बेतिया शिक्षा विभाग में फिर फूटा भ्रष्टाचार का बम: 5 लाख रिश्वत लेते सहायक अभियंता गिरफ्तार, 42 लाख से अधिक बरामद। आज 3 मार्च, मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे जारी प्रेस बिज्ञप्ति मे बताया गया की पश्चिम चंपारण के बेतिया जिला शिक्षा कार्यालय से बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई, जहां विशेष निगरानी इकाई की टीम ने छापेमारी कर शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता रौशन कुमार को 5 लाख रुपये नगद रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि 57 लाख रुपये के रिपेयरिंग टेंडर में 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की गई थी, जिसकी शिकायत के बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की। निगरानी अधिकारी सुधीर कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। छापेमारी के दौरान कार्यालय से 5 लाख रुपये और उनके किराए के मकान से 37 लाख 500 रुपये बरामद किए गए, जिससे कुल बरामद राशि 42 लाख 500 रुपये हो गई है, जबकि अन्य ठिकानों पर भी जांच जारी है। गौरतलब है कि एक वर्ष पूर्व इसी कार्यालय में तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण के यहां भी करोड़ों रुपये की बरामदगी हुई थी, बावजूद इसके भ्रष्टाचार का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि शिक्षा विभाग इस मामले में आगे क्या सख्त कार्रवाई करता है।

- Post by RAJHANSH VERMA1
- Post by Akash Kumar1
- राहुल सर के कोचिंग तक कैसे पहुँचे | विज्ञान शिक्षण संस्थान, मिश्रबतरहाँ By Rahul sir #fbviralpost2025シ #holioffer2026 #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #fbviral #trendingpost1

- होली को लेकर उत्पाद विभाग की कार्रवाई, कई गिरफ्तार बेतिया। मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, पश्चिम चम्पारण ने होली पर्व के मद्देनज़र जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कई स्थानों से अवैध विदेशी शराब बरामद की गई और कई आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। विभाग की ओर से बताया गया कि होली तक यह विशेष अभियान जारी रहेगा। आम लोगों से अवैध शराब की सूचना टोल फ्री नंबर 15545 पर देने की अपील की गई है।1
- जिला पश्चिम चम्पारण, बेतिया शहर के लाल बाजार चौक पर लगा घंटों तक जाम। मौके पर ट्राफिक डीएसपी माननीय श्री अतनु दत्ता जी ने संभाला कमान। लोगों और दुकानदारों को मिला जाम से राहत। 03.02.2026.1
- आगामी होली पर्व को लेकर आज 3 मार्च, मंगलवार की शाम करीब 6 बजे बेतिया सदर क्षेत्र में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। अनुमंडल पदाधिकारी सदर और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-वन विवेक दीप के नेतृत्व में शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना और असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश देना था कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक दीप ने बताया कि होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी नागरिक मिल-जुलकर प्रेम और भाईचारे के साथ होली मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। पर्व के दौरान शहर के हर प्रमुख चौक-चौराहे पर पुलिस बल और दंडाधिकारी की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी ताकि भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। प्रशासन ने साफ किया है कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और प्रशासन का संयुक्त प्रयास है कि बेतिया में होली का त्योहार शांति, सुरक्षा और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हो।1
- शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं होली : डीएम बेतिया। तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय में होली को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि जिले में होली शांति और भाईचारे के साथ मनाई जाए। संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात रहेंगे तथा क्यूआरटी और अग्निशमन दल अलर्ट पर रहेंगे। डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि सभी थाने अलर्ट हैं और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई होगी। प्रशासन ने अफवाहों से बचने और किसी भी सूचना की तुरंत जानकारी देने की अपील की है।1
- विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबतरहाँ By Rahul sir 9110991281 class 5th to 12th All subjects ( Arts & Science ) 10 मार्च तक एडमिशन विल्कुल फ्री फ्री फ्री1