logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन की महत्वपूर्ण बैठक एवं डॉ वी वी गिरी जी के जयंती समारोह अक्षयवट वेदी गयाजी के प्रांगण में जिला अध्यक्ष टिंकू गोस्वामी एवं जिला महासचिव अमरजीत गिरी के अध्यक्षता में संपन्न। बैठक में सैकड़ो गोस्वामी बंधु हुए शामिल।

2 hrs ago
user_Uma Shanker singh
Uma Shanker singh
Gaya Town C.D.Block, Bihar•
2 hrs ago

गोस्वामी कल्याण फाउंडेशन की महत्वपूर्ण बैठक एवं डॉ वी वी गिरी जी के जयंती समारोह अक्षयवट वेदी गयाजी के प्रांगण में जिला अध्यक्ष टिंकू गोस्वामी एवं जिला महासचिव अमरजीत गिरी के अध्यक्षता में संपन्न। बैठक में सैकड़ो गोस्वामी बंधु हुए शामिल।

More news from बिहार and nearby areas
  • 9 अगस्त 1942 भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक ऐतिहासिक दिन- डा मनीष पंकज मिश्रा आजादी हमें विरासत में नहीं मिली, बल्किअनगिनत वीरों के संघर्ष, बलिदान और तपस्या का परिणाम है।- राजेन्द्र अधिवक्ता संतोष ठाकुर गया जी 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा एवं राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कोतवाली स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभी ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण एवं पुष्पअर्पितकरउन्हेंश्रद्धा-सुमन अर्पित किए तथा उनके त्याग और बलिदान को नमन किया। इसके पश्चात सभी लोग भुई राम, जगन्नाथ मिश्रा एवं कैलाश राम धामी टोला स्थित कैलाश जी के स्मारक एबं गाँधी चौक मे स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर पहुंच कर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर परभाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि 9 अगस्त 1942 भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक ऐतिहासिक दिन है। इसी दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध "करो या मरो" का ऐतिहासिक आह्वान किया था। इस नारे ने पूरे देश में स्वतंत्रता की ऐसी अलख जगाई कि लाखों देशभक्त अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध सड़कों पर उतर आए। हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने जेल की यातनाएं झेलीं और अनेक वीरसपूतोंनेहंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी, लेकिन भारत माता की स्वतंत्रता के संकल्प से कभी पीछे नहीं हटे।उन्होंने कहा कि हमारे अमर शहीदों ने "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के उद्घोष के साथ अपने प्राणों का बलिदान देकर देश को आजादी दिलाने में अमूल्य योगदान दिया। उनका त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति आज भी प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए सदैव समर्पित रहना चाहिए|इस अबसर पर राजेन्द्र प्रसाद अधिवक्ता ने कहा कि आजादी हमें विरासत में नहीं मिली, बल्किअनगिनत वीरों के संघर्ष, बलिदान और तपस्या का परिणाम है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह देश के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता की रक्षा के लिए सदैव सजग रहे तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया है। पूरे कार्यक्रम के दौरान "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" और "अमर शहीद अमर रहें" के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। सभी उपस्थित लोगों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा और आने वाली पीढ़ियां भी उनके त्याग एवं बलिदान को कभी नहीं भूलेंगी। आज श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता राणा रणजीत सिंह विजय प्रसाद उर्फ काला नाग संतोष ठाकुर अजय नारायण सिंह उर्फ मुन्ना , हीरा यादव मंटू कुमार बबलू गुप्ता महेश यादव रामविलास उर्फ गुड्डू सांव सहित
    1
    9 अगस्त 1942 भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक ऐतिहासिक दिन- डा मनीष पंकज मिश्रा 

