Shuru
Apke Nagar Ki App…
धमधा क्षेत्र में फिर आग का कहर, शॉर्ट सर्किट से कई एकड़ धान का पैरा जलकर खाक धमधा क्षेत्र में फिर आग का कहर, शॉर्ट सर्किट से कई एकड़ धान का पैरा जलकर खाक धमधा क्षेत्र में एक बार फिर आगजनी की घटना सामने आई है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला ग्राम घोटवानी का है, जहां रेखू वर्मा के धान के पैरा में अचानक आग लग गई।बताया जा रहा है कि मेन लाइन पर बंदर के कूदने से शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसकी चिंगारी से आग फैल गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कई एकड़ में फैला धान का पैरा जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही धमधा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
हेमंत उमरे
धमधा क्षेत्र में फिर आग का कहर, शॉर्ट सर्किट से कई एकड़ धान का पैरा जलकर खाक धमधा क्षेत्र में फिर आग का कहर, शॉर्ट सर्किट से कई एकड़ धान का पैरा जलकर खाक धमधा क्षेत्र में एक बार फिर आगजनी की घटना सामने आई है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला ग्राम घोटवानी का है, जहां रेखू वर्मा के धान के पैरा में अचानक आग लग गई।बताया जा रहा है कि मेन लाइन पर बंदर के कूदने से शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसकी चिंगारी से आग फैल गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कई एकड़ में फैला धान का पैरा जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही धमधा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- केसीजी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ओल्ड कॉइन नोट के नाम पर 11.70 लाख की ठगी, हरियाणा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 18 अप्रैल शनिवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार छुईखदान थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के एक मास्टरमाइंड को हरियाणा के नूंह जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को पुराने सिक्के और नोट के बदले लाखों रुपये दिलाने का झांसा देकर ठगी करता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9 मोबाइल फोन, 2 एटीएम कार्ड और 4 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, पद्मावतीपुर निवासी 39 वर्षीय नेताराम देवांगन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि व्हाट्सएप पर उसे पुराने नोट और सिक्कों के बदले बड़ी रकम मिलने का लालच दिया गया। आरोपी ने ₹5 के पुराने नोट के बदले करीब 37.94 लाख रुपये दिलाने का झांसा दिया और प्रोसेसिंग फीस, कस्टम फीस सहित अन्य बहानों से अलग अलग बैंक खातों में पैसे जमा करवाए। साथ ही नकद भेजने और पुलिस कार्रवाई का डर दिखाकर कुल ₹11.70 लाख की ठगी कर ली। जांच के दौरान पुलिस को करीब 20 बैंक खातों और 30 से 40 फर्जी सिम कार्ड के उपयोग की जानकारी मिली। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की लोकेशन हरियाणा के नूंह में ट्रेस की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी मोहम्मद जाहिर (19 वर्ष), निवासी ग्राम डूंगेजा, थाना पिंगवा, जिला नूंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक और व्हाट्सएप पर फर्जी विज्ञापन डालकर लोगों को फंसाता था। रजिस्ट्रेशन, प्रोसेसिंग और डिलीवरी फीस के नाम पर पैसे वसूले जाते थे। ठगी को विश्वसनीय बनाने के लिए नकदी के बंडल के फर्जी वीडियो भी भेजे जाते थे। आरोपी को 15 अप्रैल को हरियाणा से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया और 17 अप्रैल को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में केसीजी जिले के साइबर सेल खैरागढ़ और छुईखदान थाना पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- दुर्ग जिलेवासियों और राहगीरों के लिए राहत भरी खबर है। कुम्हारी टोल प्लाजा के आगे खारुन नदी पुलिया का मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है, जिसके बाद दोनों पुलों को यातायात के लिए खोल दिया गया है। अब भारी और हल्के वाहन सुरक्षित रूप से आवाजाही कर सकेंगे। खारुन नदी पर स्थित पुलिया के मरम्मत कार्य को तय समय पर पूरा कर लिया गया है। मरम्मत के बाद कुम्हारी टोल प्लाजा के आगे दोनों पुलों को यातायात के लिए खोल दिया गया है, जिससे क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था फिर से सुचारू हो गई है। प्रशासन की ओर से भारी और हल्के दोनों प्रकार के वाहनों के लिए पुल को सुरक्षित रूप से खोला गया है। लंबे समय से मरम्मत कार्य के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने मरम्मत कार्य के दौरान सहयोग और धैर्य बनाए रखने के लिए दुर्गवासियों एवं राहगीरों का आभार जताया है। साथ ही वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करने की अपील की है। वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें, सीट बेल्ट और हेलमेट का उपयोग करें तथा पुल पर ओवरटेकिंग से बचें। सुरक्षित सफर आपकी जिम्मेदारी है। खारुन नदी पुलिया खुलने के बाद अब कुम्हारी क्षेत्र में ट्रैफिक बिना बाधा दौड़ेगा। आगे सही और सटीक जानकारी के लिए चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब जरूर करें।1
