मनोज पांडेय ने की कुंडा विधायक राजा भैया से शिष्टाचार भेंट ऊंचाहार में आयोजित शिव महापुराण कथा के लिए राजा भैया को दिया आमंत्रण, ऊंचाहार (रायबरेली):रायबरेली के ऊंचाहार में आयोजित होने जा रही सात दिवसीय भव्य श्री शिव महापुराण कथा को लेकर तैयारियां और आमंत्रण का दौर जारी है। इसी क्रम में वरिष्ठ नेता डॉ. मनोज पांडेय ने जनप्रिय नेता व कुंडा से विधायक श्री रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ से आत्मीय भेंट की। मनोज पांडेय ने राजा भैया को आगामी 11 से 17 सितंबर तक ऊंचाहार में परम पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुख से होने वाली सात दिवसीय संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया। राजा भैया ने स्वीकार किया निमंत्रण भेंट के दौरान राजा भैया ने स्नेहपूर्वक आमंत्रण स्वीकार करते हुए कथा में शामिल होने की अपनी सहमति प्रदान की। मनोज पांडेय ने कहा कि महादेव की भक्ति और आस्था से परिपूर्ण इस पावन आयोजन में राजा भैया की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और अधिक बढ़ेगी। खबर के प्रमुख बिंदु: कथा की तिथियां: 11 सितंबर से 17 सितंबर तक। कथा व्यास: प्रसिद्ध कथा वाचक परम पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी। आयोजन स्थल: ऊंचाहार, रायबरेली।
मनोज पांडेय ने की कुंडा विधायक राजा भैया से शिष्टाचार भेंट ऊंचाहार में आयोजित शिव महापुराण कथा के लिए राजा भैया को दिया आमंत्रण, ऊंचाहार (रायबरेली):रायबरेली के ऊंचाहार में आयोजित होने जा रही सात दिवसीय भव्य श्री शिव महापुराण कथा को लेकर तैयारियां और आमंत्रण का दौर जारी है। इसी क्रम में वरिष्ठ नेता डॉ. मनोज पांडेय ने जनप्रिय नेता व कुंडा से विधायक श्री रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ से आत्मीय भेंट की। मनोज पांडेय ने राजा भैया को आगामी 11 से 17 सितंबर तक ऊंचाहार में परम पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुख से होने वाली सात दिवसीय संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया। राजा भैया ने स्वीकार किया निमंत्रण भेंट के दौरान राजा भैया ने स्नेहपूर्वक आमंत्रण स्वीकार करते हुए कथा में शामिल होने की अपनी सहमति प्रदान की। मनोज पांडेय ने कहा कि महादेव की भक्ति और आस्था से परिपूर्ण इस पावन आयोजन में राजा भैया की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और अधिक बढ़ेगी। खबर के प्रमुख बिंदु: कथा की तिथियां: 11 सितंबर से 17 सितंबर तक। कथा व्यास: प्रसिद्ध कथा वाचक परम पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी। आयोजन स्थल: ऊंचाहार, रायबरेली।
- ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम अझुवा कौशाम्बी👉👉सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार गांव के पास दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से करीब 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।मिली जानकारी के अनुसार कनवार गांव निवासी विजय कुमार चौधरी 22 वर्ष पुत्र स्व. सुरेश कुमार दो भाई और एक बहन हैं। उसके माता-पिता की कई वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। विजय अपने बड़े भाई दीपक के साथ मुंबई में रहकर जीविकोपार्जन करता था। दोनों भाइयों ने पिछले वर्ष अपनी इकलौती बहन पूजा की शादी की थी।परिजनों के मुताबिक रक्षाबंधन से एक दिन पहले ही विजय मुंबई से अपने गांव कनवार आया था। कुछ दिनों बाद उसे वापस मुंबई जाना था। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे वह शौच के लिए रेलवे ट्रैक के पार गया था। इसी दौरान ट्रेन आती देखकर वह वापस मुड़ने लगा, तभी डाउन लाइन पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम समेत अन्य औपचारिकताएं शुरू कर दी हैं। अंडरपास में पानी भरने से ट्रैक पार करने को मजबूर ग्रामीणों का आरोप है कि कनवार गांव के पास बने अंडरपास में कई फीट गहरा पानी भरा हुआ है। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को पैदल और साइकिल से आवागमन के लिए मजबूरी में रेलवे ट्रैक पार करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास में पानी भरे होने की समस्या की जानकारी रेलवे के जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन अब तक पानी की निकासी नहीं कराई गई।ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि यदि समय रहते अंडरपास से पानी की निकासी करा दी जाती तो लोगों को जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करने की जरूरत नहीं पड़ती।ग्रामीणों ने रेलवे अधिकारियों से तत्काल अंडरपास का पानी निकलवाने और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था कराने की मांग की है।1