आजादी हमें विरासत में नहीं मिली, बल्किअनगिनत वीरों के संघर्ष, बलिदान और तपस्या का परिणाम है।- राजेन्द्र अधिवक्ता संतोष ठाकुर 
गया जी 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा एवं राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कोतवाली स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभी ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण एवं पुष्पअर्पितकरउन्हेंश्रद्धा-सुमन अर्पित किए तथा उनके त्याग और बलिदान को नमन किया। इसके पश्चात सभी लोग भुई राम, जगन्नाथ मिश्रा एवं कैलाश राम धामी टोला स्थित कैलाश जी के स्मारक एबं गाँधी चौक मे स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर पहुंच कर  पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
इस अवसर परभाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि 9 अगस्त 1942 भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक ऐतिहासिक दिन है। इसी दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध "करो या मरो" का ऐतिहासिक आह्वान किया था। इस नारे ने पूरे देश में स्वतंत्रता की ऐसी अलख जगाई कि लाखों देशभक्त अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध सड़कों पर उतर आए। हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने जेल की यातनाएं झेलीं और अनेक वीरसपूतोंनेहंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी, लेकिन भारत माता की स्वतंत्रता के संकल्प से कभी पीछे नहीं हटे।उन्होंने कहा कि हमारे अमर शहीदों ने "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के उद्घोष के साथ अपने प्राणों का बलिदान देकर देश को आजादी दिलाने में अमूल्य योगदान दिया। उनका त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति आज भी प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए सदैव समर्पित रहना चाहिए|इस अबसर पर राजेन्द्र प्रसाद अधिवक्ता ने कहा कि आजादी हमें विरासत में नहीं मिली, बल्किअनगिनत वीरों के संघर्ष, बलिदान और तपस्या का परिणाम है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह देश के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता की रक्षा के लिए सदैव सजग रहे तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया है। पूरे कार्यक्रम के दौरान "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" और "अमर शहीद अमर रहें" के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। सभी उपस्थित लोगों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा और आने वाली पीढ़ियां भी उनके त्याग एवं बलिदान को कभी नहीं भूलेंगी। आज श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता राणा रणजीत सिंह विजय प्रसाद उर्फ काला नाग संतोष ठाकुर अजय नारायण सिंह उर्फ मुन्ना , हीरा यादव मंटू कुमार बबलू गुप्ता महेश यादव रामविलास उर्फ गुड्डू सांव सहित
    user_Dhiraj KumarGupta repoter
    Dhiraj KumarGupta repoter
    Local News Reporter गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    6 hrs ago
  • पितृपक्ष मेला के समय वार्ड 44 के ब्रह्मयोनि पहाड़ पर पिंडदानियों का उमड़ता है आस्था का जन सैलाब। लोगो का मान्यता है के मातृयोनि गुफा पार होने से पितरों को आवागमन से मिलता है मुक्ति।
    1
    पितृपक्ष मेला के समय वार्ड 44 के ब्रह्मयोनि पहाड़ पर पिंडदानियों का उमड़ता है आस्था का जन सैलाब। लोगो का मान्यता है के मातृयोनि गुफा पार होने से पितरों को आवागमन से मिलता है मुक्ति।
    user_Uma Shanker singh
    Uma Shanker singh
    Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    12 hrs ago
  • रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरा पंचायत के लहंगीया गांव करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरा पंचायत के लहंगीया गांव में करंट की चपेट में आने से रविवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान कामेश्वर मांझी के 35 वर्षीय पुत्र कईल मांझी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मृतक के घर के बाहर 11 हजार वोल्ट का बिजली तार टूटकर गिरा हुआ था। तार के संपर्क में आते ही कईल मांझी गंभीर रूप से झुलस गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी सविता देवी, एक पुत्री और दो पुत्र हैं। घटना के बाद पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद रिजवान ने मृतक के परिजनों को सरकार की ओर से उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मृतक का परिवार काफी गरीब है।
    1
    रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरा पंचायत के लहंगीया गांव करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम

रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरा पंचायत के लहंगीया गांव में करंट की चपेट में आने से  रविवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान कामेश्वर मांझी के 35 वर्षीय पुत्र कईल मांझी के रूप में की गई है।
बताया जाता है कि मृतक के घर के बाहर 11 हजार वोल्ट का बिजली तार टूटकर गिरा हुआ था। तार के संपर्क में आते ही कईल मांझी गंभीर रूप से झुलस गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी सविता देवी, एक पुत्री और दो पुत्र हैं। घटना के बाद पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलते ही कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद रिजवान ने मृतक के परिजनों को सरकार की ओर से उचित मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मृतक का परिवार काफी गरीब है।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    5 hrs ago
  • *हंटरगंज में आंदोलन के बाद भी नहीं सुधरी बिजली व्यवस्था, डुमरी पावर ग्रिड के समक्ष सैकड़ों लोगों का धरना,* *15 अगस्त तक सुधार का अल्टीमेटम, नहीं तो सड़क जाम कर उग्र आंदोलन की चेतावनी,* *पहले कैंडल मार्च, फिर आधे दिन बाजार बंद और अब पावर ग्रिड पर धरना, लगातार बढ़ रहा जनआक्रोश* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज (चतरा): हंटरगंज प्रखंड में लगातार जारी अघोषित बिजली कटौती और बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर लोगों का आक्रोश अब लगातार बढ़ता जा रहा है।बिजली संकट के खिलाफ क्षेत्र में एक के बाद एक आंदोलन किए जाने के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने से रविवार को सैकड़ों उपभोक्ताओं ने डुमरी पावर ग्रिड के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया।प्रदर्शन में शामिल लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर बिजली विभाग, प्रशासन के साथ-साथ सांसद और विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उपभोक्ताओं का आरोप है कि हंटरगंज में बिजली की स्थिति बेहद खराब हो गई है। हर घंटे बिजली कटने से कभी आधे घंटे तो कभी सोलह-अठारह घंटे तक आपूर्ति बाधित रहती है।इसका सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है। खासकर बच्चों की पढ़ाई, किसानों के काम, छोटे व्यवसाय, पेयजल आपूर्ति और घरेलू कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि वे समय पर बिजली बिल का भुगतान करते हैं, लेकिन इसके बावजूद नियमित और पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। *पहले कैंडल मार्च, फिर आधे दिन बंद रहा बाजार* ज्ञात हो कि हंटरगंज में बिजली संकट को लेकर आंदोलन का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद शुक्रवार को बिजली व्यवस्था के विरोध में हंटरगंज की सभी दुकानें करीब आधे दिन तक बंद रहीं। लगातार विरोध-प्रदर्शन के बावजूद बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं होने से लोगों का आक्रोश और बढ़ गया है।इसी कड़ी में रविवार को सैकड़ों लोगों ने डुमरी पावर ग्रिड के समक्ष धरना देकर अपनी नाराजगी जाहिर की। लगातार तीन चरणों में हुए विरोध प्रदर्शन से साफ है कि बिजली संकट अब केवल शिकायत का मुद्दा नहीं, बल्कि बड़े जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है। *“इतना आंदोलन के बाद भी नहीं रेंग रही जूं”* प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे लोगों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार आंदोलन और विरोध के बावजूद विभाग की कार्यशैली में कोई ठोस बदलाव नहीं आया है। लोगों ने सवाल उठाया कि जब पूरा क्षेत्र बिजली संकट से परेशान है, तो जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर प्रभावी कदम क्यों नहीं उठा रहे हैंप्रदर्शनकारियों ने कहा कि जनता अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि बिजली समस्या का स्थायी समाधान चाहती है। *15 अगस्त तक का अंतिम अल्टीमेटम* आंदोलनकारियों ने बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए 15 अगस्त तक का अंतिम अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी गई कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।आंदोलनकारियों ने कहा कि अगले चरण में सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए उत्पन्न होने वाली स्थिति की पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग और प्रशासन की होगी।लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करते हुए हंटरगंज में नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है। *एसडीओ बोले—तीन माह में सुधरेगी बिजली व्यवस्था* इधर, बिजली विभाग के एसडीओ सत्यदेव कुमार यादव ने कहा कि तीन माह के भीतर हंटरगंज की बिजली व्यवस्था में सुधार कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामला जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में भी है। फॉरेस्ट क्लियरेंस के कारण कार्य में देरी हुई थी, लेकिन अब क्लियरेंस मिल गया है। जल्द ही आवश्यक कार्य शुरू कर बिजली व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
    1
    *हंटरगंज में आंदोलन के बाद भी नहीं सुधरी बिजली व्यवस्था, डुमरी पावर ग्रिड के समक्ष सैकड़ों लोगों का धरना,*

*15 अगस्त तक सुधार का अल्टीमेटम, नहीं तो सड़क जाम कर उग्र आंदोलन की चेतावनी,*

*पहले कैंडल मार्च, फिर आधे दिन बाजार बंद और अब पावर ग्रिड पर धरना, लगातार बढ़ रहा जनआक्रोश*

