Shuru
Apke Nagar Ki App…
लालसोट: 276वां हेला ख्याल दंगल हर्षोल्लास से संपन्न, विशेष सहयोग देने वालों का किया सम्मान 276वां हेला ख्याल दंगल हर्षोल्लास से संपन्न लालसोट में आयोजित 276वां गणगौर हेला ख्याल संगीत दंगल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन में सहयोग देने वाले पत्रकारों, समिति सदस्यों व कर्मियों का साफा, माला व प्रशस्ति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। अध्यक्ष चौथमल सुकारिया ने 36 घंटे चले दंगल के सफल आयोजन पर सभी का आभार जताया।
Girdhari lal Sahu
लालसोट: 276वां हेला ख्याल दंगल हर्षोल्लास से संपन्न, विशेष सहयोग देने वालों का किया सम्मान 276वां हेला ख्याल दंगल हर्षोल्लास से संपन्न लालसोट में आयोजित 276वां गणगौर हेला ख्याल संगीत दंगल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन में सहयोग देने वाले पत्रकारों, समिति सदस्यों व कर्मियों का साफा, माला व प्रशस्ति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। अध्यक्ष चौथमल सुकारिया ने 36 घंटे चले दंगल के सफल आयोजन पर सभी का आभार जताया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- ब्रेकिंग: टेक्सास के पोर्ट आर्थर में वैलेरो ऑयल रिफाइनरी में ज़बरदस्त धमाका हुआ, जिससे आसमान में काले धुएं के ऊंचे बादल और तेज़ लपटें उठ रही हैं। यह अमेरिका की सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनरियों में से एक है (335,000+ बैरल/दिन की क्षमता)। इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंची, अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हमें अभी भी वजह का पता नहीं है।1
- दौसा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं क्लास के रिजल्ट में दौसा जिले की होनहार छात्रा नंदिनी विजय ने 99.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से एक मिसाल कायम की है। नंदिनी का कहना है कि यदि स्पष्ट लक्ष्य तय करके पढ़ाई की जाए तो किसी भी टारगेट को हासिल किया जा सकता है। नंदिनी ने बताया कि वह केवल जरूरी काम होने पर ही मोबाइल का उपयोग करती थी, हालांकि खाली समय में टीवी सीरियल भी देखती थी। पढ़ाई के साथ-साथ उसे बैडमिंटन खेलना भी पसंद है, जिससे वह खुद को मानसिक रूप से फ्रेश रखती थी। मां स्कूल टीचर,पिता प्राइवेट कंपनी में मैनेजर उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, खासकर मां चेतना विजय को दिया, जो ठीकरिया के संस्कृत स्कूल में अध्यापक हैं। नंदिनी तीन बहनों में से एक है और परिवार का पूरा सपोर्ट उसे लगातार मिलता रहा। नंदिनी के पिता एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर हैं। वहीं मां चेतना विजय ने बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जब रिजल्ट देखा तो एक पल के लिए यकीन नहीं हुआ, लेकिन यह बहुत बड़ा अचीवमेंट है। उन्होंने बताया कि नंदिनी ने 100% रिजल्ट का लक्ष्य तय किया था, जिसे वह दीवार पर लिखकर रोज पढ़ाई करती थी। हालांकि कुछ नंबर कम रह गए, लेकिन फिर भी नंदिनी ने शानदार प्रदर्शन किया और परिवार का नाम रोशन किया। नंदिनी का सपना आईएएस अधिकारी बनकर देश सेवा करना है। स्टूडेंट्स को दिया संदेश नंदिनी और उनकी मां ने अन्य विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करें। स्कूल की पढ़ाई को कभी नजरअंदाज न करें, क्योंकि वही ज्ञान सबसे ज्यादा स्थायी होता है। कोचिंग और ट्यूशन से ज्यादा ध्यान स्कूल पर देना चाहिए।4
