logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_Raju Yadav
Raju Yadav
Artist Handia, Prayagraj•
2 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रयागराज के जिलाधिकारी के निर्देशानुसार विकास खंड सैदाबाद के अंतर्गत जलालपुर कस्बा महनैयाडीह में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से एक बृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख श्री राजेंद्र सिंह पटेल की अध्यक्षता और पंच "ज" चैरिटेबल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख श्री राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं और बढ़ते प्रदूषण व जलवायु परिवर्तन से बचाव के लिए प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। वहीं, पंच "ज" चैरिटेबल फाउंडेशन के निदेशक डॉ. सुभाष चंद्र पासी ने कहा कि उनकी संस्था पूरे प्रदेश में जनसहभागिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का अभियान चला रही है। उन्होंने सभी लोगों से अपने जीवन के प्रत्येक शुभ अवसर पर पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। इस अभियान में ग्राम पंचायत अधिकारी अखिलेशकुमार यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इश्तकार अहमद, अध्यापक अनवर अहमद, ग्राम पंचायत अधिकारी सुनील कुमार, मनीपुर ग्राम प्रधान दीपक बिंद, ग्राम विकास अधिकारी विवेक कुमार पटेल, सिठौली ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम सेवक पटेल, बीडीसी सदस्य संदीप कुमार, सुग्गन पटेल, अशोक कुमार, अखिलेश कुमार, सतीश कुमार, डॉ. सचिन कुमार प्रजापति, डॉ. विमलेश कुमार विश्वकर्मा, सर्वेश तिवारी, फुलदेवी, दिव्यांशु पासी, सीता देवी, गीता देवी और रोजगार सेवक मुलायम सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।
    2
    प्रयागराज के जिलाधिकारी के निर्देशानुसार विकास खंड सैदाबाद के अंतर्गत जलालपुर कस्बा महनैयाडीह में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से एक बृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख श्री राजेंद्र सिंह पटेल की अध्यक्षता और पंच "ज" चैरिटेबल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख श्री राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं और बढ़ते प्रदूषण व जलवायु परिवर्तन से बचाव के लिए प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। वहीं, पंच "ज" चैरिटेबल फाउंडेशन के निदेशक डॉ. सुभाष चंद्र पासी ने कहा कि उनकी संस्था पूरे प्रदेश में जनसहभागिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का अभियान चला रही है। उन्होंने सभी लोगों से अपने जीवन के प्रत्येक शुभ अवसर पर पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

इस अभियान में ग्राम पंचायत अधिकारी अखिलेशकुमार यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इश्तकार अहमद, अध्यापक अनवर अहमद, ग्राम पंचायत अधिकारी सुनील कुमार, मनीपुर ग्राम प्रधान दीपक बिंद, ग्राम विकास अधिकारी विवेक कुमार पटेल, सिठौली ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम सेवक पटेल, बीडीसी सदस्य संदीप कुमार, सुग्गन पटेल, अशोक कुमार, अखिलेश कुमार, सतीश कुमार, डॉ. सचिन कुमार प्रजापति, डॉ. विमलेश कुमार विश्वकर्मा, सर्वेश तिवारी, फुलदेवी, दिव्यांशु पासी, सीता देवी, गीता देवी और रोजगार सेवक मुलायम सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।
    user_Kewala Prasad Gautam News pray
    Kewala Prasad Gautam News pray
    Photographer हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Raju Yadav
    1
    Post by Raju Yadav
    user_Raju Yadav
    Raju Yadav
    Artist Handia, Prayagraj•
    2 hrs ago
  • कौशाम्बी में अपनी प्रेमिका से मिलने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस मामले में मृतक युवक के परिजनों ने हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।
    1
    कौशाम्बी में अपनी प्रेमिका से मिलने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस मामले में मृतक युवक के परिजनों ने हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।
    user_T B NEWS
    T B NEWS
    Meja, Prayagraj•
    17 min ago
  • प्रयागराज के होटल सम्राट इन में लायन्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321 ई की वर्ष 2026-27 की पहली कैबिनेट सभा रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एम. उदय चंदानी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में नए सत्र के दौरान सेवा कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने और सामाजिक सरोकारों पर विशेष ध्यान केंद्रित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। सभा के दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर चंदानी ने घोषणा की कि इस वर्ष शहर के विभिन्न स्थानों पर लगभग 500 विद्यालयों में लाइब्रेरी स्थापित की जाएंगी। इसके साथ ही, निर्धन कन्याओं के विवाह में सहयोग करने, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण करने और अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को संचालित करने का संकल्प लिया गया। उन्होंने सभी लायन्स सदस्यों से ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोजेक्ट) और ग्लोबल कॉज के तहत सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया। संस्था के प्रमुख ग्लोबल कॉज में अंधत्व निवारण, बाल्यकालीन कैंसर, डायबिटीज, पर्यावरण संरक्षण तथा महिला एवं युवा सशक्तिकरण शामिल हैं, जिन पर पूरे वर्ष विशेष अभियान चलाए जाएंगे। इस विशेष कार्यक्रम में यूनाइटेड ग्रुप के चेयरपर्सन लायन जगदीश गुलाटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभा का सफल आयोजन रीजन चेयरपर्सन, जोन चेयरपर्सन और अन्य पदाधिकारियों के सहयोग से हुआ। इस अवसर पर चीफ डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर ऋषि सेठी, जगमोहन अग्रवाल, संजय गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, ईरा सेठी, वीरेंद्र जायसवाल, उमेश अग्रवाल, सतीश एडवोकेट, लाला भैया, बृजेंद्र बाजपेयी, बालाजी, विशाल खेर, सहित जायसवाल, अनुज सिंह, कमल कांत, गौरव गुप्ता, आर. के. साहू सहित बड़ी संख्या में लायन्स क्लब के सदस्य मौजूद रहे।
    1
    प्रयागराज के होटल सम्राट इन में लायन्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321 ई की वर्ष 2026-27 की पहली कैबिनेट सभा रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एम. उदय चंदानी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में नए सत्र के दौरान सेवा कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने और सामाजिक सरोकारों पर विशेष ध्यान केंद्रित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

