logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*नई दिल्ली: योगी सरकार का बड़ा फैसला, मां-बाप से बदतमीजी की तो संपत्ति से हाथ धोएंगे बच्चे* *26 अगस्त बुधवार 2026-27* *नई दिल्ली:* CM योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में 'उत्तर प्रदेश माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण और कल्याण नियमावली-2014' में संशोधन का ऐतिहासिक फैसला लिया गया. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने जानकारी दी कि नियमावली के नियम 22 के तहत नए प्रावधान नियम 22क, 22ख और 22ग जोड़े जाएंगे. यह निर्णय बुजुर्गों को दुर्व्यवहार से बचाने, उनके अधिकारों की सुरक्षा करने और सम्मानजनक जीवन देने के उद्देश्य से किया गया है. अब अगर संतान या आश्रित रिश्तेदार बुजुर्गों का भरण- पोषण नहीं करते, तो वे जिला मजिस्ट्रेट के पास शिकायत दर्ज कराकर स्पष्ट लीगल कार्रवाई द्वारा अपनी संपत्ति से उन्हें बेदखल कर सकेंगे. सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया को समयबद्ध किया है. पीड़ित बुजुर्ग अपनी शिकायत सीधे जिला मजिस्ट्रेट (DM) के समक्ष दर्ज करा सकेंगे. जिला मजिस्ट्रेट को इन शिकायतों पर 30 दिनों के भीतर सुनवाई पूरी करनी होगी. इसके अलावा, जिला मजिस्ट्रेट को हर महीने ऐसे सभी मामलों और उन पर की गई कार्रवाई की एक मासिक रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपनी होगी. जो बुजुर्ग खुद चलकर कार्यालय जाने और शिकायत दर्ज कराने की स्थिति में नहीं हैं, उनके लिए सरकार जल्द ही एक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी करेगी. इस हेल्पलाइन के जरिए असमर्थ बुजुर्गों को शिकायत दर्ज कराने और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने में मदद पहुंचाई जाएगी. सरकार को उम्मीद है कि संपत्ति से बेदखली के इस नए नियम से बुजुर्गों पर होने वाले अत्याचारों में कमी आएगी और उन्हें सुरक्षा मिलेगी.

10 hrs ago
user_Naresh Bajaj
Naresh Bajaj
पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago
406c550c-279b-4c81-8055-f741e094f303

*नई दिल्ली: योगी सरकार का बड़ा फैसला, मां-बाप से बदतमीजी की तो संपत्ति से हाथ धोएंगे बच्चे* *26 अगस्त बुधवार 2026-27* *नई दिल्ली:* CM योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में 'उत्तर प्रदेश माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण और कल्याण नियमावली-2014' में संशोधन का ऐतिहासिक फैसला लिया गया. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने जानकारी दी कि नियमावली के नियम 22 के तहत नए प्रावधान नियम 22क, 22ख और 22ग जोड़े जाएंगे. यह निर्णय बुजुर्गों को दुर्व्यवहार से बचाने, उनके अधिकारों की सुरक्षा करने और सम्मानजनक जीवन देने के उद्देश्य से किया गया है. अब अगर संतान या आश्रित रिश्तेदार बुजुर्गों का भरण- पोषण नहीं करते, तो वे जिला मजिस्ट्रेट के पास शिकायत दर्ज कराकर स्पष्ट लीगल कार्रवाई द्वारा अपनी संपत्ति से उन्हें बेदखल कर सकेंगे. सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया को समयबद्ध किया है. पीड़ित बुजुर्ग अपनी शिकायत सीधे जिला मजिस्ट्रेट (DM) के समक्ष दर्ज करा सकेंगे. जिला मजिस्ट्रेट को इन शिकायतों पर 30 दिनों के भीतर सुनवाई पूरी करनी होगी. इसके अलावा, जिला मजिस्ट्रेट को हर महीने ऐसे सभी मामलों और उन पर की गई कार्रवाई की एक मासिक रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपनी होगी. जो बुजुर्ग खुद चलकर कार्यालय जाने और शिकायत दर्ज कराने की स्थिति में नहीं हैं, उनके लिए सरकार जल्द ही एक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी करेगी. इस हेल्पलाइन के जरिए असमर्थ बुजुर्गों को शिकायत दर्ज कराने और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने में मदद पहुंचाई जाएगी. सरकार को उम्मीद है कि संपत्ति से बेदखली के इस नए नियम से बुजुर्गों पर होने वाले अत्याचारों में कमी आएगी और उन्हें सुरक्षा मिलेगी.

