2027 की जीत की हैट्रिक के लिए तैयार सीएम योगी, 44 जिलों का दौरा पूरा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री अब तक प्रदेश के 44 जिलों का दौरा कर चुके हैं। इन दौरों के दौरान जहां उन्होंने करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, वहीं जनसभाओं और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता से सीधा संवाद भी स्थापित किया। मुख्यमंत्री के जिलावार दौरों में विकास, कानून-व्यवस्था, रोजगार, निवेश और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विशेष फोकस दिखाई दे रहा है। सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के साथ ही स्थानीय स्तर की समस्याओं और विकास कार्यों की प्रगति पर भी नजर रखी जा रही है। राजनीतिक तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लगातार जिलों के दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आधार बनाकर जनता के बीच संपर्क बढ़ाने की रणनीति पर जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के दौरों में बड़ी परियोजनाओं की सौगात के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम जनता से संवाद का सिलसिला भी जारी है। माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में प्रदेश के अन्य जिलों में भी मुख्यमंत्री के दौरे और जनसंपर्क कार्यक्रम तेज हो सकते हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी के लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सक्रियता ने प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों को भी तेज कर दिया है।
2027 की जीत की हैट्रिक के लिए तैयार सीएम योगी, 44 जिलों का दौरा पूरा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री अब तक प्रदेश के 44 जिलों का दौरा कर चुके हैं। इन दौरों के दौरान जहां उन्होंने करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, वहीं जनसभाओं और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता से सीधा संवाद भी स्थापित किया। मुख्यमंत्री के जिलावार दौरों में विकास, कानून-व्यवस्था, रोजगार, निवेश और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विशेष फोकस दिखाई दे रहा है। सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के साथ ही स्थानीय स्तर की समस्याओं और विकास कार्यों की प्रगति पर भी नजर रखी जा रही है। राजनीतिक तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लगातार जिलों के दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आधार बनाकर जनता के बीच संपर्क बढ़ाने की रणनीति पर जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री के दौरों में बड़ी परियोजनाओं की सौगात के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम जनता से संवाद का सिलसिला भी जारी है। माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में प्रदेश के अन्य जिलों में भी मुख्यमंत्री के दौरे और जनसंपर्क कार्यक्रम तेज हो सकते हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी के लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सक्रियता ने प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों को भी तेज कर दिया है।
- कोंच,पांच दिन से लापता अधेड़ का शव मलंगा नाले में मिला परिजनों ने जताई थी नाले में बहने की आशंका, एनडीआरएफ की टीम ने झाड़ियों में फंसा शव निकाला जालौन के कोंच में दिन गुरुवार को शाम 6 बजे पांच दिन से लापता कस्बे के गांधी नगर निवासी अधेड़ का शव गुरुवार शाम मलंगा नाले में झाड़ियों में फंसा मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने उसके नाले में बहने की आशंका जताई थी, जिसके बाद प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर तलाश शुरू कराई थी। कई घंटे की तलाश के बाद टीम को एसआरपी इंटर कॉलेज के पीछे नर्सरी के पास नाले की झाड़ियों में शव फंसा दिखाई दिया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त मंगल सिंह के रूप में की। जानकारी के अनुसार गांधी नगर निवासी मंगल सिंह (49) बीती 5 सितंबर की दोपहर से लापता थे। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं चलने पर उनके पुत्र अरुण रजक ने कोतवाली पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज की जांच करते हुए पुलिस मलंगा नाले तक पहुंची, लेकिन इसके आगे मंगल सिंह की कोई लोकेशन नहीं मिल सकी। परिजनों ने आशंका जताई थी कि वह मलंगा नाले में बह गए होंगे। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। गुरुवार दोपहर टीम ने नाले में तलाश अभियान शुरू किया। टीम ने नाले के विभिन्न हिस्सों में खोजबीन की। शाम के समय एसआरपी इंटर कॉलेज के पीछे नर्सरी के पास झाड़ियों में मंगल सिंह का शव फंसा मिला। शव बाहर निकलते ही मौके पर मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि मंगल सिंह के परिवार में एक पुत्र और चार पुत्रियां हैं। वह सागर चौकी के पास कपड़ों पर प्रेस करने का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- *➡️थाना सिकन्दरा पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए टप्पेबाजी कर कान की बाली छीन लेने की घटना कारित करने वाले वांछित 04 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।* *➡️अभियुक्तगण के कब्जे से छीनी गयी कान की बाली को बेचकर प्राप्त ₹ 7,450/- नगद व 04 मोबाइल किए गए बरामद ।* जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 22.08.2026 को थाना सिकन्दरा पर वादी वीरेन्द्र कुमार पुत्र रामप्रकाश निवासी रजौली गोहनी थाना अमराहट जनपद कानपुर देहात द्वारा लिखित तहरीर बावत दिनांक 21.08.2026 को शाम 4.00 बजे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी की पत्नी के साथ टप्पेबाजी कर कान की बाली छीन लेने के सम्बन्ध में दी गई जिसके आधार पर थाना सिकन्दरा पर मु0अ0सं0-157/2026 धारा 309(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। थाना सिकन्दरा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. सैफली पुत्र असलम, निवासी पिपलेडा ईको गार्डन, थाना धौलाना, जनपद हापुड़, 2. समीर पुत्र बॉबी, निवासी पिपलेडा ईको गार्डन, थाना धौलाना, जनपद हापुड़, हाल पता- सेक्टर नं0 11, विजय नगर, थाना विजय नगर, जनपद गाजियाबाद, 3. नईमुद्दीन पुत्र वाहिदेशा, निवासी बी-240, सेक्टर 11, विजय नगर, थाना विजय नगर, जनपद गाजियाबाद, 4. रियाजुद्दीन उर्फ कल्ली पुत्र साजिद, निवासी पिपलेडा, थाना धौलाना, जनपद हापुड़, हाल पता- सेक्टर-11, विजय नगर, थाना विजय नगर, जनपद गाजियाबाद को मुखबिर खास की सूचना पर मानपुर पुल के पास सर्विस रोड़ थाना क्षेत्र सिकन्दरा से दिनांक 09.09.2026 को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण की जामा तलाशी से कुल ₹ 7450/- नकद, 4 मोबाइल फोन व 1 आधार कार्ड बरामद किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । *गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण–* 1. सैफली पुत्र असलम, निवासी पिपलेडा ईको गार्डन, थाना धौलाना, जनपद हापुड़, उम्र करीब 32 वर्ष। 2. समीर पुत्र बॉबी, निवासी पिपलेडा ईको गार्डन, थाना धौलाना, जनपद हापुड़, हाल पता- सेक्टर नं0 11, विजय नगर, थाना विजय नगर, गाजियाबाद, उम्र करीब 22 वर्ष। 3. नईमुद्दीन पुत्र वाहिदेशा, निवासी बी-240, सेक्टर 11, विजय नगर, थाना विजय नगर, गाजियाबाद, उम्र करीब 36 वर्ष। 4. रियाजुद्दीन उर्फ कल्ली पुत्र साजिद, निवासी पिपलेडा, थाना धौलाना, जनपद हापुड़, हाल पता- सेक्टर-11, विजय नगर, थाना विजय नगर, गाजियाबाद, उम्र करीब 25 वर्ष। *बरामदगी-* 1. छीनी गयी कान की बाली को बेचकर प्राप्त ₹ 7,450 नगद । 2. 