Shuru
Apke Nagar Ki App…
ऊंचाहार रेलवे स्टेशन रोड डामरीकरण निर्माण को लेकर जिलाधिकारी को लिखा पत्र 🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏 #viral #vlogs #reels #trending #instagood
ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
ऊंचाहार रेलवे स्टेशन रोड डामरीकरण निर्माण को लेकर जिलाधिकारी को लिखा पत्र 🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏 #viral #vlogs #reels #trending #instagood
More news from Rae Bareli and nearby areas
- ऊंचाहार:शिक्षा के मंदिर में रील का बोलबाला: प्राथमिक विद्यालय मवई से वीडियो वायरल,,,,, रायबरेली (विशेष संवाददाता- सागर तिवारी की विशेष रिपोर्ट,,,, रायबरेली जिले के विकास खंड रोहनिया क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय मवई से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने शिक्षा व्यवस्था और विद्यालय की अनुशासनहीनता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि विद्यालय परिसर का इस्तेमाल पढ़ाई-लिखाई के लिए नहीं, बल्कि सोशल मीडिया रील्स और वीडियो बनाने के लिए किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, गांव की ही एक लड़की जिसका नाम शिवानी बताया जा रहा है, वह आए दिन स्कूल समय के दौरान विद्यालय परिसर में पहुंचकर रील बनाती है। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि जब यह रील शूट की जा रही थी, उस दौरान विद्यालय के शिक्षक भी पीछे बैठे हुए साफ नजर आ रहे हैं। शिक्षकों की मौजूदगी में इस तरह की गतिविधियों का बेरोकटोक चलना स्कूल प्रशासन और अध्यापकों की कार्यशैली पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगाता है। शिक्षा के जिस मंदिर में बच्चों के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी होती है, वहां इस तरह का लापरवाह रवैया स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी आक्रोश पैदा कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल समय में बाहरी लोगों का इस तरह रील बनाना और अध्यापकों का मूकदर्शक बने रहना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है। अब देखना यह होगा कि इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर संबंधित शिक्षा विभाग अधिकारियों और दोषी अध्यापकों पर क्या कार्रवाई करता है।1
- ऊंचाहार रेलवे स्टेशन रोड डामरीकरण निर्माण को लेकर जिलाधिकारी को लिखा पत्र 🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏 #viral #vlogs #reels #trending #instagood1
- अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्र की अध्यक्षता में एनकार्ड की बैठक सम्पन्न, प्रवर्तन अभियान जारी रखने के निर्देश रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) सहदेव मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एनकार्ड की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नशीली दवाओं, अवैध शराब निर्माण की रोकथाम के लिए अब तक हुई कार्यवाही की विस्तार से समीक्षा की गई और आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। अपर जिलाधिकारी द्वारा इस सम्बन्ध में त्रिस्तरीय कार्ययोजना तैयार कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया जिसमें प्रथम स्तर पर जागरूकता एवं सतर्कता हेतु आबकारी विभाग, पुलिस विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं महिला शासक्तिकरण विभाग द्वारा आपसी समन्वय से तहसील/ब्लाक / ग्राम पंचायत स्तर पर विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर बैनर लगवाकर नुक्कड़ नाटक या अन्य कार्यक्रम आयोजित कर नशे से होने वाली हानियों और कानूनी प्राविधानों आदि के सम्बन्ध में जागरूकता एवं सतर्कता का प्रचार-प्रसार किया जाए। द्वितीय स्तर में आबकारी पुलिस तथा ड्रग इन्सपेक्टर के समन्वय से प्रभावी प्रवर्तन कार्य किया जाये। तृतीय स्तर में जिला चिकित्सालय में तथा समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत आने वाले विभिन्न केन्द्रों में काउन्सिलिंग तथा पुनर्वास की व्यवस्था की जाए उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाते हुए विद्यार्थियों एवं युवाओं को जागरूक किया जाए, ताकि समाज में नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जा सके। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध कच्ची शराब के निर्माण करने वालों पर लगातार प्रवर्तन की कार्यवाही की जा रही है। बैठक में जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी अरविन्द कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, ड्रग इंस्पेक्टर अरविन्द कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थि1
