logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घुनवारा विद्युत सब स्टेशन में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट, सरकारी संपत्ति को नुकसान; 4 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज। मैहर जिले के अमदरा थाना अंतर्गत घुनवारा विद्युत सब स्टेशन में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ कथित मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 05 अगस्त 2026 की रात करीब 10:30 बजे घुनवारा विद्युत सब स्टेशन में ऑपरेटर शारदा सोनी अपने साथी ऑपरेटर जितेन्द्र साहू के साथ ड्यूटी पर मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान ओम साहू, सिन्टू साहू, लोकपाल बुन्देला और सचिन चौधरी सब स्टेशन परिसर में घुस आए और बिजली बंद होने को लेकर विवाद करने लगे। शिकायत के अनुसार, कर्मचारियों द्वारा यह बताए जाने पर कि 33 केवी लाइन मैहर से बंद है, चारों आरोपी कथित रूप से गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि उन्होंने दोनों कर्मचारियों के साथ मारपीट की, जमीन पर पटक दिया, सब स्टेशन में रखी लॉग बुक फाड़ दी, शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया तथा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि जाते समय आरोपियों ने दोबारा बिजली बंद होने पर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में ऑपरेटर शारदा सोनी के बाएं हाथ की कोहनी में सूजन, गर्दन में खरोंच और शरीर में दर्द आने की बात कही गई है, जबकि दूसरे कर्मचारी जितेन्द्र साहू के गर्दन में दर्द की शिकायत बताई गई है। पीड़ित की लिखित शिकायत पर अमदरा थाना पुलिस ने एफआईआर क्रमांक 252/2026 दर्ज की है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच कार्यवाहक प्रधान आरक्षक रवि सिंह चौहान को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है तथा जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

14 hrs ago
user_Sunil kumar dahiya
Sunil kumar dahiya
मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
14 hrs ago

घुनवारा विद्युत सब स्टेशन में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट, सरकारी संपत्ति को नुकसान; 4 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज। मैहर जिले के अमदरा थाना अंतर्गत घुनवारा विद्युत सब स्टेशन में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ कथित मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 05 अगस्त 2026 की रात करीब 10:30 बजे घुनवारा विद्युत सब स्टेशन में ऑपरेटर शारदा सोनी अपने साथी ऑपरेटर जितेन्द्र साहू के साथ ड्यूटी पर मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान ओम साहू, सिन्टू साहू, लोकपाल बुन्देला और सचिन चौधरी सब स्टेशन परिसर में घुस आए और बिजली बंद होने को लेकर विवाद करने लगे। शिकायत के अनुसार, कर्मचारियों द्वारा यह बताए जाने पर कि 33 केवी लाइन मैहर से बंद है, चारों आरोपी कथित रूप से गाली-गलौज करने लगे। आरोप है

कि उन्होंने दोनों कर्मचारियों के साथ मारपीट की, जमीन पर पटक दिया, सब स्टेशन में रखी लॉग बुक फाड़ दी, शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया तथा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि जाते समय आरोपियों ने दोबारा बिजली बंद होने पर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में ऑपरेटर शारदा सोनी के बाएं हाथ की कोहनी में सूजन, गर्दन में खरोंच और शरीर में दर्द आने की बात कही गई है, जबकि दूसरे कर्मचारी जितेन्द्र साहू के गर्दन में दर्द की शिकायत बताई गई है। पीड़ित की लिखित शिकायत पर अमदरा थाना पुलिस ने एफआईआर क्रमांक 252/2026 दर्ज की है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच कार्यवाहक प्रधान आरक्षक रवि सिंह चौहान को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है तथा जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

