logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कछला गंगा में डूबा फिरोजाबाद जिले का युवक, तलाश में जुटी SDRF की टीम बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला स्थित गंगा नदी में पूर्णिमा पर स्नान करने कछला पहुंचे फिरोजाबाद जनपद के रहने वाले पिता-पुत्र स्नान करते वक्त गंगा नदी में डूब गए। इस दौरान गोताखोरों ने पुत्र को बचा लिया मगर पिता गहरे पानी में पहुंच कर लापता हो गया। हादसे पर पहुंची पुलिस ने पिता की तलाश शुरू कराई मगर न मिलने पर एसडीआरएफ की टीम को मुरादाबाद से बुला लिया। अब टीम गंगा में डूबे युवक की तलाश करने में जुट गई है। इस हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया और वह गंगा तट पर पहुंच गए। फिरोजाबाद जिले के दक्षिण थाना क्षेत्र के इलाका सुहागनगर निवासी 25 साल के विष्णु पुत्र सत्यनारायण दीक्षित फागुन पूर्णिमा पर कछला स्थित मां भागीरथी के तट पर सुबह पहुंचे थे। बताते हैं कि विष्णु अपने आठ वर्षीय पुत्र कार्तिक के साथ गंगा में स्नान कर रहा था इसी दौरान अचानक वह गहरे पानी में पुत्र सहित पहुंच गया और डूबने लगा। विष्णु की चीख पर गंगा में कूदे गोताखोरों ने किसी तरह से बेटे कार्तिक को गंगा में डूबने से बचा लिया लेकिन वह विष्णु को गंगा में डूबने से नही बचा सके। बताते है कि गोताखोरों ने गंगा में उतर कर उसकी तलाश की मगर वह न मिल सका। हादसे की सूचना जब पुलिस को मिली तब कछला चौकी प्रभारी कपिल कुमार पुलिस बल के साथ गंगा तट पर पहुंच गए और डूबे विष्णु की तलाश शुरू करा दी लेकिन शाम तक उसका कोई पता न चल सका। बताते हैं कि कछला चौकी पुलिस ने पूरे घटनाक्रम से अपने अधिकारियों को अवगत करा कर एसडीआरएफ की टीम को भेजने का अनुरोध किया जिससे मुरादाबाद से एसडीआरएफ की टीम ने कछला पहुुंच कर गंगा में डूब कर लापता हुए विष्णु की तलाश शुरू कर दी लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता न चल सका है। विष्णु की डूबने की सूचना पर उसके परिवार में चीत्कार मच गई है और परिजन गंगा तट पर पहुंच गए है।

3 hrs ago
user_Pawan Verma Press Reporter
Pawan Verma Press Reporter
पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

कछला गंगा में डूबा फिरोजाबाद जिले का युवक, तलाश में जुटी SDRF की टीम बदायूं। उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला स्थित गंगा नदी में पूर्णिमा पर स्नान करने कछला पहुंचे फिरोजाबाद जनपद के रहने वाले पिता-पुत्र स्नान करते वक्त गंगा नदी में डूब गए। इस दौरान गोताखोरों ने पुत्र को बचा लिया मगर पिता गहरे पानी में पहुंच कर लापता हो गया। हादसे पर पहुंची पुलिस ने पिता की तलाश शुरू कराई मगर न मिलने पर एसडीआरएफ की टीम को मुरादाबाद से बुला लिया। अब टीम गंगा में डूबे युवक की तलाश करने में जुट गई है। इस हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया और वह गंगा तट पर पहुंच गए। फिरोजाबाद जिले के दक्षिण थाना क्षेत्र के इलाका सुहागनगर निवासी 25 साल के विष्णु पुत्र सत्यनारायण दीक्षित फागुन पूर्णिमा पर कछला स्थित मां भागीरथी के तट पर सुबह पहुंचे थे। बताते हैं कि विष्णु अपने आठ वर्षीय पुत्र कार्तिक के साथ गंगा में स्नान कर रहा था इसी दौरान अचानक वह गहरे पानी में पुत्र सहित पहुंच गया और डूबने लगा। विष्णु की चीख पर गंगा में कूदे गोताखोरों ने किसी तरह से बेटे कार्तिक को गंगा में डूबने से बचा लिया लेकिन वह विष्णु को गंगा में डूबने से नही बचा सके। बताते है कि गोताखोरों ने गंगा में उतर कर उसकी तलाश की मगर वह न मिल सका। हादसे की सूचना जब पुलिस को मिली तब कछला चौकी प्रभारी कपिल कुमार पुलिस बल के साथ गंगा तट पर पहुंच गए और डूबे विष्णु की तलाश शुरू करा दी लेकिन शाम तक उसका कोई पता न चल सका। बताते हैं कि कछला चौकी पुलिस ने पूरे घटनाक्रम से अपने अधिकारियों को अवगत करा कर एसडीआरएफ की टीम को भेजने का अनुरोध किया जिससे मुरादाबाद से