- रायबरेली यातायात पुलिस को मिली हाईटेक इंटरसेप्टर गाड़ी, नियम तोड़ने वालों पर रहेगी पैनी नजर रायबरेली। जिले की यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से रायबरेली यातायात पुलिस को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हाईटेक इंटरसेप्टर गाड़ी मिली है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने सोमवार को पुलिस लाइन परिसर में वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नई तकनीक से सुसज्जित यह इंटरसेप्टर गाड़ी सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने में अहम भूमिका निभाएगी। यह हाईटेक वाहन ड्रिंक एंड ड्राइव, ओवरस्पीड, लापरवाही से वाहन चलाने, सड़क हादसों की निगरानी तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई करने में सक्षम है। गाड़ी में आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं, जिनकी मदद से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह वाहन काफी उपयोगी साबित होगा। इसके संचालन से जिले में यातायात व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित होगी और सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा भी पहले की तुलना में और मजबूत होगी। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा करने की अपील की है।1
- कौशाम्बी: NH-19 की सर्विस लेन बनी मुसीबत, गड्ढों और जलभराव से राहगीर परेशान; शिकायत के बाद भी कब जागेगा प्रशासन? सिराथू, कौशाम्बी। जनपद कौशाम्बी के तहसील सिराथू अंतर्गत ग्राम कसिया पश्चिम में NH-19 की सर्विस लेन बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों और जलभराव के कारण रिक्शा, ई-रिक्शा, टैक्सी सहित छोटे-बड़े वाहनों के चालकों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान हालात और भी गंभीर हो जाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है। इसी मार्ग पर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। लेकिन सड़क की जर्जर स्थिति के कारण मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भी कीचड़, पानी और गहरे गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस गंभीर समस्या को देखते हुए कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज के एडिटर इन चीफ अमित कुशवाहा ने डायल 1033 (नेशनल हाईवे हेल्पलाइन) पर कॉल कर जानकारी ली कि क्या यह सर्विस लेन NH-19 के अधीन आती है। हेल्पलाइन से पुष्टि की गई कि यह मार्ग उनके अधिकार क्षेत्र में है। इसके बाद मौके की स्थिति से अवगत कराते हुए गड्ढों और जलभराव की शिकायत दर्ज कराई गई। हेल्पलाइन की ओर से आश्वासन दिया गया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और जल्द समाधान कराया जाएगा। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यह है कि NH-19 के अधिकारी और कर्मचारी स्वयं इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं, फिर भी क्या उन्हें सड़क की यह बदहाल तस्वीर दिखाई नहीं देती? आखिर कब तक स्थानीय लोग और श्रद्धालु अपनी जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजरने को मजबूर रहेंगे? अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि शिकायत दर्ज होने के बाद NH-19 प्रशासन कब तक इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान कर जनता को राहत देता है। स्थानीय लोगों ने भी मांग की है कि सर्विस लेन की तत्काल मरम्मत कर जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि आमजन को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सके। #Kaushambi #Sirathu #KasiyaPashchim #NH19 #ServiceLane #RoadSafety #Waterlogging #KaushambiExpressNews #UttarPradesh #RoadRepair #HanumanMandir @CMOfficeUP @NHAI_Official @NHAIINDIA @kaushambipolice @igrangealld @sdmsirathu @deo__kaushambi @UPGovt @myogiadityanath1
- फतेहपुर: छात्रा ने शिक्षक पर अशोभनीय टिप्पणी का लगाया आरोप, विद्यालय में पहले ही हो चुका था छात्रों का प्रदर्शन फतेहपुर। जिले के सर्वोदय राजकीय इंटर कॉलेज एक बार फिर विवादों में घिर गया है। विद्यालय की एक छात्रा ने शिक्षक संतोष सर पर कक्षा के दौरान अशोभनीय और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। छात्रा का दावा है कि शिक्षक ने कहा, "ऐसा जमाना आ गया है, गंदी वीडियो देखना पसंद है... हम सब गंदी वीडियो ही देखते हैं।" छात्रा का आरोप है कि इस तरह की टिप्पणी से छात्र-छात्राओं में असहजता और आक्रोश का माहौल बन गया।गौरतलब है कि एक दिन पहले इसी विद्यालय के छात्रों ने बिजली, पेयजल, शौचालय की अव्यवस्था, अवैध वसूली तथा कुछ शिक्षकों पर अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन शुरू होने के लगभग चार घंटे बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों की मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों द्वारा मांगें स्वीकार किए जाने के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। अब छात्रा द्वारा लगाए गए नए आरोपों ने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया है। छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि यदि आरोप सही हैं, तो ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि विद्यालय शिक्षा और संस्कार का केंद्र होता है। फिलहाल संबंधित शिक्षक की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की मांग उठ रही है।1
- कौशाम्बी ब्रेकिंग / संदिग्ध दशा में विवाहिता की ससुराल में मौत #10newsnation #SPKaushambi #kaushambinews #NewsNation #tennewsnation #UPPolice कौशाम्बी ब्रेकिंग / संदिग्ध दशा में विवाहिता की ससुराल में मौत #10newsnation #SPKaushambi #kaushambinews #NewsNation #tennewsnation #UPPolice1