Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 7091077898
Tulla tulsi
गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 7091077898
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 70910778981
- राजगढ़ में करंट से बंदर की मौतःग्रामीणों ने अर्थी बनाकर विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। राजगढ़ जिले के ग्राम भादाहेड़ी में एक बंदर की मौत के बाद ग्रामीणों ने उसे इंसानों की तरह अंतिम विदाई दी। यह घटना सोमवार को सामने आई, जब गांव के हनुमान मंदिर के पीछे मृत बंदर पाया गया।गांव के सरपंच गिरिराज दांगी ने बताया कि रविवार को यह बंदर करंट की चपेट में आ गया था। ग्रामीणों ने घायल अवस्था में उसकी मालिश की, जिसके बाद वह कुछ देर के लिए ठीक होकर चला गया था। हालांकि, सोमवार सुबह वही बंदर मंदिर के पीछे मृत मिला। बंदर की मौत से ग्रामीण दुखी हुए और उन्होंने उसे सम्मानजनक विदाई देने का फैसला किया। ग्रामीणों ने मिलकर बंदर के लिए एक विशेष अर्थी तैयार की।अर्थी को पूरे गांव से होते हुए शांति धाम तक ले जाया गया। इस अंतिम यात्रा में लोग शामिल हुए। ग्रामीणों ने फूल चढ़ाकर बंदर को विदा किया। उसका अंतिम संस्कार इंसानों की तरह ही विधि-विधान से आज सोमवार की दोपहर 12 बजे किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह बंदर गांव का एक परिचित हिस्सा था और उसकी यादें गांव वालों के साथ जुड़ी रहेंगी।5
- मधुसूदनगढ़ नगर परिषद का एक ही नारा मधुसूदनगढ़ को स्वस्थ बनाना है नगर परिषद द्वारा मधुसूदनगढ़ को एक स्वस्थ नगर बनाने के लिए अभियान चला जा रहा है जिसमें नगर के चारों रोड़ों एवं गली मोहल्ले मैं दोनों टाइम सफाई अभियान चालू किया गया है एवं साथ में कचरा गाड़ी से प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है जिससे सभी नागरिकों को सूचना दी जा रही है कि वह अपने घर का कचरा कचरा गाड़ी में ही डालें एवं समय पर नल जल का भुगतान करें एवं अपने कर का भुगतान करें तथा सभी प्रकार के पशुओं को जो पालतू हैं उनका घर पर बांधकर रखें तथा नगर को स्वस्थ बनाने के लिए कचरा गाड़ी में ही कचरा डालें दुकानों के आगे डस्टबिन रखें जिससे मुख्य सड़कों पर कचरा ना हो अपील मुख्य कार्यपालन अधिकारी मधुसूदनगढ़4
- जावदी हनुमान मंदिर में चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 4.20 लाख रुपये का मशरूका बरामद, मोटरसाइकिल और हथियार भी जब्त, तीन गिरफ्तार मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम जावदी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस थाना मोहन बड़ोदिया ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उनसे चांदी के आभूषण, दानपेटी की नगदी, चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और धारदार चाकू सहित कुल 4 लाख 20 हजार 570 रुपये का मशरूका बरामद किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता और कार्यकुशलता की सराहना हो रही है। पुलिस के अनुसार 22-23 जनवरी की दरमियानी रात अज्ञात बदमाशों ने ग्राम जावदी के संकट मोचन हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर में रखे चांदी के आभूषण और दानपेटी की राशि चोरी कर समिति अध्यक्ष कमल सिंह राजपूत द्वारा 23 जनवरी की सुबह थाना मोहन बड़ोदिया में दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, ग्रामीणों से पूछताछ की और साइबर सेल की तकनीकी सहायता ली। इसी कड़ी में 8 फरवरी 2026 को सारंगपुर रोड स्थित कुम्हारिया गेट के पास वाहन चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवक तेज गति से मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा। पूछताछ में उनकी पहचान भूपेंद्र सिंह देवड़ा निवासी सतगांव, जिला शाजापुर और जितेंद्र उर्फ तांतिया चौहान निवासी चांदनगांव, जिला आगर-मालवा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान दोनों के पास से अवैध धारदार चाकू बरामद होने पर आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने ग्राम जावदी के हनुमान मंदिर में चोरी करना स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि चोरी किए गए चांदी के आभूषण बेचने के लिए उन्होंने प्रशांत उर्फ गब्बर परिहार जिला आगर-मालवा को दिए थे। पुलिस ने तीनों आरोपितों से चोरी गए चांदी के आभूषण, दानपेटी से मिली नगदी 1210 रुपये, चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और दो धारदार चाकू जब्त किए। बरामद संपत्ति की कुल कीमत 4.20 लाख रुपये आंकी गई है। तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर आज सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार आरोपितों के विरुद्ध शाजापुर, आगर-मालवा और देवास जिलों में पहले से ही दर्जनों आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। उनसे अन्य जिलों में हुई मंदिर और संपत्ति संबंधी चोरियों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। वही घटना स्थल ले जाते समय सोमवार सुबह 11.30 बजे पुलिस की गाड़ी खराब हो गई, जिस पर आरोपियों को पैदल पुलिस के जाते हुए दिखी, जिस पर आरोपी कहते दिखे कि चोरी करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है, वही लोगो ने पुलिस की कार्यकुशलता को देखते हुए सराहना की. उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल, उपनिरीक्षक के.