जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ, विद्यार्थियों को कानून, सुरक्षा एवं नागरिक दायित्वों की दी गई जानकारी *जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ, विद्यार्थियों को कानून, सुरक्षा एवं नागरिक दायित्वों की दी गई जानकारी* पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित “जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद” कार्यक्रम का शुभारंभ आज सांदीपनि विद्यालय मैहर में पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह द्वारा किया गया। जहां विद्यार्थियों के साथ संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया। अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने विद्यार्थियों को मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, साइबर सुरक्षा, नशे से दूरी, यातायात नियम एवं रोड सेफ्टी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि “आज जहां आप बैठे हैं, कभी हम भी वहीं बैठा करते थे। आप सभी मन लगाकर अध्ययन करें और जीवन में उच्च पदों पर आसीन होकर अपने परिवार, समाज एवं राष्ट्र का नाम रोशन करें। यही हमारी शुभकामनाएं हैं।” कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न कानूनों, उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों, नैतिक जिम्मेदारियों, किशोर न्याय अधिनियम (JJ Act), पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act), साइबर सुरक्षा एवं रोड सेफ्टी के संबंध में जागरूक करना है, ताकि वे भविष्य में एक जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बन सकें। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि पुलिस जनता की सुरक्षा एवं सहायता के लिए कार्य करती है। बच्चों को समझाया गया कि पुलिस एवं थाना से डरने की आवश्यकता नहीं है। पुलिस से डरने की आवश्यकता केवल अपराधियों को होती है। किसी भी समस्या अथवा आपात स्थिति में बच्चे निसंकोच पुलिस से संपर्क कर अपनी बात रख सकते हैं। कार्यक्रम में एसडीओपी मैहर सुश्री ख्याति मिश्रा द्वारा विद्यार्थियों को कार्यक्रम के उद्देश्य एवं रूपरेखा से अवगत कराया गया तथा रोड सेफ्टी,साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में निरीक्षक श्रीमती सोनल सिंह, साधना कठेल, लक्ष्मी बागरी, रक्षित निरीक्षक दिलीप सिंह, सांदीपनी विद्यालय के प्राचार्य श्री दिनेश पुरी, विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत विद्यार्थियों को थाना देहात मैहर का भ्रमण कराया गया, जहां उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, पुलिस द्वारा किए जाने वाले विभिन्न कार्यों एवं नागरिक सहायता संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने थाना परिसर का अवलोकन कर पुलिस व्यवस्था को निकट से समझा। जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में कानून के प्रति जागरूकता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सुरक्षा संबंधी विषयों की समझ विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

- 6 हजार की रिश्वत में अटका 60 लाख का फंड: रिटायरमेंट से 24 घंटे पहले लोकायुक्त के हत्थे चढ़े ग्वालियर नगर निगम के कार्यपालन यंत्री ग्वालियर (मध्य प्रदेश): सरकारी नौकरी के 35–40 साल का कार्यकाल, सम्मानजनक सेवानिवृत्ति और करीब 60 लाख रुपये का रिटायरमेंट फंड... सब कुछ बेहद करीब था। लेकिन ग्वालियर नगर निगम के कार्यपालन यंत्री (एग्जीक्यूटिव इंजीनियर) सुशील कटारे की एक गलती ने उनके करियर और सम्मान पर सवाल खड़े कर दिए। रिटायरमेंट से महज एक दिन पहले 30 जुलाई को लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंग हाथ गिरफ्तार कर लिया। क्या है पूरा मामला? नगर निगम के ठेकेदार सचिन पचौरी का करीब 36 लाख रुपये का भुगतान लंबित था। आरोप है कि फाइल आगे बढ़ाने के एवज में सुशील कटारे ने 1 प्रतिशत कमीशन के हिसाब से 36 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। ठेकेदार ने 28 जुलाई को 30 हजार रुपये दे दिए और बातचीत का ऑडियो रिकॉर्ड कर लोकायुक्त एसपी निरंजन शर्मा से शिकायत कर दी। शिकायत की पुष्टि के बाद, योजना के तहत 30 जुलाई को ठेकेदार केमिकल लगे 6 हजार रुपये लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचा। जैसे ही सुशील कटारे ने रिश्वत की राशि लेकर अपनी जेब में रखी, लोकायुक्त की टीम ने उन्हें दबोच लिया। आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। लाखों का वित्तीय नुकसान और संविदा नियुक्ति पर संकट इस कार्रवाई के चलते अधिकारी को