एसडीआरएफ की टीम ने कछला पहुुंच कर गंगा में डूब कर लापता हुए विष्णु की तलाश शुरू कर दी लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता न चल सका है। विष्णु की डूबने की सूचना पर उसके परिवार में चीत्कार मच गई है और परिजन गंगा तट पर पहुंच गए है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • यूपी के बदायूं जिले में होली के इस पावन पर्व पर मेन बाजारों में काफी भीड़ चल रही है रंगों की दुकान हो या फिर कपड़ों की दुकान हर जगह भीड़ ही भीड़ नजर आ रही है साथ ही साथ जगह-जगह लगे डीजे पर बज रहे गानो की धुन पर लोग डांस करते नजर आ रहे हैं। रंगों की दुकान पर तरह-तरह की पिचकरिया भी नजर आई तो वहीं कलर फुल बालों की बिग भी नजर आई जो देखने में महिलाओं के बाल जैसे नजर आते हैं लेकिन उन बालों को आज कल के युवा लगाते हैं।
    3
    यूपी के बदायूं जिले में होली के इस पावन पर्व पर मेन बाजारों में काफी भीड़ चल रही है रंगों की दुकान हो या फिर कपड़ों की दुकान हर जगह भीड़ ही भीड़ नजर आ रही है साथ ही साथ जगह-जगह लगे डीजे पर बज रहे गानो की धुन पर लोग डांस करते नजर आ रहे हैं। रंगों की दुकान पर तरह-तरह की पिचकरिया भी नजर आई तो वहीं कलर फुल बालों की बिग भी नजर आई जो देखने में महिलाओं के बाल जैसे नजर आते हैं लेकिन उन बालों को आज कल के युवा लगाते हैं।
    user_Journalist
    Journalist
    Journalist बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बुलंदशहर, यूपी: तरावीह के दौरान इंसानियत की मिसाल बुलंदशहर में एक सराहनीय घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक, ललित लोधी के घर में एलपीजी सिलेंडर से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने घर को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि घर के पास स्थित मस्जिद में सैकड़ों मुस्लिम नमाज़ी तरावीह की नमाज़ अदा कर रहे थे। जैसे ही धुआं उठता देखा, नमाज़ियों ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए मस्जिद से पानी की लाइन बनाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया और बड़ा हादसा टल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से नहीं की गई है।
    1
    बुलंदशहर, यूपी: तरावीह के दौरान इंसानियत की मिसाल
बुलंदशहर में एक सराहनीय घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक, ललित लोधी के घर में एलपीजी सिलेंडर से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने घर को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि घर के पास स्थित मस्जिद में सैकड़ों मुस्लिम नमाज़ी तरावीह की नमाज़ अदा कर रहे थे। जैसे ही धुआं उठता देखा, नमाज़ियों ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए मस्जिद से पानी की लाइन बनाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया और बड़ा हादसा टल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
हालांकि, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से नहीं की गई है।
    user_Bhoodev Parsad
    Bhoodev Parsad
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • उझानी। नगर के मौहल्ला भर्राटोला में आज सुबह एक व्यक्ति ने अपने बेटे का बोतल मार कर सिर फोड़ दिया वही पुत्रवधू के साथ भी मारपीट की। पीड़ित ने थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी। पुत्रवधू ने तहरीर में अपने ससुर पर आरोप लगाया है कि वह आए दिन उसके साथ मारपीट करता रहता है। उसने पुलिस से ससुर के उत्पीड़न से बचाने की गुहार लगाई है।
    1