सभा के दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर चंदानी ने घोषणा की कि इस वर्ष शहर के विभिन्न स्थानों पर लगभग 500 विद्यालयों में लाइब्रेरी स्थापित की जाएंगी। इसके साथ ही, निर्धन कन्याओं के विवाह में सहयोग करने, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों का वितरण करने और अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को संचालित करने का संकल्प लिया गया। उन्होंने सभी लायन्स सदस्यों से ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोजेक्ट) और ग्लोबल कॉज के तहत सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया। संस्था के प्रमुख ग्लोबल कॉज में अंधत्व निवारण, बाल्यकालीन कैंसर, डायबिटीज, पर्यावरण संरक्षण तथा महिला एवं युवा सशक्तिकरण शामिल हैं, जिन पर पूरे वर्ष विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

इस विशेष कार्यक्रम में यूनाइटेड ग्रुप के चेयरपर्सन लायन जगदीश गुलाटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभा का सफल आयोजन रीजन चेयरपर्सन, जोन चेयरपर्सन और अन्य पदाधिकारियों के सहयोग से हुआ। इस अवसर पर चीफ डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर ऋषि सेठी, जगमोहन अग्रवाल, संजय गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, ईरा सेठी, वीरेंद्र जायसवाल, उमेश अग्रवाल, सतीश एडवोकेट, लाला भैया, बृजेंद्र बाजपेयी, बालाजी, विशाल खेर, सहित जायसवाल, अनुज सिंह, कमल कांत, गौरव गुप्ता, आर. के. साहू सहित बड़ी संख्या में लायन्स क्लब के सदस्य मौजूद रहे।
    user_दिवाकर पाल
    दिवाकर पाल
    करछना, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
  • प्रयागराज के मेजा क्षेत्र के किसानों के लिए एक राहत भरी खबर आई है, जहां बकरी सवारी से सिरसा पंप कैनाल की माइनर नहर की बंधी को पक्का करने का काम विभाग द्वारा शुरू करा दिया गया है। इस नहर में बार-बार होने वाले रिसाव के कारण पानी बर्बाद होता था और बंधी टूटने से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचता था। किसानों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नहर विभाग के अधिकारियों ने सबसे संवेदनशील स्थान पर लगभग 60 मीटर नहर का पक्कीकरण कार्य शुरू करा दिया है, जिससे रिसाव रुकेगा और समय पर सिंचाई की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही, क्षेत्र में बरसात के मौसम में होने वाले जलभराव की समस्या का भी समाधान कर दिया गया है। निकासी की व्यवस्था न होने से बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस जाता था, जिसे देखते हुए किसानों की मांग पर विभाग ने यहां साइफन की व्यवस्था की है ताकि अतिरिक्त पानी आसानी से बाहर निकल सके। किसानों ने नहर विभाग के इन प्रयासों की सराहना की है, वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि काम को जल्द पूरा कर लिया जाएगा ताकि अगली फसल से पहले किसानों को इसका पूरा लाभ मिल सके।
    2
    प्रयागराज के मेजा क्षेत्र के किसानों के लिए एक राहत भरी खबर आई है, जहां बकरी सवारी से सिरसा पंप कैनाल की माइनर नहर की बंधी को पक्का करने का काम विभाग द्वारा शुरू करा दिया गया है। इस नहर में बार-बार होने वाले रिसाव के कारण पानी बर्बाद होता था और बंधी टूटने से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचता था। किसानों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नहर विभाग के अधिकारियों ने सबसे संवेदनशील स्थान पर लगभग 60 मीटर नहर का पक्कीकरण कार्य शुरू करा दिया है, जिससे रिसाव रुकेगा और समय पर सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

