दुलापुर में लांजी बालाघाट मुख्य मार्ग पर 2 गाड़ियों : की आपसी भिड़ंत घायलों का अस्पताल में किया गया भर्ती पुलिस थाना लांजी अंतर्गत आने वाले ग्राम दुल्हापुर के लांजी बालाघाट मुख्य मार्ग पर 2 गाड़ियो अर्टिका और कार की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। डायल 112 की मदद से घायलो को सिविल अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया, मिली जानकरी के अनुसार घटना 18 अप्रैल की सुबह 1:30 की दरमियानी घटित हुई, जब अर्टिगा वाहन क्रमांक MP 40/ZC 3931 लांजी से बालाघाट की तरफ जा रही थी जबकि कार वाहन क्रमांक MH 14/ FG 9779 बालाघाट से लांजी की तरफ आ रही थी तभी दोनों की आपसी भिड़ंत हो गई जिसमें शैलेश पिता दीपक शिंदेकर 31 वर्ष निवासी कटंगी और 50 वर्षीय रजनी पति बेनी शंकर उमरे निवासी कटंगी को ज्यादा चोट आई, जिन्हें डायल 112 की मदद से सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया गया जहां मौजूद चिकित्सकीय स्टाफ के द्वारा तत्काल ही उपचार प्रारंभ कर दिया गया इसके अलावा पांच अन्य लोगों को लाया गया था, जिन्हें मामूली चोट आई थी।
दुलापुर में लांजी बालाघाट मुख्य मार्ग पर 2 गाड़ियों : की आपसी भिड़ंत घायलों का अस्पताल में किया गया भर्ती पुलिस थाना लांजी अंतर्गत आने वाले ग्राम दुल्हापुर के लांजी बालाघाट मुख्य मार्ग पर 2 गाड़ियो अर्टिका और कार की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। डायल 112 की मदद से घायलो को सिविल अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया, मिली जानकरी के अनुसार घटना 18 अप्रैल की सुबह 1:30 की दरमियानी घटित हुई, जब अर्टिगा वाहन क्रमांक MP 40/ZC 3931 लांजी से बालाघाट की तरफ जा रही थी जबकि कार वाहन क्रमांक MH 14/ FG 9779 बालाघाट से लांजी की तरफ आ रही थी तभी दोनों की आपसी भिड़ंत हो गई जिसमें शैलेश पिता दीपक शिंदेकर 31 वर्ष निवासी कटंगी और 50 वर्षीय रजनी पति बेनी शंकर उमरे निवासी कटंगी को ज्यादा चोट आई, जिन्हें डायल 112 की मदद से सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया गया जहां मौजूद चिकित्सकीय स्टाफ के द्वारा तत्काल ही उपचार प्रारंभ कर दिया गया इसके अलावा पांच अन्य लोगों को लाया गया था, जिन्हें मामूली चोट आई थी।
- Post by Samarpit sahu1
- Post by Beer Bahadur Maurya1
- धमधा क्षेत्र में फिर आग का कहर, शॉर्ट सर्किट से कई एकड़ धान का पैरा जलकर खाक धमधा क्षेत्र में एक बार फिर आगजनी की घटना सामने आई है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला ग्राम घोटवानी का है, जहां रेखू वर्मा के धान के पैरा में अचानक आग लग गई।बताया जा रहा है कि मेन लाइन पर बंदर के कूदने से शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसकी चिंगारी से आग फैल गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कई एकड़ में फैला धान का पैरा जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही धमधा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।1
- Option 1:"बंगाल 2026: क्या मोदी का 'नो-नेम अटैक' तोड़ पाएगा ममता का किला? जनता बोली - 47% को लगता है TMC घुसपैठ बढ़ा रही है" Option 2: "बंगाल चुनाव: ममता की 'बेटी कार्ड' vs मोदी की 'गारंटी' - ओपिनियन पोल में कांटे की टक्कर, 4 मई को नतीजे" Option 3: "मोदी बोले 'घुसपैठियों को बोरिया-बिस्तर बांधना होगा', ममता का पलटवार 'मोदी सबसे बड़े घुसपैठिये' - बंगाल में सड़क पर उतरा चुनाव" --- पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: जनता की राय और पूरा अपडेट नतीजे की तारीख: 4 मई 2026 1. जनता का मूड क्या है? ओपिनियन पोल के बड़े पॉइंट मुद्दा जनता की राय क्या TMC सरकार अवैध घुसपैठ को बढ़ावा देती है?-47.1% लोगों ने कहा 'बिल्कुल सही/कुछ हद तक सही' -SIR यानी वोटर लिस्ट संशोधन पर राय-37.8% बोले 'अवैध वोटर हटाने के लिए जरूरी' **ममता बनर्जी का पर्सनल सपोर्ट** 'बंगाल की बेटी' कार्ड अभी भी काम कर रहा है **एंटी-इंकंबेंसी के रेड सिग्नल** भ्रष्टाचार, भर्ती घोटाला, 25 हजार नियुक्तियां रद्द, युवा बेरोजगारी सार: ममता की व्यक्तिगत छवि अभी भी मजबूत है, लेकिन TMC के स्थानीय नेताओं और सरकार के कामकाज को लेकर गुस्सा है। BJP का फोकस इसी गुस्से को 'परिवर्तन' के वोट में बदलने पर है। 