logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जहानाबाद : मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी का भव्य अभिनंदन, ईंट व्यवसायियों ने रखीं बड़ी मांगें। जहानाबाद - शहर के निजामुद्दीनपुर स्थित एक निजी मैरिज हॉल में रविवार को बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा भूतत्व एवं खान विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जहानाबाद जिला ईंट निर्माता संघ द्वारा किया गया। समारोह में घोसी विधायक ऋतुराज कुमार, ईंट व्यवसायी, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान मंत्री का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में ईंट उद्योग से जुड़ी समस्याओं, खनन प्रक्रियाओं और परिवहन संबंधी मुद्दों पर चर्चा हुई। मंत्री ने व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान, उद्योग के विकास और रोजगार सृजन के लिए सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

4 hrs ago
user_Pawan Kumar
Pawan Kumar
पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
4 hrs ago

जहानाबाद : मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी का भव्य अभिनंदन, ईंट व्यवसायियों ने रखीं बड़ी मांगें। जहानाबाद - शहर के निजामुद्दीनपुर स्थित एक निजी मैरिज हॉल में रविवार को बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा भूतत्व एवं खान विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जहानाबाद जिला ईंट निर्माता संघ द्वारा किया गया। समारोह में घोसी विधायक ऋतुराज कुमार, ईंट व्यवसायी, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान मंत्री का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में ईंट उद्योग से जुड़ी समस्याओं, खनन प्रक्रियाओं और परिवहन संबंधी मुद्दों पर चर्चा हुई। मंत्री ने व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान, उद्योग के विकास और रोजगार सृजन के लिए सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

More news from Bhojpur and nearby areas
  • सहार प्रखंड में पंचायत समिति की अहम बैठक, विकास योजनाओं पर हुआ मंथन भोजपुर जिले के सहार प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मिट्टी जांच केंद्र में शनिवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मदन सिंह ने की, जबकि संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) जनार्दन तिवारी ने किया। बैठक में पंचायत समिति सदस्यों द्वारा विकास योजनाओं के चयन, अनुशंसा और राशि आवंटन पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी पंचायत प्रतिनिधियों से अपनी-अपनी विकास योजनाएं निर्धारित समय तक उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया। बताया गया कि योजनाओं को प्राथमिकता एवं उपलब्ध बजट के आधार पर स्वीकृति और राशि आवंटित की जाएगी। बैठक में पंचायत राज विभाग के अधिकारियों ने योजनाओं की प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही बताया गया कि 11 अगस्त को मुखिया एवं 12 अगस्त को पंचायत समिति सदस्यों की अलग-अलग बैठक आयोजित होगी, जिसमें योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। बैठक में 12 मुखिया, 17 पंचायत समिति सदस्य तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। Dharmendra Kumar ki khas report
    1
    सहार प्रखंड में पंचायत समिति की अहम बैठक, विकास योजनाओं पर हुआ मंथन
भोजपुर जिले के सहार प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मिट्टी जांच केंद्र में शनिवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मदन सिंह ने की, जबकि संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) जनार्दन तिवारी ने किया।
बैठक में पंचायत समिति सदस्यों द्वारा विकास योजनाओं के चयन, अनुशंसा और राशि आवंटन पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी पंचायत प्रतिनिधियों से अपनी-अपनी विकास योजनाएं निर्धारित समय तक उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया। बताया गया कि योजनाओं को प्राथमिकता एवं उपलब्ध बजट के आधार पर स्वीकृति और राशि आवंटित की जाएगी।
