logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुर्जर शिरोमणी कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित दिलखुश मोटीस सावर(अजमेर)@गुर्जर समाज के प्रेरणास्रोत एवं गुर्जर शिरोमणी कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को सावर स्थित टीमक देवनारायण मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान समस्त गुर्जर समाज के लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभा में उपस्थित वक्ताओं ने कर्नल बैंसला के समाज के प्रति किए गए संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने आरक्षण आंदोलन को सफल बनाकर सामाजिक क्रांति का मार्ग प्रशस्त किया और समाज को मुख्यधारा में लाने का ऐतिहासिक कार्य किया। वक्ताओं ने उनके बताए मूल मंत्र—अच्छा स्वास्थ्य, उत्तम शिक्षा, पढ़ी-लिखी मां और कर्ज मुक्त समाज—को अपनाते हुए आगे बढ़ने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रामकिशोर दास, रंगलाल गुर्जर, रोहित गुर्जर, जगदीश गुर्जर, लेखराज गुर्जर, सांवर लाल गुर्जर, कन्हैया लाल गुर्जर, चौथुलाल गुर्जर, दुर्गालाल गुर्जर, रामपाल गुर्जर सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

4 hrs ago
user_दिलखुश मोटीस
दिलखुश मोटीस
Local News Reporter सावर, अजमेर, राजस्थान•
4 hrs ago
85e44fdf-a73a-422f-bfd2-5f345d102bd8

गुर्जर शिरोमणी कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की चतुर्थ पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित दिलखुश मोटीस सावर(अजमेर)@गुर्जर समाज के प्रेरणास्रोत एवं गुर्जर शिरोमणी कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को सावर स्थित टीमक देवनारायण मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान समस्त गुर्जर समाज के लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभा में उपस्थित वक्ताओं ने कर्नल बैंसला के समाज के प्रति किए गए संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने आरक्षण आंदोलन को सफल बनाकर सामाजिक क्रांति का मार्ग प्रशस्त किया और समाज को मुख्यधारा में लाने का ऐतिहासिक कार्य किया। वक्ताओं ने उनके बताए मूल मंत्र—अच्छा स्वास्थ्य, उत्तम शिक्षा, पढ़ी-लिखी मां और कर्ज मुक्त समाज—को अपनाते हुए आगे बढ़ने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रामकिशोर दास, रंगलाल गुर्जर, रोहित गुर्जर, जगदीश गुर्जर, लेखराज गुर्जर, सांवर लाल गुर्जर, कन्हैया लाल गुर्जर, चौथुलाल गुर्जर, दुर्गालाल गुर्जर, रामपाल गुर्जर सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कोटा में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत रानपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 508 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक कोटा शहर तेजस्वनी गौतम के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी के निर्देशन और वृत्ताधिकारी मनीष शर्मा के पर्यवेक्षण में रानपुर थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह भाटी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक के साथ नजर आया। उसे रोककर तलाशी लेने पर बाइक के बैग में एक पारदर्शी थैली में काला गाढ़ा पदार्थ मिला। जांच में यह मादक पदार्थ अफीम निकला। वजन करने पर इसकी मात्रा 508 ग्राम पाई गई, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया
    1
    कोटा में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत रानपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 508 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक कोटा शहर तेजस्वनी गौतम के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी के निर्देशन और वृत्ताधिकारी मनीष शर्मा के पर्यवेक्षण में रानपुर थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह भाटी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।
गश्त के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक के साथ नजर आया। उसे रोककर तलाशी लेने पर बाइक के बैग में एक पारदर्शी थैली में काला गाढ़ा पदार्थ मिला। जांच में यह मादक पदार्थ अफीम निकला। वजन करने पर इसकी मात्रा 508 ग्राम पाई गई, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया
    user_Mayur times news
    Mayur times news
    Artist लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • जंग का आज 32 वां दिन: तेल अबीब में ईरानी हमले के बाद की इमारतें मलबे में तब्दील...