- छुरा पटवारी रिश्वत कांड एक पटवारी का कथित रिश्वत कांड सामने आने के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। लोकेशन: गरियाबंद गरियाबंद जिले से इस वक्त की बड़ी खबर…जहाँ कल ही आडियो वाले मामले मे पुलिस विभाग मे बड़ी कार्यवाही किये थे... वायरल ऑडियो-वीडियो में पटवारी खुद बड़े अधिकारियों तक पैसे पहुंचाने की बात करता सुनाई दे रहा है छुरा क्षेत्र के हल्का नंबर 28 और अतिरिक्त हल्का नंबर 36 में पदस्थ पटवारी खेमचंद साहू का कथित ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल क्लिप में पटवारी खुलेआम रिश्वत लेने की बात कर रहा है और यह भी दावा कर रहा है कि रकम तहसीलदार और आरआई तक पहुंचानी पड़ती है। इतना ही नहीं, एक अन्य वायरल हिस्से में पटवारी द्वारा “बियर लाने” जैसी बात सामने आने से सरकारी कामकाज और कार्यालय की व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस पूरे मामले के सामने आते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है और स्थानीय लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब बड़ा सवाल ये है कि— क्या कार्रवाई सिर्फ पटवारी तक सीमित रहेगी? या फिर जांच की आंच बड़े अधिकारियों तक भी पहुंचेगी? फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है… लेकिन यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।1
- ❤️🫵🫂1
- Post by हमर जशपुर1
- दुलापुर में लांजी बालाघाट मुख्य मार्ग पर 2 गाड़ियों : की आपसी भिड़ंत घायलों का अस्पताल में किया गया भर्ती पुलिस थाना लांजी अंतर्गत आने वाले ग्राम दुल्हापुर के लांजी बालाघाट मुख्य मार्ग पर 2 गाड़ियो अर्टिका और कार की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। डायल 112 की मदद से घायलो को सिविल अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया, मिली जानकरी के अनुसार घटना 18 अप्रैल की सुबह 1:30 की दरमियानी घटित हुई, जब अर्टिगा वाहन क्रमांक MP 40/ZC 3931 लांजी से बालाघाट की तरफ जा रही थी जबकि कार वाहन क्रमांक MH 14/ FG 9779 बालाघाट से लांजी की तरफ आ रही थी तभी दोनों की आपसी भिड़ंत हो गई जिसमें शैलेश पिता दीपक शिंदेकर 31 वर्ष निवासी कटंगी और 50 वर्षीय रजनी पति बेनी शंकर उमरे निवासी कटंगी को ज्यादा चोट आई, जिन्हें डायल 112 की मदद से सिविल अस्पताल लांजी लाकर भर्ती कराया गया जहां मौजूद चिकित्सकीय स्टाफ के द्वारा तत्काल ही उपचार प्रारंभ कर दिया गया इसके अलावा पांच अन्य लोगों को लाया गया था, जिन्हें मामूली चोट आई थी।1
- खैरागढ़ के स्वामी आत्मानंद कन्या स्कूल में शिक्षा गुणवत्ता सुधार के लिए अहम बैठक, 18 अप्रैल शनिवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में प्राचार्य डॉक्टर कमलेश्वर सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। शिक्षकों ने कक्षा 6वीं व 9वीं में शत प्रतिशत नामांकन, बोर्ड परिणाम सुधार और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर चर्चा की। हर तीन माह में पालक बालक बैठक, शनिवार को गतिविधि दिवस, स्मार्ट क्लास, AI तकनीक, सांस्कृतिक व कौशल गतिविधियों को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया। विद्यार्थियों के लिए व्यक्तिगत अध्ययन योजना, NEET,JEE तैयारी और कैरियर काउंसिलिंग पर भी जोर दिया गया।1
- दुर्ग जिले के पदनाभपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि फोन नहीं उठाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर प्रेमिका की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी कार्तिक और मृतका मुनेश्वरी दोनों बीएड के छात्र-छात्रा थे और किराए के मकान में रह रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि फोन कॉल रिसीव नहीं करने की बात पर झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी कार्तिक ने गुस्से में आकर मुनेश्वरी की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद 108 एंबुलेंस को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस टीम ने युवती की जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पदनाभपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी कार्तिक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हत्या के पीछे के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्से में आकर कानून हाथ में लेना किसी समस्या का समाधान नहीं है। रिश्तों में संवाद और संयम बेहद जरूरी है। किसी भी विवाद की स्थिति में हिंसा से दूर रहें और कानूनी व सामाजिक मदद लें। आगे सही और सटीक जानकारी के लिए चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब जरूर करें।1
- गरियाबंद यातायात पुलिस द्वारा रायपुर से देवभोग मार्ग पर ओवर सीट एवं परमिट नियम का उल्लंघन करने वाले बसों पर की गई कार्यवाही। 🚨 यात्री सुरक्षा के साथ खिलवाड़, शिकायत करने पर की जाएगी उचित कार्यवाही। गरियाबंद, यात्री सुरक्षा और सड़क सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने हेतु आज गरियाबंद यातायात पुलिस द्वारा रायपुर-देवभोग मार्ग पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मोटर यान अधिनियम (MV Act) और परमिट शर्तों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 04 यात्री बसों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्यवाही की गई है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्धारित क्षमता से अधिक यात्री परिवहन किए जा रहे थे, जो कि यात्री सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। बसें अपनी अधिकृत रूट और समय-सारणी के विपरीत संचालित पाई गईं, जो परमिट शर्तों का सीधा उल्लंघन है। नियमों की अनदेखी करने वाली 06 बसों के विरूद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत 22,100 रूपये का चालानीय कार्यवाही किया गया। यात्रियों की जान जोखिम में डालकर बस संचालन करने वालों को बख्शा नही जाएगा। लगातार शिकायतें मिल रही थी कि रायपुर-देवभोग मार्ग पर बस संचालक मनमाने ढंग से ओवर-कैपेसिटी में यात्रियों को ले जा रहे हैं। इसी क्रम में आज यह कार्यवाही की गई है।“ गरियाबंद पुलिस अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि ओवरलोड वाहनों में यात्रा न करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल शिकायत करने पर कार्यवाही की जाएगी। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगा।1