ग्राम विकास अधिकारी पर मनमानी और कमीशनखोरी का आरोप, डीएम से जांच कर कार्रवाई की मांग ग्राम विकास अधिकारी पर मनमानी और कमीशनखोरी का आरोप, डीएम से जांच कर कार्रवाई की मांग मिर्जापुर। विकासखंड पहाड़ी के भरपुरा क्लस्टर के प्रशासकों ने ग्राम विकास अधिकारी मनोज कुमार बिंद पर मनमानी और विकास कार्यों के भुगतान में कमीशन लेने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ग्राम विकास अधिकारी जन्म, मृत्यु और परिवार रजिस्टर से जुड़े कार्यों के लिए ग्रामीणों को महीनों तक ब्लॉक के चक्कर लगवाते हैं तथा ग्राम पंचायत में भी नियमित रूप से नहीं आते। विकास कार्यों के भुगतान में भी अनावश्यक परेशान करने का आरोप लगाया गया है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, भरपुरा ग्राम पंचायत में एक कार्य के ₹2,11,800 के भुगतान में कथित रूप से ₹1,90,000 में समझौता कर शेष राशि कमीशन के रूप में लेने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इससे पहले भी सीडीओ और डीपीआरओ को शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

- मीरजापुर में नई पुलिस चौकी का शिलान्यास | दाढ़ीराम में बढ़ेगी सुरक्षा | SP अपर्णा रजत कौशिक मौजूद मीरजापुर के थाना मड़िहान क्षेत्र के ग्राम दाढ़ीराम में नई पुलिस चौकी निर्माण के लिए भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मझवां विधायक श्रीमती शुचिस्मिता मौर्य और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। नई चौकी बनने से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की त्वरित पहुंच को मजबूती मिलेगी।1
- होमगार्ड्स का अधिकारी पर बड़ा आरोप, ड्यूटी लगने पर मांगा जा रहा है सुविधा शुल्क, 5 दिन ड्यूटी करिए 10 दिन घर पर रहिये, 6 हजार रुपए हर महीने वसूलने का आरोप, BO सुखचंद मिश्र पर गंभीर आरोप । उच्चाधिकारियों से लगाए न्याय की गुहार, जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन होगार्ड कमांडेंट को सौंपा । होमगार्ड्स का अधिकारी पर बड़ा आरोप, ड्यूटी लगने पर मांगा जा रहा है सुविधा शुल्क, 5 दिन ड्यूटी करिए 10 दिन घर पर रहिये, 6 हजार रुपए हर महीने वसूलने का आरोप, BO सुखचंद मिश्र पर गंभीर आरोप । उच्चाधिकारियों से लगाए न्याय की गुहार, जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन होगार्ड कमांडेंट को सौंपा ।3
- गो सम्मान एवं अभियान के द्वितीय चरण में देश भर के सभी जिलों से सरकार को 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना पत्र सौंप गए हैं। इस अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गो सम्मान की मांग की। हस्ताक्षर करने वालों में विभिन्न समुदायों और वर्गों के लोग शामिल हैं। सरकार को सौंपे गए प्रार्थना पत्रों में गो संवर्धन और संरक्षण की मांग प्रमुखता से उठाई गई है। इस अभियान का दूसरा चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और अब सरकार से अपेक्षा की जा रही है कि वह इस मांग पर सकारात्मक कार्रवाई करे।1
- गाँव की खराब एवं कीचड़युक्त सड़क की मरम्मत/निर्माण कराने के संबंध में शिकायत हमारे क्षेत्र की यह सड़क अत्यंत खराब एवं जर्जर स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बहुत अधिक कीचड़ और पानी जमा रहता है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए इस रास्ते से निकलना काफी मुश्किल और जोखिम भरा है। अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि कृपया मौके का निरीक्षण करवाकर सड़क पर उचित मिट्टी/गिट्टी डालकर समतलीकरण एवं जल निकासी की व्यवस्था कराते हुए जल्द से जल्द सड़क का पक्का निर्माण/मरम्मत कराने की कृपा करें।2
- मिर्ज़ापुर: लालगंज में होमगार्ड जवानों से अवैध वसूली का आरोप, डीएम से शिकायत।1
- #कृपया 1 ₹ #दान #अवश्य करें #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #गुप्त_नवरात्रि_मंगलकामना #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन #srilaprabhupada #iskcontemple #reels #harharmahadev #vrindavandham #krishnajanmashtami #murlidhar #sanatandharma #shyam #shrikrishna #viral1
- मीरजापुर पुलिस ने अपराधियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के विशेष अभियान 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' में कुल 38 वांछित, वारंटी और अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने एक साथ दबिश देकर बड़ी सफलता हासिल की। मीरजापुर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन राजकुमार मीणा तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले भर में 12 घंटे का विशेष अभियान 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अपराधियों, वारंटियों, वांछित और अन्य आरोपियों की धरपकड़ कर कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाना था। अभियान के दौरान जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 12 वारंटी, 10 वांछित और 16 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इस तरह कुल 38 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। सबसे अधिक 9 वांछित अभियुक्त अहरौरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए, जबकि विंध्याचल थाना क्षेत्र से 7 अन्य अभियुक्तों को पकड़ा गया। पड़री थाना पुलिस ने 5 वारंटियों की गिरफ्तारी की। पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि जिले में अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।1
- सोनभद्र: रेलवे ट्रैक पर 13 वर्षीय मासूम की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप | Metro Sandesh News1