ईवीएम खराबी के चलते जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में 16 सितंबर को होगा पुनर्मतदान।। चार नगरीय निकायों में ईवीएम खराबी के कारण अध्यक्ष चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं. जयपुर: राज्य निर्वाचन आयोग ने चार नगरीय निकायों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव आगामी आदेश तक स्थगित कर दिए हैं. आयोग की ओर से 19 अगस्त 2026 को नगरीय निकाय आम चुनाव, अगस्त-सितंबर 2026 का कार्यक्रम जारी किया गया था. अब जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में कुछ मतदान केंद्रों पर 16 सितंबर को पुनर्मतदान होगा. वहीं, आयोग की ओर से जारी फाइनल आंकड़ों के अनुसार, 309 नगरीय निकाय चुनावों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. 10,244 वार्डों में से बीजेपी ने 4,179 और कांग्रेस ने 3,613 वार्डों में जीत दर्ज की है. तकनीकी खराबी के कारण लिया निर्णय: आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मतगणना के दौरान नगर निगम जोधपुर, नगर निगम कोटा, नगर निगम जयपुर एवं नगरपालिका सुकेत के कुछ बूथों के परिणाम ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण जारी नहीं हो पाए हैं. ऐसे में इन नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम पूर्ण रूप से घोषित नहीं हो पाए हैं. परिणाम घोषित नहीं होने की स्थिति में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के चुनाव निर्धारित तिथियों पर कराया जाना संभव नहीं है. इसलिए आयोग के निर्देशानुसार, नगर निगम जोधपुर, नगर निगम कोटा, नगर निगम जयपुर एवं नगरपालिका सुकेत के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के चुनाव आगामी आदेश तक स्थगित किए गए हैं. आयोग द्वारा इन चुनावों के संबंध में आगामी आदेश बाद में जारी किए जाएंगे. यहां होगा पुनर्मतदान: राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जयपुर, जोधपुर, कोटा एवं सुकेत में मतगणना के दौरान ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण पुनर्मतदान कराने के निर्देश दिए हैं. आयोग के अनुसार, नगर निगम जयपुर के वार्ड संख्या 09 के बूथ संख्या 111, वार्ड संख्या 18 के बूथ संख्या 235, वार्ड संख्या 25 के बूथ संख्या 343, वार्ड संख्या 34 के बूथ संख्या 477 एवं 484; नगर निगम जोधपुर के वार्ड संख्या 50 के बूथ संख्या 338; नगर निगम कोटा के वार्ड संख्या 87 के बूथ संख्या 99, वार्ड संख्या 44 के बूथ संख्या 448, वार्ड संख्या 11 के बूथ संख्या 576 तथा नगरपालिका सुकेत के वार्ड संख्या 04 के बूथ संख्या 05 पर पुनर्मतदान कराया जाएगा. आयोग को इन मतदान केंद्रों पर मतगणना के दौरान ईवीएम में तकनीकी खराबी की शिकायतें प्राप्त हुई थीं. संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों और रिटर्निंग अधिकारियों से प्राप्त रिपोर्टों का परीक्षण करने के बाद आयोग ने पाया कि इन मतदान केंद्रों पर तकनीकी खराबी के कारण प्रभावित मतों की संख्या, निकटतम प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों के बीच मतों के अंतर से अधिक है. इसे देखते हुए आयोग ने पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया है. 16 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा पुनर्मतदान: आयोग के निर्देशानुसार, इन मतदान केंद्रों पर 16 सितंबर 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक पुनर्मतदान कराया जाएगा. पुनर्मतदान की मतगणना 17 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे से निर्धारित स्थान पर की जाएगी. पुनर्मतदान की तारीख, समय और मतदान केंद्र की जानकारी संबंधित चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को लिखित रूप से दी जाएगी. साथ ही व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से मतदाताओं को भी पुनर्मतदान की सूचना दी जाएगी. संबंधित नगरपालिका व मतदान केंद्र के साथ-साथ निर्वाचन क्षेत्र के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी इसकी सूचना प्रदर्शित की जाएगी.