More news from Satna and nearby areas
  • अमरपाटन नगरवासियों ने नगर परिषद का घेराव कर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन, जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग अमरपाटन, मैहर। नगर परिषद अमरपाटन क्षेत्र के समस्त वार्डवासियों ने मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर नगर की विभिन्न जनहित एवं सामाजिक समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि कई समस्याओं को लेकर पूर्व में कलेक्टर, एसडीएम एवं नगर परिषद अमरपाटन को अनेक बार आवेदन एवं ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन आज तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से आमजन को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में प्रमुख रूप से वार्ड क्रमांक 05 से पोस्टमार्टम गृह (चीरघर) को तत्काल हटाकर नवीन अस्पताल परिसर में स्थानांतरित करने, वर्तमान स्थल पर मांगलिक भवन, बारात घर अथवा सार्वजनिक पार्क का निर्माण कराने की मांग की गई। इसके अलावा नगर परिषद कार्यालय के सामने स्थित भारत रत्न संविधान निर्माता परमपूज्य बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा एवं प्रतिमा स्थल के जीर्णोद्धार, सुरक्षा, सौंदर्यीकरण, रेलिंग, सीसीटीवी, प्रकाश व्यवस्था, स्टील की सीढ़ी एवं गुम्बद निर्माण की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। ज्ञापन में वार्ड क्रमांक 12 एवं 14 में नाली, पुलिया एवं सड़क निर्माण, नरसिंह मंदिर रोड से सुआ मोड़ होते हुए बाईपास तक स्वीकृत नाली निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ कराने, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति बस्तियों में श्मशान घाट निर्माण, गरीब परिवारों को स्थायी पट्टा एवं आवास योजना का लाभ, वार्ड क्रमांक 05, रामनगर रोड, पुराना बस स्टैंड एवं नवीन सब्जी मंडी क्षेत्र में सुलभ कॉम्प्लेक्स निर्माण, सभी वार्डों में शुद्ध पेयजल, सड़क, बिजली, नाली तथा नियमित साफ-सफाई, डस्टबिन एवं घर-घर कचरा संग्रहण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी की गई। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि इन जनहितकारी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्रवासी लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन के दौरान प्रमुख रूप से पार्षद दुर्गा बंसल , सिद्धार्थ नालंदा, धर्मेंद्र बंसल,विजय मोदी, विक्रम सूर्यवंशी, राघवेंद्र अहिरवार, दीपक प्रजापति, विजय चौधरी, श्यामू प्रजापति, रोहन चौधरी, रामबाली साकेत, राजू, राजकुमार, राजा, सनी साकेत, नरेश, राजेश, रामलाल, सुरेश, गंगा प्रसाद साहू, सीताराम, जीवन, शिवकुमार, रामनरेश, उदय प्रकाश साहू, रामदयाल साहू, दिलीप, उमेश, सोनू बंसल, राम प्रसाद, प्रमोद प्रजापति, कैदी लाल, जयकिशन, बेबी, ललिया, फूलमती, बबीता, गोमती, मुन्नी बाई, सीना बंसल, पप्पू प्रजापति, उदयभान प्रजापति, छोटू प्रजापति एवं सोनू प्रजापति सहित बड़ी संख्या में नगर परिषद अमरपाटन क्षेत्र के वार्डवासी उपस्थित रहे। अमरपाटन नगरवासियों ने नगर परिषद का घेराव कर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन, जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग अमरपाटन, मैहर। नगर परिषद अमरपाटन क्षेत्र के समस्त वार्डवासियों ने मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर नगर की विभिन्न जनहित एवं सामाजिक समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि कई समस्याओं को लेकर पूर्व में कलेक्टर, एसडीएम एवं नगर परिषद अमरपाटन को अनेक बार आवेदन एवं ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन आज तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से आमजन