logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिसलपुर बांध के पानी की मांग को लेकर उनियारा में गरजा 'भारतीय किसान संघ'; उपखण्ड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन उनियारा (टोंक): पंचायत पलाई के विभिन्न मोहल्लों में लंबे समय से पेयजल संकट गहराने के विरोध में भारतीय किसान संघ (ग्राम इकाई पलाई) के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उनियारा उपखण्ड कार्यालय के बाहर विशाल धरना प्रदर्शन किया। ​मुख्य समस्या: नलों में नहीं आ रहा बिसलपुर का पानी ​प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पलाई के कई प्रमुख मोहल्लों जैसे रेगर बस्ती, बैरवा बस्ती, खेडो का मोहल्ला और गढ़ चौक से गोपाल जी चौक तक नलों में बिसलपुर का पानी नहीं पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन को बार-बार अवगत कराने के बावजूद पेयजल व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ​"अभी नहीं तो कभी नहीं" का नारा ​हाथों में पोस्टर और बैनर लिए बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसान संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि "अभी नहीं तो कभी नहीं" की भावना के साथ यह प्रदर्शन किया गया है ताकि 'गहरी नींद' में सोए हुए प्रशासन को जगाया जा सके और ग्रामीणों को उनका अधिकार मिल सके।

2 hrs ago
user_Anand Sharma
Anand Sharma
उनियारा, टोंक, राजस्थान•
2 hrs ago

बिसलपुर बांध के पानी की मांग को लेकर उनियारा में गरजा 'भारतीय किसान संघ'; उपखण्ड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन उनियारा (टोंक): पंचायत पलाई के विभिन्न मोहल्लों में लंबे समय से पेयजल संकट गहराने के विरोध में भारतीय किसान संघ (ग्राम इकाई पलाई) के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उनियारा उपखण्ड कार्यालय के बाहर विशाल धरना प्रदर्शन किया। ​मुख्य समस्या: नलों में नहीं आ रहा बिसलपुर का पानी ​प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पलाई के कई प्रमुख मोहल्लों जैसे रेगर बस्ती, बैरवा बस्ती, खेडो का मोहल्ला और गढ़ चौक से गोपाल जी चौक तक नलों में बिसलपुर का पानी नहीं पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन को बार-बार अवगत कराने के बावजूद पेयजल व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ​"अभी नहीं तो कभी नहीं" का नारा ​हाथों में पोस्टर और बैनर लिए बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसान संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि "अभी नहीं तो कभी नहीं" की भावना के साथ यह प्रदर्शन किया गया है ताकि 'गहरी नींद' में सोए हुए प्रशासन को जगाया जा सके और ग्रामीणों को उनका अधिकार मिल सके।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • सवाई माधोपुर जिला अस्पताल में जहां स्वच्छता की बात करें तो एकदम नाकारा साबित हो रही है ।वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल के मातृ एवं शिशु अस्पताल में जहां मरीजों के लिए इलेक्ट्रॉनिक लिफ्ट लगी हुई शो पीस नजर आ रही है। कई महीनो से यह लिफ्ट बंद पड़ी हुई है। वहीं मरीजों के लिए यह लिफ्ट लगाई गई थी, लेकिन इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मातृ एवं शिशु अस्पताल में एडमिट होने के लिए आने वाली महिलाओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
    1