*विकास कुमार यादव*

हंटरगंज (चतरा): हंटरगंज प्रखंड में लगातार जारी अघोषित बिजली कटौती और बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर लोगों का आक्रोश अब लगातार बढ़ता जा रहा है।बिजली संकट के खिलाफ क्षेत्र में एक के बाद एक आंदोलन किए जाने के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने से रविवार को सैकड़ों उपभोक्ताओं ने डुमरी पावर ग्रिड के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया।प्रदर्शन में शामिल लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर बिजली विभाग, प्रशासन के साथ-साथ सांसद और विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उपभोक्ताओं का आरोप है कि हंटरगंज में बिजली की स्थिति बेहद खराब हो गई है। हर घंटे बिजली कटने से कभी आधे घंटे तो कभी सोलह-अठारह घंटे तक आपूर्ति बाधित रहती है।इसका सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है। खासकर बच्चों की पढ़ाई, किसानों के काम, छोटे व्यवसाय, पेयजल आपूर्ति और घरेलू कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि वे समय पर बिजली बिल का भुगतान करते हैं, लेकिन इसके बावजूद नियमित और पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है।
*पहले कैंडल मार्च, फिर आधे दिन बंद रहा बाजार*
ज्ञात हो कि हंटरगंज में बिजली संकट को लेकर आंदोलन का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद शुक्रवार को बिजली व्यवस्था के विरोध में हंटरगंज की सभी दुकानें करीब आधे दिन तक बंद रहीं। लगातार विरोध-प्रदर्शन के बावजूद बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं होने से लोगों का आक्रोश और बढ़ गया है।इसी कड़ी में रविवार को सैकड़ों लोगों ने डुमरी पावर ग्रिड के समक्ष धरना देकर अपनी नाराजगी जाहिर की। लगातार तीन चरणों में हुए विरोध प्रदर्शन से साफ है कि बिजली संकट अब केवल शिकायत का मुद्दा नहीं, बल्कि बड़े जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है।
*“इतना आंदोलन के बाद भी नहीं रेंग रही जूं”*
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे लोगों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार आंदोलन और विरोध के बावजूद विभाग की कार्यशैली में कोई ठोस बदलाव नहीं आया है। लोगों ने सवाल उठाया कि जब पूरा क्षेत्र बिजली संकट से परेशान है, तो जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर प्रभावी कदम क्यों नहीं उठा रहे हैंप्रदर्शनकारियों ने कहा कि जनता अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि बिजली समस्या का स्थायी समाधान चाहती है।
*15 अगस्त तक का अंतिम अल्टीमेटम*
आंदोलनकारियों ने बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए 15 अगस्त तक का अंतिम अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी गई कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।आंदोलनकारियों ने कहा कि अगले चरण में सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए उत्पन्न होने वाली स्थिति की पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग और प्रशासन की होगी।लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करते हुए हंटरगंज में नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और व्यापक रूप ले सकता है।
*एसडीओ बोले—तीन माह में सुधरेगी बिजली व्यवस्था*
इधर, बिजली विभाग के एसडीओ सत्यदेव कुमार यादव ने कहा कि तीन माह के भीतर हंटरगंज की बिजली व्यवस्था में सुधार कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामला जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में भी है। फॉरेस्ट क्लियरेंस के कारण कार्य में देरी हुई थी, लेकिन अब क्लियरेंस मिल गया है। जल्द ही आवश्यक कार्य शुरू कर बिजली व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
    user_Vikash Kumar Yadav
    Vikash Kumar Yadav
    शालिग्राम राम नारायणपुर (हंटरगंज), चतरा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • # मौसम ने हुआ मेहरबान , किसानों के चेहरे पर मुस्कान । रिपोर्ट : इम्तियाज फोनवेल की फोटो : स्टार न्यूज़ बिहार बिहार : नवादा खबर। मौसम ने मेहरबान हो गए हैं । पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर बूंदाबांदी बारिश हो रही है । जिससे खेतों में पानी नजर आने लगा है । लिहाजा किसानों को चेहरे पर मुस्कान आ गया है । दिन में कभी धूप तो कभी आसमान में काले बादल छाए रह रहा है। इसके बाद हल्की बारिश होने लगता है । बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया । उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिला। इस बारिश के चलते किसानों की खेतों में पानी पर्याप्त मात्रा में हो गया है। किसान धान के रोपनी करने में लग गए हैं। हालांकि जितनी बारिश की जरूरत है, उतनी फिलहाल बारिश नहीं हो पाया है ।
    1
    #  मौसम ने हुआ मेहरबान , किसानों  के  चेहरे पर मुस्कान ।
रिपोर्ट : इम्तियाज फोनवेल की 
फोटो :  स्टार न्यूज़ बिहार