2. मोदी vs ममता: दोनों की स्ट्रैटेजी क्या है? नरेंद्र मोदी / BJP का दांव: 1. 'नो-नेम पॉलिटिक्स': मोदी सीधे ममता का नाम नहीं ले रहे। इससे चुनाव 'मोदी की गारंटी' vs 'भ्रष्ट व्यवस्था' बन गया है। TMC को काउंटर-अटैक का मौका नहीं मिल रहा। 2. मुख्य मुद्दे: घुसपैठ, CAA से मतुआ-नामशूद्र को नागरिकता, 'बंगाल में भय का माहौल'। 3. बड़ा बयान: "BJP सत्ता में आई तो घुसपैठियों को पश्चिम बंगाल छोड़ना पड़ेगा" ममता बनर्जी / TMC का दांव: 1. BJP हटाओ-देश बचाओ' का नारा और मोदी को 'सबसे बड़ा घुसपैठिया' बताया। 2. मुख्य आरोप: केंद्र वोटर लिस्ट से अल्पसंख्यकों के नाम हटा रहा है, बंगाल में 'अघोषित राष्ट्रपति शासन' जैसा माहौल। 3. पलटवार: "अगर वोटर लिस्ट में घुसपैठिये हैं तो मोदी को पहले इस्तीफा देना चाहिए"। 4. एंटी-इंकंबेंसी तोड़ने के लिए: 75+ मौजूदा विधायकों के टिकट काटे। 3. क्या इस बार मोदी पछाड़ पाएंगे ममता को? TMC के पक्ष में: - ममता का फेस, लक्ष्मी भंडार जैसी योजनाएं और मुस्लिम वोट एकजुट। - सड़क पर अभी भी ममता ही दिख रही हैं। बंगाल में "जो सड़क जीत लेता है वह चुनाव जीत लेता है"। - SIR और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर TMC का कैडर गांव-गांव एक्टिव हो गया। BJP के पक्ष में: - पिछले 5 साल में BJP का वोटर बेस बढ़ा है। - भ्रष्टाचार, भर्ती घोटाला, कानून-व्यवस्था और बेरोजगारी पर जनता में नाराजगी। - मोदी का 'साइलेंट अटैक' - बंगाल की जनता को भरोसा दिलाना कि लड़ाई ममता से नहीं, 'भय के माहौल' से है। एक्सपर्ट की राय: मुकाबला कांटे का है। ममता व्यक्तिगत छवि के दम पर बढ़त में हैं, पर BJP अगर कैंपेन जोरदार करे तो 77 से 148 सीट तक जा सकती है। 4. तीसरा फैक्टर: ओवैसी AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी-ममता को "भाई-बहन" और "एक ही सिक्के के दो पहलू" बताया। मुस्लिम वोट में सेंध लगा सकते हैं। -Bottom Line: बंगाल में अभी 'M' हावी है - महिला, मुस्लिम, मंदिर, ममता और मोदी। चुनाव सीधा TMC vs BJP है। 4 मई 2026 को पता चलेगा कि ममता का 'जादू' चला या जनता ने 'बदलाव' चुना।1
- कटंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बड़गांव से आगरवाड़ा की ओर जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग में शुक्रवार की शाम करीब 08 बजे के आसपास जंगल के बीच दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक कार में आग लग गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। टक्कर के बाद कार में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार जलकर खाक हो गई।1
- Post by "HASTE RAHO"1
- गण्डई थाना क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 28 पौवा शराब व चारपहिया वाहन जप्त, आरोपी गिरफ्तार, 17 अप्रैल शुक्रवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार गण्डई पुलिस ने मुखबिर सूचना पर मानपुर नाका में नाकाबंदी कर छोटा हाथी वाहन से 28 पौवा देशी प्लेन शराब (5.04 बल्क लीटर) बरामद की। आरोपी अशोक कुमार सिन्हा को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। वाहन सहित कुल जुमला कीमत 1 लाख 2 हजार 5 सौ 20 रुपये आंकी गई।1
- Post by Samarpit sahu1
- बालाघाट जिले की जनपद पंचायत कटंगी के अधीन आने वाली ग्राम पंचायत कामठी में श्मशान घाट की भूमि पर अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है। जिससे गांव का सामाजिक माहौल खराब हो रहा है। ग्रामीणों ने गांव के ही एक किसान पर अवैध अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है। वहीं, किसान के पुत्र ने अपने परिवार का पक्ष रखते हुए सीमांकन की कार्रवाई में सहयोग करने का भरोसा दिया है। दरअसल, गांव के किसान राजाराम चौधरी की श्मशाम घाट के पास कृषि भूमि है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने अपनी कृषि भूमि के बगल की श्मशान घाट की भूमि पर जेसीबी चलाकर मेढ़ बनाकर कृषि भूमि तैयार कर अतिक्रमण किया गया है।1