बैठक में पंचायत राज विभाग के अधिकारियों ने योजनाओं की प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही बताया गया कि 11 अगस्त को मुखिया एवं 12 अगस्त को पंचायत समिति सदस्यों की अलग-अलग बैठक आयोजित होगी, जिसमें योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। बैठक में 12 मुखिया, 17 पंचायत समिति सदस्य तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। 
Dharmendra Kumar ki khas report
    user_Dharmendra Kumar Chaudhari
    Dharmendra Kumar Chaudhari
    Sahar, Bhojpur•
    6 hrs ago
  • क्रांति दिवस पर गया में कांग्रेस का पैदल मार्च, शहीदों को श्रद्धांजलि — रजनीश कुमार गया। 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर गया जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार की अध्यक्षता में राजेंद्र आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय से भव्य पैदल मार्च निकाला गया है।इस मार्च के दौरान कांग्रेस जन ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन किया है। पैदल मार्च राजेंद्र आश्रम से निकलकर कोतवाली के समीप स्थित शहीद स्मारक, के.पी. रोड स्थित स्मारक तथा आजाद पार्क स्थित शहीद स्मारक पहुंचा, जहां कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि 9 अगस्त केवल एक तारीख नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की वह ऐतिहासिक पुकार है, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी। महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन ने देशवासियों के भीतर आजादी की अंतिम लड़ाई का अदम्य संकल्प पैदा किया है। उन्होंने कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं, वह महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, डॉ. भीमराव अंबेडकर, श्रीमती इंदिरा गांधी सहित अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान की देन है। देश की आजादी हजारों-लाखों लोगों के संघर्ष और कुर्बानी से मिली है। इसलिए 9 अगस्त का दिन उन सभी वीरों को स्मरण करने और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है। रजनीश कुमार ने कहा कि आज के कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ नई पीढ़ी को स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास से जोड़ना भी है। हमारी आने वाली पीढ़ी यह जाने कि देश की आजादी के लिए हमारे पूर्वजों ने किस प्रकार यातनाएं सहीं, संघर्ष किया और अपना जीवन तक बलिदान कर दिया है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई के मूल में लोकतंत्र, समानता, सामाजिक न्याय, भाईचारा और संविधान के मूल मूल्य थे। इन मूल्यों की रक्षा करना ही स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और देश की एकता-अखंडता की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि शहीदों की कुर्बानी को केवल स्मारकों और माल्यार्पण तक सीमित नहीं रखा जा सकता। उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्चा सम्मान है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, प्रदेश प्रतिनिध प्रो विजय कुमार मिट्ठू,युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा,रामप्रमोद सिंह,प्रदीप शर्मा,शौकत निशात उर्फ नवाब अली, रामाश्रय सिंह,मदीना खातून,सैफुल्ल इस्लाम, रणजीत कश्यप,शिव चौरसिया,रंजीत सिंह,मोहम्मद खिदिर हयात, श्रीकांत शर्मा, अर्जुन गुप्ता, उपेन्दर द्विवेदी,शिव नाथ प्रसाद,अफजल खान,प्पदाधिकारी तथा कांग्रेसजन उपस्थित रहे हैं।
    1
    क्रांति दिवस पर गया में कांग्रेस का पैदल मार्च, शहीदों को श्रद्धांजलि — रजनीश कुमार
गया। 9 अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर गया जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार की अध्यक्षता में राजेंद्र आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय से भव्य पैदल मार्च निकाला गया है।इस  मार्च के दौरान कांग्रेस जन ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन किया है।
