमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी का ‘सेवा संकल्प अभियान’ जिले में व्यापक स्तर पर शुरू होने जा रहा है। अभियान की शुरुआत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। इसे लेकर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलेभर में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा सामने रखी गई। पार्टी के अनुसार 17 सितंबर को शाम 7 बजे जिले के 32 प्रमुख स्थानों पर दीप प्रज्वलन किया जाएगा। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। मध्यप्रदेश में भी भाजपा ने इसी अवधि में सेवा संकल्प अभियान की घोषणा की है। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत, सेवा संकल्प अभियान जिला संयोजक राजेंद्र तिवारी, ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम जिला संयोजक अनुराग वर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। कुंडेश्वर में 21 हजार दीपों से सजेगा माहौल अभियान के तहत टीकमगढ़ सहित जिले के विभिन्न प्रमुख धार्मिक, सामाजिक और सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम होंगे। कुंडेश्वर मंदिर में 21 हजार दीप प्रज्वलित किए जाने की रूपरेखा बनाई गई है। इसके अलावा ढोंगा, टीकमगढ़ तालाब, बस स्टैंड, राम-जानकी मंदिर, बगाज माता मंदिर, बड़ागांव हनुमान मंदिर, जयस्तंभ चौक, रेलवे स्टेशन, कारी तालाब, मवई स्टेशन, बुडेरा बस स्टैंड, बांध सुजारा, ग्वाल सागर बल्देवगढ़, आहार तालाब मंदिर, खरगापुर, कुड़ीला, दूबदेई मंदिर, देरी कालका माता मंदिर, बल्देवगढ़ विंध्यवासिनी माता, सरकनपुर, हरपुरा मंदिर, पुरैनिया तालाब घाट, मदन सागर, दिनऊ सरकार मंदिर, बम्होरी कलां, छिपरी-जतारा मातृधाम, बड़ा मंदिर लिधौरा और आवास कॉलोनी जतारा सहित अन्य स्थानों को कार्यक्रम से जोड़ा गया है। 13 कार्यक्रमों के जरिए महीनेभर चलेगा अभियान भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में अलग-अलग 13 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए जिला टोली, कार्यक्रम संयोजक, प्रभारी और मंडल स्तर की टोलियां गठित की गई हैं। कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी की गई है। अभियान के दौरान ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्र सेवा कार्यक्रम, ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘विकसित भारत का संकल्प’, ‘वडनगर-बनारस सेवा यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’ और ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ जैसे कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। लाभार्थियों से संपर्क, योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का दावा सेवा संकल्प अभियान जिला संयोजक राजेंद्र तिवारी ने बताया कि अभियान के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क किया जाएगा। भाजपा का कहना है कि विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए सरकार की योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25 वर्ष की यात्रा से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। देश के अन्य हिस्सों में भी भाजपा ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक इसी तरह के सेवा संकल्प कार्यक्रमों की घोषणा की है। पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक विभिन्न समाजों और नागरिक समूहों को भी कार्यक्रमों से जोड़ने की तैयारी है। भाजपा ने जिलेवासियों से ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।
    1
    दीयों की रोशनी में सजेगा टीकमगढ़, भाजपा ने तैयार किया बड़ा कार्यक्रम
मोदी के जन्मदिवस से शुरू होगा अभियान, जिलेभर में होंगे 13 प्रमुख आयोजन
टीकमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी का ‘सेवा संकल्प अभियान’ जिले में व्यापक स्तर पर शुरू होने जा रहा है। अभियान की शुरुआत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। इसे लेकर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिलेभर में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा सामने रखी गई। पार्टी के अनुसार 17 सितंबर को शाम 7 बजे जिले के 32 प्रमुख स्थानों पर दीप प्रज्वलन किया जाएगा। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। मध्यप्रदेश में भी भाजपा ने इसी अवधि में सेवा संकल्प अभियान की घोषणा की है। 
भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत, सेवा संकल्प अभियान जिला संयोजक राजेंद्र तिवारी, ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम जिला संयोजक अनुराग वर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
कुंडेश्वर में 21 हजार दीपों से सजेगा माहौल
