Shuru
Apke Nagar Ki App…
Beetu kumar
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के फिशर वन क्षेत्र में बनी एक पुरानी मजार को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय में 3 जनवरी को प्राप्त शिकायत के बाद वन विभाग ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वन विभाग का कहना है कि फिशर वन के कंपार्टमेंट नंबर तीन में स्थित यह मजार वन भूमि पर अवैध रूप से निर्मित है। जिला वन अधिकारी विकास नायक के अनुसार, मजार से जुड़े भूमि अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन तय समयसीमा 22 जनवरी तक कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। इसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। वन रेंज अधिकारी अशोक कुमार शर्मा की अगुवाई में संयुक्त टीम ने मौके पर सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की है। स्थानीय स्तर पर इस मजार को “बीहड़ वाले सैयद बाबा” के नाम से जाना जाता है। यहां बिना अनुमति सालाना उर्स और साप्ताहिक धार्मिक गतिविधियां होने की बात भी सामने आई है। वन विभाग का कहना है कि यदि शीघ्र भूमि संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाते हैं, तो वन अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को हटाया जाएगा। वही मुस्लिम समाज के लोगों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना देते हुए मांग की है की मजार पर कोई कार्यवाही नहीं की जाए क्योंकि वह कई सालों से चली आ रही है और वहां हिंदू मुस्लिम समुदाय के लोगों का आना-जाना है।3
- अखिलेश यादव का संसद में बंद किया स्पीकर#akhileshyadav#questionsnews#up#sansadtv#bjp#congress#mp#rahulgandhi#millionviews#bhojpuri#mp#viralvideo#pkcrimestory#news241
- शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद मार्ग पर रविवार शाम 5 बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नगला जाट निवासी संदीप उर्फ लुक्का (25) के रूप में हुई है। घटना के समय संदीप शिकोहाबाद से अपने गांव लौट रहा था। मृतक के चाचा राधाकृष्ण की तहरीर पर शिकोहाबाद पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।1
- हर हर महादेव1
- थाना क्षेत्र के कुसमरा में जमीनी विवाद को लेकर पुलिस ने मंगलवार दोपहर 12 बजे दोनों पक्षों के 7 लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान किया है। पुलिस ने राहुल पुत्र रामेश्वर दयाल निवासी ग्राम ज्ञानपुरा थाना बसरेहर जनपद इटावा,बलवीर सिंह पुत्र रघुवर दयाल व सुरजीत पुत्र हाकिम सिंह व ऋषि पुत्र दीवान सिंह निवासी यासीनगर थाना बसरेहर जनपद इटावा तथा दूसरे पक्ष के बच्चू सिंह पुत्र विपिन कुमार व अरुण कुमार पुत्र किशोरचन्द्र निवासी धरमंगदपुर कुसमरा थाना किशनी व अमित पुत्र प्रताप सिंह निवासी कुसमरा को हिरासत में लेकर चालान किया है।1
- Post by Bharat Singh Rajput1
- शिकोहाबाद में 8 फरवरी को नारायण इंटर कॉलेज के मैदान में होने वाले 'विशाल हिंदू सम्मेलन' की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। आयोजन के प्रचार-प्रसार हेतु नगर में मंगलवार की दोपहर करीब 12:00 बजे भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस सम्मेलन में प्रख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। आयोजकों का कहना है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू समुदाय में एकजुटता और जागरूकता लाना है।1
- सोमवार रात्रि 9 बजे गांव से थाने पर साइकिल से ड्यूटी आ रहे पीआरडी जवान को कार चालक ने तेजी से सीधी टक्कर मार दी।जिससे जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है।उसे उपचार हेतु सैफई आयुर्विज्ञान संस्थान भेजा गया है।थाना क्षेत्र के गांव बोझा निवासी अशोक यादव पुत्र रामभरोसे लाल सोमवार रात्रि 9 बजे अपने गांव से साइकिल द्वारा थाने पर रात ड्यूटी के लिए आ रहा था। जैसे ही वह शमशेरगंज पुलिया पर आया वैसे ही कार संख्या यूपी75यू 0008 के चालक ने तेजी व लापरवाही से सीधी टक्कर मार दी और मौके से भाग गया।गंभीर घायल पड़े पीआरडी जवान की सूचना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह को मिलते ही मौके पर पहुंचकर सीएचसी ले गए जहां से गंभीर हालत में सैफई भेजा गया है जहां उसकी गंभीर हालत बनी हुई है।1
- भिंड आरटीओ बल्ला पर हुआ भीषड एक्सीडेंट आमने-सामने हुई टक्कर1