को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में प्रमुख रूप से वार्ड क्रमांक 05 से पोस्टमार्टम गृह (चीरघर) को तत्काल हटाकर नवीन अस्पताल परिसर में स्थानांतरित करने, वर्तमान स्थल पर मांगलिक भवन, बारात घर अथवा सार्वजनिक पार्क का निर्माण कराने की मांग की गई। इसके अलावा नगर परिषद कार्यालय के सामने स्थित भारत रत्न संविधान निर्माता परमपूज्य बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा एवं प्रतिमा स्थल के जीर्णोद्धार, सुरक्षा, सौंदर्यीकरण, रेलिंग, सीसीटीवी, प्रकाश व्यवस्था, स्टील की सीढ़ी एवं गुम्बद निर्माण की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। ज्ञापन में वार्ड क्रमांक 12 एवं 14 में नाली, पुलिया एवं सड़क निर्माण, नरसिंह मंदिर रोड से सुआ मोड़ होते हुए बाईपास तक स्वीकृत नाली निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ कराने, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति बस्तियों में श्मशान घाट निर्माण, गरीब परिवारों को स्थायी पट्टा एवं आवास योजना का लाभ, वार्ड क्रमांक 05, रामनगर रोड, पुराना बस स्टैंड एवं नवीन सब्जी मंडी क्षेत्र में सुलभ कॉम्प्लेक्स निर्माण, सभी वार्डों में शुद्ध पेयजल, सड़क, बिजली, नाली तथा नियमित साफ-सफाई, डस्टबिन एवं घर-घर कचरा संग्रहण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी की गई। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि इन जनहितकारी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्रवासी लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन के दौरान प्रमुख रूप से पार्षद दुर्गा बंसल , सिद्धार्थ नालंदा, धर्मेंद्र बंसल,विजय मोदी, विक्रम सूर्यवंशी, राघवेंद्र अहिरवार, दीपक प्रजापति, विजय चौधरी, श्यामू प्रजापति, रोहन चौधरी, रामबाली साकेत, राजू, राजकुमार, राजा, सनी साकेत, नरेश, राजेश, रामलाल, सुरेश, गंगा प्रसाद साहू, सीताराम, जीवन, शिवकुमार, रामनरेश, उदय प्रकाश साहू, रामदयाल साहू, दिलीप, उमेश, सोनू बंसल, राम प्रसाद, प्रमोद प्रजापति, कैदी लाल, जयकिशन, बेबी, ललिया, फूलमती, बबीता, गोमती, मुन्नी बाई, सीना बंसल, पप्पू प्रजापति, उदयभान प्रजापति, छोटू प्रजापति एवं सोनू प्रजापति सहित बड़ी संख्या में नगर परिषद अमरपाटन क्षेत्र के वार्डवासी उपस्थित रहे।
    4
    अमरपाटन नगरवासियों ने  नगर परिषद का घेराव कर  मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन, जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग

अमरपाटन, मैहर। नगर परिषद अमरपाटन क्षेत्र के समस्त वार्डवासियों ने मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर नगर की विभिन्न जनहित एवं सामाजिक समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि कई समस्याओं को लेकर पूर्व में कलेक्टर, एसडीएम एवं नगर परिषद अमरपाटन को अनेक बार आवेदन एवं ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन आज तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से आमजन को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से वार्ड क्रमांक 05 से पोस्टमार्टम गृह (चीरघर) को तत्काल हटाकर नवीन अस्पताल परिसर में स्थानांतरित करने, वर्तमान स्थल पर मांगलिक भवन, बारात घर अथवा सार्वजनिक पार्क का निर्माण कराने की मांग की गई। इसके अलावा नगर परिषद कार्यालय के सामने स्थित भारत रत्न संविधान निर्माता परमपूज्य बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा एवं प्रतिमा स्थल के जीर्णोद्धार, सुरक्षा, सौंदर्यीकरण, रेलिंग, सीसीटीवी, प्रकाश व्यवस्था, स्टील की सीढ़ी एवं गुम्बद निर्माण की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।

