logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बागोरा में माली समाज की श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया

1 day ago
user_Raju Mali Patrakarar
Raju Mali Patrakarar
Local News Reporter खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
1 day ago

बागोरा में माली समाज की श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • खंडार: जीरो डोज टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत यूनीसेफ के सहयोग से मंजरी संस्थान द्वारा प्रभावशाली व्यक्तितयों एवं धर्म गुरुओं का आमुखीकरण सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से बीसीएमओ कार्यालय खण्डार में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य समुदाय में स्वास्थ्य एवं टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सामाजिक सहयोग को सुदृढ़ करना रहा। जहां कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं एवं प्रभावशाली व्यक्तियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान स्थानीय सरपंच हंसराज,बाल विकास परियोजना अधिकारी हितेश सोनी,बीसीएमओ रघुवीर मीना,बीपीएम ताराचंद,जिला समन्वयक मंजरी संस्थान - यूनिसेफ गौरव शर्मा द्वारा मीटिंग का संचालन व आमुखीकरण किया गया। जिसमें ब्लॉक समन्वयक श्रीनिवास सैनी,आरिफ कुरैशी,धर्मराज जोगी,डब्लूएचओ से मोसिन खान सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए धर्मगुरु एवं प्रभावशाली व्यक्ति उपस्थित रहे। वहीं कार्यशाला के दौरान टीकाकरण के महत्व,अफवाहों के निराकरण तथा समुदाय में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने में धर्मगुरुओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी उपस्थित धर्मगुरुओं एवं जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करेंगे और टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करेंगे। इस अवसर पर एएनएम अनीता, पूजा,माया,द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं एवं टीकाकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित प्रतिभागियों ने टीकाकरण में सहयोग की शपथ लेते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
    1
    खंडार: जीरो डोज टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत यूनीसेफ के सहयोग से मंजरी संस्थान द्वारा प्रभावशाली व्यक्तितयों एवं धर्म गुरुओं का आमुखीकरण  सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से बीसीएमओ कार्यालय खण्डार में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य समुदाय में स्वास्थ्य एवं टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सामाजिक सहयोग को सुदृढ़ करना रहा। जहां कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं एवं  प्रभावशाली व्यक्तियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान स्थानीय सरपंच हंसराज,बाल विकास परियोजना अधिकारी हितेश सोनी,बीसीएमओ रघुवीर मीना,बीपीएम ताराचंद,जिला समन्वयक मंजरी संस्थान - यूनिसेफ गौरव शर्मा द्वारा मीटिंग का संचालन व आमुखीकरण किया गया। जिसमें ब्लॉक समन्वयक श्रीनिवास सैनी,आरिफ कुरैशी,धर्मराज जोगी,डब्लूएचओ से मोसिन खान सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए धर्मगुरु एवं प्रभावशाली व्यक्ति उपस्थित रहे। वहीं 
कार्यशाला के दौरान टीकाकरण के महत्व,अफवाहों के निराकरण तथा समुदाय में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने में धर्मगुरुओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी उपस्थित धर्मगुरुओं एवं जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करेंगे और टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करेंगे। इस अवसर पर एएनएम अनीता, पूजा,माया,द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं एवं टीकाकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम के अंत  में सभी उपस्थित प्रतिभागियों ने टीकाकरण में सहयोग की शपथ लेते हुए कार्यक्रम का 
समापन किया गया।
    user_Bhagwan sharma
    Bhagwan sharma
    खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय बजरिया स्थित सिविल लाइन रोड पर आज शाम को 5:30 बजे एक जीप और स्कूटी सवार बालिका की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें स्कूटी सवार बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको लेकर मौके पर सैकड़ो की तादाद में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। जिसको लेकर लोगों ने 102 ,108 एंबुलेंस को फोन किया लेकिन मौके पर नहीं पहुंची। वहीं वहां खड़े लोगों ने ही अपने निजी वाहन से गंभीर स्कूटी सवार बालिका को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उपचार जारी है।
    1
    सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय बजरिया स्थित सिविल लाइन रोड पर आज शाम को 5:30 बजे एक जीप और स्कूटी सवार बालिका की आमने-सामने की  भिड़ंत हो गई। जिसमें स्कूटी सवार बालिका  गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको लेकर मौके पर सैकड़ो की तादाद में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई।  जिसको लेकर लोगों ने 102 ,108 एंबुलेंस को फोन किया लेकिन मौके पर नहीं पहुंची।  वहीं वहां खड़े लोगों ने ही अपने निजी वाहन से गंभीर स्कूटी सवार बालिका को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उपचार जारी है।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    11 hrs ago
  • लायंस क्लब गरिमा के तत्वाधान में स्व. सतीश चंद्र अग्रवाल की पूर्ण स्मृति पर हलवा प्रसादी का वितरण, फल सब्जी मंडी उदेई मोड पर किया गया, हलवा वितरण कार्यक्रम अमित अग्रवाल ने अपने पिताजी की पुण्यतिथि पर लाइंस क्लब के संयोजन में करवाया,
    1
    लायंस क्लब गरिमा के तत्वाधान में स्व. सतीश चंद्र अग्रवाल की पूर्ण स्मृति पर हलवा प्रसादी का वितरण, फल सब्जी मंडी उदेई मोड पर किया गया, हलवा वितरण कार्यक्रम अमित अग्रवाल ने अपने पिताजी की पुण्यतिथि पर लाइंस क्लब के संयोजन में करवाया,
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    17 min ago
  • उनियारा (टोंक): पंचायत पलाई के विभिन्न मोहल्लों में लंबे समय से पेयजल संकट गहराने के विरोध में भारतीय किसान संघ (ग्राम इकाई पलाई) के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उनियारा उपखण्ड कार्यालय के बाहर विशाल धरना प्रदर्शन किया। ​मुख्य समस्या: नलों में नहीं आ रहा बिसलपुर का पानी ​प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पलाई के कई प्रमुख मोहल्लों जैसे रेगर बस्ती, बैरवा बस्ती, खेडो का मोहल्ला और गढ़ चौक से गोपाल जी चौक तक नलों में बिसलपुर का पानी नहीं पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन को बार-बार अवगत कराने के बावजूद पेयजल व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ​"अभी नहीं तो कभी नहीं" का नारा ​हाथों में पोस्टर और बैनर लिए बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसान संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि "अभी नहीं तो कभी नहीं" की भावना के साथ यह प्रदर्शन किया गया है ताकि 'गहरी नींद' में सोए हुए प्रशासन को जगाया जा सके और ग्रामीणों को उनका अधिकार मिल सके।
    1
    उनियारा (टोंक): पंचायत पलाई के विभिन्न मोहल्लों में लंबे समय से पेयजल संकट गहराने के विरोध में  भारतीय किसान संघ (ग्राम इकाई पलाई) के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उनियारा उपखण्ड कार्यालय के बाहर विशाल धरना प्रदर्शन किया।
​मुख्य समस्या: नलों में नहीं आ रहा बिसलपुर का पानी
​प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पलाई के कई प्रमुख मोहल्लों जैसे रेगर बस्ती, बैरवा बस्ती, खेडो का मोहल्ला और गढ़ चौक से गोपाल जी चौक तक नलों में बिसलपुर का पानी नहीं पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन को बार-बार अवगत कराने के बावजूद पेयजल व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
​"अभी नहीं तो कभी नहीं" का नारा
​हाथों में पोस्टर और बैनर लिए बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसान संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि "अभी नहीं तो कभी नहीं" की भावना के साथ यह प्रदर्शन किया गया है ताकि 'गहरी नींद' में सोए हुए प्रशासन को जगाया जा सके और ग्रामीणों को उनका अधिकार मिल सके।
    user_Anand Sharma
    Anand Sharma
    उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    21 min ago
  • गंगापुर सिटी के समीप गांवड़ी गांव में खेत में बने पानी के टांके के पास मिले अज्ञात शव के अवशेष, पुलिस जांच में जुटी गंगापुर सिटी क्षेत्र के गावड़ी गांव के पास उस समय सनसनी फैल गई जब खेत में बने पानी के टांके के नजदीक एक अज्ञात व्यक्ति के शव के अवशेष मिलने की सूचना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खेत में काम कर रहे लोगों को टांके के पास संदिग्ध हालत में मानव अवशेष दिखाई दिए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को सुरक्षित कर जांच शुरू की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव के अवशेषों को कब्जे में लेकर गंगापुर सिटी के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शव करीब एक से दो माह पुराना बताया जा रहा है, जिससे उसकी पहचान करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा शव के अवशेषों का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा, ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी के मामलों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक कौन था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। वाइट उप निरीक्षक उमेश कुमार सदर थाना पुलिस
