logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पंडित जालिपा प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर में साइबर सुरक्षा व मिशन शक्ति पर छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक जगतपुर (रायबरेली)। पंडित जालिपा प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर, जगतपुर में बुधवार को साइबर क्राइम जागरूकता एवं मिशन शक्ति अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने तथा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग सोच-समझकर करें और किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी निजी जानकारी, बैंक संबंधी विवरण या ओटीपी साझा न करें। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध गतिविधि होने पर तत्काल संबंधित हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं। उपनिरीक्षक हेमंत वर्मा ने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य बताते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए संचालित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और आवश्यकता पड़ने पर बिना संकोच उनका उपयोग करने की अपील की। विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र तिवारी ने विद्यार्थियों से डिजिटल माध्यमों का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने तथा जागरूक नागरिक बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर कांस्टेबल अजब सिंह, धर्मेंद्र सिंह, महिला कांस्टेबल आरती, आकांक्षा, प्रियंका सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

7 hrs ago
user_Deepak Kumar
Deepak Kumar
Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

पंडित जालिपा प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर में साइबर सुरक्षा व मिशन शक्ति पर छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक जगतपुर (रायबरेली)। पंडित जालिपा प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर, जगतपुर में बुधवार को साइबर क्राइम जागरूकता एवं मिशन शक्ति अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने तथा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग सोच-समझकर करें और किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी निजी जानकारी, बैंक संबंधी विवरण या ओटीपी साझा न करें। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध गतिविधि होने पर तत्काल संबंधित हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं। उपनिरीक्षक हेमंत वर्मा ने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य बताते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए संचालित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और आवश्यकता पड़ने पर बिना संकोच उनका उपयोग करने की अपील की। विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र तिवारी ने विद्यार्थियों से डिजिटल माध्यमों का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने तथा जागरूक नागरिक बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर कांस्टेबल अजब सिंह, धर्मेंद्र सिंह, महिला कांस्टेबल आरती, आकांक्षा, प्रियंका सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 🔱 अपना ऊंचाहार 🔱 Shailendra Gupta jansewak unchahar Jila Panchayat sadasya
    1
    🔱 अपना ऊंचाहार 🔱
Shailendra Gupta jansewak unchahar Jila Panchayat sadasya
    user_ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    Advertising Photographer ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ऊंचाहार:शिक्षा के मंदिर में रील का बोलबाला: प्राथमिक विद्यालय मवई से वीडियो वायरल,,,,, रायबरेली (विशेष संवाददाता- सागर तिवारी की विशेष रिपोर्ट,,,, रायबरेली जिले के विकास खंड रोहनिया क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय मवई से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने शिक्षा व्यवस्था और विद्यालय की अनुशासनहीनता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि विद्यालय परिसर का इस्तेमाल पढ़ाई-लिखाई के लिए नहीं, बल्कि सोशल मीडिया रील्स और वीडियो बनाने के लिए किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, गांव की ही एक लड़की जिसका नाम शिवानी बताया जा रहा है, वह आए दिन स्कूल समय के दौरान विद्यालय परिसर में पहुंचकर रील बनाती है। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि जब यह रील शूट की जा रही थी, उस दौरान विद्यालय के शिक्षक भी पीछे बैठे हुए साफ नजर आ रहे हैं। शिक्षकों की मौजूदगी में इस तरह की गतिविधियों का बेरोकटोक चलना स्कूल प्रशासन और अध्यापकों की कार्यशैली पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगाता है। शिक्षा के जिस मंदिर में बच्चों के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी होती है, वहां इस तरह का लापरवाह रवैया स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी आक्रोश पैदा कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल समय में बाहरी लोगों का इस तरह रील बनाना और अध्यापकों का मूकदर्शक बने रहना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है। अब देखना यह होगा कि इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर संबंधित शिक्षा विभाग अधिकारियों और दोषी अध्यापकों पर क्या कार्रवाई करता है।