ज्ञापन में वार्ड क्रमांक 12 एवं 14 में नाली, पुलिया एवं सड़क निर्माण, नरसिंह मंदिर रोड से सुआ मोड़ होते हुए बाईपास तक स्वीकृत नाली निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ कराने, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति बस्तियों में श्मशान घाट निर्माण, गरीब परिवारों को स्थायी पट्टा एवं आवास योजना का लाभ, वार्ड क्रमांक 05, रामनगर रोड, पुराना बस स्टैंड एवं नवीन सब्जी मंडी क्षेत्र में सुलभ कॉम्प्लेक्स निर्माण, सभी वार्डों में शुद्ध पेयजल, सड़क, बिजली, नाली तथा नियमित साफ-सफाई, डस्टबिन एवं घर-घर कचरा संग्रहण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी की गई।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि इन जनहितकारी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्रवासी लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ज्ञापन के दौरान प्रमुख रूप से पार्षद दुर्गा बंसल , सिद्धार्थ नालंदा, धर्मेंद्र बंसल,विजय मोदी, विक्रम सूर्यवंशी, राघवेंद्र अहिरवार, दीपक प्रजापति, विजय चौधरी, श्यामू प्रजापति, रोहन चौधरी, रामबाली साकेत, राजू, राजकुमार, राजा, सनी साकेत, नरेश, राजेश, रामलाल, सुरेश, गंगा प्रसाद साहू, सीताराम, जीवन, शिवकुमार, रामनरेश, उदय प्रकाश साहू, रामदयाल साहू, दिलीप, उमेश, सोनू बंसल, राम प्रसाद, प्रमोद प्रजापति, कैदी लाल, जयकिशन, बेबी, ललिया, फूलमती, बबीता, गोमती, मुन्नी बाई, सीना बंसल, पप्पू प्रजापति, उदयभान प्रजापति, छोटू प्रजापति एवं सोनू प्रजापति सहित बड़ी संख्या में नगर परिषद अमरपाटन क्षेत्र के वार्डवासी उपस्थित रहे।
अमरपाटन नगरवासियों ने  नगर परिषद का घेराव कर  मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन, जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग
अमरपाटन, मैहर। नगर परिषद अमरपाटन क्षेत्र के समस्त वार्डवासियों ने मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर नगर की विभिन्न जनहित एवं सामाजिक समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि कई समस्याओं को लेकर पूर्व में कलेक्टर, एसडीएम एवं नगर परिषद अमरपाटन को अनेक बार आवेदन एवं ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन आज तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से आमजन को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से वार्ड क्रमांक 05 से पोस्टमार्टम गृह (चीरघर) को तत्काल हटाकर नवीन अस्पताल परिसर में स्थानांतरित करने, वर्तमान स्थल पर मांगलिक भवन, बारात घर अथवा सार्वजनिक पार्क का निर्माण कराने की मांग की गई। इसके अलावा नगर परिषद कार्यालय के सामने स्थित भारत रत्न संविधान निर्माता परमपूज्य बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा एवं प्रतिमा स्थल के जीर्णोद्धार, सुरक्षा, सौंदर्यीकरण, रेलिंग, सीसीटीवी, प्रकाश व्यवस्था, स्टील की सीढ़ी एवं गुम्बद निर्माण की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।
ज्ञापन में वार्ड क्रमांक 12 एवं 14 में नाली, पुलिया एवं सड़क निर्माण, नरसिंह मंदिर रोड से सुआ मोड़ होते हुए बाईपास तक स्वीकृत नाली निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ कराने, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति बस्तियों में श्मशान घाट निर्माण, गरीब परिवारों को स्थायी पट्टा एवं आवास योजना का लाभ, वार्ड क्रमांक 05, रामनगर रोड, पुराना बस स्टैंड एवं नवीन सब्जी मंडी क्षेत्र में सुलभ कॉम्प्लेक्स निर्माण, सभी वार्डों में शुद्ध पेयजल, सड़क, बिजली, नाली तथा नियमित साफ-सफाई, डस्टबिन एवं घर-घर कचरा संग्रहण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी की गई।
ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि इन जनहितकारी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्रवासी लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन के दौरान प्रमुख रूप से पार्षद दुर्गा बंसल , सिद्धार्थ नालंदा, धर्मेंद्र बंसल,विजय मोदी, विक्रम सूर्यवंशी, राघवेंद्र अहिरवार, दीपक प्रजापति, विजय चौधरी, श्यामू प्रजापति, रोहन चौधरी, रामबाली साकेत, राजू, राजकुमार, राजा, सनी साकेत, नरेश, राजेश, रामलाल, सुरेश, गंगा प्रसाद साहू, सीताराम, जीवन, शिवकुमार, रामनरेश, उदय प्रकाश साहू, रामदयाल साहू, दिलीप, उमेश, सोनू बंसल, राम प्रसाद, प्रमोद प्रजापति, कैदी लाल, जयकिशन, बेबी, ललिया, फूलमती, बबीता, गोमती, मुन्नी बाई, सीना बंसल, पप्पू प्रजापति, उदयभान प्रजापति, छोटू प्रजापति एवं सोनू प्रजापति सहित बड़ी संख्या में नगर परिषद अमरपाटन क्षेत्र के वार्डवासी उपस्थित रहे।
    user_प्रकाश कुमार सोनी
    प्रकाश कुमार सोनी
    Court reporter Maihar, Satna•
    17 min ago
  • शासकीय स्कूल में स्मार्ट टीवी पर चलाई 'A' सर्टिफिकेट प्राप्त फिल्म, अतिथि शिक्षक की सेवा समाप्त ​अमरपाटन/मैहर। मैहर जिले की अमरपाटन तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कठहा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां क्लासरूम में लगे डिजिटल एलईडी स्क्रीन (स्मार्ट टीवी) पर छात्रों को बिना अनुमति फिल्म दिखाई जा रही थी। मामले में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) सलोनी शर्मा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधित अतिथि शिक्षक को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। ​31 जुलाई की घटना, पांचवें पीरियड में चलाई गई फिल्म ​जानकारी के अनुसार, घटना 31 जुलाई की है जब शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कठहा में कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को स्मार्ट टीवी पर फिल्म दिखाई जा रही थी। इस दौरान हिंदी पढ़ाने वाले अतिथि शिक्षक हंसराज सिंह पटेल भी क्लासरूम में मौजूद थे। ​इस घटना का एक वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। पालकों ने पूरे मामले की गंभीर शिकायत सीएम हेल्पलाइन (181) पर दर्ज कराई। ​कलेक्टर के निर्देश पर जांच, आरोप साबित होने पर कार्रवाई ​मैहर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी के निर्देश पर मामले की जांच अमरपाटन विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कुंवर बहादुर सिंह को सौंपी गई। जांच रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि 31 जुलाई को पांचवें पीरियड के दौरान क्लास में स्मार्ट टीवी पर फिल्म चलाई गई थी। ​जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी सलोनी शर्मा ने गुरुवार को अतिथि शिक्षक हंसराज सिंह पटेल की सेवा समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया। ​आरोपी शिक्षक का तर्क- "स्मार्ट टीवी चलाना नहीं आता, बच्चों की कहने पर चलाई" ​जांच के दौरान जब आरोपी शिक्षक हंसराज सिंह पटेल से जवाब मांगा गया, तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि फिल्म छात्रों की मांग पर चलाई गई थी और उन्हें स्मार्ट टीवी या स्मार्टफोन चलाना नहीं आता है। ​हालांकि, जिला शिक्षा अधिकारी सलोनी शर्मा ने इस तर्क को पूरी तरह गैर-जिम्मेदाराना और अस्वीकार्य करार दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षक की इस लापरवाही से स्कूल और शिक्षा विभाग की छवि धूमिल हुई है। ​'A' सर्टिफाइड फिल्म दिखाने पर बवाल ​उल्लेखनीय है कि सेंसर बोर्ड (CBFC) द्वारा उक्त फिल्म को 'A' (एडल्ट ओनली) सर्टिफिकेट दिया गया है, जिसे 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को दिखाना नियमों का उल्लंघन है। शासकीय विद्यालय में इस प्रकार की लापरवाही सामने आने के बाद अभिभावकों में काफी आक्रोश देखा गया, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई की गई है। ​मध्य भारत न्यूज़ — निष्पक्ष और सटीक खबर!
    1
    शासकीय स्कूल में स्मार्ट टीवी पर चलाई 'A' सर्टिफिकेट प्राप्त फिल्म, अतिथि शिक्षक की सेवा समाप्त