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बाढ़ का ऐसा खौफनाक मंजर आपने शायद सिर्फ फिल्मों में देखा होगा। अब नेपाल से आया ये ताजा वीडियो देखिए। रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। कई इलाकों में घर, सड़कें और पुल बह गए हैं। हालात इतने भयावह हैं कि नुकसान का पूरा आकलन अभी तक सामने नहीं आ सका है। बस इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां कितना कुछ तबाह हुआ होगा...
    1
    बाढ़ का ऐसा खौफनाक मंजर आपने शायद सिर्फ फिल्मों में देखा होगा। अब नेपाल से आया ये ताजा वीडियो देखिए।
रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। कई इलाकों में घर, सड़कें और पुल बह गए हैं। हालात इतने भयावह हैं कि नुकसान का पूरा आकलन अभी तक सामने नहीं आ सका है।
बस इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां कितना कुछ तबाह हुआ होगा...
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • * * *बरही पुलिस ने 4,000 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट किया, स्लीमनाबाद पुलिस ने 16 लीटर कच्ची महुआ शराब की जब्त* कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अनुभाग विजयराघवगढ़ एवं स्लीमनाबाद क्षेत्र में पुलिस द्वारा दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध महुआ लाहन एवं कच्ची महुआ शराब का नष्टीकरण/जब्ती की कार्रवाई की गई। *बरही पुलिस ने 4,000 किलोग्राम महुआ लाहन किया नष्ट* अनुभाग विजयराघवगढ़ के थाना बरही अंतर्गत ग्राम खिरहनी के पारधी टोला में एसडीओपी श्री वीरेंद्र धार्वे एवं थाना प्रभारी बरही निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में बरही एवं विजयराघवगढ़ थाना पुलिस बल द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान लगभग 265 कंटेनरों में भरा करीब 4,000 किलोग्राम महुआ लाहन, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये है, मौके पर ही नष्ट कराया गया। साथ ही करीब 25 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत लगभग 4,000 रुपये, का भी मौके पर नष्टीकरण किया गया। *स्लीमनाबाद पुलिस ने ग्राम सिहुड़ी में दी दबिश* थाना स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा एसडीओपी श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के नेतृत्व एवं थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन में ग्राम सिहुड़ी में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का निर्माण एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी मीना बाई सपेरा के कब्जे से 09 लीटर तथा सरस्वती बाई सपेरा के कब्जे से 07 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। कुल 16 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत लगभग 6,400 रुपये, जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। एवं मौके पर अवैध शराब निर्माण सामग्री महुआ-लाहन नष्ट किया गया। *सराहनीय भूमिका* बरही की कार्रवाई में थाना प्रभारी बरही निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे, थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ निरीक्षक अभिषेक चौबे, उप निरीक्षक विनोद कांत सिंह, सउनि दिनेश सिंह बघेल, सउनि देवचंद भलावी सहित पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्लीमनाबाद की कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार विश्वकर्मा, उनि काशीराम झारिया, मथुरा प्रसाद, सउनि जुबेर अली, सउनि मानकी धुर्वे, प्र.आर. तेज प्रकाश सिंह, प्रेमशंकर पटेल, आरक्षक अभिषेक एवं म.आर. नेहा शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
    3
    *
*
*बरही पुलिस ने 4,000 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट किया, स्लीमनाबाद पुलिस ने 16 लीटर कच्ची महुआ शराब की जब्त*
कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अनुभाग विजयराघवगढ़ एवं स्लीमनाबाद क्षेत्र में पुलिस द्वारा दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध महुआ लाहन एवं कच्ची महुआ शराब का नष्टीकरण/जब्ती की कार्रवाई की गई।
*बरही पुलिस ने 4,000 किलोग्राम महुआ लाहन किया नष्ट*
अनुभाग विजयराघवगढ़ के थाना बरही अंतर्गत ग्राम खिरहनी के पारधी टोला में एसडीओपी श्री वीरेंद्र धार्वे एवं थाना प्रभारी बरही निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में बरही एवं विजयराघवगढ़ थाना पुलिस बल द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान लगभग 265 कंटेनरों में भरा करीब 4,000 किलोग्राम महुआ लाहन, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये है, मौके पर ही नष्ट कराया गया। साथ ही करीब 25 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत लगभग 4,000 रुपये, का भी मौके पर नष्टीकरण किया गया।
*स्लीमनाबाद पुलिस ने ग्राम सिहुड़ी में दी दबिश*
थाना स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा एसडीओपी श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के नेतृत्व एवं थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन में ग्राम सिहुड़ी में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का निर्माण एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान आरोपी मीना बाई सपेरा के कब्जे से 09 लीटर तथा सरस्वती बाई सपेरा के कब्जे से 07 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। कुल 16 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत लगभग 6,400 रुपये, जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। एवं मौके पर अवैध शराब निर्माण सामग्री महुआ-लाहन नष्ट किया गया।
*सराहनीय भूमिका*
बरही की कार्रवाई में थाना प्रभारी बरही निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे, थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ निरीक्षक अभिषेक चौबे, उप निरीक्षक विनोद कांत सिंह, सउनि दिनेश सिंह बघेल, सउनि देवचंद भलावी सहित पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
स्लीमनाबाद की कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार विश्वकर्मा, उनि काशीराम झारिया, मथुरा प्रसाद, सउनि जुबेर अली, सउनि मानकी धुर्वे, प्र.आर. तेज प्रकाश सिंह, प्रेमशंकर पटेल, आरक्षक अभिषेक एवं म.आर. नेहा शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
    user_न्यूजSTAR rishab
    न्यूजSTAR rishab
    Media and information sciences faculty कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बरही में जाति आधारित आरक्षण और कथित सवर्ण विरोधी नीतियों के खिलाफ GEN-Z युवाओं का प्रदर्शन
    1
    बरही में जाति आधारित आरक्षण और कथित सवर्ण विरोधी नीतियों के खिलाफ GEN-Z युवाओं का प्रदर्शन
    user_विकास श्रीवास्तव
    विकास श्रीवास्तव
    पत्रकार कटनी नगर, कटनी, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कटनी नगर//- माँ नर्मदा नदी में आई भीषण बाढ़ से जलस्तर बढ़ गया। माँ नर्मदा नदी में बाढ़ माँ नर्मदा नदी में आई भीषण बाढ़ से जलस्तर बढ़ गया। तेज बहाव के कारण नदी किनारे स्थित माता का मंदिर पानी में डूब गया। श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। 🙏🌺🙇
    2
    कटनी नगर//- 
माँ नर्मदा नदी में आई भीषण बाढ़ से जलस्तर बढ़ गया। 
माँ नर्मदा नदी में बाढ़
माँ नर्मदा नदी में आई भीषण बाढ़ से जलस्तर बढ़ गया। तेज बहाव के कारण नदी किनारे स्थित माता का मंदिर पानी में डूब गया। श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
🙏🌺🙇
    user_राशि निषाद
    राशि निषाद