न केवल कानूनी पचड़ों का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि उनके कई वित्तीय लाभ भी फिलहाल रुक गए हैं: प्रोविडेंट फंड (PF) व लीव एनकैशमेंट: भुगतान फिलहाल रोक दिया गया है। ग्रेच्युटी और पेंशन: ग्रेच्युटी का भुगतान रुकेगा और पेंशन प्रक्रिया बुरी तरह प्रभावित होगी। रिटायरमेंट फंड: लगभग 60 लाख रुपये से अधिक का सेवानिवृत्ति लाभ अटक गया है। संविदा नियुक्ति रद्द: चर्चा थी कि रिटायरमेंट के बाद उन्हें संविदा पर दोबारा नियुक्त करने की तैयारी थी, जो अब लगभग नामुमकिन हो चुकी है। पुरानी रंजिश और अनुपस्थिति का मामला लोकायुक्त कार्रवाई के बाद सुशील कटारे ने इसे रंजिश का नतीजा बताया। उनका दावा है कि शिकायतकर्ता ठेकेदार के पिता प्रेम पचौरी भी नगर निगम में अधीक्षण यंत्री रहे हैं और उनके साथ कटारे का पुराना मतभेद था। कटारे ने ठेकेदार की फर्म 'रामराज्य एंटरप्राइजेज' को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू की थी। घटना के अगले दिन 31 जुलाई को आयोजित उनके विदाई समारोह में भी सुशील कटारे शामिल नहीं हुए; उनकी जगह उनका बेटा पहुंचा। परिजनों का कहना है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। फिलहाल लोकायुक्त मामले की विस्तृत जांच कर रही है।1
- खबर मैहर/अमरपाटन /ग्राम धोबहट *2016 में सरपंच ने बनवाई सड़क आज तक धरातल में नहीं पहुंची एक ऐसा अनोखा मामला मैहर ज़िले के ग्राम धोबहट से सामने आया 181मे की गई सिकायत भी नाकाम खबर मैहर/अमरपाटन *2016 में सरपंच ने बनवाई सड़क आज तक धरातल में नहीं पहुंची एक ऐसा अनोखा मामला मैहर ज़िले के ग्राम धोबहट से सामने आया 181मे की गई सिकायत भी नाकाम ग्रामीणों ने सड़क निर्माण ना होंने से ग्रामीणों ने कीचड़ से सनी सड़क में धान की रोपाई कर ग्राम पंचायत और पंचायती राज्य में ग्रामीण विकास को लिया घेरें में* जनपद पंचायत अमरपाटन अन्तर्गत ग्राम पंचायत धोबहट का है मामला जहां पंचायत के भ्रष्टाचार की पोल तब खुली जब पंचायत दर्पण में जिस रोड के निर्माण का उल्लेख 2016 में किया गया वह रोड आज तक नहीं बनी ग्राम वासी कीचड़ में सन कर रोज मर्रा का जीवन गुजारने को मजबूर हैं सरपंच से ग्रामीण लगातार रोड निर्माण के लिए आवेदन देकर मांग कर रहे लेकिन पंचायत सरपंच सचिव का कोई जबाब नहीं ग्रामीणों ने सड़क समस्या को लेकर 181 में भी सिकायत की लेकिन समस्या जब की तस कोई समाधान नहीं आज नाराज ग्रामीणों ने कीचड से सनी सड़क में धान की रोपाई कर बिरोध प्रदर्शन कर प्रसासन का फिर से एक बार ध्यान आकर्षित किया साथ ही रोड निर्माण की मांग रखीं है4
- सतना पदोन्नति की मांग को लेकर पटवारियों की हड़ताल चौथे दिन सतना पदोन्नति की मांग को लेकर पटवारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी,बड़ी संख्या में पटवारी जुटे, पटवारियों ने सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप,कहा पटवारी जिस पद पर नियुक्त होता है सेवा निवृत्त भी उसी पद पर हो रहा , वेतन मान का भी नहीं मिल रहा फायदा,अन्य राज्यों की अपेक्षा मध्यप्रदेश में कम मिल रहा वेतन,1
- चौथे दिन भी नहीं टूटा गतिरोध, वार्ता जारी लेकिन समाधान का इंतजार रामपुर बाघेलान। मध्यप्रदेश पटवारी संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर रामपुर बाघेलान तहसील में पटवारियों की अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रही। बड़ी संख्या में पटवारी धरना स्थल पर जुटे और अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता दिखाई। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष रावेन्द्र सिंह 'छोटू', तहसीलदार रमेश कोल, नायब तहसीलदार वीरेन्द्र सिंह एवं मंगलेश्वर सिंह ने धरना स्थल पहुंचकर पटवारियों से चर्चा की और नैतिक समर्थन व्यक्त किया। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि शासन से वार्ता जारी है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है। संघ ने स्पष्ट किया कि मांगों पर सकारात्मक फैसला होने तक प्रदेशभर में कलमबंद हड़ताल जारी रहेगी।1
- बुरहानपुर - आदिवासी सरपंच ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में पिया कीटनाशक , सीतापुर सरपंच का अस्पताल में इलाज जारी , सरपंच के पुत्र ने विधायक सचिव एवं सहायक सचिव के ऊपर लगाए प्रताड़ना एवं दवाव बनाने का आरोप। बुरहानपुर - आदिवासी सरपंच ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में पिया कीटनाशक , सीतापुर सरपंच का अस्पताल में इलाज जारी , सरपंच के पुत्र ने विधायक सचिव एवं सहायक सचिव के ऊपर लगाए प्रताड़ना एवं दवाव बनाने का आरोप।3