अभियान के तहत टीकमगढ़ सहित जिले के विभिन्न प्रमुख धार्मिक, सामाजिक और सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम होंगे। कुंडेश्वर मंदिर में 21 हजार दीप प्रज्वलित किए जाने की रूपरेखा बनाई गई है। इसके अलावा ढोंगा, टीकमगढ़ तालाब, बस स्टैंड, राम-जानकी मंदिर, बगाज माता मंदिर, बड़ागांव हनुमान मंदिर, जयस्तंभ चौक, रेलवे स्टेशन, कारी तालाब, मवई स्टेशन, बुडेरा बस स्टैंड, बांध सुजारा, ग्वाल सागर बल्देवगढ़, आहार तालाब मंदिर, खरगापुर, कुड़ीला, दूबदेई मंदिर, देरी कालका माता मंदिर, बल्देवगढ़ विंध्यवासिनी माता, सरकनपुर, हरपुरा मंदिर, पुरैनिया तालाब घाट, मदन सागर, दिनऊ सरकार मंदिर, बम्होरी कलां, छिपरी-जतारा मातृधाम, बड़ा मंदिर लिधौरा और आवास कॉलोनी जतारा सहित अन्य स्थानों को कार्यक्रम से जोड़ा गया है।
13 कार्यक्रमों के जरिए महीनेभर चलेगा अभियान
भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में अलग-अलग 13 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए जिला टोली, कार्यक्रम संयोजक, प्रभारी और मंडल स्तर की टोलियां गठित की गई हैं। कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी की गई है।
अभियान के दौरान ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्र सेवा कार्यक्रम, ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘विकसित भारत का संकल्प’, ‘वडनगर-बनारस सेवा यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’ और ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ जैसे कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
लाभार्थियों से संपर्क, योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का दावा
सेवा संकल्प अभियान जिला संयोजक राजेंद्र तिवारी ने बताया कि अभियान के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क किया जाएगा। भाजपा का कहना है कि विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए सरकार की योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25 वर्ष की यात्रा से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। देश के अन्य हिस्सों में भी भाजपा ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक इसी तरह के सेवा संकल्प कार्यक्रमों की घोषणा की है। 
पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक विभिन्न समाजों और नागरिक समूहों को भी कार्यक्रमों से जोड़ने की तैयारी है। भाजपा ने जिलेवासियों से ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।
    user_Baseem Khan Patrakaar
    Baseem Khan Patrakaar
    Mechanic टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • अवैध पिस्टल व तीन कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार महरौनी पुलिस की कार्रवाई, मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी युवक पर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज ललितपुर महरौनी। अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महरौनी पुलिस ने ग्राम छिल्ला के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 बोर की एक अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर ग्राम छिल्ला थाना महरौनी के पास चेकिंग के दौरान खेमराज उर्फ लल्ला पुत्र बालकिशन रावत, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी ग्राम सड़, थाना करैरा, जनपद शिवपुरी (मध्य प्रदेश) को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना महरौनी में मुकदमा अपराध संख्या 379/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना बार, जनपद ललितपुर में भी मुकदमा अपराध संख्या 221/2026 के तहत धारा 3(5), 109, 125, 324(4), 351(3) बीएनएस में मामला दर्ज है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी महरौनी अरविन्द कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गुलाम फरीद, चौकी प्रभारी खितवास, कांस्टेबल विकास कुमार, कुलदीप कुमार और पवन कुमार मिश्रा शामिल रहे।
    1
    अवैध पिस्टल व तीन कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

महरौनी पुलिस की कार्रवाई, मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी युवक पर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
ललितपुर महरौनी। अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महरौनी पुलिस ने ग्राम छिल्ला के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 बोर की एक अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर ग्राम छिल्ला थाना महरौनी के पास चेकिंग के दौरान खेमराज उर्फ लल्ला पुत्र बालकिशन रावत, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी ग्राम सड़, थाना करैरा, जनपद शिवपुरी (मध्य प्रदेश) को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए।
बरामदगी के आधार पर थाना महरौनी में मुकदमा अपराध संख्या 379/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना बार, जनपद ललितपुर में भी मुकदमा अपराध संख्या 221/2026 के तहत धारा 3(5), 109, 125, 324(4), 351(3) बीएनएस में मामला दर्ज है।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी महरौनी अरविन्द कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गुलाम फरीद, चौकी प्रभारी खितवास, कांस्टेबल विकास कुमार, कुलदीप कुमार और पवन कुमार मिश्रा शामिल रहे।
    user_SATISH NAYAK
    SATISH NAYAK
    मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.