    Psychologist कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कटनी। जिले के बड़वारा तहसील क्षेत्र में छोटी महानदी के घाटों पर धड़ल्ले से जारी है अवैध रेत उत्खनन, मरोठी घाट का वीडियो वायरल *छोटी महानदी के घाटों पर धड़ल्ले से जारी है अवैध रेत उत्खनन, मरोठी घाट का वीडियो वायरल* ​कटनी। जिले के बड़वारा तहसील क्षेत्र में बहने वाली छोटी महानदी इन दिनों अवैध रेत माफियाओं का आसान शिकार बन गई है। प्रशासनिक दावों को ठेंगा दिखाते हुए माफिया नदियों का सीना चीरकर प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन कर रहे हैं। मरोठी, संगम, सांधी और विलायत खुर्द घाटों पर दिन-रात पोकलेन मशीनों और ट्रैक्टरों के जरिए भारी मात्रा में रेत का अवैध खनन और परिवहन जारी है। *​वायरल वीडियो ने खोली प्रशासनिक मुस्तैदी की पोल* मंगलवार शाम मरोठी घाट से सामने आए एक ताजा वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है। वीडियो में माफिया बिना किसी डर के नदी के बीचों-बीच उतरकर रेत निकालते साफ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद से स्थानीय प्रशासन की निगरानी और गश्त पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। *​ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, मिलीभगत का आरोप* अवैध खनन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी गुस्सा है। ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि यह पूरा काला कारोबार खनिज विभाग और स्थानीय पुलिस-प्रशासन की शह पर फल-फूल रहा है। तहसील से लेकर जिला स्तर तक कई बार लिखित शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल फाइलों को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। अफसरों की इसी अनदेखी के चलते माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। *🔶 भारत दिनभर🔶*
    2
    कटनी। जिले के बड़वारा तहसील क्षेत्र में छोटी महानदी के घाटों पर धड़ल्ले से जारी है अवैध रेत उत्खनन, मरोठी घाट का वीडियो वायरल
*छोटी महानदी के घाटों पर धड़ल्ले से जारी है अवैध रेत उत्खनन, मरोठी घाट का वीडियो वायरल*
​कटनी। जिले के बड़वारा तहसील क्षेत्र में बहने वाली छोटी महानदी इन दिनों अवैध रेत माफियाओं का आसान शिकार बन गई है। प्रशासनिक दावों को ठेंगा दिखाते हुए माफिया नदियों का सीना चीरकर प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन कर रहे हैं। मरोठी, संगम, सांधी और विलायत खुर्द घाटों पर दिन-रात पोकलेन मशीनों और ट्रैक्टरों के जरिए भारी मात्रा में रेत का अवैध खनन और परिवहन जारी है।
*​वायरल वीडियो ने खोली प्रशासनिक मुस्तैदी की पोल*
मंगलवार शाम मरोठी घाट से सामने आए एक ताजा वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है। वीडियो में माफिया बिना किसी डर के नदी के बीचों-बीच उतरकर रेत निकालते साफ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद से स्थानीय प्रशासन की निगरानी और गश्त पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
*​ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, मिलीभगत का आरोप*
अवैध खनन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी गुस्सा है। ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि यह पूरा काला कारोबार खनिज विभाग और स्थानीय पुलिस-प्रशासन की शह पर फल-फूल रहा है। तहसील से लेकर जिला स्तर तक कई बार लिखित शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल फाइलों को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। अफसरों की इसी अनदेखी के चलते माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।
*🔶 भारत दिनभर🔶*
    user_Pawan Shrivastava
    Pawan Shrivastava
