Shuru
Apke Nagar Ki App…
आप सभी भक्तों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏 #viral #vlogs #reels #trending #instagood
ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
आप सभी भक्तों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏 #viral #vlogs #reels #trending #instagood
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रायबरेली में गुरु पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब डलमऊ, गंगासो और गोकना घाटों पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी रायबरेली। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर जिले के प्रमुख गंगा घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। डलमऊ, गंगासो और गोकना गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया। घाटों पर दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। गंगा स्नान को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार घाटों पर निगरानी करते रहे ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पूरे दिन धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का माहौल बना रहा।1
- भरवारी, कौशाम्बी। नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी में बुधवार को एनसीसी सीनियर डिवीजन के नामांकन हेतु चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी शारीरिक और बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। चयन के दौरान अभ्यर्थियों की रनिंग, बीम, पुश-अप्स, सिट-अप्स और लिखित परीक्षा कराई गई। पूरी प्रक्रिया 17 यूपी बटालियन एनसीसी, प्रयागराज की टीम की देखरेख में निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। विद्यालय के एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट पंकज कुमार ने विद्यार्थियों को चयन प्रक्रिया और एनसीसी के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य विनोद कुमार मिश्र ने प्रतिभागी छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। चयन प्रक्रिया के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा और छात्रों ने देशसेवा का संकल्प दोहराया।1
- jan tar bhehar to dilli me Khaga Fatehpur Uttar Pradesh India Army 🥰🪖 LOVER 🪖🥰♥️♥️🇮🇳🥷🥷💔🥀🥀✅✅😂✅😭😭🫵🫵👇👇🤙👍1
- पंडित जालिपा प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर में साइबर सुरक्षा व मिशन शक्ति पर छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक जगतपुर (रायबरेली)। पंडित जालिपा प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर, जगतपुर में बुधवार को साइबर क्राइम जागरूकता एवं मिशन शक्ति अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने तथा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग सोच-समझकर करें और किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी निजी जानकारी, बैंक संबंधी विवरण या ओटीपी साझा न करें। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध गतिविधि होने पर तत्काल संबंधित हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं। उपनिरीक्षक हेमंत वर्मा ने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य बताते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए संचालित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और आवश्यकता पड़ने पर बिना संकोच उनका उपयोग करने की अपील की। विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र तिवारी ने विद्यार्थियों से डिजिटल माध्यमों का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने तथा जागरूक नागरिक बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर कांस्टेबल अजब सिंह, धर्मेंद्र सिंह, महिला कांस्टेबल आरती, आकांक्षा, प्रियंका सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- ऊंचाहार रेलवे स्टेशन रोड डामरीकरण निर्माण को लेकर जिलाधिकारी को लिखा पत्र 🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏 #viral #vlogs #reels #trending #instagood1
- जनसेवा की मिसाल: भाजपा नेता जितेन्द्र बहादुर सिंह 'साधू भय्या' ने ऊंचाहार सीएचसी को जलभराव और गड्ढों से दिलाई मुक्ति,,,,,, ऊंचाहार:रायबरेली स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए लंबे समय से मुसीबत बने गड्ढों और जलभराव की समस्या का आखिरकार समाधान हो गया है। अरखा के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता जितेन्द्र बहादुर सिंह (साधू भय्या) ने जनहित में एक सराहनीय पहल करते हुए अपनी निजी राशि से इस समस्या का स्थाई और त्वरित समाधान कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत दिवस श्री सिंह जब किसी मरीज को देखने सीएचसी पहुंचे, तो मुख्य गेट पर बने बड़े-बड़े गड्ढे और उनमें भरे गंदे पानी को देखकर स्तब्ध रह गए। वहां से गुजरने वाले दोपहिया और छोटे वाहनों चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी हुई थी। आम जनता की इस पीड़ा को देखते हुए उन्होंने तुरंत प्रशासनिक व निजी स्तर पर संज्ञान लिया। बिना किसी औपचारिक घोषणा या देरी के, उन्होंने अपने निजी खर्चे से ईंट और राख्ख (राख) मंगवाई तथा गड्ढों को पूरी तरह भरवाकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाई। इस नेक और जनहितैषी कार्य से अस्पताल आने वाले मरीजों और स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है। जनता ने श्री सिंह के इस त्वरित और संवेदनशील कदम की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उन्हें हृदय से धन्यवाद दिया है। यह पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।1
- ऊंचाहार में बाइक और कुत्ते की टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल,,,, ऊंचाहार: रायबरेली:क्षेत्र के खरौली-सूची मार्ग पर इश्वरदासपुर के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां बाइक अचानक सामने आए एक कुत्ते से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के सराय हरदो गांव निवासी राम संजीवन (36 वर्ष) अपने गांव के ही राजबहादुर के साथ किसी आवश्यक कार्य से अपनी बाइक पर सवार होकर ऊंचाहार की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक खरौली-सूची मार्ग पर इश्वरदासपुर के पास पहुँची, अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ गया। कुत्ता सामने आने से चालक बाइक से नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार बाइक कुत्ते से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक असंतुलित होकर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने त्वरित सूझबूझ दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल दोनों युवकों को अस्पताल लाया गया था, जहाँ चिकित्सकों की टीम ने तत्परता दिखाते हुए उनका प्राथमिक उपचार किया है। फिलहाल दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस प्रकार की घटनाओं ने एक बार फिर आवारा पशुओं और कुत्तों के कारण सड़कों पर बढ़ने वाले हादसों पर चिंता बढ़ा दी1