- कोटा में नगर सेठ गणेश जी का भव्य आगमन: महाआरती के साथ हुआ शुभारंभ, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ कोटा। शिक्षा नगरी कोटा में धार्मिक आस्था और उल्लास के बीच 'नगर सेठ' श्री गणेश जी महाराज का भव्य आगमन हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार, ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों के साथ गणपति बाप्पा का स्वागत किया गया। आयोजन के शुभ अवसर पर विशेष महाआरती की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। नगर सेठ के दिव्य दर्शन पाने के लिए प्रातकाल से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाप्पा के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गईं तथा आरती के बाद महाप्रसाद वितरित किया गया। #Kota #NagarSethGaneshJi #KotaNews #GaneshUtsav #MahaAarti #KotaDiaries #GanpatiBappaMorya #RajasthanNews #BhaktiSamagam #GaneshChaturthi1
- सिटी डिजिटल मीडिया न्यूज़ कोटा सिटी डिजिटल मीडिया न्यूज़1
- मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में कुकड़ी खापा झरने के नीचे फंसे 4 युवकों का रेस्क्यू मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कुकड़ी खापा झरने के नीचे चट्टान पर फंसे नागपुर के 4 युवकों को एसडीईआरएफ ने रेस्क्यू किया: चारों युवक पिकनिक मनाने और फोटोग्राफी के लिए झरने पर पहुंचे थे: लेकिन अचानक पानी का बहाव तेज होने और जलस्तर बढ़ने से उनका रास्ता बंद हो गया: इसके बाद चारों चट्टान पर फंस गए और करीब 200 फीट नीचे से रस्सी के जरिए उनका रेस्क्यू किया गया...1
- मुख्यमंत्री भजनलाल ने सभी कार्यकर्ता मंत्री विधायकों का हृदय से आभार व्यक्त किया जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी को निगम पालिका परिषद में बहुमत जिताया। कोटा नगर निगम के महापौर की भविष्यवाणी स्पीकर ओम बिरला चौकाने वाला नाम ओबीसी की महिला सीमा चौधरी का नाम ला सकते हैं महापौर के लिए। वही छोटे भाई साहब हरिकृष्ण बिरला की नाव पर बैठकर अनसूया देख रही है ख्वाब महापौर बनने का वह भी दौड़ में। सांगोद में हीरालाल नागर के नेतृत्व में दो तिहाई बहुमत से नगर पालिका में अध्यक्ष बनेगा चार निदलिय पार्षदों ने दिया समर्थन।1
- कोटा में वार्ड 87 की EVM खराब, आज मतगणना की मांग पर शालिनी गौतम धरने पर बैठीं, धांधली की आशंका जताई नगर निगम कोटा के वार्ड संख्या 87 में एक ईवीएम मशीन खराब होने के कारण उसके मतों की गणना नहीं हो सकी। इस मामले को लेकर महिला कांग्रेस कोटा शहर की जिलाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद शालिनी गौतम मतगणना स्थल पर धरने पर बैठ गईं। निर्वाचन अधिकारियों द्वारा उक्त ईवीएम मशीन के मतों की गणना आज नहीं कर अगले दिन करने की बात कही जा रही है। इस पर शालिनी गौतम ने मतगणना प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता एवं धांधली की आशंका जताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया। शालिनी गौतम ने मांग की कि वार्ड 87 की खराब ईवीएम मशीन के मतों की गणना आज ही निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से कराई जाए, ताकि मतगणना प्रक्रिया पर किसी प्रकार का संदेह उत्पन्न न हो। इसी मांग को लेकर वे धरने पर बैठी हैं।1