    Local News Reporter कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जश्ने ईद मिलादुन्नबी नश सिहोरा खितौला में धूमधाम से बनाया गया आमना के लाल आ गए 'सरकार की आमद मरहबा, मेरे सरकार  आए हैं' जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आजाद चौक से शुरू हुआ जुलूस-ए-मोहम्मदी, जमकर हुई आतिशबाजी, बस स्टैंड सहित जगह-जगह तकसीम हुआ लंगर सिहोरा खितौला में विशाल वाहन रैली मुस्लिम समाज ने निकाली है हजारों की तादाद थी सिहोरा/खितौला पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्ललाहो अलैव वसल्लम की यौमे पैदाईश के मौके पर सिहोरा में बुधवार  को जश्न का माहौल रहा। सिहोरा और खितौला में भव्य जुलूस निकाला गया।    'सरकार की आमद मरहबा'की गूंज के साथ जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में खासी भीड़ रही। मुस्लिम समाज के लोग हाथों में झंडे लिए नात और दुरूद शरीफ पढ़ते हुए चले। जगह जगह जुलूस का  स्वागत भी किया गया। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सिहोरा में सुबह मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा वाहन रैली निकाली गई। वाहन रैली में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल रहे। दोपहर 4 बजे आजाद चौक से जुलूस-ए-मोहम्मदी की शुरुआत आजाद चौक से हुई। जुलूस-ए-मोहम्मदी कटरा मोहल्ला, झंडा बाजार, काल भैरव चौक, सरावगी मोहल्ला, मैना कुआं, बाबाताल, सिविल कोर्ट होते हुए पुराना बस स्टैंड पहुंचा। खितौला मैं भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया गया अली नगर इमाम चौक से प्रारंभ होकर सकरी मोहल्ला अमन चौक खितौला फाटक खितौला बाजार खितौला मस्जिद रोड खितौला बस स्टैंड से होते हुए इमामबाड़ा में समाप्त हो गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी में मुस्लिम समाज के लोगों ने नगर के व्यापारी वर्ग हिंदू भाइयों के साथ साथ  सिहोरा की गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। जगह-जगह तक्सीम हुआ लंगर, जमकर हुई आतिशबाजी जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस-ए -मोहम्मदी के बस स्टैंड पहुंचने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। साथ ही अलग-अलग कमेटियों के लोगों ने जुलूस में शामिल और ऐसे देखने आने वाले लोगों को लंगर तकसीम किया। बस स्टैंड के बाद जुलूस-ए-मोहम्मदी गौरी तिराहा होते हुए आजाद चौक पर समाप्त हुआ। शासन प्रशासन रहा चौकन्ना रहा प्रशासन की तरफ से एसडीएम ज्योति परस्ते तहसीलदार सुरेश कुमार सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा एसडीओपी आदित्य सिंघारिया थाना प्रभारी सिहोरा प्रतीक्षा मार्को क्विक रिस्पांस फोर्स का अमला मौजूद रहा पप्पू बाबा  इसराइल फल वाले एहसान अंसारी रिजवान मंसूरी पार्षद अरशद खान  अकरम अंसारी फ़ैज़ आलम साबिर मंसूरी  कादेर मंसूरी पप्पू बाबा   एम मंसूर मंसूरी आदि लोग  मुस्लिम उपस्थित थे
    4
    जश्ने ईद मिलादुन्नबी नश सिहोरा खितौला  में धूमधाम से बनाया गया
आमना के लाल आ गए 'सरकार की आमद मरहबा, मेरे सरकार  आए हैं'
जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आजाद चौक से शुरू हुआ जुलूस-ए-मोहम्मदी, जमकर हुई आतिशबाजी, बस स्टैंड सहित जगह-जगह तकसीम हुआ लंगर
सिहोरा खितौला में विशाल वाहन रैली मुस्लिम समाज ने निकाली है हजारों की तादाद थी
सिहोरा/खितौला
पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्ललाहो अलैव वसल्लम की यौमे पैदाईश के मौके पर सिहोरा में बुधवार  को जश्न का माहौल रहा। सिहोरा और खितौला में भव्य जुलूस निकाला गया।    'सरकार की आमद मरहबा'की गूंज के साथ जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में खासी भीड़ रही। मुस्लिम समाज के लोग हाथों में झंडे लिए नात और दुरूद शरीफ पढ़ते हुए चले। जगह जगह जुलूस का  स्वागत भी किया गया।
जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सिहोरा में सुबह मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा वाहन रैली निकाली गई। वाहन रैली में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल रहे। दोपहर 4 बजे आजाद चौक से जुलूस-ए-मोहम्मदी की शुरुआत आजाद चौक से हुई। जुलूस-ए-मोहम्मदी कटरा मोहल्ला, झंडा बाजार, काल भैरव चौक, सरावगी मोहल्ला, मैना कुआं, बाबाताल, सिविल कोर्ट होते हुए पुराना बस स्टैंड पहुंचा।
खितौला मैं भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया गया
अली नगर इमाम चौक से प्रारंभ होकर सकरी मोहल्ला अमन चौक खितौला फाटक खितौला बाजार खितौला मस्जिद रोड खितौला बस स्टैंड से होते हुए इमामबाड़ा में समाप्त हो गया 
जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी में मुस्लिम समाज के लोगों ने नगर के व्यापारी वर्ग हिंदू भाइयों के साथ साथ  सिहोरा की गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की।
जगह-जगह तक्सीम हुआ लंगर, जमकर हुई आतिशबाजी
जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस-ए -मोहम्मदी के बस स्टैंड पहुंचने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। साथ ही अलग-अलग कमेटियों के लोगों ने जुलूस में शामिल और ऐसे देखने आने वाले लोगों को लंगर तकसीम किया। बस स्टैंड के बाद जुलूस-ए-मोहम्मदी गौरी तिराहा होते हुए आजाद चौक पर समाप्त हुआ। 
शासन प्रशासन रहा चौकन्ना रहा
प्रशासन की तरफ से एसडीएम ज्योति परस्ते तहसीलदार सुरेश कुमार सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा एसडीओपी आदित्य सिंघारिया थाना प्रभारी सिहोरा प्रतीक्षा मार्को क्विक रिस्पांस फोर्स का अमला मौजूद रहा
पप्पू बाबा  इसराइल फल वाले एहसान अंसारी  रिजवान मंसूरी  पार्षद अरशद खान  अकरम अंसारी फ़ैज़ आलम साबिर मंसूरी  कादेर मंसूरी पप्पू बाबा   एम मंसूर मंसूरी आदि लोग  मुस्लिम उपस्थित थे
    user_मोहम्मद रिजवान मंसूरी
    मोहम्मद रिजवान मंसूरी
    सिहोरा, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • रैपुरा में दिखा मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम ईद-ए-मिलाद-उन-नबी त्योहार बड़े ही धूम धाम से मनाया गया है रैपुरा में दिखा मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम ईद-ए-मिलाद-उन-नबी त्योहार बड़े ही धूम धाम से मनाया गया है
    1
    रैपुरा में दिखा मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम ईद-ए-मिलाद-उन-नबी त्योहार बड़े ही धूम धाम से मनाया गया है 
रैपुरा में दिखा मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम ईद-ए-मिलाद-उन-नबी त्योहार बड़े ही धूम धाम से मनाया गया है
    user_Lakhan Sahu
    Lakhan Sahu
    Farmer रायपुर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *सोने चांदी के जेवरातों से भरा बैग लेकर अस्पताल पहुंचा आवारा कुत्ता!* जिला चिकित्सालय में कुत्ते का एक हैरान करने वाला सीसीटीवी सामने आया है, अस्पताल के वार्ड में करीब 4 लाख की कीमत के जेवरात से भरा बैग लेकर घूमता दिखाई दिया आवारा कुत्ता, बताया जा रहा है कि जेवरात से भरा बैग अस्पताल परिसर से गायब हुआ था, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से बैग बरामद कर पीडित को सौप दिया!
    1
    *सोने चांदी के जेवरातों से भरा बैग लेकर अस्पताल पहुंचा आवारा कुत्ता!*
जिला चिकित्सालय में कुत्ते का एक हैरान करने वाला सीसीटीवी सामने आया है, अस्पताल के वार्ड में करीब 4 लाख की कीमत के जेवरात से भरा बैग लेकर घूमता दिखाई दिया आवारा कुत्ता, बताया जा रहा है कि जेवरात से भरा बैग अस्पताल परिसर से गायब हुआ था, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से बैग बरामद कर पीडित को सौप दिया!
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.