    सवाई माधोपुर जिला अस्पताल में जहां स्वच्छता की बात करें तो एकदम नाकारा साबित हो रही है ।वहीं दूसरी ओर जिला अस्पताल के मातृ एवं शिशु अस्पताल में जहां मरीजों के लिए इलेक्ट्रॉनिक लिफ्ट लगी हुई शो पीस नजर आ रही है। कई महीनो से यह लिफ्ट बंद पड़ी हुई है। वहीं मरीजों के लिए यह लिफ्ट लगाई गई थी, लेकिन इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।  मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मातृ एवं शिशु अस्पताल में एडमिट होने के लिए आने वाली महिलाओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    20 hrs ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • स्कॉर्पियो-बाइक की भिड़ंत में दो की मौत, एक गंभीर घायल बूंदी जिले के डाबी थाना क्षेत्र में कोटा-चित्तौड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ। मारू भाटो के पास पराना क्षेत्र में तेज रफ्तार बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर डाबी थाना अधिकारी सीआई हेमराज शर्मा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को हाईवे एंबुलेंस की मदद से डाबी सीएचसी पहुंचाया गया। रास्ते में ही बिजोलिया के बांका निवासी 50 वर्षीय मदन लाल भील की मौत हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद 2 घायलों को कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। कोटा में इलाज के दौरान लोहरदा, बिजोलिया निवासी 45 वर्षीय नानूराम भील ने भी दम तोड़ दिया, जबकि बांका निवासी मोहन भील का इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है। दोनों वाहनों के चालकों की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और दोनों ही मृतकों का कल सुबह पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
    1
    स्कॉर्पियो-बाइक की भिड़ंत में दो की मौत, एक गंभीर घायल
बूंदी जिले के डाबी थाना क्षेत्र में कोटा-चित्तौड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ। मारू भाटो के पास पराना क्षेत्र में तेज रफ्तार बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर डाबी थाना अधिकारी सीआई हेमराज शर्मा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को हाईवे एंबुलेंस की मदद से डाबी सीएचसी पहुंचाया गया। रास्ते में ही बिजोलिया के बांका निवासी 50 वर्षीय मदन लाल भील की मौत हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद 2 घायलों को कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।
कोटा में इलाज के दौरान लोहरदा, बिजोलिया निवासी 45 वर्षीय नानूराम भील ने भी दम तोड़ दिया, जबकि बांका निवासी मोहन भील का इलाज जारी है।
पुलिस के अनुसार हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है। दोनों वाहनों के चालकों की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और दोनों ही मृतकों का कल सुबह पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
    user_JP prajapat
    JP prajapat
    Court reporter बूंदी, बूंदी, राजस्थान•
    9 min ago
  • देईखेड़ा में एफसीआइ के समर्थन मूल्य गेंहू खरीद का विधिवत पूजा अर्चना के बाद फीता काटकर किया शुभारंभ, तेजाजी मेला ग्राउंड पर शुरू हुई गेंहू की खरीद।
    1
    देईखेड़ा में एफसीआइ के समर्थन मूल्य गेंहू खरीद का विधिवत पूजा अर्चना के बाद फीता काटकर किया शुभारंभ, तेजाजी मेला ग्राउंड पर शुरू हुई गेंहू की खरीद।
    user_Nitin Babar Journalist
    Nitin Babar Journalist
    Local News Reporter केशोरायपाटन, बूंदी, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • करोड़ों का अस्पताल, मरीज बेहाल करोड़ों रुपये से बने जिला अस्पताल में मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल रहा। डॉक्टर व स्टाफ की कमी के कारण घंटों इंतजार के बाद भी उपचार नहीं हो पा रहा है। मंगलवार रात 8.30 बजे सड़क हादसे में घायल किशन कंडोला अस्पताल पहुंचा, लेकिन डॉक्टर ने इलाज करने के बजाय एक्स-रे की सलाह दे दी। एक्स-रे कक्ष बंद मिला और 2 घंटे इंतजार के बाद भी कोई नहीं आया। दर्द से परेशान मरीज को आखिर निजी अस्पताल में इलाज कराना पड़ा। यह हालात जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
    2
    करोड़ों का अस्पताल, मरीज बेहाल