​अमरपाटन/मैहर। मैहर जिले की अमरपाटन तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कठहा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां क्लासरूम में लगे डिजिटल एलईडी स्क्रीन (स्मार्ट टीवी) पर छात्रों को बिना अनुमति फिल्म दिखाई जा रही थी। मामले में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) सलोनी शर्मा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधित अतिथि शिक्षक को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
​31 जुलाई की घटना, पांचवें पीरियड में चलाई गई फिल्म
​जानकारी के अनुसार, घटना 31 जुलाई की है जब शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कठहा में कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को स्मार्ट टीवी पर फिल्म दिखाई जा रही थी। इस दौरान हिंदी पढ़ाने वाले अतिथि शिक्षक हंसराज सिंह पटेल भी क्लासरूम में मौजूद थे।
​इस घटना का एक वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। पालकों ने पूरे मामले की गंभीर शिकायत सीएम हेल्पलाइन (181) पर दर्ज कराई।
​कलेक्टर के निर्देश पर जांच, आरोप साबित होने पर कार्रवाई
​मैहर कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी के निर्देश पर मामले की जांच अमरपाटन विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कुंवर बहादुर सिंह को सौंपी गई। जांच रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि 31 जुलाई को पांचवें पीरियड के दौरान क्लास में स्मार्ट टीवी पर फिल्म चलाई गई थी।
​जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी सलोनी शर्मा ने गुरुवार को अतिथि शिक्षक हंसराज सिंह पटेल की सेवा समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया।
​आरोपी शिक्षक का तर्क- "स्मार्ट टीवी चलाना नहीं आता, बच्चों की कहने पर चलाई"
​जांच के दौरान जब आरोपी शिक्षक हंसराज सिंह पटेल से जवाब मांगा गया, तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि फिल्म छात्रों की मांग पर चलाई गई थी और उन्हें स्मार्ट टीवी या स्मार्टफोन चलाना नहीं आता है।
​हालांकि, जिला शिक्षा अधिकारी सलोनी शर्मा ने इस तर्क को पूरी तरह गैर-जिम्मेदाराना और अस्वीकार्य करार दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षक की इस लापरवाही से स्कूल और शिक्षा विभाग की छवि धूमिल हुई है।
​'A' सर्टिफाइड फिल्म दिखाने पर बवाल
​उल्लेखनीय है कि सेंसर बोर्ड (CBFC) द्वारा उक्त फिल्म को 'A' (एडल्ट ओनली) सर्टिफिकेट दिया गया है, जिसे 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को दिखाना नियमों का उल्लंघन है। शासकीय विद्यालय में इस प्रकार की लापरवाही सामने आने के बाद अभिभावकों में काफी आक्रोश देखा गया, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई की गई है।
​मध्य भारत न्यूज़ — निष्पक्ष और सटीक खबर!
    user_MADHYA BHARAT NEWS
    MADHYA BHARAT NEWS
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    32 min ago
  • सर्व मंगल मांगल्ये, शिवेसर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्रयम्बके गौरी, नारायणी नमोस्तुते।। प्रात:कालीन दिव्य श्रृंगार दर्शन, मां शारदा मैया आपकी कृपा से मेरा सब काम हो रहा है करती है मेरी मां शारदा मैया नाम मेरा हो रहा है जय मां शारदा भवानी !! जय माई ‌की!! !! जय माई की !! !! जय माई की !! !! जय माई की !! !!जय हो माई शारदा की!! !!जय हो माई शारदा की!!
    2
    सर्व मंगल मांगल्ये, शिवेसर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्रयम्बके गौरी, नारायणी नमोस्तुते।।
प्रात:कालीन दिव्य श्रृंगार दर्शन, मां शारदा मैया आपकी कृपा से मेरा सब काम हो रहा है करती है मेरी मां शारदा मैया नाम मेरा हो रहा है जय मां शारदा भवानी 
  !! जय माई ‌की!! !! जय माई की !!
  !! जय माई की !! !! जय माई की !!
       !!जय हो माई शारदा की!!
       !!जय हो माई शारदा की!!
