Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में समाजवादी पार्टी की सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और कमी को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय दबरई पर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सरकार पर महंगाई काबू न करने का आरोप लगाया। वहीं प्रशासन ने गैस सप्लाई को सामान्य बताया है। ईरान और इजरायल के तनाव का असर भी सामने आ रहा है।
AWAZ TV UTTAR PRADESH
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में समाजवादी पार्टी की सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और कमी को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय दबरई पर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सरकार पर महंगाई काबू न करने का आरोप लगाया। वहीं प्रशासन ने गैस सप्लाई को सामान्य बताया है। ईरान और इजरायल के तनाव का असर भी सामने आ रहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ईद से पहले प्रशासन अलर्ट: ईदगाह का निरीक्षण, नमाज को लेकर सख्त गाइडलाइन जारी...... फिरोजाबाद में ईद के पावन त्योहार को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ईदगाह स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शाम के समय हिकमत उल्ला खान अपनी टीम के साथ ईदगाह पहुंचे, जहां नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे, सीओ सिटी प्रवीण कुमार तिवारी, थाना उत्तर प्रभारी आनिजेश कुमार सिंह सहित नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि ईद को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। ईदगाह, गांधी पार्क मैदान और इस्लामिया इंटर कॉलेज परिसर में नमाज के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पूरे शहर में साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग सरकारी गाइडलाइन का पालन करें और सड़क पर नमाज अदा न करें। नमाजियों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित समय से 15 मिनट पहले ईदगाह पहुंचें और किसी भी अफवाह या भड़काऊ सोशल मीडिया संदेशों से दूर रहें। उन्होंने प्रशासन, पुलिस, ईदगाह कमेटी, जामा मस्जिद कमेटी और शाही मस्जिद कमेटी के साथ सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि इस ईद को प्रेम, भाईचारे और अमन-चैन के साथ मनाएं। फिरोजाबाद नगर की प्रमुख मस्जिद व ईदगाह में ईद की नमाज का समय:▪️ ईदगाह – सुबह 8:30 बजे जामा मस्जिद – सुबह 8:45 बजे शाही मस्जिद – सुबह 9:00 बजे इस दौरान शहजादुद्दीन बबलू मियां, फैजान हुसैन, तालिब भाई, फैजान कुरैशी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। MTF News के लिए फिरोजाबाद से संवाददाता: मोहम्मद तालिब की रिपोर्ट 75998840361
- उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में समाजवादी पार्टी की सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और कमी को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय दबरई पर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सरकार पर महंगाई काबू न करने का आरोप लगाया। वहीं प्रशासन ने गैस सप्लाई को सामान्य बताया है। ईरान और इजरायल के तनाव का असर भी सामने आ रहा है।1
- उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में समाजवादी पार्टी की सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और कमी को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय दबरई पर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने सरकार पर महंगाई काबू न करने का आरोप लगाया। वहीं प्रशासन ने गैस सप्लाई को सामान्य बताया है। ईरान और इजरायल के तनाव का असर भी सामने आ रहा है।1
- फिरोजाबाद नगर निगम वार्ड 18 की टूटी पुलिया की मरमत के लिए 6 माह पहले संगठन ने आवाज उठाई। जिसकी आजतक मरम्मत नहीं हुई। क्या आपको यह स्मार्ट सिटी लगती है। स्मार्ट सिटी के नाम पर जनता के पैसों की बर्बादी क्यों?? महापौर कामिनी राठौर जी की मंशा न बनाने की है। लेकिन क्या विधायक मनीष असीजा जी पर विधायक निधि नहीं है। विधायक जी ने संज्ञान लेकर क्यों नहीं बनवाईं। MYogiAdityanath Narendra Modi Kamini Rathore Manish Asija Manish Asija Nagar Nigam Firozabad Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Uttar Pradesh1
- *बिजली की लापरवाही ने ली मासूम की जान, दूसरा बच्चा घायल* जसराना - शोभनपुर में 11000 वोल्ट के तारों की चपेट में आने से 11 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत, दूसरा बच्चा गंभीर घायल शिकोहाबाद-मुस्तफाबाद रोड पर बिजली के तार अनपेक्षित रूप से नीचे झूल रहे थे, जो पास खड़े ट्रक से टच कर रहे थे। अनजाने में रोड से गुजरते वक्त बच्चे ट्रक से टच हो गए और यह दुर्घटना हुई। परिजनों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। मौके पर पहुंचे एसडीएम शिकोहाबाद, नायब तहसीलदार, अधिशासी अभियंता ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। आज पोस्टमार्टम होगा। #फिरोजाबाद1
- फिरोजाबाद में आज चैत्र नवरात्रि का पर्व पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शहर के प्रसिद्ध मां राज राजेश्वरी केला देवी मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।1
- फिरोजाबाद: 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया मार-पीट का आरोप फिरोजाबाद: 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव बिदरका में 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान बॉबी पुत्र नरेंद्र के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बॉबी 16 तारीख को आलू के काम के लिए गया था। आरोप है कि घर लौटते समय रास्ते में गांव के ही छोटी गुडिया, राजेश और उनके साथियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत शिकोहाबाद अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा रनवीर का आरोप है कि मारपीट के चलते ही बॉबी की जान गई है। वहीं, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। जिला मीडिया प्रभारी बन्टू सिंह1
- टूंडला चाय विक्रेता हत्याकांड का खुलासा अवैध संबंध के चलते हुआ कत्ल आपको ऐसी ही सच्ची, तेज़ और ज़मीनी खबरें देखने के लिए MTF NEWS को Subscribe करें, वीडियो को Like करें और अपने दोस्तों के साथ ज़रूर Share करें। ताकि हर बड़ी खबर सबसे पहले आप तक पहुंचे। जुड़े रहिए MTF NEWS के साथ — क्योंकि खबर वही, जो सच के साथ। MTF NEWS. 75998840361