Shuru
Apke Nagar Ki App…
अलवर जिले के राजगढ़ में इस वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें दीवानी, फौजदारी और मोटर दुर्घटना दावा सहित कुल 155 से अधिक मामलों का निपटारा किया गया। लोक अदालत ने पक्षकारों को ₹78 लाख से ज़्यादा का अवार्ड पारित कर तत्काल राहत प्रदान की।
Neeraj Maheshwari
अलवर जिले के राजगढ़ में इस वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें दीवानी, फौजदारी और मोटर दुर्घटना दावा सहित कुल 155 से अधिक मामलों का निपटारा किया गया। लोक अदालत ने पक्षकारों को ₹78 लाख से ज़्यादा का अवार्ड पारित कर तत्काल राहत प्रदान की।
More news from राजस्थान and nearby areas
- अलवर जिले के राजगढ़ में इस वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें दीवानी, फौजदारी और मोटर दुर्घटना दावा सहित कुल 155 से अधिक मामलों का निपटारा किया गया। लोक अदालत ने पक्षकारों को ₹78 लाख से ज़्यादा का अवार्ड पारित कर तत्काल राहत प्रदान की।4
- राजस्थान की राजधानी जयपुर में ट्रैफिक मार्शल पहुंचे जनसुनवाई के लिए राजस्थान के राजधानी जयपुर में ट्रैफिक मार्शल पहुंचे डॉक्टर किरोडी लाल मीणा उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी अब क्या होता है ट्रैफिक बार सेलों के साथ आगे देखते रहिए अपना चैनल जयपुर ट्रैफिक मार्शल1
- दौसा,सैंथल उपखंड क्षेत्र में हुई बारिश के बाद बोरोदा बांध भरने से ही लगातार सावा नदी बह रही है इन दोनों बोरोदा बांध भरने से उसके नीचे बने एनिकट भरने से लगातार सावा नदी में पानी की आवक बढ़ रही है इस गर्मी के मौसम को देखते हुए सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण बोरोदा बांध के नीचे बने एनिकट पर नहाने का तुलफ उठा रहे हैं और लगातार सावा नदी में पानी भरकर बह रहा है इस दौरान ग्रामीण कालु राम गुज़र ने बताया कि गत वर्ष अच्छी बारिश होने से बौरोदा बांध भरा हुआ है और उसके रिसाव से कुएं, बावड़ीयो में अच्छा पानी भरा हुआ है और एनिकट सहित तलाईया भरी हुई है जिसमें ग्रामीणों को पीने के पानी सहित खेती बाड़ी की समस्या खत्म हो गई है इस दौरान बोरोदा बांध के नीचे बना हुआ एनिकट आने जाने व्यक्तियों के नहाने के लिए मनमोहक दृश्य बना हुआ है इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि इन गर्मी के दोनों को देखते हुए जानवरों के लिए भी पानी की कोई समस्या नहीं है क्योंकि अच्छी बारिश होने से लगातार सावा नदी बह रही है2
- राजस्थान के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा दौसा जिले के मानपुरिया गांव में रात्रि चौपाल में जनसुनवाई करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण के बाद मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रतिक्रिया दी। उनके बयान से सियासी गलियारों में नई चर्चाएं शुरू हो गईं।1
- डीलर की मनमानी की भेंट चढ़ा गरीबों का हक, अनंतवाड़ा में राशन डीलर के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा। दौसा। उपखंड के ग्राम पंचायत अनंतवाड़ा में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) दम तोड़ती नजर आ रही है। जहाँ एक ओर सरकार 'कोई भूखा न सोए' का संकल्प दोहरा रही है, वहीं दूसरी ओर अनंतवाड़ा का राशन डीलर अपनी मनमानी और चहेतों को फायदा पहुँचाने के आरोपों के घेरे में है। रविवार को भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच राशन लेने पहुँची दर्जनों महिलाओं को उस समय निराशा हाथ लगी, जब उचित मूल्य की दुकान पर ताला लटका मिला।