Shuru
Apke Nagar Ki App…
“Bareilly Breaking: 8 किलो नशा बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार” 🚨 बरेली में नशे के कारोबार पर बड़ा वार! भमोरा पुलिस ने सुबह-सुबह चेकिंग के दौरान 2 तस्करों को दबोच लिया… जिनके पास से 8.289 किलो अवैध डोडा छिलका, बाइक और मोबाइल बरामद हुए। आखिर कहां से आ रहा था ये नशे का सामान? और कैसे पुलिस ने भाग रहे आरोपियों को घेरकर पकड़ा? 👉 पूरी खबर जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें… 📍 बरेली से पुष्पाल सिंह की रिपोर्ट
News Network Bharatvarsh
“Bareilly Breaking: 8 किलो नशा बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार” 🚨 बरेली में नशे के कारोबार पर बड़ा वार! भमोरा पुलिस ने सुबह-सुबह चेकिंग के दौरान 2 तस्करों को दबोच लिया… जिनके पास से 8.289 किलो अवैध डोडा छिलका, बाइक और मोबाइल बरामद हुए। आखिर कहां से आ रहा था ये नशे का सामान? और कैसे पुलिस ने भाग रहे आरोपियों को घेरकर पकड़ा? 👉 पूरी खबर जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें… 📍 बरेली से पुष्पाल सिंह की रिपोर्ट
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बरेली के एजाजनगर गोटिया, वार्ड नंबर 75 स्थित गरीब नवाज शादी हॉल में AIMIM की ओर से ‘कार्यकर्ता जोड़ो सम्मेलन’ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी तादाद में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी रही। सम्मेलन का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और नए लोगों को पार्टी से जोड़ना बताया गया। इस दौरान AIMIM के प्रदेश महासचिव नदीम कुरैशी ने बिहार के किशनगंज निवासी मौलाना तौसीफ रजा मजहरी की मौत का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने मामले में गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से बड़ा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष एडवोकेट असलम अंसारी, महानगर अध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी, महानगर महासचिव वसीम रजा, संगठन मंत्री यूथ शोएब रजा कादरी, कैंट विधानसभा अध्यक्ष फरमान अली समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन में संगठन विस्तार, युवाओं की भागीदारी और आगामी चुनावी तैयारियों पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर बरेली में AIMIM को मजबूत करने का संकल्प लिया। वहीं, मंच से मौलाना तौसीफ रजा मजहरी की मौत का मुद्दा उठने के बाद राजनीतिक हलकों में इस पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।1
- 140वें मजदूर दिवस का अंबेडकर पार्क, बरेली में शानदार आयोजन1
- Bareilly Ke faridpur Gaon Mein golikaand/ dahshat ka mahaul/ faridpur Ke Gaon Hansraypur mein sansani vardat/ police ka bada byan/ teamMein gathit Kar Di gai/ jald hi khulasa hoga/ mamle ki jaanch jari hai/ Adhikari dwara Di Gai jankari/1
- Post by जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल1
- *फरीदपुर में किसान की हत्या, बरेली पुलिस एक्शन में 🚨* *एसपी साउथ व सीओ मौके पर, जांच शुरू - जल्द होगा खुलासा* बरेली के फरीदपुर क्षेत्र के ग्राम रायपुर हंस में देर रात 40 वर्षीय किसान इंद्रपाल पुत्र अजयवीर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इंद्रपाल रात में गांव में दावत से लौटकर खेत पर बनी झोपड़ी में सो रहे थे। सुबह परिजनों को झोपड़ी में उनका शव मिला। मृतक अविवाहित था और खेती कर परिवार पालता था। *#BareillyPolice ने दिखाई तत्परता:* सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी साउथ अंशिका वर्मा और सीओ फरीदपुर संदीप सिंह खुद घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है। ग्राम में शांति व्यवस्था कायम है। दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ संवेदनाएं 🙏 #BareillyNews #Faridpur #CrimeNews #UPPolice #BareillyPolice #LawAndOrder3
- #प्रभु यीशु पर आपत्तिजनक वीडियो से बवाल! ईसाई समाज में आक्रोश, SSP बरेली से कार्रवाई की मांग”#1
