Shuru
Apke Nagar Ki App…
बहराइच के कलेक्ट्रेट परिसर से डीएम अक्षय त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर एफएमडी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया है। पशुओं को खुरपका-मुंहपका रोग से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से इस व्यापक अभियान की शुरुआत की गई है। इस अवसर पर सीडीओ एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। जनपद में पशुधन के संरक्षण और पशुपालकों के हित में इसे एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
Ali Sher Qadri
बहराइच के कलेक्ट्रेट परिसर से डीएम अक्षय त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर एफएमडी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया है। पशुओं को खुरपका-मुंहपका रोग से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से इस व्यापक अभियान की शुरुआत की गई है। इस अवसर पर सीडीओ एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। जनपद में पशुधन के संरक्षण और पशुपालकों के हित में इसे एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बहराइच के कलेक्ट्रेट परिसर से डीएम अक्षय त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर एफएमडी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया है। पशुओं को खुरपका-मुंहपका रोग से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से इस व्यापक अभियान की शुरुआत की गई है। इस अवसर पर सीडीओ एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। जनपद में पशुधन के संरक्षण और पशुपालकों के हित में इसे एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।1
- बहराइच के विकासखंड शिवपुर क्षेत्र अंतर्गत धर्मकुंडा ग्राम पंचायत के हेमराज पुरवा गांव में सड़क निर्माण की मांग को लेकर एक बार फिर आवाज उठाई गई है। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे गांव निवासी रसिका शुक्ला ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपते हुए जल्द सड़क बनवाने की मांग की। रसिका शुक्ला ने बताया कि वर्ष 2023-24 में सड़क निर्माण की मांग को लेकर आमरण अनशन किया गया था। उस समय अधिकारियों की ओर से सड़क निर्माण का आश्वासन दिया गया था, लेकिन करीब दो वर्ष बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। सार्वजनिक मार्ग पर जलभराव और कीचड़ की स्थिति बनी रहने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो वह पुनः आमरण अनशन पर बैठकर अपनी मांग को लेकर आंदोलन करेंगी। वहीं, मामले पर खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार ने आश्वासन दिया है कि वह स्वयं मौके पर पहुंचकर सड़क की स्थिति का अवलोकन करेंगे और उचित कार्रवाई करते हुए सड़क निर्माण की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।3
- गृह मंत्रालय द्वारा दिल्ली पुलिस कमिश्नर को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत तीन महीने तक हिरासत में लेने के अधिकार दिए जाने पर AIMIM अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। ओवैसी ने पूछा है कि अपने हक़ के लिए प्रदर्शन कर रहे छात्रों को मोदी सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा क्यों बता रही है और उनके खिलाफ NSA के तहत कार्रवाई करने की बात क्यों की जा रही है।1
- बहराइच जनपद के थाना विशेश्वरगंज क्षेत्र के ग्राम फुलेरा में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने अपनी ही मां की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस को सुबह करीब 7:30 बजे दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम फुलेरा निवासी 55 वर्षीय कन्या देवी, पत्नी भगवानदीन वर्मा की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विशेश्वरगंज पुलिस बल, एफएसएल टीम एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच तथा परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ में सामने आया कि मृतका के 28 वर्षीय पुत्र भगवानदीन वर्मा, पुत्र छैलू वर्मा ने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या की थी। मृतका के पति की लिखित तहरीर के आधार पर थाना विशेश्वरगंज में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी (आलाकत्ल) भी बरामद कर ली है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बहराइच भेज दिया गया है तथा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्रीमती हर्षिता तिवारी ने बताया कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखी है और आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।1
- बहराइच कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान कार्यालय (एन.आई.सी.) के नवनिर्मित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल का 22 जुलाई को जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी योगेश यादव, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता सुजीत सिन्हा, अवर अभियंता डी.एन. सिंह, उ.प्र. लघु उद्योग निगम लिमिटेड निर्माण खण्ड-4 से चंद्र प्रकाश त्रिवेदी सहित कई अन्य अधिकारी और एनआईसी का स्टाफ मौजूद रहा। क्रिटिकल गैप योजना के अंतर्गत कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा ₹95.00 लाख की लागत से इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही, हॉल में कॉन्फ्रेंसिंग टेबल, टीवी कैबिनेट और कैमरा स्टैंड टेबल जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित करने के लिए कार्यदायी संस्था उ.प्र. लघु उद्योग निगम लिमिटेड, निर्माण खण्ड-4 (यूपीएसआईसी) द्वारा ₹6.12 लाख की लागत से कार्य पूरा किया गया है।1
- उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में स्थित पुरैना गांव से एक बेहद दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।1