- दौसा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं क्लास के रिजल्ट में दौसा जिले की होनहार छात्रा नंदिनी विजय ने 99.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से एक मिसाल कायम की है। नंदिनी का कहना है कि यदि स्पष्ट लक्ष्य तय करके पढ़ाई की जाए तो किसी भी टारगेट को हासिल किया जा सकता है। नंदिनी ने बताया कि वह केवल जरूरी काम होने पर ही मोबाइल का उपयोग करती थी, हालांकि खाली समय में टीवी सीरियल भी देखती थी। पढ़ाई के साथ-साथ उसे बैडमिंटन खेलना भी पसंद है, जिससे वह खुद को मानसिक रूप से फ्रेश रखती थी। मां स्कूल टीचर, पिता प्राइवेट कंपनी में मैनेजर उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, खासकर मां चेतना विजय को दिया, जो ठीकरिया के संस्कृत स्कूल में अध्यापक हैं। नंदिनी तीन बहनों में से एक है और परिवार का पूरा सपोर्ट उसे लगातार मिलता रहा। नंदिनी के पिता एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर हैं। वहीं मां चेतना विजय ने बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जब रिजल्ट देखा तो एक पल के लिए यकीन नहीं हुआ, लेकिन यह बहुत बड़ा अचीवमेंट है। उन्होंने बताया कि नंदिनी ने 100% रिजल्ट का लक्ष्य तय किया था, जिसे वह दीवार पर लिखकर रोज पढ़ाई करती थी। हालांकि कुछ नंबर कम रह गए, लेकिन फिर भी नंदिनी ने शानदार प्रदर्शन किया और परिवार का नाम रोशन किया। नंदिनी का सपना आईएएस अधिकारी बनकर देश सेवा करना है। स्टूडेंट्स को दिया संदेश नंदिनी और उनकी मां ने अन्य विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करें। स्कूल की पढ़ाई को कभी नजरअंदाज न करें, क्योंकि वही ज्ञान सबसे ज्यादा स्थायी होता है। कोचिंग और ट्यूशन से ज्यादा ध्यान स्कूल पर देना चाहिए।4
- श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत गोल सर्कल के अंदर बंसी पहाड़पुर के लाल पत्थरों से बनी कलात्मक छतरी के अंदर कमलासन पर विराजमान भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आज जैन बंधुओ ने सर्किल एवं छत्री के अंदर साफ सफाई का कार्य किया। छतरी के अंदर कमलासन टफन ग्लास को साफ किया गया। साफ सफाई के बाद भगवान महावीर स्वामी की ब्रांज मेटल की प्रतिमा का अति मनोहारी रूप निखर आया है। यह सर्कल आने जाने वाले यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।आज जैन समाज के प्रसिद्ध वास्तुविद राजकुमार कोठारी इंजीनियरअनिल जैन ललितपुर नरेंद्र जैन नृपत्या अध्यक्ष दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ,सुमेर जैन सोनी संस्थापक अध्यक्ष एवं सुभाष सौगानी कोषाध्यक्ष योगेश टोडरका, जयपुर मोहनलाल जैन पाटनी गोनेर आदि ने सर्किल एवं छतरी की साफ सफाई में सहयोग किया एवं प्रतिमा की साफ सफाई की। सफाई एवं शुद्धिकरण के बाद सभी ने णमोकार मंत्र का पाठ करते हुए भगवान महावीर की जय जयकार की। साफ सफाई के बाद में प्रतिमा का बहुत ही सुंदर मनोहरी रूप निखर आया है। महावीर जयंती की अवसर पर श्री महावीर जी में आयोजित होने वाले वार्षिक लख्खी मेले में यह सर्कल आकर्षण का केंद्र रहेगा। जल्दी ही सर्कल के आसपास रेलवे द्वारा सजावटी लाइट एवं फाक्सर लाइट लगाई जाएगी।1
