logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंबियापुर गांव में अज्ञात चोरों ने की एक घर नकदी और जेवरात सहित लाखों रुपए की चोरी, पुलिस ने छानबीन की शुरु रुरा थाना क्षेत्र के अंबियापुर गांव में एक घर में अज्ञात चोर नगदी और जेवरात सहित लाखों चोरी कर ले गए।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि चोरों का कुछ सुराग मिल सके।

21 hrs ago
user_Arvind sharma kanpur dehat
Arvind sharma kanpur dehat
Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago

अंबियापुर गांव में अज्ञात चोरों ने की एक घर नकदी और जेवरात सहित लाखों रुपए की चोरी, पुलिस ने छानबीन की शुरु रुरा थाना क्षेत्र के अंबियापुर गांव में एक घर में अज्ञात चोर नगदी और जेवरात सहित लाखों चोरी कर ले गए।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि चोरों का कुछ सुराग मिल सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कोंच में तमंचे वाली रील से मचा हड़कंप! सोशल मीडिया पर युवक का कथित तमंचा लहराते वीडियो वायरल, ‘रोशन भाई 302’ आईडी से पोस्ट होने का दावा—कोंच पुलिस जांच में जुटी, हथियार असली है या नकली और युवक कौन? जांच के बाद होगा खुलासा। कोंच में तमंचे वाली रील से मचा हड़कंप! सोशल मीडिया पर युवक का कथित तमंचा लहराते वीडियो वायरल, ‘रोशन भाई 302’ आईडी से पोस्ट होने का दावा—कोंच पुलिस जांच में जुटी, हथियार असली है या नकली और युवक कौन? जांच के बाद होगा खुलासा। आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। #BreakingNews #कोंच #जालौन #KONCH #Jalaun #ViralVideo #ViralReel #तमंचा #अवैधहथियार #पुलिसजांच #KONCHPolice #JalaunPolice #CrimeNews #UPPolice #SocialMedia #InstagramReel #रील #युवक #हड़कंप #ब्रेकिंगन्यूज #ताजा_खबर #उत्तरप्रदेश #Bundelkhand #NewsAlert
    1
    कोंच में तमंचे वाली रील से मचा हड़कंप!

सोशल मीडिया पर युवक का कथित तमंचा लहराते वीडियो वायरल, ‘रोशन भाई 302’ आईडी से पोस्ट होने का दावा—कोंच पुलिस जांच में जुटी, हथियार असली है या नकली और युवक कौन? जांच के बाद होगा खुलासा।