पैदल मार्च राजेंद्र आश्रम से निकलकर कोतवाली के समीप स्थित शहीद स्मारक, के.पी. रोड स्थित स्मारक तथा आजाद पार्क स्थित शहीद स्मारक पहुंचा, जहां कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि 9 अगस्त केवल एक तारीख नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की वह ऐतिहासिक पुकार है, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी। महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन ने देशवासियों के भीतर आजादी की अंतिम लड़ाई का अदम्य संकल्प पैदा किया है।
उन्होंने कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं, वह महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, डॉ. भीमराव अंबेडकर, श्रीमती इंदिरा गांधी सहित अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान की देन है। देश की आजादी हजारों-लाखों लोगों के संघर्ष और कुर्बानी से मिली है। इसलिए 9 अगस्त का दिन उन सभी वीरों को स्मरण करने और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है।
रजनीश कुमार ने कहा कि आज के कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ नई पीढ़ी को स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास से जोड़ना भी है। हमारी आने वाली पीढ़ी यह जाने कि देश की आजादी के लिए हमारे पूर्वजों ने किस प्रकार यातनाएं सहीं, संघर्ष किया और अपना जीवन तक बलिदान कर दिया है।
उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई के मूल में लोकतंत्र, समानता, सामाजिक न्याय, भाईचारा और संविधान के मूल मूल्य थे। इन मूल्यों की रक्षा करना ही स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और देश की एकता-अखंडता की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।
उन्होंने कहा कि शहीदों की कुर्बानी को केवल स्मारकों और माल्यार्पण तक सीमित नहीं रखा जा सकता। उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्चा सम्मान है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, प्रदेश प्रतिनिध प्रो विजय कुमार मिट्ठू,युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा,रामप्रमोद सिंह,प्रदीप शर्मा,शौकत निशात उर्फ नवाब अली, रामाश्रय सिंह,मदीना खातून,सैफुल्ल इस्लाम, रणजीत कश्यप,शिव चौरसिया,रंजीत सिंह,मोहम्मद खिदिर हयात, श्रीकांत शर्मा, अर्जुन गुप्ता, उपेन्दर द्विवेदी,शिव नाथ प्रसाद,अफजल खान,प्पदाधिकारी तथा कांग्रेसजन उपस्थित रहे हैं।
    user_Dhiraj KumarGupta repoter
    Dhiraj KumarGupta repoter
    Local News Reporter गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    1 hr ago
  • पटना के बायपास थाना क्षेत्र स्थित हरभजन वेयर हाउस में डुप्लीकेट छड़ का हो रहा है प्रयोग पटना सिटी में जिंदल कंपनी के डुप्लीकेट छड़ आरोप, रामभजन वेयर हाउस में बड़ी रेड पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र से इस वक्त किबड़ी खबर सामने आ रही है। रामभजन वेयर हाउस में ब्रांड प्रोडक्शन की टीम ने बाईपास थाना पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बड़ी छापेमारी की। बताया जा रहा है कि टीम को सूचना मिली थी कि वेयर हाउस में जिंदल कंपनी के ब्रांड नाम से डुप्लीकेट सेड तैयार किए जा रहे हैं। छापेमारी के दौरान टीम ने वेयर हाउस से कई करकट के सेड जब्त किए हैं। बरामद सामान को कब्जे में लेकर उसकी जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान बाईपास थाना की पुलिस, मजिस्ट्रेट और ब्रांड प्रोडक्शन की टीम मौके पर मौजूद रही। ब्रांड प्रोडक्शन के डायरेक्टर मुस्तफा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उनके अनुसार, छापेमारी के दौरान जिंदल कंपनी के ब्रांड से जुड़े सेड बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि बरामद सामग्री प्रथम दृष्टया जिंदल ब्रांड के डुप्लीकेट सेड होने की आशंका है और *इसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही* है। वहीं, बाईपास थाना पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
    1
    पटना के बायपास थाना क्षेत्र स्थित हरभजन वेयर हाउस में डुप्लीकेट छड़ का हो रहा है प्रयोग 
पटना सिटी में जिंदल कंपनी के डुप्लीकेट छड़ आरोप, रामभजन वेयर हाउस में बड़ी रेड
पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र से इस वक्त किबड़ी खबर सामने आ रही है। रामभजन वेयर हाउस में ब्रांड प्रोडक्शन की टीम ने बाईपास थाना पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बड़ी छापेमारी की। बताया जा रहा है कि टीम को सूचना मिली थी कि वेयर हाउस में जिंदल कंपनी के ब्रांड नाम से डुप्लीकेट सेड तैयार किए जा रहे हैं।
छापेमारी के दौरान टीम ने वेयर हाउस से कई करकट के सेड जब्त किए हैं। बरामद सामान को कब्जे में लेकर उसकी जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान बाईपास थाना की पुलिस, मजिस्ट्रेट और ब्रांड प्रोडक्शन की टीम मौके पर मौजूद रही। ब्रांड प्रोडक्शन के डायरेक्टर मुस्तफा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उनके अनुसार, छापेमारी के दौरान जिंदल कंपनी के ब्रांड से जुड़े सेड बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि बरामद सामग्री प्रथम दृष्टया जिंदल ब्रांड के डुप्लीकेट सेड होने की आशंका है और *इसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही* है। वहीं, बाईपास थाना पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
    user_अवनीश कुमार
    अवनीश कुमार
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • मोदी सरकार का झूठ को बेनकाब करते हैं श्री राहुल गांधी जी। इससे जाहिर होता है कि राहुल गांधी जी देश हित में लगे हैं।
    1
    मोदी सरकार का झूठ को बेनकाब करते हैं श्री राहुल गांधी जी। इससे जाहिर होता है कि राहुल गांधी जी देश हित में लगे हैं।
    user_सम्पत सिंह आरा सदर प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी
    सम्पत सिंह आरा सदर प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी
    Political party office आरा, भोजपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • 9 अगस्त 1942 भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक ऐतिहासिक दिन- डा मनीष पंकज मिश्रा आजादी हमें विरासत में नहीं मिली, बल्किअनगिनत वीरों के संघर्ष, बलिदान और तपस्या का परिणाम है।- राजेन्द्र अधिवक्ता संतोष ठाकुर गया जी 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा एवं राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कोतवाली स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभी ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण एवं पुष्पअर्पितकरउन्हेंश्रद्धा-सुमन अर्पित किए तथा उनके त्याग और बलिदान को नमन किया। इसके पश्चात सभी लोग भुई राम, जगन्नाथ मिश्रा एवं कैलाश राम धामी टोला स्थित कैलाश जी के स्मारक एबं गाँधी चौक मे स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर पहुंच कर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर परभाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि 9 अगस्त 1942 भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक ऐतिहासिक दिन है। इसी दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध "करो या मरो" का ऐतिहासिक आह्वान किया था। इस नारे ने पूरे देश में स्वतंत्रता की ऐसी अलख जगाई कि लाखों देशभक्त अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध सड़कों पर उतर आए। हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने जेल की यातनाएं झेलीं और अनेक वीरसपूतोंनेहंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी, लेकिन भारत माता की स्वतंत्रता के संकल्प से कभी पीछे नहीं हटे।उन्होंने कहा कि हमारे अमर शहीदों ने "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के उद्घोष के साथ अपने प्राणों का बलिदान देकर देश को आजादी दिलाने में अमूल्य योगदान दिया। उनका त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति आज भी प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए सदैव समर्पित रहना चाहिए|इस अबसर पर राजेन्द्र प्रसाद अधिवक्ता ने कहा कि आजादी हमें विरासत में नहीं मिली, बल्किअनगिनत वीरों के संघर्ष, बलिदान और तपस्या का परिणाम है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह देश के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता की रक्षा के लिए सदैव सजग रहे तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया है। पूरे कार्यक्रम के दौरान "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" और "अमर शहीद अमर रहें" के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। सभी उपस्थित लोगों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा और आने वाली पीढ़ियां भी उनके त्याग एवं बलिदान को कभी नहीं भूलेंगी। आज श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता राणा रणजीत सिंह विजय प्रसाद उर्फ काला नाग संतोष ठाकुर अजय नारायण सिंह उर्फ मुन्ना , हीरा यादव मंटू कुमार बबलू गुप्ता महेश यादव रामविलास उर्फ गुड्डू सांव सहित
    1
    9 अगस्त 1942 भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक ऐतिहासिक दिन- डा मनीष पंकज मिश्रा 

आजादी हमें विरासत में नहीं मिली, बल्किअनगिनत वीरों के संघर्ष, बलिदान और तपस्या का परिणाम है।- राजेन्द्र अधिवक्ता संतोष ठाकुर 
गया जी 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा एवं राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कोतवाली स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभी ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण एवं पुष्पअर्पितकरउन्हेंश्रद्धा-सुमन अर्पित किए तथा उनके त्याग और बलिदान को नमन किया। इसके पश्चात सभी लोग भुई राम, जगन्नाथ मिश्रा एवं कैलाश राम धामी टोला स्थित कैलाश जी के स्मारक एबं गाँधी चौक मे स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर पहुंच कर  पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
इस अवसर परभाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि 9 अगस्त 1942 भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक ऐतिहासिक दिन है। इसी दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध "करो या मरो" का ऐतिहासिक आह्वान किया था। इस नारे ने पूरे देश में स्वतंत्रता की ऐसी अलख जगाई कि लाखों देशभक्त अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध सड़कों पर उतर आए। हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने जेल की यातनाएं झेलीं और अनेक वीरसपूतोंनेहंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी, लेकिन भारत माता की स्वतंत्रता के संकल्प से कभी पीछे नहीं हटे।उन्होंने कहा कि हमारे अमर शहीदों ने "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के उद्घोष के साथ अपने प्राणों का बलिदान देकर देश को आजादी दिलाने में अमूल्य योगदान दिया। उनका त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति आज भी प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए सदैव समर्पित रहना चाहिए|इस अबसर पर राजेन्द्र प्रसाद अधिवक्ता ने कहा कि आजादी हमें विरासत में नहीं मिली, बल्किअनगिनत वीरों के संघर्ष, बलिदान और तपस्या का परिणाम है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह देश के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता की रक्षा के लिए सदैव सजग रहे तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया है। पूरे कार्यक्रम के दौरान "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" और "अमर शहीद अमर रहें" के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। सभी उपस्थित लोगों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा और आने वाली पीढ़ियां भी उनके त्याग एवं बलिदान को कभी नहीं भूलेंगी। आज श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता राणा रणजीत सिंह विजय प्रसाद उर्फ काला नाग संतोष ठाकुर अजय नारायण सिंह उर्फ मुन्ना , हीरा यादव मंटू कुमार बबलू गुप्ता महेश यादव रामविलास उर्फ गुड्डू सांव सहित
    user_Dhiraj KumarGupta repoter
    Dhiraj KumarGupta repoter
    Local News Reporter गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    3 hrs ago