एन.यादव, उपनिरीक्षक जी.पी. चौबे,सुभाष पटेल,विजय सिंह,लाखन सिंह राजपुत,जगदीश दांगी,हेमेन्द्र सिंह जादौन,जितेन्द्र सितपरा,भंवरलाल वर्मा, सुरेश राठोर,अनिल सेन,जीवन सिंह,कपील यादव,अर्जुन बागड़ी,राहुल कुम्भकार,सोनू यादव, जुझार सिंह,रामेश्वर, विजय गवली,कैशव शर्मा,चालक विष्णु दांगी व सायबर सेल प्रभारी विकास तिवारी,राजेश दांगी,घनश्याम राजपुत,अनिल सक्सेना की रही1
- Sehore : आज का दिन दलहन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक है। आज सीहोर जिले के अमलाहा में दलहन मिशन की राष्ट्रीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण अवसर पर कृषि मंत्रालय में मेरे दोनों सहयोगी राज्यमंत्री, दलहन उत्पादक राज्यों के कृषि मंत्रीगण, तथा मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुझे कहते हुए अत्यंत गर्व और प्रसन्नता है कि ICARDA द्वारा दलहन अनुसंधान, बीज विकास और किसान प्रशिक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया जा रहा है। यहां वैज्ञानिकों, किसानों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक मंच पर सार्थक संवाद हुआ और सभी ने एक टीम के रूप में दलहन उत्पादन बढ़ाने के साझा संकल्प के साथ विचार-विमर्श किया। इस दौरान दलहन उत्पादन बढ़ाने के रोडमैप, उन्नत एवं अधिक उत्पादन देने वाली किस्मों के विकास, तकनीक के बेहतर उपयोग और किसानों तक नवाचार पहुँचाने जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई। साथ ही देशभर से आए सुझावों ने यह स्पष्ट किया कि सही दिशा, वैज्ञानिक दृष्टि और किसान-केंद्रित नीति से भारत दलहन में आत्मनिर्भर बन सकता है। आज हम सभी ने यह संकल्प लिया है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दलहन में आत्मनिर्भरता हेतु जी-जान से जुटेंगे और अपने किसान भाइयों-बहनों की आय बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।1
- कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नारकोटिक्स एवं अन्य नशीली दवाओं की रोकथाम के लिए बैठक संपन्न हुई1
- कांग्रेस जिला समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न शाजापुर । आज जिला मुख्यालय शाजापुर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय दत्त ओर जिले के प्रभारी निर्मल मेहता की उपस्थिति में जिला कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई l बैठक में मुख्य रूप से एसआईआर व ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी के गठन व संगठन के अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री रामवीर सिंह सिकरवार, जिला अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह, प्रदेश सचिव श्रीमती रचना जैन, राजकुमार कराडा, जनपद अध्यक्ष शरद शिवहरे, भोजराज परमार, नरेश कप्तान, कमल चौधरी, आशुतोष शर्मा, इरशाद खान, सीताराम पवैया, अजीज मंसूरी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष जयंत सिकरवार, राजेश पारछे, कैलाश मटोलिया, स्मिता सोलंकी समस्त ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष गण, समस्त प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं समन्वय समिति के सदस्य गण उपस्थित रहे।1
- नगर परिषद मधुसूदनगढ़ में पीने के पानी की टेस्टिंग -जिला कलेक्टर द्वारा सभी नगर पालिका में पानी की टेस्टिंग एवं स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है मधुसूदनगढ़ मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा अपने कर्मचारियों को मधुसूदनगढ़ के सभी वार्डों में पानी की टेस्टिंग के लिए सैंपल लेने के लिए भेजा गया जिसमें वार्ड क्रमांक 4 के 10 घरों में पानी के सैंपल लिए गए इन सैंपलों की टेस्टिंग की गई एवं सभी टेस्ट अपनी मानक रूपों के अनुसार सफल पाए गए एवं स्वास्थ्य एवं साफ पानी मधुसूदनगढ़ के वार्डों में दिया जा रहा है मुख्य कार्यपालन अधिकारी का कहना है कि हम सभी वार्डों में पानी के सैंपल लेकर टेस्ट करेंगे जहां भी पानी गंदा एवं अपने मानक रूप में नहीं होगा उसे जगह कर्मचारियों को निर्देशित किया जाएगा एवं पानी को साफ सुथरा करने के लिए जो भी कदम उठाए जाएंगे वह उठाएंगे वार्ड क्रमांक 4 में टेस्टिंग के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री कौशलेंद्र अग्रवाल जी भी उपस्थित रहे उनके द्वारा भी सभी को समझाएं दी गई एवं बताया गया कि यह टेस्टिंग इसलिए जरूरी है कि किसी भी व्यक्ति को गंदा पानी ना मिले एवं साफ सुथरा और स्वास्थ पानी मिले सभी का स्वास्थ्य ठीक रहे कोई घटना ना घटे तो इसलिए हम सभी वार्डों में पानी की टेस्टिंग करवाएंगे एवं साफ सुथरा पानी उपलब्ध कराएंगे मुख्य नगर परिषद अधिकारी मधुसूदनगढ़4