कोंच में तमंचे वाली रील से मचा हड़कंप!
सोशल मीडिया पर युवक का कथित तमंचा लहराते वीडियो वायरल, ‘रोशन भाई 302’ आईडी से पोस्ट होने का दावा—कोंच पुलिस जांच में जुटी, हथियार असली है या नकली और युवक कौन? जांच के बाद होगा खुलासा।
आपकी क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
#BreakingNews #कोंच #जालौन #KONCH #Jalaun #ViralVideo #ViralReel #तमंचा #अवैधहथियार #पुलिसजांच #KONCHPolice #JalaunPolice #CrimeNews #UPPolice #SocialMedia #InstagramReel #रील #युवक #हड़कंप #ब्रेकिंगन्यूज #ताजा_खबर #उत्तरप्रदेश #Bundelkhand #NewsAlert
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जालौन में छत्रसाल रोड से हटाया गया अतिक्रमण, ढोलक बेचने वालों के ठिकानों पर नगर पालिका की कार्रवाई!! जालौन। नगर में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को नगर पालिका प्रशासन ने छत्रसाल रोड और औरैया मार्ग पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया। कार्रवाई के दौरान सड़क और सार्वजनिक स्थान पर अस्थायी रूप से कब्जा जमाकर बैठे लोगों को हटाया गया। बताया जा रहा है कि इन स्थानों पर बाहर से आकर ढोलक बेचने का काम करने वाले कुछ लोग लंबे समय से अस्थायी तौर पर रह रहे थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि समय-समय पर प्रशासन द्वारा इन्हें हटाया जाता रहा है, लेकिन कुछ समय बाद इनके दोबारा लौट आने की बात सामने आती रही है। वहीं, कुछ स्थानीय लोगों की ओर से इन लोगों पर फर्जी तरीके से मतदान करने, दिन में ढोलक बेचने के बहाने घरों की रेकी करने और रात में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा कुछ लोगों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जगह देने के नाम पर कथित रूप से रुपये वसूलने की शिकायतों की भी चर्चा है। हालांकि, इन आरोपों की अभी तक किसी पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए लगाए गए आरोपों को फिलहाल केवल स्थानीय लोगों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के रूप में ही देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर के विभिन्न हिस्सों में इस तरह अस्थायी रूप से डेरा जमाने वालों की पहचान और सत्यापन कराया जाना चाहिए। साथ ही यदि किसी व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर कब्जा या वसूली की जा रही है तो प्रशासन को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए। फिलहाल नगर पालिका की कार्रवाई के बाद छत्रसाल रोड और औरैया मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। अधिकारियों की ओर से आगे भी अभियान जारी रहने की बात कही जा रही है।
    1
    जालौन में छत्रसाल रोड से हटाया गया अतिक्रमण, ढोलक बेचने वालों के ठिकानों पर नगर पालिका की कार्रवाई!!
जालौन। नगर में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को नगर पालिका प्रशासन ने छत्रसाल रोड और औरैया मार्ग पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया। कार्रवाई के दौरान सड़क और सार्वजनिक स्थान पर अस्थायी रूप से कब्जा जमाकर बैठे लोगों को हटाया गया।
बताया जा रहा है कि इन स्थानों पर बाहर से आकर ढोलक बेचने का काम करने वाले कुछ लोग लंबे समय से अस्थायी तौर पर रह रहे थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि समय-समय पर प्रशासन द्वारा इन्हें हटाया जाता रहा है, लेकिन कुछ समय बाद इनके दोबारा लौट आने की बात सामने आती रही है।
वहीं, कुछ स्थानीय लोगों की ओर से इन लोगों पर फर्जी तरीके से मतदान करने, दिन में ढोलक बेचने के बहाने घरों की रेकी करने और रात में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा कुछ लोगों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जगह देने के नाम पर कथित रूप से रुपये वसूलने की शिकायतों की भी चर्चा है।
हालांकि, इन आरोपों की अभी तक किसी पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए लगाए गए आरोपों को फिलहाल केवल स्थानीय लोगों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के रूप में ही देखा जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर के विभिन्न हिस्सों में इस तरह अस्थायी रूप से डेरा जमाने वालों की पहचान और सत्यापन कराया जाना चाहिए। साथ ही यदि किसी व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर कब्जा या वसूली की जा रही है तो प्रशासन को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए।
फिलहाल नगर पालिका की कार्रवाई के बाद छत्रसाल रोड और औरैया मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। अधिकारियों की ओर से आगे भी अभियान जारी रहने की बात कही जा रही है।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पति ने की दूसरी शादी पत्नी पहुंची पुलिस अधीक्षक के ऑफिस लगाई न्याय की गुहार
    1
    पति ने की दूसरी शादी पत्नी पहुंची पुलिस अधीक्षक के ऑफिस लगाई न्याय की गुहार
    user_मुजीब आलम पत्रकार
    मुजीब आलम पत्रकार
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • लोधी समाज के चयनित युवाओं का स्वामी ब्रह्मानंद पार्क उरई में हुआ सम्मान *उरई।* स्वामी ब्रह्मानंद पार्क में सोमवार को लोधी क्षत्रिय एम्प्लॉयीज एसोसिएशन लक्ष्य इकाई जालौन ने सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। जिला संवाददाता राम चन्द्र राजपूत जालौन खरका निवासी दिलीप राजपूत का ग्राम विकास अधिकारी, कुसमिलिया के सुनील राजपूत और चुरहा के संदीप राजपूत का एसआई यूपी, कुठोंदा के कपिल राजपूत का सहायक लिपिक पद पर चयन हुआ है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुशील राजपूत और प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संतोष लोधी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं की सफलता समाज के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है। इस दौरान संरक्षक भगवानदास नेता, जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह, महामंत्री मनोज राजपूत सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
    2
    लोधी समाज के चयनित युवाओं का स्वामी ब्रह्मानंद पार्क उरई में हुआ सम्मान
*उरई।* स्वामी ब्रह्मानंद पार्क में सोमवार को लोधी क्षत्रिय एम्प्लॉयीज एसोसिएशन लक्ष्य इकाई जालौन ने सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया।
जिला संवाददाता राम चन्द्र राजपूत जालौन
खरका निवासी दिलीप राजपूत का ग्राम विकास अधिकारी, कुसमिलिया के सुनील राजपूत और चुरहा के संदीप राजपूत का एसआई यूपी, कुठोंदा के कपिल राजपूत का सहायक लिपिक पद पर चयन हुआ है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुशील राजपूत और प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संतोष लोधी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं की सफलता समाज के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है।