- #कौशाम्बी-- सैनी थाना अंतर्गत त्रिलोकपुर के रहने वाले युवक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत परिजनों ने गांव के ही लोगों पर आरोप लगते हुए थाने के गेट पर शव रख कर किया हंगामा। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। #UttarPradeshNews #crimenewstoday #LocalNews #NewsUpdate #CrimeNews #UPNews #kaushambipolice #highlight #कौशाम्बी-- सैनी थाना अंतर्गत त्रिलोकपुर के रहने वाले युवक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत परिजनों ने गांव के ही लोगों पर आरोप लगते हुए थाने के गेट पर शव रख कर किया हंगामा। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। #UttarPradeshNews #crimenewstoday #LocalNews #NewsUpdate #CrimeNews #UPNews #kaushambipolice #highlight1
- रानी पद्मावती के जौहर पर अभद्र टिप्पणी को लेकर प्रतिभा कुशवाहा ने जताई नाराजगी कौशांबी/लखनऊ। रानी पद्मावती के जौहर को लेकर अभिनेत्री स्वरा भास्कर की कथित अभद्र टिप्पणी पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने इसे भारतीय नारी शक्ति और भारत के गौरवशाली इतिहास का अपमान बताया। प्रतिभा कुशवाहा ने कहा कि जौहर कायरता नहीं, बल्कि आत्मसम्मान, स्वाभिमान और मातृशक्ति के अदम्य साहस की गाथा है। वीरांगनाओं के त्याग और बलिदान का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि देश की वीरांगनाओं के इतिहास और उनके बलिदान को लेकर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी समाज की भावनाओं को आहत करती है। उन्होंने अभिनेत्री स्वरा भास्कर से देश की सभी बेटियों, माताओं और नारी शक्ति से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। प्रतिभा कुशवाहा ने कहा कि भारत की बेटियां अपने इतिहास और गौरव का सम्मान करना भी जानती हैं और उसके अपमान का विरोध करना भी। उन्होंने कहा कि वीरांगनाओं के त्याग, साहस और स्वाभिमान की गाथा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। — प्रतिभा कुशवाहा सदस्य, राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश, लखनऊ1
- केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत की है। चिराग पासवान ने कहा कि स्वतंत्र भारद्वाज ने उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया है और इस मामले में कार्रवाई की जानी चाहिए। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत की है। चिराग पासवान ने कहा कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया गया है और वह पुलिस से कार्रवाई की सिफारिश करेंगे। दरअसल, स्वतंत्र भारद्वाज के पॉडकास्ट में चिराग पासवान को अपना “बड़ा भाई” बताते हुए कथित तौर पर अपनी राजनीतिक पहुंच का दावा किया गया था। अब चिराग पासवान की शिकायत के बाद मामला और गंभीर हो गया है।1
- कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पांडेय के नेतृत्व में शिव महापुराण कथा की भव्य तैयारियां, डीएम-एसपी ने लिया कथा स्थल का जायजा ऊंचाहार (रायबरेली): सरकार के खाद्य, रसद एवं नागरिक आपूर्ति कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय के मार्गदर्शन और ऊंचाहार की ‘परिवार रूपी’ जनता के नेतृत्व में टोल प्लाजा चंडरई, ऊंचाहार में आयोजित होने जा रही भव्य शिव पुराण कथा की तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती सरनीत कौर ब्रोका और पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कथा प्रांगण का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक टीम ने कथा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा, बैठने के इंतजाम, यातायात एवं पार्किंग प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं और स्वच्छता का बारीकी से जायजा लिया। प्रशासनिक व्यवस्थाओं के मुख्य बिंदु: सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन: श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए रूट डायवर्जन और वाहनों की पार्किंग के लिए अलग स्थान चिन्हित किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा: भीषण गर्मी व भीड़ को देखते हुए छाया, शुद्ध पेयजल, मोबाइल टॉयलेट और चिकित्सा शिविरों की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। दिशा-निर्देश: जिलाधिकारी और एसपी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि कथा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कथा में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुलभ दर्शन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन, आयोजक समिति और क्षेत्रवासी एकजुट होकर तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं।1
