ट्राई और कट्स द्वारा उपभोक्ता जागरूकता कार्यशाला का कोटा में हुआ आयोजन कोटा/कंज्यूमर यूनिटी ट्रस्ट सोसायटी (सी.यू.टी.एस.) एवं भारतीय दूर संचार विनियामक प्राधिकरण (टी.आर.ए.आई) के बेनर तले ओम कोठारी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में उपभोक्ता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए राम कृष्ण शिक्षण संस्थान के युधिष्ठर चांसी ने सभी आगंतुकों का स्वागत उद्बोधन किया और कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में बताया। कट्स के राजदीप पारीक ने टेलीकॉम एवं ब्रॉडकास्टिंग के क्षेत्र में ट्राई द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्राई के द्वारा उपभोक्ता संस्थाओं के माध्यम से उपभोक्ताओं को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने टेलीकॉम एवं ब्रॉडकास्टिंग के क्षेत्र में लगाए जाने वाले टैरिफ एवं बिलिंग के बारे में प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निदेशक डॉ अमित सिंह राठौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि आधुनिक डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा की जानकारी होना, सबके लिए एक महत्वपूर्ण व आवश्यक उपागम है। उन्होंने उपभोक्ताओं को साइबर हाइजीन, अर्थात इंटरनेट, मोबाइल ओर अन्य डिजिटल उपकरणों का सुरक्षित उपयोग करने की आदतें औेर व्यवहार आदि संबधी महत्वपूर्ण पहलूओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया। यज्ञदत्त हाड़ा ने साइबर सिक्योरिटी के एप .डी. एण्ड डी एवं माय स्पीड की जानकारी देते हुए, सभी से आह्वान किया कि आप सभी संचार-साथी एप के संबध में आवश्यक रूप से जागरूक बने। बृजेश विजयवर्गीय ने बताया कि किस प्रकार उपभोक्ता साइबर फ्रॉड का शिकार हो रहे है, और उससे अपने आप को कैसे बचा सकते है, इस पर पर अपने बहुमूल्य विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में बी एस एन एल से प्रमोद कुमार एवं लेखराज ने कंपनी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी ओर विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिये। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें विजेता विद्यार्थियों कोमल, महेश एवं भूपेश को पारितोषित दिया गया। मंच का संचालन प्रतीक अग्रवाल ने किया तथा सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मोहित, लक्ष्मीनारायण, प्राचार्या सावित्री , सहित ओम कोठारी इंस्टीट्यूट एवं भारती टी टी कॉलेज के 120 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।

- आवारा कुत्तों से परेशान लोगों ने निकाला विरोध का अनूठा तरीका मध्यप्रदेश के खंडवा में विरोध प्रदर्शन का अनोखा मामला सामने आया है: आवारा कुत्तों के काटने से परेशान लोग एक प्रदर्शनकारी को कुत्ते का मुखौटा पहना कर कलक्टर के पास ले गए: इस अनोखे विरोध प्रदर्शन को देखकर मौके पर मौजूद अधिकारी और आमजन दोनों हक्के-बक्के रह गए: लोगों का आरोप है कि नसबंदी के नाम पर कुत्तों के साथ धोखा हुआ है: नसबंदी के बावजूद 6 बच्चे हो गए...1
- Post by Hemraj lodha1
- अंता के पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा और नरेश मीणा के रिहाई की मांग झालावाड़। बारां जिला के अंता के पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा ओर एसडीएम थप्पड़ कांड का आरोपी नेता नरेश मीणा की रिहाई की मांग को लेकर मीणा समाज समेत अन्य समाज ने आज सड़कों पर मिनी सचिवालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद रैली के रूप में मिनी सचिवालय पंहुचकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर रिहाई की मांग। पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा की ओर नरेश मीणा को दया याचिका पर तत्काल निर्णय लेने और उन्हें राहत देने की मांग तेज हो गई है बड़ी संख्या में जिले भर के मीणा समाज के लोग सड़कों पर उतरे और मिनी सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सोपकर शीघ्र निर्णय की मांग की है।2
- झालावाड_नरेश मीणा व कंवरलाल मीणा की रिहाई को लेकर प्रदर्शन,मीणा समाज के साथ अन्य समाज के सैकड़ो लोगों ने किया प्रदर्शन, मिनी सचिवालय कलेक्ट्रेट पर की जमकर नारेबाजी, राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,नरेश मीणा की रिहाई और पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा को स्थाई पैरोल देने की मांग,दोनों नेताओं की रिहाई नहीं होने पर दी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में परिणाम भुगतने की चेतावनी। झालावाड-जिले मे अंता के पूर्व विधायक कंवर लाल मीणा और नरेश मीणा की जेल से रिहाई की मांग को लेकर मीणा समाज के बैनर तले अन्य समाज के भी सैकड़ो लोगों ने मिनी सचिवालय स्थित जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और बाद में दोनों नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा । इस दौरान मीणा समाज ने सरकार को खुली चेतावनी दी कि यदि जल्द ही दोनों नेताओं की जेल से रिहाई नहीं हुई तो सरकार को नगरीय निकाय और पंचायती राज चुनाव में इसके परिणाम देखने को मिलेंगे । सारे मामले में आज झालावाड़ में दोपहर बाद मीणा समाज के बैनर तले अन्य समाज के भी सैकड़ो लोग मिनी सचिवालय स्थित जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और राज्य सरकार के साथ जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । इस दौरान समाज के वक्ताओं ने कहा कि नरेश मीणा को झालावाड़ जिले में पिछले वर्ष हुए पिपलोदी स्कूल हादसे में दिवंगत हुए बच्चों की मौत पर सवाल उठाने को लेकर सरकार ने राजनीतिक द्वेशता से जेल में डाला है । वहीं अंता के पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा को भी राजनीतिक साजिश के तहत फंसा कर जेल में रखा गया है। सारे मामले में मीणा समाज के नेताओं ने कहा कि यह दोनों हाडौती संभाग में जनाधार वाले नेता हैं । जिससे सरकार डरी हुई थी और इसी के चलते इन्हें साजिश के तहत जेल में रखा जा रहा है । सारे मामले में मीणा समाज के लोगों ने राज्य सरकार व राज्यपाल से नरेश मीणा की जेल से तुरंत रिहाई और पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा को स्थाई पैरोल देने की मांग की है । मीणा समाज ने सारे मामले में चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि जल्द ही दोनों नेताओं की रिहाई नहीं हुई तो इस नगरीय निकाय और पंचायती राज चुनाव में सरकार को इसके परिणाम भुगतने होंगे ।4
- 549 वे दिन भी बकाया वेतन सरकार से भुगतान करवाने की मांग को लेकर जे के मजदूरों का अनिश्चित कालीन धरना जिला कलेक्ट्रेट गेट पर जारी रहा - जमीन अधिग्रहण के बाद भी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार 4200 जे के मजदूरों का 260 करोड़ से अधिक बकाया वेतन मय ब्याज भुगतान नहीं किया जा रहा मजदूर सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इटावा, 20 अगस्त/ कोटा शहर में 30 साल पहले बन्द हुई जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के 4200 मजदूरों का बकाया वेतन 260 करोड़ से अधिक अटका हुआ है जिसको लेकर सीटू के बैनर तले 18 फरवरी 2025 से जिला कलेक्ट्रेट गेट पर जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की तीनों मजदूर यूनियनो के मजदूर नेताओं कामरेड हबीब खान कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह के संयुक्त नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में जे के मजदूर अपने परिवारों के साथ जिला कलेक्ट्रेट गेट पर अनिश्चित कालीन धरना लगाकर बैठे हुए हैं जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं बच्चे बुजुर्ग शामिल हैं मीडिया प्रभारी मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि 18 फरवरी 2025 से चल रहे धरने के दौरान व इन 30 सालों में फैक्ट्री प्लांट बन्द होने के बाद बेरोजगारी और भुखमरी से लड़ते हुए अपने बकाया वेतन भुगतान को लेकर संघर्ष करते हुए सैकड़ों मजदूरों की बकाया वेतन नहीं मिलने से सदमा पहुंचा और असमय मृत्यु हो गई जिससे मजदूरों के परिवार बिखर गए इन 30 सालों में राज्य में कांग्रेस और बीजेपी की दोनों पार्टियां बारी बारी से सत्ता में आई लेकिन जे के मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करवाने को लेकर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई मजदूर नेताओं द्वारा मजदूरों को न्याय दिलाने को लेकर कानूनी संघर्ष में वर्ष 2023 में जीत हासिल की माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा मजदूरों के पक्ष में फैसला लिया और राजस्थान सरकार को मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान करने को लेकर जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की जमीन को अधिग्रहण करके अपने कब्जे लेकर मजदूरों का बकाया वेतन जो 260 करोड़ से अधिक बकाया है को मय ब्याज भुगतान करने का आदेश जारी किया गया था लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश को 2 साल तक सरकार द्वारा लागू नहीं करने पर जे के मजदूरों ने सरकार से सुप्रीम कोर्ट के आदेश पालना करवाने व मजदूरो का बकाया वेतन भुगतान करवाने की मांग को लेकर सीटू के बैनर तले 18 फरवरी 2025 को अनिश्चित कालीन धरना लगाकर जिला कलेक्ट्रेट गेट पर बैठने को मजबूर होना पड़ा। धरने के दबाव में सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की शर्तो पर 24 जून 2025 को जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की जमीन को अपने कब्जे लेकर अधिग्रहण किया और लीड डीड रद्द करके अराफात ग्रुप को फैक्ट्री प्लांट से बेदखल करके फैक्ट्री प्लांट को बिना मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान किए कोटा विकास प्राधिकरण विभाग को सौंप दिया सरकार ने फैक्ट्री की हजारों करोड़ रुपयों की जमीन अपने कब्जे लेकर मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान नहीं किया जिससे धरने पर बैठे जे के मजदूरों और महिलाओं सीटू कार्यकर्ताओं में सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है लगातार धरने प्रदर्शन किए जा रहे हैं बार बार सरकार को ज्ञापनों के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार तमाम मजदूरों का 30 साल से फैक्ट्री की तरफ बकाया वेतन भुगतान किया जाए साथ ही कोटा जिले के विकास हेतु बन्द जे के सिंथेटिक फैक्ट्री को वापस चालू कराकर युवाओं मजदूरों को रोजगार दिया जाए। कामरेड अली मोहम्मद ने जानकारी देते हुए बताया कि आज धरने को चलते हुए 549 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा मजदूर नेताओं से भुगतान को लेकर कोई वार्ता नहीं की जा रही है जिससे धरने में उपस्थित मजदूरों और महिलाओं में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है उन्होंने कहा 549 वे दिन धरने को कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह कामरेड अली मोहम्मद कामरेड हबीब खान कामरेड केदार जोशी गोपाल शर्मा हनुमान सिंह ने सम्बोधित किया वक्ताओं ने सम्बोधित करते हुए सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक तमाम मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान नहीं होगा तब तक जिला कलेक्ट्रेट गेट पर जे के मजदूरों का अनिश्चित कालीन धरना बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जारी रहेगा सरकार से बकाया वेतन भुगतान लेके रहेंगे। वक्ताओं ने कहा यदि सरकार ने जल्द मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान नहीं किया तो उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की होगी। इस दौरान धरने का संचालन कामरेड कालीचरण सोनी ने किया।549 वे दिन धरने में कामरेड हबीब खान कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह कामरेड अली मोहम्मद कामरेड महावीर प्रसाद कामरेड अशोक सिंह कामरेड हनुमान सिंह कामरेड मोहम्मद मंसूरी कामरेड रामफूल जेठाराम भावरलाल गोपाल शर्मा कामरेड धन्नी बाई सजना गुजर कैलाशी बाई राजकुमारी राजू वर्मा उर्मिला मंजू कश्यप संतोष बाई सहित सैकड़ों मजदूर महिलाए और सीटू कार्यकर्ताओं के साथ आमजन मौजूद रहे।4
- *रामपुरा: ब्लॉक कांग्रेस ने मनाई भारत रत्न राजीव गांधी जी की जयंती, विकास और सद्भाव को किया याद* *रामपुरा, नीमच।* ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुरा द्वारा गुरुवार को *भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी* की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम *रामपुरा के लालबाग* में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। *राजीव जी के विचारों को किया याद* कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि _"राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने देश को 21वीं सदी की ओर ले जाने का सपना देखा। कंप्यूटर क्रांति, पंचायती राज और युवाओं को 18 वर्ष में मताधिकार देने जैसे उनके निर्णय आज भी देश की प्रगति की नींव हैं।"_ राजीव जी का जीवन "एकता, अखंडता और सद्भाव" का प्रतीक था। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है। *संकल्प लिया* कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर समाज में प्रेम, भाईचारा और विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।3
- बारां के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 2.40 लाख रुपए से भरा बैग पार बारां के सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की कोटा रोड स्थित ब्रांच से 2 लाख 40 हजार से भरा बैग पार: वारदात सीसीटीवी में कैद: घटना सोमवार की है जब बपावर निवासी प्रकाश गुप्ता बैंक में अपना खाता बन्द कराने आए थे...1
- रुद्रनाथ के बारे में मुख्य बातेंस्थानः चमोली जिला, उत्तराखंड। देवताः भगवान शिव (यहाँ शिव के मुख की पूजा होती है)। रुद्रनाथ के बारे में मुख्य बातेंस्थानः चमोली जिला, उत्तराखंड। देवताः भगवान शिव (यहाँ शिव के मुख की पूजा होती है)। विशेषताः यह पंच केदार में सबसे कठिन ट्रेक माना जाता है।1
- मक्का की फसल में इल्ली का प्रकोप1