बिहार  : नवादा खबर। मौसम ने मेहरबान हो गए हैं । पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर बूंदाबांदी बारिश हो रही है । जिससे खेतों में पानी नजर आने लगा है । लिहाजा किसानों को चेहरे पर मुस्कान आ गया है । दिन में कभी धूप तो कभी आसमान में काले  बादल छाए रह रहा है। इसके बाद हल्की  बारिश होने लगता है । बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया । उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिला। इस बारिश के चलते किसानों की खेतों में पानी पर्याप्त मात्रा में हो गया है। किसान धान के रोपनी करने में लग गए हैं। हालांकि जितनी बारिश की जरूरत है, उतनी फिलहाल बारिश नहीं हो पाया है ।
    user_Imtiyaj A Fonwel
    Imtiyaj A Fonwel
    हिसुआ, नवादा, बिहार•
    6 hrs ago
  • नगर निगम गयाजी के महापौर विरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान एवं नगर आयुक्त डॉoगगन कुमार के द्वारा सफाईकर्मियों, चालकों के बीच अंगवस्त्र एवं रैनकोट का वितरण स्टेशन रोड स्थित नगर निगम स्टोर के प्रांगण में किया गया।
    1
    नगर निगम गयाजी के महापौर विरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान एवं नगर आयुक्त डॉoगगन कुमार के द्वारा सफाईकर्मियों, चालकों के बीच अंगवस्त्र एवं रैनकोट का वितरण स्टेशन रोड स्थित नगर निगम स्टोर के प्रांगण में किया गया।
    user_Uma Shanker singh
    Uma Shanker singh
    Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    23 hrs ago
  • जहानाबाद : मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी का भव्य अभिनंदन, ईंट व्यवसायियों ने रखीं बड़ी मांगें। जहानाबाद - शहर के निजामुद्दीनपुर स्थित एक निजी मैरिज हॉल में रविवार को बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा भूतत्व एवं खान विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जहानाबाद जिला ईंट निर्माता संघ द्वारा किया गया। समारोह में घोसी विधायक ऋतुराज कुमार, ईंट व्यवसायी, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान मंत्री का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में ईंट उद्योग से जुड़ी समस्याओं, खनन प्रक्रियाओं और परिवहन संबंधी मुद्दों पर चर्चा हुई। मंत्री ने व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान, उद्योग के विकास और रोजगार सृजन के लिए सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    1
    जहानाबाद : मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी का भव्य अभिनंदन, ईंट व्यवसायियों ने रखीं बड़ी मांगें।
जहानाबाद - शहर के निजामुद्दीनपुर स्थित एक निजी मैरिज हॉल में रविवार को बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा भूतत्व एवं खान विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जहानाबाद जिला ईंट निर्माता संघ द्वारा किया गया। समारोह में घोसी विधायक ऋतुराज कुमार, ईंट व्यवसायी, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान मंत्री का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में ईंट उद्योग से जुड़ी समस्याओं, खनन प्रक्रियाओं और परिवहन संबंधी मुद्दों पर चर्चा हुई। मंत्री ने व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान, उद्योग के विकास और रोजगार सृजन के लिए सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    7 hrs ago
  • गया रजौली मार्ग राजौंद महजिद के पास सड़क हादसा में तीन लोग घायल। गया-रजौली मार्ग पर सड़क हादसा, तीन लोग घायल गया-रजौली मार्ग पर राजौंध महाजिद के पास रविवार को एक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित घर की दीवार से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घर की दीवार गिर गई और टेंपो पलट गया। हादसे में टेंपो चालक समेत उसमें सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को टेंपो से बाहर निकाला और इलाज के लिए सिरदला अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि घायल सभी व्यक्ति सुखनार गांव के रहने वाले हैं। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
    1
    गया रजौली मार्ग राजौंद महजिद के पास सड़क हादसा में तीन लोग घायल।
गया-रजौली मार्ग पर सड़क हादसा, तीन लोग घायल
गया-रजौली मार्ग पर राजौंध महाजिद के पास रविवार को एक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित घर की दीवार से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घर की दीवार गिर गई और टेंपो पलट गया। हादसे में टेंपो चालक समेत उसमें सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को टेंपो से बाहर निकाला और इलाज के लिए सिरदला अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि घायल सभी व्यक्ति सुखनार गांव के रहने वाले हैं। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
    user_News Of Nawada
    News Of Nawada
    Local News Reporter सिरदला, नवादा, बिहार•
    28 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.