  • विरेन्द्र मिश्रा प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी शहीद भवन आरा आज भारत का पूरा education और employment system तबाह हो चुका है। डिग्री तो मिल रही है, लेकिन हाथ में हुनर नहीं है। नई शिक्षा नीति 2020 ने 2025 तक 50% छात्रों को vocational education से जोड़ने का लक्ष्य रखा, जिसका 2% ही जमीन पर उतर सका है। सारी योजना हवा हवाई है। दूसरी तरफ़ सरकार की आर्थिक नीतियों ने रोजगार पैदा करने वाले निवेश के बजाय कुछ चुनिंदा बड़े उद्योग समूहों को फायदा पहुँचाने का काम कर रही है। भारत हर साल 50 लाख graduates तैयार करता है, लेकिन graduate स्तर की केवल 28 लाख नौकरियाँ पैदा होती हैं। यानी हर साल 22 लाख युवाओं के सपने शुरू होने से पहले ही टूट जाते हैं। Uttarakhand Subordinate Service Selection Commission की भर्ती परीक्षाओं से लेकर कई अन्य भर्तियों तक, पेपर लीक उद्योग बन गया है। नौकरियाँ बिकती हैं। भर्ती माफिया फल-फूल रहा है। नौकरी उनको मिलती है जिनके पास पैसा और BJP में connections हैं। साथियों, हमने पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे नौजवानों का साथ दिया। पिछले कई दिनों से संसद के भीतर भी हम उनके साथ हुई बर्बरता के खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं। अमित शाह के आदेश पर बच्चों पर pellet guns चलाए गए, water cannon चलाए गए, tear gas छोड़ी गई, बिजली का करंट छोड़कर barricades लगाए गए, कील लगी लाठियों से lathi charge किया गया और कुछ जगहों पर करंट वाली लाठियों तक का इस्तेमाल किया गया। संसद में हम लगातार इस बारे में 15 दिन से हम लोग सवाल पूछ रहे हैं लेकिन न प्रधानमंत्री जवाब दे रहे हैं, न गृह मंत्री। सरकार संसद में जवाब देने से बच रही है। क्योंकि चोर की दाढी में तिनका है। क्या यही लोकतंत्र है? क्या जनता के सवालों का जवाब देना सरकार की जिम्मेदारी नहीं है? 📍
    1
    विरेन्द्र मिश्रा प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी शहीद भवन आरा 
आज भारत का पूरा education और employment system तबाह हो चुका है। डिग्री तो मिल रही है, लेकिन हाथ में हुनर नहीं है। 
नई शिक्षा नीति 2020 ने 2025 तक 50% छात्रों को vocational education से जोड़ने का लक्ष्य रखा, जिसका 2% ही जमीन पर उतर सका है। सारी योजना हवा हवाई है।
दूसरी तरफ़ सरकार की आर्थिक नीतियों ने रोजगार पैदा करने वाले निवेश के बजाय कुछ चुनिंदा बड़े उद्योग समूहों को फायदा पहुँचाने का काम कर रही है।
भारत हर साल 50 लाख graduates तैयार करता है, लेकिन graduate स्तर की केवल 28 लाख नौकरियाँ पैदा होती हैं। यानी हर साल 22 लाख युवाओं के सपने शुरू होने से पहले ही टूट जाते हैं।
Uttarakhand Subordinate Service Selection Commission की भर्ती परीक्षाओं से लेकर कई अन्य भर्तियों तक, पेपर लीक उद्योग बन गया है। 
नौकरियाँ बिकती हैं। भर्ती माफिया फल-फूल रहा है। नौकरी उनको मिलती है जिनके पास पैसा और BJP में connections हैं।
साथियों, हमने पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे नौजवानों का साथ दिया। 
पिछले कई दिनों से संसद के भीतर भी हम उनके साथ हुई बर्बरता के खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं। 
अमित शाह के आदेश पर बच्चों पर pellet guns चलाए गए, water cannon चलाए गए, tear gas छोड़ी गई, बिजली का करंट छोड़कर barricades लगाए गए, कील लगी लाठियों से lathi charge किया गया और कुछ जगहों पर करंट वाली लाठियों तक का इस्तेमाल किया गया। 
संसद में हम लगातार इस बारे में 15 दिन से हम लोग सवाल पूछ रहे हैं लेकिन न प्रधानमंत्री जवाब दे रहे हैं, न गृह मंत्री। सरकार संसद में जवाब देने से बच रही है। क्योंकि चोर की दाढी में तिनका है। क्या यही लोकतंत्र है? क्या जनता के सवालों का जवाब देना सरकार की जिम्मेदारी नहीं है?
📍
    user_विरेन्द्र मिश्रा
    विरेन्द्र मिश्रा
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • श्री श्री 108❤ ऊं नमः शिवाय ♥️ हर हर महादेव जी हर हर ♥️ सबका जीवन मंगलमय हो सबके जीवन में खुशियों कि बरसात हो ❤ जय बाबा शिव गुरु विडियो न0-618🚩🌅⛲🪷♥️👋
    1
    श्री श्री 108❤ ऊं नमः शिवाय ♥️ हर हर महादेव जी हर हर ♥️ सबका जीवन मंगलमय हो सबके जीवन में खुशियों कि बरसात हो ❤ जय बाबा शिव गुरु विडियो न0-618🚩🌅⛲🪷♥️👋
    user_Garibnath Sahani
    Garibnath Sahani
    Singer Bihar•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.