04 मोबाइल फोन । *पूछताछ अभियुक्तगण -* पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण ने बताया कि दिनांक 21.08.2026 को समय करीब शाम 04.00 बजे सिकन्दरा कस्बा में बड़े चौराहे के पास एक महिला से हम लोग कान की बाली छीन कर भाग गये थे जिसे हम लोगों ने राहगीर को 24,000 रुपये में बेच दिया था। हम लोगो ने 6,000 – 6,000 रूपये चारों लोगों ने आपस में बांट लिये थे और अपने-अपने घर चले गये थे आज हम लोग फिर यहां आये हैं और एक बड़ी लूट की घटना की योजना बना रहे थे कि आप लोगों ने आकर हम लोगों को पकड लिया। साहब हम लोगो के पास से जो पैसा बरामद हुआ है वह उसी कान की बाली को बेचने से प्राप्त रुपयों का बचा हुआ रूपया है । बाकी पैसे हम लोगों से घर पर खर्च हो गए हैं। *अभियुक्त सैफली का आपराधिक इतिहास -* 1. मु0अ0सं0 157/2026 धारा 309(4)/317(2) बीएनएस थाना सिकन्दरा जनपद कानपुर देहात। 2. मु0अ0सं0 443/25 धारा 318(4) बीएनएस थाना सुनगढ़ी जनपद पीलीभीत। *अभियुक्त समीर का आपराधिक इतिहास –* 1. मु0अ0सं0 157/2026 धारा 309(4)/317(2) बीएनएस थाना सिकन्दरा जनपद कानपुर देहात। *अभियुक्त नईमुद्दीन का आपराधिक इतिहास –* 1. मु0अ0सं0 157/2026 धारा 309(4)/317(2) बीएनएस थाना सिकन्दरा जनपद कानपुर देहात। 2. मु0अ0सं0 02/2018 धारा 411 भादवि0 थाना विजय नगर जनपद गाजियाबाद। 3. मु0अ0सं0 03/2018 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना विजय नगर जनपद गाजियाबाद। 4. मु0अ0सं0 443/25 धारा 318(4) बीएनएस थाना सुनगढ़ी जनपद पीलीभीत। *अभियुक्त रियाजुद्दीन उर्फ कल्ली का आपराधिक इतिहास –* 1. मु0अ0सं0 157/2026 धारा 309(4)/317(2) बीएनएस थाना सिकन्दरा जनपद कानपुर देहात। 2. मु0अ0सं0 479/2024 धारा 312/313/317(2) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना सेक्टर-58, जनपद गौतमबुद्ध नगर। *गिरफ्तार करने वाली थाना सिकन्दरा पुलिस टीम-* 1. प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह 2. उप निरीक्षक सुशील चन्द्र 3. हे0कां0 छत्रपाल सिंह 4. रि0कां0 मनीष कुमार 5. रि0कां0 योगेश कुमार 6. कां0 सतेन्द्र कुमार 7. कां0 केरन प्रताप सिंह।1
- शव को रख कर परिजनों व ग्रामीणों ने 12 घंटे तक किया रोड जाम कानपुर देहात : 12 घंटे से ज्यादा समय बीता, परिजनों का प्रदर्शन जारी रहा।मौके पर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी के न पहुंचने से लोगों में आक्रोश दिख।शव रखकर मूसानगर-रायपुर मुख्य मार्ग जाम किया।ग्रामीण और परिजन मौके पर डटे, सड़क पर जाम।ASP परिजनों से बातचीत कर समझाने का कर रहे प्रयास। ➡️जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग ➡️12 घंटे से ज्यादा समय से मुख्य मार्ग पर जाम ➡️सड़क पर टेंट लगाकर शव रखकर धरना जारी ➡️भारी पुलिस बल तैनात, हालात तनावपूर्ण ➡️संदिग्ध हालत में युवक की हुई थी मौत ➡️सड़क किनारे मिला था युवक का शव ➡️गजनेर थाना क्षेत्र की घटना1
- जालौन में 11 साल पुराने मामले में न्यायालय का बड़ा फैसला आया 11 साल पुराने जमीनी विवाद में किसान के पक्ष में कोर्ट ने सुनाया फैसला, प्रतिवादी पक्ष का बैनामा निरस्त* कोर्ट ने किसान को उसकी भूमि पर कब्जा दिलाने का दिया आदेश उरई। डकोर कोतवाली क्षेत्र के डकोर गांव निवासी किसान रघुवीर यादव के करीब 11 साल पुराने जमीन विवाद में सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रत्यूष प्रकाश की अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। न्यायालय ने किसान के पक्ष में फैसला सुनाते हुए विवादित भूमि से संबंधित किए गए बैनामे को निरस्त करने तथा किसान को उसकी भूमि पर कब्जा दिलाने का आदेश दिया है। मामले के अनुसार डकोर गांव निवासी रघुवीर यादव ने 7 जुलाई 2015 को न्यायालय में वाद दायर कर बताया था कि आराजी संख्या 1935 की भूमि पर दूसरे पक्ष द्वारा उसके अधिकार वाली जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। वादी का आरोप था कि लालाराम ने अपने हिस्से से अधिक रकबा बैनामा कर दिया, जिसके चलते उसकी जमीन भी बैनामे में शामिल हो गई और संबंधित लोगों ने उस पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय में दोनों पक्षों की ओर से साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। करीब 11 वर्षों तक चले ट्रायल के दौरान वादी प्रतिवादी पक्ष के गवाहों के बयान दर्ज किए गए। न्यायालय के आदेश पर वादी को स्थगन आदेश भी प्राप्त हुआ था। आरोप है कि इसके बावजूद प्रतिवादी पक्ष ने न्यायालय के आदेश का पालन नहीं किया और विवादित भूमि के अतिरिक्त हिस्से पर भी कब्जा कर लिया। बुधवार को सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रत्यूष प्रकाश की अदालत में दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने अपनी-अपनी दलीलें प्रस्तुत कीं। न्यायालय के समक्ष साक्ष्यों और तथ्यों को रखा। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायालय ने वादी रघुवीर यादव के पक्ष में फैसला सुनाया। न्यायालय ने विवादित भूमि के संबंध में प्रतिवादी पक्ष द्वारा किए गए बैनामे को निरस्त करते हुए वादी को उसकी भूमि पर कब्जा दिलाए जाने का आदेश दिया। फैसले के बाद किसान पक्ष में खुशी का माहौल है। लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद में न्यायालय के निर्णय को किसान के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।1
- कदौरा-नाका-मरगया मार्ग बना मुसीबत का रास्ता! दैनिक भद्रावती टाइम्स यूपी हेड रानू मंसूरी रिपोर्ट विजय शर्मा सड़क जर्जर या हादसे का इंतजार? जिम्मेदारों की चुप्पी पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल कदौरा। कदौरा से नाका होकर मरगया जाने वाले मार्ग की बदहाली को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी सामने आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क लंबे समय से खराब हालत में है और जगह-जगह गड्ढों व टूटे हिस्सों के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। किया विधायक महोदय संसद महोदय खाली वोट के लिए सड़क खराब हो या आदमी चले जायेंगे बच्चों की समस्या और कोई अधिकारी जाँच करने नहीं गया बच्चों के जान के साथ हो रहा खिलवाड़ कब तक यू ही चलता रहेगा लगभग 2 साल भी नहीं हुआ और रोड की हालत खराब खाली लीपापोती कर रहे अधिकारी मरीज को लेकर जाने में बहुत दिक्कत है इसमें किया कोई अधिकारी जाँच करने नहीं जाएगा सबसे गंभीर सवाल स्कूल आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर उठ रहा है। रोजाना इसी मार्ग से बच्चे और ग्रामीण आवागमन करते हैं। ऐसे में खराब सड़क पर किसी भी समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का सीधा सवाल—आखिर कब जागेगा प्रशासन? ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति जिम्मेदार अधिकारियों की नजर से कैसे बची हुई है? यदि सड़क वास्तव में इतनी खराब है तो स्थलीय निरीक्षण कराकर मरम्मत या निर्माण की कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही? ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि कदौरा से नाका होकर मरगया मार्ग का मौके पर निरीक्षण कराया जाए, सड़क की तकनीकी स्थिति की जांच हो और आवश्यकतानुसार निर्माण/मरम्मत का कार्य जल्द शुरू कराया जाए। बच्चों की सुरक्षा पर सबसे बड़ा सवाल ग्रामीणों का कहना है कि विकास की बात तब पूरी होगी जब गांवों को जोड़ने वाली सड़कें सुरक्षित और चलने लायक हों। सवाल यह भी है कि क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही विभाग की नींद टूटेगी? ग्रामीणों ने चेतावनी नहीं बल्कि अपनी समस्या के समाधान की मांग करते हुए कहा कि सड़क की समस्या को गंभीरता से लिया जाए और जिम्मेदार विभाग तत्काल मौके पर पहुंचे। इन ग्रामीणों ने उठाई आवाज नाका निवासी कल्लू प्रधान, लतीफ खां, रज्जाक, बाबू, हनीफ, मेंबर मुताज अली, मुबीन तथा मरगया निवासी विकास कुमार, शैलेंद्र, बृजेश, सोनू, रज्जू, विवेक, धर्मेंद्र लम्बरदार, रामकरण कुशवाहा, पंकज ठाकुर और अमित समेत अन्य ग्रामीणों ने सड़क की हालत पर चिंता जताते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की। अब जवाबदेही का वक्त! क्या संबंधित विभाग मौके पर पहुंचकर सड़क की हकीकत देखेगा? क्या स्कूल के बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी? क्या जर्जर सड़क का स्थायी समाधान होगा? या फिर ग्रामीण इसी बदहाल रास्ते पर चलने को मजबूर रहेंगे?3