इसके साथ ही, क्षेत्र में बरसात के मौसम में होने वाले जलभराव की समस्या का भी समाधान कर दिया गया है। निकासी की व्यवस्था न होने से बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस जाता था, जिसे देखते हुए किसानों की मांग पर विभाग ने यहां साइफन की व्यवस्था की है ताकि अतिरिक्त पानी आसानी से बाहर निकल सके। किसानों ने नहर विभाग के इन प्रयासों की सराहना की है, वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि काम को जल्द पूरा कर लिया जाएगा ताकि अगली फसल से पहले किसानों को इसका पूरा लाभ मिल सके।
    user_Dhananjay Prajapati
    Dhananjay Prajapati
    Artist Meja, Prayagraj•
    3 hrs ago
  • Post by Raju Yadav
    1
    Post by Raju Yadav
    user_Raju Yadav
    Raju Yadav
    Artist Handia, Prayagraj•
    2 hrs ago
  • प्रयागराज के हंडिया स्थित जगदीशपुर में विकास के दावों के बीच भारी जलभराव और गंदगी के कारण हालात बदतर हो चुके हैं, जिससे यह क्षेत्र अब 'बीमारपुर' बन चुका है। विकास के नाम पर हुए भ्रष्टाचार के कारण गाँव में नालियों का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से गलियां तालाब में तब्दील हो गई हैं। फेसबुक पर किए गए विकास के झूठे वादे धरातल पर पूरी तरह फेल साबित हुए हैं और उनके वायरल वीडियो अब व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। सीवर और ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त होने से खुली नालियां लोगों के लिए जानलेवा बन चुकी हैं। नालियों पर ढक्कन न होने से लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है और डेंगू-मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियों के फैलने से अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है। इस नरकीय जीवन को जीने के लिए मजबूर ग्रामीणों में प्रशासन की बड़ी लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस बदहाली का तुरंत संज्ञान लेने और भ्रष्टाचार के जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
    2
    प्रयागराज के हंडिया स्थित जगदीशपुर में विकास के दावों के बीच भारी जलभराव और गंदगी के कारण हालात बदतर हो चुके हैं, जिससे यह क्षेत्र अब 'बीमारपुर' बन चुका है। विकास के नाम पर हुए भ्रष्टाचार के कारण गाँव में नालियों का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से गलियां तालाब में तब्दील हो गई हैं। फेसबुक पर किए गए विकास के झूठे वादे धरातल पर पूरी तरह फेल साबित हुए हैं और उनके वायरल वीडियो अब व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।

सीवर और ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त होने से खुली नालियां लोगों के लिए जानलेवा बन चुकी हैं। नालियों पर ढक्कन न होने से लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है और डेंगू-मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियों के फैलने से अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है। इस नरकीय जीवन को जीने के लिए मजबूर ग्रामीणों में प्रशासन की बड़ी लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस बदहाली का तुरंत संज्ञान लेने और भ्रष्टाचार के जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
    user_SURAT PUBLIC ISSUE(ALL INDIA
    SURAT PUBLIC ISSUE(ALL INDIA
    Local News Reporter Handia, Prayagraj•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.