- मदनपुरा गांव में पैंथर के साथ नजर आया शावक, बकरी का किया शिकार फाणदा गांव में पैंथर की लगातार गतिविधियां चेचट क्षेत्र में भी पैंथर की दस्तक, गाय का किया शिकार चेचट। चेचट क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों से पैंथर की लगातार गतिविधियां सामने आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। फाणदा सेंचुरी क्षेत्र में एक पैंथर के मूवमेंट की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि पैंथर ने एक गाय का शिकार भी किया है। पैंथर की गतिविधियां गांधी सागर के जंगल की ओर से होने की बात सामने आ रही है।इसी तरह मदनपुरा क्षेत्र में भी एक अन्य पैंथर दिखाई देने की सूचना है। ग्रामीणों के अनुसार इस पैंथर ने बकरी का शिकार किया है। खास बात यह है कि पैंथर के साथ एक छोटा शावक भी नजर आया है, जिससे क्षेत्र में वन्यजीवों की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।पैंथर के लगातार मूवमेंट को देखते हुए नाका प्रभारी जुबेर खान लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने पैंथर की गतिविधियों की जानकारी अधिकारियों को दी है और क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। वन विभाग की ओर से भी पैंथर की लोकेशन और गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पैंथर की मौजूदगी की सूचना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और पैंथर के मूवमेंट को देखते हुए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है.1
- खुले नाले पर ढाकन न होने से नाले में गिर रहें मवेशी, ग्रामीणों ने जताई नाराज़गी मोड़क क्षेत्र के पीपल्दा पंचायत के ईशवरपुरा गांव में बनें नाले पर ढाकन न होने से आएं दिन ग्रामीणों के मवेशी हों रहें गिरकर चोटी , मंगलवार को एक गाय नाले में गिर गईं और नाले में हीं फंस गई,नाले कि चौड़ाई कम होने और गहराई अधिक होने से गाय नाले में करीब आधे घंटे से ज्यादा देर तक फंसीं रहीं , जिसके बाद ग्रामीणों ने नाले कों तोड़कर कड़ी मशक्कत कर रस्सियों कि मदद से बाहर निकाला, ग्रामीण बसंती लाल अहीर बालमुकुंद अहीर रामस्वरूप अहीर मोडूलाल अहीर हंसराज अहीर शुभम बना मनोज कुमार शभोराम मोडू लाल कन्हैयालाल आदि ने बताया कि अब तक इस नाले में 10-11 मवेशी गिरकर चुकें हैं जिनमें 3 मवेशी कि मौत हो चुकी , बावजूद इसके पंचायत ने नाले पर ढाकन नहीं करवाया जिससे पशुपालकों को जान माल से आर्थिक नुकसान हों रहा है,,मनोज अहीर ने बताया कि कहीं बाहर पंचायत और सरपंच कों नाले पर ढाकन करवाने के लिए गुंजाइश कर चुकें बावजूद इसके ना तो सरपंच ने ध्यान दिया ना हीं पंचायत ने, जिससे पशुपालकों और ग्रामीणों कि जान को ख़तरा बना हुआं , ख़ुद ग्रामीण हीं मवेशियों को बचाने के रस्सियों कि मदद से नाले में गिरने वाले मवेशियों को बचाने में लगें हैं, खुला नाला बना हादसों का कारण,रात के समय राहगीरों और पशुओं के लिए यह नाला बड़ा खतरा साबित हो सकता है, ग्रामीणों ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि इस बार जब भी किसी पशु कि नाले में गिरने से मौत होंगी तों पंचायत से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा,वरना पंचायत खुलें नाले के ऊपर ढाकन करवाएं, पंचायत कि उदासीनता ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनी हुई है, ग्राम विकास अधिकारी त्रिलोचन कुमार ने कहा कि अभी पंचायत में कोई बजट नहीं है जिससे काम हों सकें।4
- कनवास क्षेत्र के हिंगोनिया गांव में महिला का रास्ता रोककर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कोटा कनवास क्षेत्र के हिंगोनिया गांव में महिला का रास्ता रोककर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कोटा1