होली पर्व को शांतियूर्ण रूप से मनाने को लेकर पुलिस ने निकाली फ्लैग मार्च ।। मझौलिया पुलिस ने होली उत्सव को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बनाने के उद्देश्य से सोमवार को शाम थाना क्षेत्र में व्यापक रूट मार्च निकाला, थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि रूट मार्च का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और त्योहार के दौरान अनुशासन बनाए रखना था,रूट मार्च के दौरान पुलिस टीम ने परसा,डुमरिया,माधोपुर,जौकटिया, मझौलिया खुटिया इंदु सरिसवा बाजार सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर भ्रमण किया,थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि होली उत्साह का त्यौहार है, इसे शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि डीजे पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा और किसी भी प्रकार के हुड़दंग पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।पुलिस ने इस दौरान सादे वेशभूषा में भी जगह-जगह चौकसी रखी,ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके,थानाध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष पुलिस ने लगभग 750 संभावित उल्लंघनकर्ताओं को चिन्हित किया और उनके खिलाफ धारा 107 के तहत कानूनी प्रक्रिया की गई है।इस रूट मार्च से नागरिकों में त्योहार को सुरक्षित और आनंदपूर्वक मनाने की भावना बढ़ी,पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि होली पर किसी भी प्रकार का दंगा, झगड़ा या अनुचित व्यवहार न हो,स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के इस कदम की सराहना की और कहा कि इस तरह की सक्रिय निगरानी से त्योहारों पर सुरक्षा और शांति बनी रहती है,थानाध्यक्ष अमर कुमार ने अंत में सभी से अपील की कि वे अपने परिवार और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए होली का उत्सव प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं।

- मझौलिया पुलिस ने होली उत्सव को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बनाने के उद्देश्य से सोमवार को शाम थाना क्षेत्र में व्यापक रूट मार्च निकाला, थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि रूट मार्च का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और त्योहार के दौरान अनुशासन बनाए रखना था,रूट मार्च के दौरान पुलिस टीम ने परसा,डुमरिया,माधोपुर,जौकटिया, मझौलिया खुटिया इंदु सरिसवा बाजार सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर भ्रमण किया,थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि होली उत्साह का त्यौहार है, इसे शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि डीजे पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा और किसी भी प्रकार के हुड़दंग पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।पुलिस ने इस दौरान सादे वेशभूषा में भी जगह-जगह चौकसी रखी,ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके,थानाध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष पुलिस ने लगभग 750 संभावित उल्लंघनकर्ताओं को चिन्हित किया और उनके खिलाफ धारा 107 के तहत कानूनी प्रक्रिया की गई है।इस रूट मार्च से नागरिकों में त्योहार को सुरक्षित और आनंदपूर्वक मनाने की भावना बढ़ी,पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि होली पर किसी भी प्रकार का दंगा, झगड़ा या अनुचित व्यवहार न हो,स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के इस कदम की सराहना की और कहा कि इस तरह की सक्रिय निगरानी से त्योहारों पर सुरक्षा और शांति बनी रहती है,थानाध्यक्ष अमर कुमार ने अंत में सभी से अपील की कि वे अपने परिवार और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए होली का उत्सव प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं।1
- Post by Akash Kumar1
- मोतिहारी जिले के केसरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रखवा पंचायत में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। नदी में डूबने से एक ही गांव के छह मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृतक बच्चों की उम्र 6 से 12 वर्ष के बीच बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी बच्चे घास काटने के दौरान नदी किनारे पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ बच्चे नदी में नहाने लगे। बताया जा रहा है कि एक बच्चा गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के प्रयास में अन्य बच्चे भी नदी में उतर गए और एक-एक कर सभी गहरे पानी की चपेट में आ गए। देखते ही देखते छह बच्चों की जान चली गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से सभी शवों को नदी से बाहर निकाला गया। पूरे गांव में चीख-पुकार और मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा घटना की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। यह हादसा एक बार फिर नदी-तालाब के किनारे बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़ा कर गया है।1
- Post by Talk On Chair1
- आज 3 मार्च, मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे जारी प्रेस बिज्ञप्ति मे बताया गया की पश्चिम चंपारण के बेतिया जिला शिक्षा कार्यालय से बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई, जहां विशेष निगरानी इकाई की टीम ने छापेमारी कर शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता रौशन कुमार को 5 लाख रुपये नगद रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि 57 लाख रुपये के रिपेयरिंग टेंडर में 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की गई थी, जिसकी शिकायत के बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की। निगरानी अधिकारी सुधीर कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। छापेमारी के दौरान कार्यालय से 5 लाख रुपये और उनके किराए के मकान से 37 लाख 500 रुपये बरामद किए गए, जिससे कुल बरामद राशि 42 लाख 500 रुपये हो गई है, जबकि अन्य ठिकानों पर भी जांच जारी है। गौरतलब है कि एक वर्ष पूर्व इसी कार्यालय में तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण के यहां भी करोड़ों रुपये की बरामदगी हुई थी, बावजूद इसके भ्रष्टाचार का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि शिक्षा विभाग इस मामले में आगे क्या सख्त कार्रवाई करता है।1
- Post by Md Ekbal1
- शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं होली : डीएम बेतिया। तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय में होली को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि जिले में होली शांति और भाईचारे के साथ मनाई जाए। संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल तैनात रहेंगे तथा क्यूआरटी और अग्निशमन दल अलर्ट पर रहेंगे। डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि सभी थाने अलर्ट हैं और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई होगी। प्रशासन ने अफवाहों से बचने और किसी भी सूचना की तुरंत जानकारी देने की अपील की है।1
- बेतिया में आगामी होली पर्व को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। 3 मार्च, मंगलवार की रात करीब 8 बजे से शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न हो, इसे लेकर हर वाहन की सघन जांच की जा रही है। इस दौरान पुलिस द्वारा ब्रेथ एनालाइजर (विसिलाइजर) मशीन से वाहन चालकों की जांच की जा रही है। जांच के क्रम में जिन चालकों के शरीर में अल्कोहल की मात्रा पाई जा रही है, उन्हें तत्काल हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि होली के नाम पर किसी भी तरह की लापरवाही, नशे में वाहन चलाना या कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और सुरक्षित व शांतिपूर्ण तरीके से होली का त्योहार मनाएं।1
- पुजाहा पटजिरवा नदी में गलत कम एवं बाढ़ से के पानी को लेकर लोगों ने किया बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री से शिकायत , मंत्री ने आश्वासन दिया कि किसी भी कीमत पे नदी को बांध को नहीं काटने देंगे हालांकि लोगों ने परेशानी अपना बताया|1