इस दौरान संरक्षक भगवानदास नेता, जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह, महामंत्री मनोज राजपूत सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
    user_RC Rajpoot पत्रकार
    RC Rajpoot पत्रकार
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जालौन में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि का स्वागत, उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियां सम्मानित। जालौन में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के लिए मानदेय वृद्धि की घोषणा का सजीव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री ने अयोध्या से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 8 हजार से बढ़ाकर 12 हजार और सहायिकाओं का 4 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपये करने की घोषणा की। रानी लक्ष्मीबाई सभागार, विकास भवन उरई समेत जनपद की सभी तहसीलों में कार्यक्रम का प्रसारण देखा और मुख्यमंत्री का संबोधन सुना गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली नौ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। चार सुपोषित बच्चों को पोषण पोटली दी गई और सात गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराई गई। जनप्रतिनिधियों ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से बच्चों और माताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया।
    4
    जालौन में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि का स्वागत, उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियां सम्मानित।
जालौन में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के लिए मानदेय वृद्धि की घोषणा का सजीव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री ने अयोध्या से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 8 हजार से बढ़ाकर 12 हजार और सहायिकाओं का 4 हजार से बढ़ाकर 6 हजार रुपये करने की घोषणा की।
रानी लक्ष्मीबाई सभागार, विकास भवन उरई समेत जनपद की सभी तहसीलों में कार्यक्रम का प्रसारण देखा और मुख्यमंत्री का संबोधन सुना गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली नौ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। चार सुपोषित बच्चों को पोषण पोटली दी गई और सात गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराई गई। जनप्रतिनिधियों ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से बच्चों और माताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया।
    user_Sunita Singh
    Sunita Singh
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक ने माती पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपराध गोष्ठी कर अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश माती पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गयी। गोष्ठी में लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, महिला अपराधों, एवं बच्चों के प्रति अपराधों पर विशेष ध्यान दिया गया एवं निरोधात्मक कार्यवाही की मासिक समीक्षा व प्रगतिशील सूचना के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
    1
    पुलिस अधीक्षक ने माती पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपराध गोष्ठी कर अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
माती पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गयी। गोष्ठी में लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, महिला अपराधों, एवं बच्चों के प्रति अपराधों पर विशेष ध्यान दिया गया एवं निरोधात्मक कार्यवाही की मासिक समीक्षा व प्रगतिशील सूचना के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बारिश आई नहीं कि कयामदी का रास्ता गायब!” वर्षों से पुल बना मुसीबत, कच्चे चकरोड से सफर करने को मजबूर ग्रामीण—आखिर कब ऊंचा होगा पुल? जालौन। विकासखंड जालौन के ग्राम पंचायत कयामदी यह कोई आज की कहानी नहीं है और न ही पहली बार ग्रामीण इस परेशानी से दो-चार हो रहे हैं। कयामदी गांव में सड़क और पुल की समस्या वर्षों से चली आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई साल गुजर गए, कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई, ज्ञापन दिए गए और आश्वासन भी मिले, लेकिन आज तक इस निचले पुल को ऊंचा नहीं कराया जा सका। बारिश होते ही पुल बन जाता है ‘नो एंट्री जोन’! मलिंग नाले में पानी बढ़ते ही पुल के ऊपर से पानी बहने लगता है और गांव का मुख्य संपर्क मार्ग प्रभावित हो जाता है। ऐसे में ग्रामीणों को सीधे रास्ते से निकलने के बजाय कच्चे चकरोड से होते हुए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड और फिर जालौन-कोंच रोड तक पहुंचकर अपना सफर पूरा करना पड़ता है। यानी गांव से बाहर निकलने के लिए पहले बारिश से मुकाबला, फिर कच्चे रास्ते से संघर्ष और उसके बाद मुख्य सड़क का सहारा! जरूरत के वक्त एंबुलेंस भी बेबस! ग्रामीणों के मुताबिक, सबसे गंभीर स्थिति तब बनती है जब किसी मरीज को तत्काल अस्पताल ले जाना हो। पानी भरने के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती और मरीजों को ट्रैक्टर के जरिए कच्चे रास्ते से मुख्य मार्ग तक ले जाना पड़ता है। ज्ञापन और आश्वासन का सफर लंबा, पुल का निर्माण अब भी दूर! ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 2025 में भी अधिकारियों को ज्ञापन देकर पुल निर्माण और रास्ते की समस्या दूर कराने की मांग की गई थी। इससे पहले भी कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि इतने वर्षों में अधिकारी और जनप्रतिनिधि बदलते रहे, आश्वासन मिलते रहे, लेकिन पुल आज भी वहीं का वहीं है। ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर इस निचले पुल को ऊंचा कराने के लिए और कितने वर्षों का इंतजार करना पड़ेगा? अब सवाल सिर्फ पानी का नहीं, व्यवस्था का है! कयामदी के ग्रामीणों की परेशानी हर बारिश में सामने आती है। पुल ऊंचा हो जाए तो गांव का संपर्क सुगम हो सकता है और मरीजों, स्कूली बच्चों, किसानों समेत आम ग्रामीणों को बड़ी राहत मिल सकती है। अब देखना यह है कि वर्षों पुरानी इस समस्या पर खबर के बाद जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि कोई ठोस कदम उठाते हैं या फिर कयामदी के ग्रामीण अगले बरस भी इसी तरह कच्चे चकरोड से ‘ऑफरोड सफर’ करते नजर आएंगे।
    2
    बारिश आई नहीं कि कयामदी का रास्ता गायब!” वर्षों से पुल बना मुसीबत, कच्चे चकरोड से सफर करने को मजबूर ग्रामीण—आखिर कब ऊंचा होगा पुल?

जालौन। विकासखंड जालौन के ग्राम पंचायत कयामदी यह कोई आज की कहानी नहीं है और न ही पहली बार ग्रामीण इस परेशानी से दो-चार हो रहे हैं। कयामदी गांव में सड़क और पुल की समस्या वर्षों से चली आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई साल गुजर गए, कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई, ज्ञापन दिए गए और आश्वासन भी मिले, लेकिन आज तक इस निचले पुल को ऊंचा नहीं कराया जा सका।
बारिश होते ही पुल बन जाता है ‘नो एंट्री जोन’!
मलिंग नाले में पानी बढ़ते ही पुल के ऊपर से पानी बहने लगता है और गांव का मुख्य संपर्क मार्ग प्रभावित हो जाता है। ऐसे में ग्रामीणों को सीधे रास्ते से निकलने के बजाय कच्चे चकरोड से होते हुए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड और फिर जालौन-कोंच रोड तक पहुंचकर अपना सफर पूरा करना पड़ता है।
यानी गांव से बाहर निकलने के लिए पहले बारिश से मुकाबला, फिर कच्चे रास्ते से संघर्ष और उसके बाद मुख्य सड़क का सहारा!
जरूरत के वक्त एंबुलेंस भी बेबस!
ग्रामीणों के मुताबिक, सबसे गंभीर स्थिति तब बनती है जब किसी मरीज को तत्काल अस्पताल ले जाना हो। पानी भरने के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती और मरीजों को ट्रैक्टर के जरिए कच्चे रास्ते से मुख्य मार्ग तक ले जाना पड़ता है।
ज्ञापन और आश्वासन का सफर लंबा, पुल का निर्माण अब भी दूर!
ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 2025 में भी अधिकारियों को ज्ञापन देकर पुल निर्माण और रास्ते की समस्या दूर कराने की मांग की गई थी। इससे पहले भी कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है।
ग्रामीणों का कहना है कि इतने वर्षों में अधिकारी और जनप्रतिनिधि बदलते रहे, आश्वासन मिलते रहे, लेकिन पुल आज भी वहीं का वहीं है। ग्रामीणों का सवाल है कि आखिर इस निचले पुल को ऊंचा कराने के लिए और कितने वर्षों का इंतजार करना पड़ेगा?
अब सवाल सिर्फ पानी का नहीं, व्यवस्था का है!
कयामदी के ग्रामीणों की परेशानी हर बारिश में सामने आती है। पुल ऊंचा हो जाए तो गांव का संपर्क सुगम हो सकता है और मरीजों, स्कूली बच्चों, किसानों समेत आम ग्रामीणों को बड़ी राहत मिल सकती है।
अब देखना यह है कि वर्षों पुरानी इस समस्या पर खबर के बाद जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि कोई ठोस कदम उठाते हैं या फिर कयामदी के ग्रामीण अगले बरस भी इसी तरह कच्चे चकरोड से ‘ऑफरोड सफर’ करते नजर आएंगे।
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जालौन जालौन में झांसी-कानपुर पर बड़ा हादसा, हादसे में रोडवेज बस सवार 8 लोग घायल, ट्रक में जा घुसी रोडवेज बस, सवारियों में मची चीख-पुकार, ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा, हादसे में रोडवेज बस का ड्राइवर, कंडक्टर समेत 8 लोग घायल, हादसे में रोडवेज बस का अगला हिस्सा बुरी तरह हुआ क्षतिग्रस्त, घायल हुए सभी लोगों को मेडिकल कॉलेज उरई में कराया गया भर्ती जालौन में झांसी-कानपुर पर बड़ा हादसा, हादसे में रोडवेज बस सवार 8 लोग घायल, ट्रक में जा घुसी रोडवेज बस, सवारियों में मची चीख-पुकार, ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा, हादसे में रोडवेज बस का ड्राइवर, कंडक्टर समेत 8 लोग घायल, हादसे में रोडवेज बस का अगला हिस्सा बुरी तरह हुआ क्षतिग्रस्त, घायल हुए सभी लोगों को मेडिकल कॉलेज उरई में कराया गया भर्ती, सिटी मजिस्ट्रेट ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा, जालौन के आटा थाना क्षेत्र के NH-27 का हादसा।
    3
    जालौन