- कौशाम्बी में बारिश का कहर! जुवरा गांव में दर्जनों घर धराशायी, ग्राम प्रधान-सचिव पर गंभीर आरोप #कौशाम्बी #Kaushambi #UPNews #ग्रामप्रधान #बारिशतबाही #सिराथू #जुवराग्राम #आवासयोजना #यूपीबारिश #ग्रामीणसमस्या #न्यूज़अपडेट #KaushambiNews #UttarPradesh #GaonKiKhabar #LocalNews *कौशाम्बी ब्यूरो चीफ सुशील दिवाकर की रिपोर्ट* कौशाम्बी के सिराथू तहसील अंतर्गत जुवरा गांव में लगातार बारिश के कारण दर्जनों घर धराशायी हो गए हैं। कई परिवार बेघर होकर पड़ोसियों के घरों और रिश्तेदारों के यहां शरण लेने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और सचिव पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है, कहना है कि बार-बार सूचना देने के बावजूद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। हमारी टीम मौके पर पहुंची और देखा जमीनी हकीकत — जर्जर मकान, टूटी दीवारें और डरे-सहमे परिवार। देखिए हमारे रिपोर्टर की ग्रामीणों से खास बातचीत। पूरी खबर के लिए वीडियो अंत तक जरूर देखें। कौशाम्बी में बारिश का कहर! जुवरा गांव में दर्जनों घर धराशायी, ग्राम प्रधान-सचिव पर गंभीर आरोप PART (2) #कौशाम्बी #Kaushambi #UPNews #ग्रामप्रधान #बारिशतबाही #सिराथू #जुवराग्राम #आवासयोजना #यूपीबारिश #ग्रामीणसमस्या #न्यूज़अपडेट #KaushambiNews #UttarPradesh #GaonKiKhabar #LocalNews *कौशाम्बी ब्यूरो चीफ सुशील दिवाकर की रिपोर्ट* कौशाम्बी के सिराथू तहसील अंतर्गत जुवरा गांव में लगातार बारिश के कारण दर्जनों घर धराशायी हो गए हैं। कई परिवार बेघर होकर पड़ोसियों के घरों और रिश्तेदारों के यहां शरण लेने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और सचिव पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है, कहना है कि बार-बार सूचना देने के बावजूद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। हमारी टीम मौके पर पहुंची और देखा जमीनी हकीकत — जर्जर मकान, टूटी दीवारें और डरे-सहमे परिवार। देखिए हमारे रिपोर्टर की ग्रामीणों से खास बातचीत। पूरी खबर के लिए वीडियो अंत तक जरूर देखें।1
- थाने के गेट पर शव रखकर ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस और प्रधान पर लगाए गंभीर आरोप कौशांबी👉👉👉 सैनी थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। शुक्रवार को ग्रामीणों ने युवक का शव थाने के गेट के सामने रखकर जमकर हंगामा किया। परिजनों और ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान तथा उसके रिश्तेदारों पर युवक को कथित तौर पर जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।परिजनों का आरोप है कि युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। मामले की शिकायत लेकर जब मृतक की महिला परिजन थाने पहुंची तो आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और उसे थाने से भगा दिया। इससे ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ भी भारी नाराजगी फैल गई।ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने मामले में उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीण शव लेकर सैनी थाने पहुंच गए और थाने के मुख्य गेट पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।थाने के सामने हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल मामले में युवक की मौत की वास्तविक वजह क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।1
- कौशाम्बी। चायल कस्बे के स्टार केयर क्लीनिक में इलाज के दौरान डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत से हड़कंप मच गया। कुरई उपरहार गांव निवासी मुकेश के डेढ़ वर्षीय बेटे सूरज को गुरुवार सुबह करीब पांच बजे बुखार, उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक, इलाज के दौरान शाम को बच्चे की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला थाना पिपरी क्षेत्र के चायल बाजार स्थित स्टार केयर क्लीनिक का बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। अब जांच के बाद ही बच्चे की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।1
- *पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले मे चला प्रशासन का चाबुक, पीड़ित परिजनों को को दी गयी सहायता राशी कौशाम्बी- पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में DM का बड़ा बयान। पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में अब तक 14 लोगों की मौत, 3 घायलों का इलाज जारी- DM। जिला प्रशासन इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है- DM। प्रत्येक मृतक के परिजनों को 8-8 लाख रुपये की सहायता दी गई- DM। प्रत्येक घायल को 1 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई- DM। CM के निर्देश पर पीड़ित परिवारों को आवास योजना का लाभ दिया जायेगा - DM। दोषियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया- DM। आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई की जा रही है- DM। आरोपियों की अवैध संपत्तियों के जब्तीकरण और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी- DM। चिल्ला साहबाजी गांव में हुई घटना, महमूदपुर गांव का लाइसेंस पहले ही निरस्त था- DM। आरोपी के लाइसेंस में गांव को लेकर भिन्नता सामने आई- DM। पुलिस, तहसील और फायर विभाग के कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की गई- DM। जिले में कुल 13 पटाखा लाइसेंस, दो वर्षों से कोई नया लाइसेंस जारी नहीं हुआ-1