    1
    ऊंचाहार:शिक्षा के मंदिर में रील का बोलबाला: प्राथमिक विद्यालय मवई से वीडियो वायरल,,,,, 
रायबरेली (विशेष संवाददाता- सागर तिवारी की विशेष रिपोर्ट,,,, 
रायबरेली जिले के विकास खंड रोहनिया क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय मवई से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने शिक्षा व्यवस्था और विद्यालय की अनुशासनहीनता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि विद्यालय परिसर का इस्तेमाल पढ़ाई-लिखाई के लिए नहीं, बल्कि सोशल मीडिया रील्स और वीडियो बनाने के लिए किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, गांव की ही एक लड़की जिसका नाम शिवानी बताया जा रहा है, वह आए दिन स्कूल समय के दौरान विद्यालय परिसर में पहुंचकर रील बनाती है।
सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि जब यह रील शूट की जा रही थी, उस दौरान विद्यालय के शिक्षक भी पीछे बैठे हुए साफ नजर आ रहे हैं। शिक्षकों की मौजूदगी में इस तरह की गतिविधियों का बेरोकटोक चलना स्कूल प्रशासन और अध्यापकों की कार्यशैली पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगाता है। शिक्षा के जिस मंदिर में बच्चों के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी होती है, वहां इस तरह का लापरवाह रवैया स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी आक्रोश पैदा कर रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल समय में बाहरी लोगों का इस तरह रील बनाना और अध्यापकों का मूकदर्शक बने रहना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है। अब देखना यह होगा कि इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर संबंधित शिक्षा विभाग अधिकारियों और दोषी अध्यापकों पर क्या कार्रवाई करता है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    9 hrs ago
  • अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्र की अध्यक्षता में एनकार्ड की बैठक सम्पन्न, प्रवर्तन अभियान जारी रखने के निर्देश रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) सहदेव मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एनकार्ड की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नशीली दवाओं, अवैध शराब निर्माण की रोकथाम के लिए अब तक हुई कार्यवाही की विस्तार से समीक्षा की गई और आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। अपर जिलाधिकारी द्वारा इस सम्बन्ध में त्रिस्तरीय कार्ययोजना तैयार कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया जिसमें प्रथम स्तर पर जागरूकता एवं सतर्कता हेतु आबकारी विभाग, पुलिस विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं महिला शासक्तिकरण विभाग द्वारा आपसी समन्वय से तहसील/ब्लाक / ग्राम पंचायत स्तर पर विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर बैनर लगवाकर नुक्कड़ नाटक या अन्य कार्यक्रम आयोजित कर नशे से होने वाली हानियों और कानूनी प्राविधानों आदि के सम्बन्ध में जागरूकता एवं सतर्कता का प्रचार-प्रसार किया जाए। द्वितीय स्तर में आबकारी पुलिस तथा ड्रग इन्सपेक्टर के समन्वय से प्रभावी प्रवर्तन कार्य किया जाये। तृतीय स्तर में जिला चिकित्सालय में तथा समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत आने वाले विभिन्न केन्द्रों में काउन्सिलिंग तथा पुनर्वास की व्यवस्था की जाए उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाते हुए विद्यार्थियों एवं युवाओं को जागरूक किया जाए, ताकि समाज में नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जा सके। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध कच्ची शराब के निर्माण करने वालों पर लगातार प्रवर्तन की कार्यवाही की जा रही है। बैठक में जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी अरविन्द कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, ड्रग इंस्पेक्टर अरविन्द कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थि
    1
    अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्र की अध्यक्षता में एनकार्ड की बैठक सम्पन्न, प्रवर्तन अभियान जारी रखने के निर्देश


रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) सहदेव मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एनकार्ड की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नशीली दवाओं, अवैध शराब निर्माण की रोकथाम के लिए अब तक हुई कार्यवाही की विस्तार से समीक्षा की गई और आगामी रणनीति पर चर्चा की गई।