जालौन में झांसी-कानपुर पर बड़ा हादसा, हादसे में रोडवेज बस सवार 8 लोग घायल,

ट्रक में जा घुसी रोडवेज बस, सवारियों में मची चीख-पुकार,

ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा,

हादसे में रोडवेज बस का ड्राइवर, कंडक्टर समेत 8 लोग घायल,

हादसे में रोडवेज बस का अगला हिस्सा बुरी तरह हुआ क्षतिग्रस्त,

घायल हुए सभी लोगों को मेडिकल कॉलेज उरई में कराया गया भर्ती
जालौन में झांसी-कानपुर पर बड़ा हादसा, हादसे में रोडवेज बस सवार 8 लोग घायल,
ट्रक में जा घुसी रोडवेज बस, सवारियों में मची चीख-पुकार,
ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से हुआ हादसा,
हादसे में रोडवेज बस का ड्राइवर, कंडक्टर समेत 8 लोग घायल,
हादसे में रोडवेज बस का अगला हिस्सा बुरी तरह हुआ क्षतिग्रस्त,
घायल हुए सभी लोगों को मेडिकल कॉलेज उरई में कराया गया भर्ती,
सिटी मजिस्ट्रेट ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा,
जालौन के आटा थाना क्षेत्र के NH-27 का हादसा।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • BreakingNews: जालौन नाले में तैरता मिला अज्ञात शव, इलाके में मची सनसनी #BreakingNews: जालौन नाले में तैरता मिला अज्ञात शव, इलाके में मची सनसनी कोंच के नदीगांव रोड स्थित शिकरी की पुलिया के पास नाले में युवक का शव तैरता मिला। शव दिखाई देने पर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू की। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ ही मौत के कारणों की जांच में जुटी है। शव किसका है और युवक की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद होगा। जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र का मामला।
    2
    BreakingNews:  जालौन 
नाले में तैरता मिला अज्ञात शव, इलाके में मची सनसनी
#BreakingNews:  जालौन 
नाले में तैरता मिला अज्ञात शव, इलाके में मची सनसनी
कोंच के नदीगांव रोड स्थित शिकरी की पुलिया के पास नाले में युवक का शव तैरता मिला।
शव दिखाई देने पर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू की।
अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ ही मौत के कारणों की जांच में जुटी है।
शव किसका है और युवक की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद होगा।
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र का मामला।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.