नरसिंहपुर रेलवे अस्पताल में,पोषण पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन पोषण पखवाड़ा' अभियान के अंतर्गत नरसिंहपुर रेलवे अस्पताल में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रेलवें चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. आर. कुर्रे के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में रेलवे कर्मचारियों और उनके परिजनों को पोषण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। डॉ. कुर्रे ने अपने संबोधन में संतुलित आहार की आवश्यकता पर जोर देते हुए बताया कि दैनिक जीवन में मोटे अनाज (मिलेट्स), हरी सब्जियां और फलों का समावेश बीमारियों से बचाव के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में व्यक्तिगत जिम्मेदारी और स्वच्छता की भूमिका को भी रेखांकित किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ बेहतर खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाई गई।

- नारसिंहपुर: "डबल इंजन सरकार" में बदहाल किसान, कांग्रेस ने उग्र आंदोलन की दी चेतावनी नारसिंहपुर। प्रदेश में किसानों की निरंतर अनदेखी और उनकी ज्वलंत समस्याओं के समाधान में देरी को लेकर गुरुवार को नारसिंहपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा खोल दिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल के नाम डिप्टी कलेक्टर देवंती परते को ज्ञापन सौंपा। 1
- करेली थाना अंतर्गत सासबहू निवासी प्रमोद मेहरा ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी को एक लिखित आवेदन दिया है जिसमें उसने बताया है कि 15 दिन पहले उसकी पत्नी उसके बच्चे को लेकर घर से गायब हो गई है जिसकी शिकायत उसने करेली थाने में की है लेकिन आज दिनांक तक कोई सूचना नहीं मिली है और ना ही कोई कार्रवाई की गई है जिसको लेकर उसने एसपी को आवेदन दिया और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की1
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- गोटेगांव में राजयोगिनी दादी रतन मोहनी जी कि पुण्य स्मृति में प्रजापति ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में पत्रकारों का हुआ सम्मान समारोह2
- jiwan kesa hai dekho or samjho kiya hai jindagi me............1
- सीहोर। जिले में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान चार घंटे तक इंतजार करने के बाद भी कलेक्टर के मौके पर नहीं7 पहुंचने से नाराज उमंग सिंघार (मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष) भड़क उठे। उन्होंने मौके पर मौजूद एडीएम को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाते हुए नाराजगी जताई। कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि किसानों की समस्याओं को लेकर वे ज्ञापन देने पहुंचे थे, लेकिन लंबे इंतजार के बावजूद कलेक्टर नहीं आए। इससे आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने विरोध जताने के लिए एक कुत्ते को प्रतीकात्मक रूप से “कलेक्टर” बनाकर उसके माध्यम से ज्ञापन सौंप दिया। प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी आगे और बड़ा आंदोलन करेगी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की और किसानों को राहत देने की मांग उठाई।1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- करेली में दीन बंधु ग्रुप ने राहगीरों के लिए शुरू किया नि:शुल्क प्याऊ और सत्तू स्टाल करेली (नरसिंहपुर)। भीषण गर्मी के प्रकोप और बढ़ते तापमान को देखते हुए सामाजिक सरोकारों में अग्रणी 'दीन बंधु ग्रुप' की महिलाओं ने एक सराहनीय पहल की है। ग्रुप द्वारा नगर के मुख्य मार्ग (मेन रोड) पर राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए ठंडे जल, शरबत और सत्तू के स्टाल का भव्य शुभारंभ किया गया। स्टाल के शुभारंभ के अवसर पर ग्रुप की सदस्यों ने बताया कि वर्तमान में सूर्य की तपिश और लू के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। विशेष रूप से लंबी दूरी तय करने वाले राहगीरों और जरूरतमंदों को राहत देने के उद्देश्य से यह स्टाल लगाया गया है। यह सेवा निरंतर एक माह तक जारी रहेगी। ग्रुप ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि गर्मी की अधिकता इसी तरह बनी रही, तो इस सेवा की अवधि को आगे भी बढ़ाया जाएगा।,1
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1