    1
    गंगापुर सिटी के समीप गांवड़ी गांव में खेत में बने पानी के टांके के पास मिले अज्ञात शव के अवशेष, पुलिस जांच में जुटी
गंगापुर सिटी क्षेत्र के गावड़ी गांव के पास उस समय सनसनी फैल गई जब खेत में बने पानी के टांके के नजदीक एक अज्ञात व्यक्ति के शव के अवशेष मिलने की सूचना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खेत में काम कर रहे लोगों को टांके के पास संदिग्ध हालत में मानव अवशेष दिखाई दिए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को सुरक्षित कर जांच शुरू की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने शव के अवशेषों को कब्जे में लेकर गंगापुर सिटी के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शव करीब एक से दो माह पुराना बताया जा रहा है, जिससे उसकी पहचान करना चुनौतीपूर्ण हो गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा शव के अवशेषों का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा, ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी के मामलों की भी जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक कौन था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।
वाइट उप निरीक्षक उमेश कुमार सदर थाना पुलिस
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • लाखेरी - सोमवार को गणगौर मेंले में चौथे दिन राजस्थानी सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में राजस्थानी लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। यह कार्यक्रम लेक सिटी आर के इवेंट कोटा द्वारा प्रस्तुत किया गया। राजस्थानी सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम के अवसर पर राजस्थानी लोक परंपरा का निर्वाह करते हुए अधिशासी अधिकारी नरेश राठौर ने कार्यक्रम में आमंत्रित क्षेत्र के पत्रकारों का साफा बंधवा माला पहना कर स्वागत किया।इस दौरान द्वारका प्रसाद शर्मा,नंदकिशोर राठौर,प्रयागराज शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, बनवारी सैनी,लखन झंझोट,अंजनी शर्मा, महावीर सुमन सहित पत्रकार आशा राठौर का भी पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया। कार्यक्रम की शुरूआत से ही दर्शक राजस्थानी लोक गीतों पर आनंदित होकर झूमते नजर आए।गायक योगेंद्र विश्राणी ने "केसरिया बालम पधारो म्हारे देश"पर शानदार प्रस्तुति देकर राजस्थानी लोक संस्कृति को जीवंत कर दिया। पिंकी राजस्थानी और मुकेश छैला ने "घाघरो बोनट पर बलखावे" पर शानदार प्रस्तुति पेश की और साथ ही राजस्थानी कॉमेडी का तड़का लगाकर दर्शकों से खूब तालियां बटोरी। इस दौरान पूरा पंडाल दशकों से खचाखच भरा हुआ नजर आ रहा था। पंडाल में चारों तरफ रंग बिरंगी रोशनी और डॉलर, झूले,चकरी पर लगी लाइटें मेले की छठा में चार चांद लगा रहे थे। मेले राजस्थानी लोक संस्कृति, रीति रिवाज और परंपराओं को जीवंत रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    4
    लाखेरी - सोमवार को गणगौर मेंले में चौथे दिन राजस्थानी सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में राजस्थानी लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। यह कार्यक्रम लेक सिटी आर के इवेंट कोटा द्वारा प्रस्तुत किया गया। 
राजस्थानी सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम के अवसर पर राजस्थानी लोक परंपरा का निर्वाह करते हुए अधिशासी अधिकारी नरेश राठौर ने कार्यक्रम में आमंत्रित क्षेत्र के पत्रकारों का साफा बंधवा माला पहना कर स्वागत किया।इस दौरान द्वारका प्रसाद शर्मा,नंदकिशोर राठौर,प्रयागराज शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, बनवारी सैनी,लखन झंझोट,अंजनी शर्मा, महावीर सुमन सहित पत्रकार आशा राठौर का भी पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया।
कार्यक्रम की शुरूआत से ही दर्शक राजस्थानी लोक गीतों पर आनंदित होकर झूमते नजर आए।गायक योगेंद्र विश्राणी ने "केसरिया बालम पधारो म्हारे देश"पर शानदार प्रस्तुति देकर राजस्थानी लोक संस्कृति को जीवंत कर दिया। पिंकी राजस्थानी और मुकेश छैला ने "घाघरो बोनट पर बलखावे" पर शानदार प्रस्तुति पेश की और साथ ही राजस्थानी कॉमेडी का तड़का लगाकर दर्शकों से खूब तालियां बटोरी। इस दौरान पूरा पंडाल दशकों से खचाखच भरा हुआ नजर आ रहा था। पंडाल में चारों तरफ रंग बिरंगी रोशनी और डॉलर, झूले,चकरी पर लगी लाइटें मेले की छठा में चार चांद लगा रहे थे। मेले राजस्थानी लोक संस्कृति, रीति रिवाज और परंपराओं को जीवंत रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    user_Vishwanath Sharma
    Vishwanath Sharma
    संवाददाता इंद्रगढ़, बूंदी, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.