घर का काम छोड़कर चक्कर काट रही महिलाएंग्रामीण महिलाओं ने बताया कि वे सुबह-सुबह घर का सारा जरूरी काम छोड़कर राशन की दुकान पर पहुँचती हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी उन्हें गेहूं नसीब नहीं हो रहा। आरोप है कि डीलर अक्सर दुकान बंद रखता है और पात्र लोगों को बार-बार चक्कर लगवाकर परेशान किया जा रहा है।राशन के बदले 'सियासी जुगाड़'!प्रदर्शनकारी महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि राशन देने के बहाने डीलर ने उन्हें उचित मूल्य की दुकान पर बुलाया था। लेकिन वहां से उन्हें गेहूं देने के बजाय 'जुगाड़' (वाहन) में बिठाकर विधायक कार्यालय ले जाया गया। महिलाओं का कहना है कि उन्हें कहा गया कि विधायक कार्यालय से आने के बाद ही राशन दिया जाएगा। ग्रामीणों का तर्क है कि उन्हें राशन ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित दुकान से मिलना चाहिए, न कि किसी राजनीतिक कार्यालय के चक्कर काटने के बाद।चहेतों को रेवड़ी, पात्रों को निराशागुस्साए ग्रामीणों ने डीलर पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि वह केवल अपने चहेतों को राशन बाँट रहा है, जबकि वास्तविक जरूरतमंद और गरीब परिवार दाने-दाने को मोहताज हैं। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। उनका कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।प्रशासन से कार्रवाई की मांगपीड़ित महिलाओं और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और रसद विभाग से मांग की है कि लापरवाह राशन डीलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उसका लाइसेंस रद्द कर वितरण व्यवस्था किसी ईमानदार व्यक्ति को सौंपी जाए, ताकि गरीबों को समय पर उनका हक मिल सके।4
- झीडा बालाजी धाम में 108 कुंडिय श्रीराम मारुति महायज्ञ में जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह एवं विधायक कुलदीप धनकड़ ने लिया आशीर्वाद, उमड़े श्रद्धालु,प्रसिद्ध श्री झीडावाले बालाजी धाम बजरंगपुरा में 7 मई से 15 मई तक 108 कुंडात्मक श्री राम मारुति महायज्ञ का आयोजन नीलका धाम मंदिर मंहत महामंडलेश्वर रामदास महाराज, श्री झीडा के बालाजी धाम मन्दिर महंत सांवर मल व्यास एवं पुजारी पंडित सोहनलाल शर्मा के सानिध्य में बजरंगपुरा, आंतेला, नीलका सहित आसपास के गांवों के आमजन द्वारा किया जा रहा है। यज्ञ में यजमानों द्वारा सुबह एवं सायं आहुतियां दी जा रही हैं। रविवार दस मई को बड़ी संख्या में लोगों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह एवं विराटनगर विधायक कुलदीप धनकड़ सहित अनेक गणमान्य लोगों एवं जनप्रतिनिधियो ने भाग लिया। 15 मई को समापन पर पूर्णाहुति होगी। इस नौ दिवसीय महायज्ञ में प्रतिदिन श्री राम कथा का भी आयोजन किया जा रहा हैं। यज्ञ आचार्य पंडित श्रीकृष्ण शास्त्री, पंडित रामकरण व्यास ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर आहुतियां दिलवाई। आयोजन समिति के नीलका धाम मंदिर मंहत महामंडलेश्वर रामदास महाराज, श्री झीडा के बालाजी धाम मन्दिर महंत सांवर मल व्यास एवं पुजारी पंडित सोहनलाल शर्मा से जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेन्द्र सिंह एवं विराटनगर विधायक कुलदीप धनकड़ ने आशीर्वाद लिया। यज्ञ में प्रतिदिन आयोजित हो रहे विशाल भंडारा प्रसादी में हजारों लोगों ने पंगत प्रसादी ली1
- अलवर के राजगढ़ पुलिस थाने में एक विशालकाय सांप घुसने से हड़कंप मच गया। कोतवाल की सूचना पर जुगनू की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सांप को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में सांप को जंगल में छोड़ दिया गया।1