    उझानी। नगर के मौहल्ला भर्राटोला में आज सुबह एक व्यक्ति ने अपने बेटे का बोतल मार कर सिर फोड़ दिया वही  पुत्रवधू के साथ भी मारपीट की। पीड़ित ने थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी। पुत्रवधू ने तहरीर में अपने ससुर पर आरोप लगाया है कि वह आए दिन उसके साथ मारपीट करता रहता है। उसने पुलिस से ससुर के उत्पीड़न से बचाने की गुहार लगाई है।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • एक पिकअप गाड़ी यात्रियों से भरी अनियंत्रित होकर हाईवे रोड से पलट गई बदायूं : मुजरिया थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी पिकअप गाड़ी पलट गई। जिसमें लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान उपचार के लिए भर्ती कराया। कुछ लोगों की गंभीर हालत बताते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर किया।
    1
    एक पिकअप गाड़ी यात्रियों से  भरी अनियंत्रित होकर हाईवे रोड से पलट गई
बदायूं : मुजरिया थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी पिकअप गाड़ी पलट गई। जिसमें लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान उपचार के लिए भर्ती कराया। कुछ लोगों की गंभीर हालत बताते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर किया।
    user_Vivek Chauhan reporters
    Vivek Chauhan reporters
    Actor बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
  • "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज" आंवला। ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत चंदौआ के मजरा ग्राम मंझा में प्रेम प्रसंग ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। परिजनों के विरोध के चलते पहले किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया और उसकी हालत गंभीर हो गई। यह खबर मिलते ही आहत प्रेमी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्राम मंझा निवासी ओमप्रकाश के 17 वर्षीय पुत्र किशनपाल का गांव की ही एक हमउम्र किशोरी से प्रेम संबंध बताया जा रहा था। परिजनों द्वारा रिश्ते का विरोध किए जाने पर सोमवार सुबह किशोरी ने कथित रूप से विषैला पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। प्रेमिका द्वारा जहर खाने की सूचना मिलते ही किशनपाल सोमवार सुबह घर से लापता हो गया। परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार तड़के चांड़पुर के समीप खेतों की ओर गए नवदिया गांव के लोगों ने यूकेलिप्टस के पेड़ से एक युवक का शव लटका देखा। सूचना ग्राम प्रधान को दी गई, जिसके बाद पुलिस को अवगत कराया गया। मौके पर पहुंची भमोरा पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है। दोनों युवक-युवती के हमउम्र होने और एक साथ घटित इस दर्दनाक घटनाक्रम ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है।
    1
    "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज"
आंवला। ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत चंदौआ के मजरा ग्राम मंझा में प्रेम प्रसंग ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। परिजनों के विरोध के चलते पहले किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया और उसकी हालत गंभीर हो गई। यह खबर मिलते ही आहत प्रेमी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
ग्राम मंझा निवासी ओमप्रकाश के 17 वर्षीय पुत्र किशनपाल का गांव की ही एक हमउम्र किशोरी से प्रेम संबंध बताया जा रहा था। परिजनों द्वारा रिश्ते का विरोध किए जाने पर सोमवार सुबह किशोरी ने कथित रूप से विषैला पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
प्रेमिका द्वारा जहर खाने की सूचना मिलते ही किशनपाल सोमवार सुबह घर से लापता हो गया। परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
मंगलवार तड़के चांड़पुर के समीप खेतों की ओर गए नवदिया गांव के लोगों ने यूकेलिप्टस के पेड़ से एक युवक का शव लटका देखा। सूचना ग्राम प्रधान को दी गई, जिसके बाद पुलिस को अवगत कराया गया। मौके पर पहुंची भमोरा पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।
थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
दोनों युवक-युवती के हमउम्र होने और एक साथ घटित इस दर्दनाक घटनाक्रम ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है।