करोड़ों रुपये से बने जिला अस्पताल में मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल रहा। डॉक्टर व स्टाफ की कमी के कारण घंटों इंतजार के बाद भी उपचार नहीं हो पा रहा है।
मंगलवार रात 8.30 बजे सड़क हादसे में घायल किशन कंडोला अस्पताल पहुंचा, लेकिन डॉक्टर ने इलाज करने के बजाय एक्स-रे की सलाह दे दी। एक्स-रे कक्ष बंद मिला और 2 घंटे इंतजार के बाद भी कोई नहीं आया। दर्द से परेशान मरीज को आखिर निजी अस्पताल में इलाज कराना पड़ा।
यह हालात जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    Lalsot, Dausa•
    10 hrs ago
  • 📍 बूँदी ज़िले की दुखद खबर तहसील रायथल के खटकड़ क्षेत्र के लोहारपुरा गांव में आज भीषण आग लगने से गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर दमकल और पुलिस टीम तुरंत पहुंची। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों और दमकल कर्मियों #ने मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक करीब 40–50 बीघा गेहूं की फसल और तुलिया जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। महंगे खाद और बीज लगाकर किसानों ने बड़ी उम्मीदों से #फसल तैयार की थी, लेकिन इस हादसे ने उनकी मेहनत पर #पानी फेर दिया। 👉 इस नुकसान के बाद पीड़ित किसान अब सरकार और बीमा कंपनियों से आर्थिक सहायता की गुहार लगा रहे हैं। 👉 हालात इतने खराब हो गए कि कुछ किसानों के घरों में #शाम को चूल्हा तक नहीं जल पाया। 👉 आखा तीज (अबूझ सावा) जैसे शुभ अवसर पर, जब कई किसानों की बेटियों की शादी की तैयारी चल रही थी, इस #हादसे ने उनके सपनों को भी झटका दे दिया है। अब किसान #बेटियों के हाथ पीले करने को लेकर चिंता में हैं और सब कुछ #भगवान भरोसे छोड़ने को मजबूर हैं। 🙏 प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द सर्वे कर उचित मुआवजा दिलाया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल #सके।
    1
    📍 बूँदी ज़िले की दुखद खबर
तहसील रायथल के खटकड़ क्षेत्र के लोहारपुरा गांव में आज भीषण आग लगने से गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई।
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर दमकल और पुलिस टीम तुरंत पहुंची। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों और दमकल कर्मियों #ने मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक करीब 40–50 बीघा गेहूं की फसल और तुलिया जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी।
महंगे खाद और बीज लगाकर किसानों ने बड़ी उम्मीदों से #फसल तैयार की थी, लेकिन इस हादसे ने उनकी मेहनत पर #पानी फेर दिया।
👉 इस नुकसान के बाद पीड़ित किसान अब सरकार और बीमा कंपनियों से आर्थिक सहायता की गुहार लगा रहे हैं।
👉 हालात इतने खराब हो गए कि कुछ किसानों के घरों में #शाम को चूल्हा तक नहीं जल पाया।
👉 आखा तीज (अबूझ सावा) जैसे शुभ अवसर पर, जब कई किसानों की बेटियों की शादी की तैयारी चल रही थी, इस #हादसे ने उनके सपनों को भी झटका दे दिया है। अब किसान #बेटियों के हाथ पीले करने को लेकर चिंता में हैं और सब कुछ #भगवान भरोसे छोड़ने को मजबूर हैं।
🙏 प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द सर्वे कर उचित मुआवजा दिलाया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल #सके।
    user_दुर्गा शंकर मीणा गांव तहसील रायथल जिला बूंदी
    दुर्गा शंकर मीणा गांव तहसील रायथल जिला बूंदी