- बरेली से इस वक्त की बड़ी खबर… दुष्कर्म के वांछित आरोपी और उसके साथी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मामला थाना क्योलड़िया क्षेत्र का है, जहां नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहे दो आरोपी—साकिब और मुनीश—पुलिस के निशाने पर थे। इतना ही नहीं, आरोपियों पर पीड़िता पक्ष को तमंचा दिखाकर केस वापस लेने की धमकी देने का भी आरोप है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया… और देर रात करीब 11 बजे मधुनगला मंदिर के पास दोनों आरोपियों की घेराबंदी की गई। पुलिस को देखते ही आरोपी बाइक से भागने लगे… लेकिन कच्चे रास्ते में बाइक फिसल गई… और तभी एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली साकिब के पैर में लगी… और वह घायल हो गया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। वहीं दूसरा आरोपी मुनीश भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया… जिसके पास से अवैध चाकू बरामद हुआ है। घायल आरोपी को इलाज के लिए नवाबगंज सीएचसी भेजा गया है… और मौके पर फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।1
- बरेली के एजाजनगर गोटिया वार्ड नंबर 75 स्थित गरीब नवाज शादी हॉल में AIMIM द्वारा आयोजित ‘कार्यकर्ता जोड़ो सम्मेलन’ में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी देखने को मिली। सम्मेलन के जरिए पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान AIMIM के प्रदेश महासचिव नदीम कुरैशी ने बिहार के किशनगंज निवासी मौलाना तौसीफ रजा मजहरी की संदिग्ध मौत का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने घटना पर गहरा दुख जताते हुए मामले की निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच की मांग की। साथ ही चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो AIMIM सड़क से लेकर सदन तक आवाज बुलंद करेगी। सम्मेलन में जिला अध्यक्ष एडवोकेट असलम अंसारी, अन्ने सकलानी अंसारी, महानगर अध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी, महानगर महासचिव वसीम रजा, महानगर सचिव इरफान सैफी, अब्बास अंसारी, संगठन मंत्री यूथ शोएब रजा कादरी, कैंट विधानसभा अध्यक्ष फरमान अली, उपाध्यक्ष हाजी यासीन, महासचिव अकरम रजा समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अपने संबोधन में नेताओं ने संगठन विस्तार, युवाओं की भागीदारी और आगामी चुनावों में AIMIM की रणनीति पर जोर दिया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने पार्टी को बरेली में और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। वहीं, मौलाना तौसीफ रजा मजहरी की मौत का मुद्दा राजनीतिक मंच से उठने के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया।1
- मुख्य अतिथि शिरीष मेहरोत्रा व विशेष अतिथि पूर्व न्यायाधीश तेजपाल राणा ने बढ़ाई शोभा, एकता पर दिया जोर बरेली। चौपला चौराहे के निकट स्थित रोटरी भवन में एडवोकेट बार एसोसिएशन बरेली द्वारा एक भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में पुरुष एवं महिला अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा परिसर खचाखच भरा रहा और आयोजन को विशेष गरिमा प्राप्त हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अनिल द्विवेदी ने की, जबकि संचालन सचिव गौरव सिंह राठौर ने किया। संरक्षक मंडल के सदस्य एडवोकेट अंगन सिंह एवं एडवोकेट संजय वर्मा की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य एडवोकेट शिरीष मेहरोत्रा एवं विशेष अतिथि के रूप में पूर्व न्यायाधीश तेजपाल राणा उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत बैज एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। अपने संबोधन में दोनों अतिथियों ने अधिवक्ताओं की न्याय व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए संगठनात्मक एकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ एवं विशिष्ट अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से अधिवक्ता शिरीष मेहरोत्रा, नरेश पाल सिंह, परमार, रशीद, प्रदीप यादव, धरजीत सिंह, शेर सिंह सहित अन्य अधिवक्ता शामिल रहे। महिला अधिवक्ताओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। कविता सक्सेना, चंद्रकली कश्यप, सुची शर्मा, नीरज यादव, पारुल शर्मा, सुषमा माहेश्वरी, शिल्पी एवं रूबीन सहित कई महिला अधिवक्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि शिरीष मेहरोत्रा, विशेष अतिथि तेजपाल राणा तथा अध्यक्ष एडवोकेट अनिल द्विवेदी द्वारा प्रमाण पत्र एवं पहचान पत्र वितरित किए गए। इस दौरान नव पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के प्रति सजग रहने और संगठन को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिवक्ताओं के बीच आपसी सहयोग, समन्वय एवं सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना रहा। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, अधिवक्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।1