    user_Satyanarayan tiwari
    Satyanarayan tiwari
    Local News Reporter मैहर•
    2 hrs ago
  • *जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद: विद्यार्थियों को मिली कानून और सुरक्षा की जानकारी* ​ भोपाल पुलिस मुख्यालय और स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मैहर के सांदीपनि विद्यालय में “जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून, साइबर सुरक्षा और उनके नागरिक दायित्वों के प्रति जागरूक करना है। ​ कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने छात्रों से संवाद करते हुए मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों, यातायात नियमों और नशे से दूरी बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए है, इसलिए बच्चों को पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है। ​इसी दौरान एसडीओपी ख्याति मिश्रा ने छात्रों को रोड सेफ्टी, पॉक्सो (POCSO) एक्ट, किशोर न्याय (JJ) एक्ट और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के टिप्स दिए। ​कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को थाना देहात मैहर का भ्रमण भी कराया गया, जहां उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली और सहायता प्रक्रियाओं को करीब से समझा। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य दिनेश पुरी, पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    1
    *जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद: विद्यार्थियों को मिली कानून और सुरक्षा की जानकारी*
​
भोपाल पुलिस मुख्यालय और स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मैहर के सांदीपनि विद्यालय में “जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून, साइबर सुरक्षा और उनके नागरिक दायित्वों के प्रति जागरूक करना है।
​
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने छात्रों से संवाद करते हुए मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों, यातायात नियमों और नशे से दूरी बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए है, इसलिए बच्चों को पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है।
​इसी दौरान एसडीओपी ख्याति मिश्रा ने छात्रों को रोड सेफ्टी, पॉक्सो (POCSO) एक्ट, किशोर न्याय (JJ) एक्ट और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के टिप्स दिए।
​कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को थाना देहात मैहर का भ्रमण भी कराया गया, जहां उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली और सहायता प्रक्रियाओं को करीब से समझा। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य दिनेश पुरी, पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    user_Sharda Shrivastava
    Sharda Shrivastava
    पत्रकार मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ, विद्यार्थियों को कानून, सुरक्षा एवं नागरिक दायित्वों की दी गई जानकारी *जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ, विद्यार्थियों को कानून, सुरक्षा एवं नागरिक दायित्वों की दी गई जानकारी* पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित “जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम का शुभारंभ आज सांदीपनि विद्यालय मैहर में पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह द्वारा किया गया। जहां विद्यार्थियों के साथ संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया। अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने विद्यार्थियों को मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, साइबर सुरक्षा, नशे से दूरी, यातायात नियम एवं रोड सेफ्टी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “आज जहां आप बैठे हैं, कभी हम भी वहीं बैठा करते थे। आप सभी मन लगाकर अध्ययन करें और जीवन में उच्च पदों पर आसीन होकर अपने परिवार, समाज एवं राष्ट्र का नाम रोशन करें। यही हमारी शुभकामनाएं हैं।” कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न कानूनों, उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों, नैतिक जिम्मेदारियों, किशोर न्याय अधिनियम (JJ Act), पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act), साइबर सुरक्षा एवं रोड सेफ्टी के संबंध में जागरूक करना है, ताकि वे भविष्य में एक जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बन सकें। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि पुलिस जनता की सुरक्षा एवं सहायता के लिए कार्य करती है। बच्चों को समझाया गया कि पुलिस एवं थाना से डरने की आवश्यकता नहीं है। पुलिस से डरने की आवश्यकता केवल अपराधियों को होती है। किसी भी समस्या अथवा आपात स्थिति में बच्चे निसंकोच पुलिस से संपर्क कर अपनी बात रख सकते हैं। कार्यक्रम में एसडीओपी मैहर सुश्री ख्याति मिश्रा द्वारा विद्यार्थियों को कार्यक्रम के उद्देश्य एवं रूपरेखा से अवगत कराया गया तथा रोड सेफ्टी,साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में निरीक्षक श्रीमती सोनल सिंह, साधना कठेल, लक्ष्मी बागरी, रक्षित निरीक्षक दिलीप सिंह, सांदीपनी विद्यालय के प्राचार्य श्री दिनेश पुरी, विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत विद्यार्थियों को थाना देहात मैहर का भ्रमण कराया गया, जहां उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, पुलिस द्वारा किए जाने वाले विभिन्न कार्यों एवं नागरिक सहायता संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने थाना परिसर का अवलोकन कर पुलिस व्यवस्था को निकट से समझा। जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में कानून के प्रति जागरूकता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सुरक्षा संबंधी विषयों की समझ विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