- थाना कल्याणपुर में व्यापारी की हत्या के बाद पुलिस उपयुक्त ने दी जानकारी थाना कल्याणपुर क्षेत्र में व्यापारी की हत्या के मामले में एक वायरल डांस वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है, जिसमें मृतक के पुत्र एवं पुत्रवधू डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस द्वारा अभी तक वीडियो की सत्यता, इसे कब, कहां और किसके द्वारा बनाया गया, इसकी पुष्टि नहीं की गई है। घटना की जांच के दौरान संबंधित स्थान पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई थी, जिसमें रिकॉर्डेड फुटेज उपलब्ध नहीं मिली, बल्कि केवल लाइव फुटेज प्राप्त हो सकी थी। ऐसी संभावना है कि वायरल वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया गया हो। वीडियो के स्रोत एवं समय की जांच की जा रही है। प्रकरण में अन्य संभावित संदिग्धों से भी लगातार पूछताछ की जा रही है। विवेचना प्रचलित है तथा जांच में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। *बाइट- श्रीमान पुलिस उपायुक्त पश्चिम, एस.एम. कासिम आबिदी।*1
- देवर पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला ने पुलिस पर लगाये समझौता कराने के आरोप पहुंची sp दरबार लगाई कार्रवाई की गुहार जालौन। जालौन कस्बे की रहने वाली एक महिला ने अपने देवर पर रात में घर में आकर छेड़छाड़ करने और गलत नीयत से उसके साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दिए प्रार्थना-पत्र में घटना 6 सितंबर 2026 की रात करीब 2:30 बजे की बताई है। प्रार्थना-पत्र के अनुसार, महिला का आरोप है कि वह अपने घर पर थी, तभी उसका देवर समीर पुत्र सिद्दीक वहां आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने शोर मचाया, लेकिन आरोप है कि उस समय कोई मदद के लिए नहीं आया। महिला का यह भी आरोप है कि सुबह उसने घटना की जानकारी अपने पति और सास को दी,पति और देवर के बीच मारपीट हो गयी लेकिनसास ने उसका साथ देने के बजाय उस पर ही आरोप लगाने शुरू कर दिए और मामले को दबाने का प्रयास किया। महिला के मुताबिक उसकी सास को घटना की पूरी जानकारी है। आरोप है कि उसकी सास ने उसका मोबाइल फोन भी छीन ल1
- *उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन की जिला कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित* *रोजगार सृजन एवं युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर हुई विस्तृत चर्चा* जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला कार्यकारी समिति की बैठक संबंधित अधिकारियों के साथ मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में रोजगार सृजन, युवाओं को अधिकाधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, रोजगार मेलों के आयोजन तथा उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप युवाओं को उनकी शैक्षिक योग्यता, कौशल एवं रुचि के अनुसार रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए समन्वित प्रयास सुनिश्चित किए जाएं। रोजगार मेलों का नियमित आयोजन कर अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा रोजगार प्रदाता संस्थानों एवं अभ्यर्थियों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने मिशन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए संबंधित विभागों को अपने-अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने तथा रोजगार से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जय गोविंद सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- ब्रेकिंग जालौन लापता युवक का नाले में मिला शव, शव देख । ब्रेकिंग जालौन लापता युवक का नाले में मिला शव, शव देख इलाकाई लोगों ने पुलिस को दी सूचना, शव मिलने के बाद परिजनों में हड़कम्प, पांच दिन से लापता था युवक, परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी, कोंच के सिंह वाहिनी मंदिर मलंगा नाले का मामला1