अपर जिलाधिकारी द्वारा इस सम्बन्ध में त्रिस्तरीय कार्ययोजना तैयार कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया जिसमें प्रथम स्तर पर जागरूकता एवं सतर्कता हेतु आबकारी विभाग, पुलिस विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं महिला शासक्तिकरण विभाग द्वारा आपसी समन्वय से तहसील/ब्लाक / ग्राम पंचायत स्तर पर विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर बैनर लगवाकर नुक्कड़ नाटक या अन्य कार्यक्रम आयोजित कर नशे से होने वाली हानियों और कानूनी प्राविधानों आदि के सम्बन्ध में जागरूकता एवं सतर्कता का प्रचार-प्रसार किया जाए। द्वितीय स्तर में आबकारी पुलिस तथा ड्रग इन्सपेक्टर के समन्वय से प्रभावी प्रवर्तन कार्य किया जाये। तृतीय स्तर में जिला चिकित्सालय में तथा समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत आने वाले विभिन्न केन्द्रों में काउन्सिलिंग तथा पुनर्वास की व्यवस्था की जाए उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाते हुए विद्यार्थियों एवं युवाओं को जागरूक किया जाए, ताकि समाज में नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जा सके।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध कच्ची शराब के निर्माण करने वालों पर लगातार प्रवर्तन की कार्यवाही की जा रही है।
बैठक में जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी अरविन्द कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, ड्रग इंस्पेक्टर अरविन्द कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थि
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • टॉप-10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई कौशाम्बी के ग्राम उदाथू में उप जिलाधिकारी, चायल के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने कैम्प आयोजित कर भूमि विवाद से जुड़ी 03 शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण कराया। इस दौरान ग्राम की तालाब भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को मौके पर ही हटवाया गया। वहीं शिकायतकर्ता अमरनाथ की शिकायत पर दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से रास्ते के विवाद का भी समाधान कराया गया।
    1
    टॉप-10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई
कौशाम्बी के ग्राम उदाथू में उप जिलाधिकारी, चायल के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने कैम्प आयोजित कर भूमि विवाद से जुड़ी 03 शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण कराया।
इस दौरान ग्राम की तालाब भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को मौके पर ही हटवाया गया। वहीं शिकायतकर्ता अमरनाथ की शिकायत पर दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से रास्ते के विवाद का भी समाधान कराया गया।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आप सभी भक्तों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏 #viral #vlogs #reels #trending #instagood
    1
    आप सभी भक्तों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏
#viral #vlogs #reels #trending #instagood
    user_ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    Advertising Photographer ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नींव खोदने के विवाद में दंपति से मारपीट पीड़ित ने थाने में दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी जगतपुर, रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कितूली गांव निवासी निर्मल कुमार ने जगतपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार वह अपनी पुरानी नींव को हटाकर नई नींव की खुदाई करा रहे थे। उनका कहना है कि पंचायत और पुलिस की मौजूदगी में हुए फैसले के बाद ही उन्होंने निर्माण कार्य शुरू कराया था। आरोप है कि इसी दौरान विपक्षी पटीदार मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने लाठी-डंडों और सरिया से हमला कर दिया। हमले में निर्मल कुमार और उनकी पत्नी घायल हो गए। घटना के बाद दोनों ने जगतपुर थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित तहरीर दी। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    नींव खोदने के विवाद में दंपति से मारपीट
पीड़ित ने थाने में दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी
जगतपुर, रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कितूली गांव निवासी निर्मल कुमार ने जगतपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार वह अपनी पुरानी नींव को हटाकर नई नींव की खुदाई करा रहे थे। उनका कहना है कि पंचायत और पुलिस की मौजूदगी में हुए फैसले के बाद ही उन्होंने निर्माण कार्य शुरू कराया था। आरोप है कि इसी दौरान विपक्षी पटीदार मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने लाठी-डंडों और सरिया से हमला कर दिया। हमले में निर्मल कुमार और उनकी पत्नी घायल हो गए। घटना के बाद दोनों ने जगतपुर थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित तहरीर दी। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.