पीलीभीत में स्टेडियम में हुई क्रिकेट कोच की तैनाती, खिलाड़ियों का अभ्यास हुआ तेज पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में क्रिकेट कोच की तैनाती के बाद खिलाड़ियों का नियमित अभ्यास शुरू हो गया है। पहले से तैयार मैदान पर अब बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोच के मार्गदर्शन में खिलाड़ी तय समय पर अभ्यास कर रहे हैं। गांधी स्टेडियम में क्रिकेट कोच के रूप में पवन कुमार की तैनाती के बाद प्रशिक्षण गतिविधियां गति पकड़ने लगी हैं। कोच प्रतिदिन करीब ढाई घंटे खिलाड़ियों को अभ्यास करा रहे हैं। इसमें तकनीकी सुधार, फिटनेस और खेल कौशल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्टेडियम में अब तक 50 खिलाड़ियों ने पंजीकरण करा लिया है और नियमित रूप से अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं। कोच की देखरेख में खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। इससे उनके प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद है। जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि क्रिकेट प्रशिक्षण को व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा रहा है और खिलाड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रति खिलाड़ी 160 रुपये वार्षिक शुल्क निर्धारित उन्होंने बताया कि स्टेडियम में प्रति खिलाड़ी 160 रुपये वार्षिक शुल्क निर्धारित किया गया है, ताकि अधिक से अधिक बच्चे खेल से जुड़ सकें। कोच की तैनाती से स्थानीय स्तर पर क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने का बेहतर अवसर मिल रहा है। संवाद कनिष्क सागर व आरोही गिरि ने मारी बाजी

- Post by Raunak Ali Ansari1
- Post by Prashant mishra1
- Post by रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक1
- संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की हुई मौत, परिवार में छाया मातम भुता। थाना क्षेत्र अटकोना में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 25 वर्षीय एक युवती ने रात्रि में कमरे में लगे पंखे से दुपट्टा का फंदा डालकर झूल गयी। जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम भेज दिया है। ग्राम अटकोना निवासी नन्हेंलाल की बेटी 25 वर्षीय शोभा किसी बात से परेशान होकर जब घर परिवार के लोग रात्रि में सो रहे थे। तभी रात्रि में किसी समय कमरे में लगे पंखे से दुपट्टा का फंदा डालकर झूल गयी। जिससे उसकी मृत्यु हो गई है। जब सुबह उसके परिवारजनों उसे फंदे पर लटकता देख, तो उनके होश उड़ गए,। अचानक हुई इस घटना से परिवारजनो में भारी कोहराम मच गया।इधर सूचना पर पहुंची पुलिस बा फॉरेनसिंक टीम मौके पर पहुंचकर गहनता से जांच पड़ताल की है। तथा पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा मृत्यु कैसे हुई है। परिवारजनों ने बताया कि शोभा बीमार रहती थी। जिस कारण वह परेशान रहने लगी थी । मृतका तीन भाई और पांच बहने थी। मृतका के पिता नन्हेंलाल खेती-बाड़ी का काम करते हैं। पुलिस के मुताबिक परिजन पीएम करने से भी मना कर रहे थे। लेकिन पुलिस पुलिस के समझाने पर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है जिससे मृत्यु का कारण स्पष्ट हो जायेगा। इधर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टिया आत्महत्या प्रतीत हो रही है । पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल1
- Bareilly Ke Thana navabganj Se Badi khabar/ apradhik mamla navabganj/ khabar Judi Gau taskar se/ Gau taskar ki hui girftari/ teen 3 gokas girftar/ chitradhikari Nilesh Mishr ka bada byan/ Ghayal hua apraadhi navabganj1
- Post by Pawan Raj pasi1
- नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत महिलाओं ने निकाली पैदल यात्रा जागरुकता रैली। नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत महिलाओं ने निकाली पैदल यात्रा जागरूकता रैली पैद यात्रा रैली निकालकर महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन का दिया संदेश पीलीभीत सूचना विभाग 18 अप्रैल 2026/उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार जनपद पीलीभीत में नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गांधी सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत जन-मानस को जागरूक करने के उद्देश्य से आशा वर्कर, बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों की शिक्षिकाओं की पद यात्रा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली टनकपुर रोड होते हुए गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में पहुंची। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर1