Shuru
Apke Nagar Ki App…
शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं होली : डीएमशांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं होली : डीएम बेतिया। तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं होली : डीएम बेतिया। तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय में होली को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि जिले में होली शांति और भाईचारे के साथ मनाई जाए। संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात रहेंगे तथा क्यूआरटी और अग्निशमन दल अलर्ट पर रहेंगे। डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि सभी थाने अलर्ट हैं और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई होगी। प्रशासन ने अफवाहों से बचने और किसी भी सूचना की तुरंत जानकारी देने की अपील की है।
A9Bharat News
शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं होली : डीएमशांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं होली : डीएम बेतिया। तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं होली : डीएम बेतिया। तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय में होली को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि जिले में होली शांति और भाईचारे के साथ मनाई जाए। संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात रहेंगे तथा क्यूआरटी और अग्निशमन दल अलर्ट पर रहेंगे। डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि सभी थाने अलर्ट हैं और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई होगी। प्रशासन ने अफवाहों से बचने और किसी भी सूचना की तुरंत जानकारी देने की अपील की है।
More news from बिहार and nearby areas
- मझौलिया पुलिस ने होली उत्सव को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बनाने के उद्देश्य से सोमवार को शाम थाना क्षेत्र में व्यापक रूट मार्च निकाला, थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि रूट मार्च का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और त्योहार के दौरान अनुशासन बनाए रखना था,रूट मार्च के दौरान पुलिस टीम ने परसा,डुमरिया,माधोपुर,जौकटिया, मझौलिया खुटिया इंदु सरिसवा बाजार सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर भ्रमण किया,थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि होली उत्साह का त्यौहार है, इसे शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि डीजे पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा और किसी भी प्रकार के हुड़दंग पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।पुलिस ने इस दौरान सादे वेशभूषा में भी जगह-जगह चौकसी रखी,ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके,थानाध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष पुलिस ने लगभग 750 संभावित उल्लंघनकर्ताओं को चिन्हित किया और उनके खिलाफ धारा 107 के तहत कानूनी प्रक्रिया की गई है।इस रूट मार्च से नागरिकों में त्योहार को सुरक्षित और आनंदपूर्वक मनाने की भावना बढ़ी,पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि होली पर किसी भी प्रकार का दंगा, झगड़ा या अनुचित व्यवहार न हो,स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के इस कदम की सराहना की और कहा कि इस तरह की सक्रिय निगरानी से त्योहारों पर सुरक्षा और शांति बनी रहती है,थानाध्यक्ष अमर कुमार ने अंत में सभी से अपील की कि वे अपने परिवार और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए होली का उत्सव प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं।1
- Post by Akash Kumar1
- बेतिया में आगामी होली पर्व को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। 3 मार्च, मंगलवार की रात करीब 8 बजे से शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न हो, इसे लेकर हर वाहन की सघन जांच की जा रही है। इस दौरान पुलिस द्वारा ब्रेथ एनालाइजर (विसिलाइजर) मशीन से वाहन चालकों की जांच की जा रही है। जांच के क्रम में जिन चालकों के शरीर में अल्कोहल की मात्रा पाई जा रही है, उन्हें तत्काल हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि होली के नाम पर किसी भी तरह की लापरवाही, नशे में वाहन चलाना या कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और सुरक्षित व शांतिपूर्ण तरीके से होली का त्योहार मनाएं।1
- सुगौली स्टेशन की जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने होली के अवसर पर आने -जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर तत्पर। लगातार लगा रही है गश्त।1
- Post by Abdu Habib Ansari1
- Post by Md Ekbal1
- शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं होली : डीएम बेतिया। तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय में होली को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि जिले में होली शांति और भाईचारे के साथ मनाई जाए। संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात रहेंगे तथा क्यूआरटी और अग्निशमन दल अलर्ट पर रहेंगे। डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि सभी थाने अलर्ट हैं और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई होगी। प्रशासन ने अफवाहों से बचने और किसी भी सूचना की तुरंत जानकारी देने की अपील की है।1
- आगामी होली पर्व को लेकर आज 3 मार्च, मंगलवार की शाम करीब 6 बजे बेतिया सदर क्षेत्र में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। अनुमंडल पदाधिकारी सदर और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-वन विवेक दीप के नेतृत्व में शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना और असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश देना था कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक दीप ने बताया कि होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी नागरिक मिल-जुलकर प्रेम और भाईचारे के साथ होली मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। पर्व के दौरान शहर के हर प्रमुख चौक-चौराहे पर पुलिस बल और दंडाधिकारी की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी ताकि भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। प्रशासन ने साफ किया है कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और प्रशासन का संयुक्त प्रयास है कि बेतिया में होली का त्योहार शांति, सुरक्षा और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हो।1
- पुजाहा पटजिरवा नदी में गलत कम एवं बाढ़ से के पानी को लेकर लोगों ने किया बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री से शिकायत , मंत्री ने आश्वासन दिया कि किसी भी कीमत पे नदी को बांध को नहीं काटने देंगे हालांकि लोगों ने परेशानी अपना बताया|1