    1
    जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ, विद्यार्थियों को कानून, सुरक्षा एवं नागरिक दायित्वों की दी गई जानकारी
*जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ, विद्यार्थियों को कानून, सुरक्षा एवं नागरिक दायित्वों की दी गई जानकारी*
पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित  “जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम का शुभारंभ आज सांदीपनि विद्यालय मैहर में पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह द्वारा किया गया।  जहां विद्यार्थियों के साथ संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया।
अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने विद्यार्थियों को मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, साइबर सुरक्षा, नशे से दूरी, यातायात नियम एवं रोड सेफ्टी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “आज जहां आप बैठे हैं, कभी हम भी वहीं बैठा करते थे। आप सभी मन लगाकर अध्ययन करें और जीवन में उच्च पदों पर आसीन होकर अपने परिवार, समाज एवं राष्ट्र का नाम रोशन करें। यही हमारी शुभकामनाएं हैं।”
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न कानूनों, उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों, नैतिक जिम्मेदारियों, किशोर न्याय अधिनियम (JJ Act), पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act), साइबर सुरक्षा एवं रोड सेफ्टी के संबंध में जागरूक करना है, ताकि वे भविष्य में एक जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बन सकें।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि पुलिस जनता की सुरक्षा एवं सहायता के लिए कार्य करती है। बच्चों को समझाया गया कि पुलिस एवं थाना से डरने की आवश्यकता नहीं है। पुलिस से डरने की आवश्यकता केवल अपराधियों को होती है। किसी भी समस्या अथवा आपात स्थिति में बच्चे निसंकोच पुलिस से संपर्क कर अपनी बात रख सकते हैं।
कार्यक्रम में एसडीओपी मैहर सुश्री ख्याति मिश्रा द्वारा विद्यार्थियों को कार्यक्रम के उद्देश्य एवं रूपरेखा से अवगत कराया गया तथा रोड सेफ्टी,साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में निरीक्षक श्रीमती सोनल सिंह, साधना कठेल, लक्ष्मी बागरी, रक्षित निरीक्षक दिलीप सिंह, सांदीपनी विद्यालय के प्राचार्य श्री दिनेश पुरी, विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के उपरांत विद्यार्थियों को थाना देहात मैहर का भ्रमण कराया गया, जहां उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, पुलिस द्वारा किए जाने वाले विभिन्न कार्यों एवं नागरिक सहायता संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने थाना परिसर का अवलोकन कर पुलिस व्यवस्था को निकट से समझा।
जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में कानून के प्रति जागरूकता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सुरक्षा संबंधी विषयों की समझ विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
    user_Tej pratap Kacher
    Tej pratap Kacher
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *सरकार के एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन के अनुसार...अक्टूबर 2028 से सभी नई गाड़ियों में 'व्हीकल-टू-व्हीकल' (V2V) कम्युनिकेशन सिस्टम...होना ज़रूरी होगा...* *इसका मकसद गाड़ियों की टक्कर और दुर्घटनाओं को रोकना है...*
    1
    *सरकार के एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन के अनुसार...अक्टूबर 2028 से सभी नई गाड़ियों में 'व्हीकल-टू-व्हीकल' (V2V) कम्युनिकेशन सिस्टम...होना ज़रूरी होगा...*
*इसका मकसद गाड़ियों की टक्कर और दुर्घटनाओं को रोकना है...*
    user_BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्
    BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्
    Local Politician मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *घुनवारा विद्युत सब स्टेशन में घुसकर कर्मचारी के मारपीट , सरपंच पति समेत चार पर FIR दर्ज* मैहर जिले के घुनवारा सबस्टेशन में बिजली विभाग के कर्मचारी के साथ हुई मारपीट, सब स्टेशन में घुस कर दंबगों ने की मारपीट, घुनवारा सरपंच पति ओम साहू सहित चार पर मामला हुआ दर्ज, देर रात सबस्टेशन में घुस कर की मारपीट, ऑपरेटर शारदा सोनी के साथ हुई मारपीट , बिजली बंद होने को लेकर हुआ विवाद, अमदरा थाना क्षेत्र का मामला , BNS की धारा 226(b), 332(c), 221,121(1),132,324(2)351(3),3(5) पर मामला दर्ज
    1
    *घुनवारा विद्युत सब स्टेशन में घुसकर कर्मचारी के मारपीट , सरपंच पति  समेत चार पर FIR दर्ज*
मैहर जिले के घुनवारा सबस्टेशन में बिजली विभाग के कर्मचारी के साथ हुई मारपीट, सब स्टेशन में घुस कर दंबगों ने की मारपीट, घुनवारा सरपंच पति ओम साहू सहित चार पर मामला हुआ दर्ज, देर रात सबस्टेशन में घुस कर की मारपीट, ऑपरेटर शारदा सोनी के साथ हुई मारपीट , बिजली बंद होने को लेकर हुआ विवाद, अमदरा थाना क्षेत्र का मामला , BNS की धारा  226(b), 332(c), 221,121(1),132,324(2)351(3),3(5) पर मामला दर्ज
    user_BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्
    BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्
    Local Politician मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    36 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.