- ग्राम पंचायत खोरी में रात्रि चौपाल और जनसुनवाई कार्यक्रम उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में किया बांसखोह योगेश कुमार गुप्ता कस्बा स्थित ग्राम पंचायत खोरी में उपखंड अधिकारी डॉ गरिमा शर्मा के नेतृत्व में रात्रि चौपाल व जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रशासक सुनीता मीणा, ग्राम विकास अधिकारी हेमराज मीणा व कनिष्ठ सहायक रामफूल मीणा व वार्ड पंच मौजूद थे इस मौके पर सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे इस दौरान उपखंड अधिकारी डॉ गरिमा शर्मा ने जब सुनवाई कार्यक्रम में मौके पर ही ग्रामीणों की समस्याएं सुनी ओर मौके पर ही अधिकारियों को अवगत कराया जिससे ग्रामीणों की समस्या का समाधान हुआ इसी के साथ ही तहसीलदार रमेश चंद्र मीणा, अतिरिक्त विकास अधिकारी नाथूलाल मीणा, व नंदलाल कोली, व कजोड़ मीणा मौजूद थे इसी के साथ ही जलदाय विभाग के अधिकारी नंदकिशोर मीणा, सीएचसी अधिकारी डा धर्मेंद्र शर्मा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसखोह के प्रिंसिपल पवन शर्मा, PWD अधिकारी सुमन लता मीणा, उद्यान विभाग अधिकारी रवि कुमार,बांसखोह चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार व सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे इस दौरान ग्रामीण महेश मीणा, शंकर मीणा,राजेंद्र मीणा,ग्यारसीलाल मीणा अन्य काफी संख्या में लोग मौजूद थे4
- जयपुर। राजस्थान अपनी जिस ‘अतिथि देवो भव:’ और ‘पधारो म्हारे देश’ की गौरवशाली संस्कृति के लिए दुनिया भर में जाना जाता है, उसकी साख पर जयपुर में एक शर्मनाक घटना ने गहरा धब्बा लगा दिया है। राजधानी जयपुर से सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल होते हुए एक वीडियो ने न केवल पुलिस प्रशासन की चौकसी पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि पर्यटन विभाग को भी सकते में डाल दिया है। क्या है पूरा मामला? सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि जयपुर घूमने आई एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ ऑटो चालक ने बेहद ओछी और अश्लील गालियां निकलाने की शर्मनाक हरकत की। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान और भारत की छवि धूमिल होती है। प्रशासन की कार्रवाई और चुनौती वीडियो के वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। इस मामले ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था और 'टूरिस्ट पुलिस' की कार्यप्रणाली पर बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। पर्यटन विभाग: विभाग के अधिकारियों ने इस घटना पर चिंता जताते हुए पर्यटकों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की बात कही है। पर्यटन पर असर का डर जयपुर की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा पर्यटन पर टिका है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि विदेशी मेहमानों के साथ इस तरह का व्यवहार होगा, तो भविष्य में यह पर्यटन उद्योग के लिए आत्मघाती साबित हो सकता है। गुलाबी नगरी के मान-सम्मान को बचाने के लिए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है। "अतिथि हमारे देश की शान हैं। ऐसी हरकतें न केवल अपराध हैं, बल्कि हमारी सदियों पुरानी संस्कृति का अपमान भी हैं। आरोपियों को सख्त सजा मिलनी ही चाहिए।" — एक स्थानीय नागरिक1
- ब्रेकिंग न्यूज़:🚨अभी अभी खबर मिली ईरान ने इजरायली सैन्य ठिकानों पर भीषण हमले शुरू कर दिए हैं। स्थिति तेजी से बिगड़ रही है और सड़कों पर इजरायली सैनिकों के शव मिले हैं। खबरों के मुताबिक कम से कम 75 इजरायली सैनिक मारे गए हो सकते हैं?1
- गंगापुर सिटी। क्षेत्र के गावड़ी गांव के पास उस समय सनसनी फैल गई जब खेत में बने पानी के टांके के नजदीक एक अज्ञात व्यक्ति के शव के अवशेष मिलने की सूचना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खेत में काम कर रहे लोगों को टांके के पास संदिग्ध हालत में मानव अवशेष दिखाई दिए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को सुरक्षित कर जांच शुरू की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1