    1
    जंग का आज 32 वां दिन: तेल अबीब में ईरानी हमले के बाद की इमारतें मलबे में तब्दील...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • महिला प्रोफेसर बोलीं-PhD स्टूडेंट पीछा करता है:फ्लैट में जबरदस्ती घुसने की कोशिश करता है, पूर्व पार्षद बेल बजाकर डराता है
    1
    महिला प्रोफेसर बोलीं-PhD स्टूडेंट पीछा करता है:फ्लैट में जबरदस्ती घुसने की कोशिश करता है, पूर्व पार्षद बेल बजाकर डराता है
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    Court reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by Ramkesh Nareda
    1
    Post by Ramkesh Nareda
    user_Ramkesh Nareda
    Ramkesh Nareda
    Education Department Ladpura, Kota•
    8 hrs ago
  • ​बेंगलुरु में कर्नाटक सरकार द्वारा आयोजित वर्ल्ड यूथ पार्लियामेंट (24-27 मार्च) में डूंगरपुर की नेहा चौबीसा ने अंतरराष्ट्रीय संसद के स्पीकर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर वागड़ क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। 'यंग माइंड्स, सस्टेनेबल फ्यूचर, ग्लोबल इंपैक्ट' विषय पर आधारित इस सम्मेलन में 30 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जहाँ नेहा के प्रभावी संचालन और नेतृत्व कौशल के लिए उन्हें 'यूथ डेलीगेट' सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष यू.टी. खादर सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। नेहा ने अपनी इस सफलता को वैश्विक स्तर पर संसदीय प्रक्रियाओं और विभिन्न संस्कृतियों को समझने का एक अनमोल अवसर बताया है।
    1
    ​बेंगलुरु में कर्नाटक सरकार द्वारा आयोजित वर्ल्ड यूथ पार्लियामेंट (24-27 मार्च) में डूंगरपुर की नेहा चौबीसा ने अंतरराष्ट्रीय संसद के स्पीकर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर वागड़ क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। 'यंग माइंड्स, सस्टेनेबल फ्यूचर, ग्लोबल इंपैक्ट' विषय पर आधारित इस सम्मेलन में 30 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जहाँ नेहा के प्रभावी संचालन और नेतृत्व कौशल के लिए उन्हें 'यूथ डेलीगेट' सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष यू.टी. खादर सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। नेहा ने अपनी इस सफलता को वैश्विक स्तर पर संसदीय प्रक्रियाओं और विभिन्न संस्कृतियों को समझने का एक अनमोल अवसर बताया है।
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • कापरेन में विजय कॉलोनी में सूखे खेजड़ी के पेड़ से मंडरा रहा खतरा, कॉलोनी वासियों ने ईओ को सौंपा ज्ञापन।
    1
    कापरेन में विजय कॉलोनी में सूखे खेजड़ी के पेड़ से मंडरा रहा खतरा, कॉलोनी वासियों ने ईओ को सौंपा ज्ञापन।
    user_Nitin Babar Journalist
    Nitin Babar Journalist
    Local News Reporter केशोरायपाटन, बूंदी, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • सोनकच्छ महावीर जयंती शोभायात्रा, भक्ति और जयघोष से गूंजा,#madhyapradesh #sonkatchnews #latestupdates
    1
    सोनकच्छ महावीर जयंती शोभायात्रा, भक्ति और जयघोष से गूंजा,#madhyapradesh #sonkatchnews #latestupdates
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • Post by Mayur times news
    1
    Post by Mayur times news
    user_Mayur times news
    Mayur times news
    Artist लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • जंग का आज 32 वां दिन: वीडियो ईरान के इस्फहान शहर का है, ट्रंप ने इसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर अपलोड किया है...
    1
    जंग का आज 32 वां दिन: वीडियो ईरान के इस्फहान शहर का है, ट्रंप ने इसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर अपलोड किया है...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.