    Local News Reporter तालेड़ा, बूंदी, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • लालसोट उपखंड के घाटा में स्थित पपलाज माता के चैत्र नवरात्रों में भक्तों की बड़ी भीड़ देखी गई। भक्त बड़े वाहनों व मोटरसाइकिलों के माध्यम से वहीं पैदल भी जानें वाले भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। पपलाज माता को नौकरी वाली माता के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर भक्त अपनी मनोकामना लेकर माता के दरबार में पहुंचते हैं। वही अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर माता रानी के दाल पुवै की सवामणि कर वहीं पर शादी वितरण कि जाती है। यहां पर हमेशा भक्तों का मेला सा लगा रहता है। भारी भीड़ के कारण जाम जैसी स्थिति नो इसलिए पुलिस प्रशासन द्वारा या पुलिस की मां को व्यवस्था की जाती है। जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा ना हो। हजारों की संख्या महिलाएं अपने बच्चों को माता रानी के दरबार में लेकर जाती है। जिसके कारण यहां हमेशा काफी भीड़ देखी जाती है। वहीं यहां पर एक प्राचीन कुई भी है। जिसमें आज तक कभी भी पानी की कोई कमी नहीं आई है। हजारों वर्षों से इस कुई में पानी अपने आप आता रहता है। इसे भी भक्त माता रानी का चमत्कार ही मानते हैं। माता रानी के दरबार में आसपास के लोगों के अलावा दिल्ली, यूपी, एमपी, सही तनिक राज्यों से लोग पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद लेते हैं। यहां आने वालों भक्तों की मनोकामना आवश्यक पूर्ण होती है। ऐसा लोगों का मानना है। माता रानी की ज्योत हमेशा अखंड जल्दी रहती है। वही लोगों द्वारा अनेक प्रकार यहां पर दुकानें भी लगाकर सामान बेचा जाता है।
    4
    लालसोट उपखंड के घाटा में स्थित पपलाज माता के चैत्र नवरात्रों में भक्तों की बड़ी भीड़ देखी गई। भक्त बड़े वाहनों व मोटरसाइकिलों के माध्यम से वहीं पैदल भी जानें वाले भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। पपलाज माता को नौकरी वाली माता के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर भक्त अपनी मनोकामना लेकर माता के दरबार में पहुंचते हैं। वही अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर माता रानी के दाल पुवै की सवामणि कर वहीं पर शादी वितरण कि जाती है। यहां पर हमेशा भक्तों का मेला सा लगा रहता है। भारी भीड़ के कारण जाम जैसी स्थिति नो इसलिए पुलिस प्रशासन द्वारा या पुलिस की मां को व्यवस्था की जाती है। जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा ना हो। हजारों की संख्या महिलाएं अपने बच्चों को माता रानी के दरबार में लेकर जाती है। जिसके कारण यहां हमेशा काफी भीड़ देखी जाती है। वहीं यहां पर एक प्राचीन कुई भी है। जिसमें आज तक कभी भी पानी की कोई कमी नहीं आई है। हजारों वर्षों से इस कुई में पानी अपने आप आता रहता है। इसे भी भक्त माता रानी का चमत्कार ही मानते हैं। माता रानी के दरबार में आसपास के लोगों के अलावा दिल्ली, यूपी, एमपी, सही तनिक राज्यों से लोग पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद लेते हैं। यहां आने वालों भक्तों की मनोकामना आवश्यक पूर्ण होती है। ऐसा लोगों का मानना है। माता रानी की ज्योत हमेशा अखंड जल्दी रहती है। वही लोगों द्वारा अनेक प्रकार यहां पर दुकानें भी लगाकर सामान बेचा जाता है।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • 276वां हेला ख्याल दंगल हर्षोल्लास से संपन्न लालसोट में आयोजित 276वां गणगौर हेला ख्याल संगीत दंगल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन में सहयोग देने वाले पत्रकारों, समिति सदस्यों व कर्मियों का साफा, माला व प्रशस्ति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। अध्यक्ष चौथमल सुकारिया ने 36 घंटे चले दंगल के सफल आयोजन पर सभी का आभार जताया।
    5
    276वां हेला ख्याल दंगल हर्षोल्लास से संपन्न
लालसोट में आयोजित 276वां गणगौर हेला ख्याल संगीत दंगल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन में सहयोग देने वाले पत्रकारों, समिति सदस्यों व कर्मियों का साफा, माला व प्रशस्ति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। अध्यक्ष चौथमल सुकारिया ने 36 घंटे चले दंगल के सफल आयोजन पर सभी का आभार जताया।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    Lalsot, Dausa•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.