    user_Journalist Aditya Bhardwaj
    Journalist Aditya Bhardwaj
    पत्रकार आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • Kripya in logo per kaarrvai ki ja rastama mortal cycl k karte gram peetham nagala jila badaiyon amit kumar
    1
    Kripya in logo per kaarrvai ki ja rastama mortal cycl k karte gram peetham nagala jila badaiyon amit kumar
    user_Malikhan Plumber
    Malikhan Plumber
    Dataganj, Budaun•
    1 hr ago
  • बदायूं में बीती रात फाग उत्सव आयोजन में होली के रंग बरसे, कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रमों एवं प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। होली के अवसर पर क्लब सदस्यों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में मनोरंजन से पूर्ण अनेक कार्यक्रमों ने सदस्यों का भरपूर मनोरंजन किया। गुलाल एवं फूलों की होली से कार्यक्रम होलीमय हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक श्री महेश चंद्र गुप्ता, विशिष्ट अतिथि शर्मा इंटरप्राइजेज के निदेशक प्रमोद शर्मा , गोपाल बाथ सोलुशन के निदेशक गोपाल रस्तोगी, महिमा ज्वेल पैलेस के एम डी विनय वैश्य, यामाहा वर्ल्ड के निदेशक कमल आहूजा, जय श्री मसाले के निदेशक मनीष आनंद आयोजन में विशिष्ट अतिथि रहे। वरिष्ठ सदस्यों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर शुरुआत की। इस अवसर पर कार्यकारिणी की ओर से सभी का माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के कलाकार रवि प्रकाश डान्स ग्रुप द्वारा गणेश वन्दना पर कलाकारों ने प्रस्तुती दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर विधायक श्री महेश चंद्र गुप्ता ने पदाधिकारियों एवं सदस्यों को होली की बधाई देते हुये कहा, बदायूं क्लब के सांस्कृतिक कार्यक्रम जनपद की संस्कृति को आगे बढाने का कार्य कर रहे हैं, ऐसे त्यौहारों पर ये आयोजन जो समाज में एकता, समसरता एवं भाईचारे को बनाये रखने में कारगर है। जो निसंदेह प्रशंसनीय है। जिसके लिए डा अक्षत अशेष और पूरी टीम बधाई की पात्र है। कार्यक्रम में क्लब सदस्यों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दीं। रिचा अशेष द्वारा हास्य परिहास से पूर्ण फनी गेम खिलाए जिसमें सदस्यों ने सहभागिता की, संस्कृति विभाग के कलाकारों ने होली पर मोहक नृत्य प्रस्तुत किया, महारास, डांडिया, राजस्थान, हरियाणवी लोक नृत्य और अंत में फ़ूलों की होली में सभी सदस्य रंग मय हो गए, कलाकारों के नृत्य प्रस्तुति सें समां बांध दिया, मिमिकरी कलाकार दीपक ठाकुर ने फ़िल्मी कलाकारों कि मिमिकरी से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया, कार्यक्रम में क्लब सदस्य विशाल शर्मा और प्रशांत दीक्षित ने होली के गीत और अविधा अरोरा, सिद्धि पाठक और टिया वर्मा ने नृत्य प्रस्तुत किया, फूलों की होली में नृत्य में साथ महिला सदस्यों ने जम कर सबको गुलाल लगा कर बधाई दी, सचिव डॉ अक्षत अशेष ने सबको गुलाल लगा बधाई दी। रंगारंग कार्यक्रम में पूरा पाण्डाल फागमय हो गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में सहायक सूचना निदेशक आशुतोष चन्दौला, क्लब पदाधिकारी , सचिव डॉ. अक्षत अशेष, अनूप रस्तोगी, दीपक सक्सेना, संजय रस्तोगी, सहित सदस्य अजय पाल गुप्ता, वीरेंद्र ढींगरा, रमेश गुप्ता, ज्ञानानंद पाण्डेय, नीरज रस्तोगी, शरद रस्तोगी, सुधांशु शर्मा, प्रदीप शर्मा, प्रशांत कोहली, वेद त्रिवेदी, संजीव सक्सेना, डॉ शैलेन्द्र कबीर, उपेंद्र गुप्ता, तन्मय रस्तोगी, विकास आहूजा, नितिन वैश्य, नरेश शंखधार, सुमित मिश्रा, परविन्दर सिंह दुआ, राजीव शर्मा, वरुण आहूजा, मयूर गुप्ता, सौरभ शंखधार, नवनीत प्रताप सिंह, अमित पाठक, अभिषेक उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक सचिव रविन्द्र मोहन सक्सेना और अनमोल आहूजा ने किया एवं आभार सचिव अक्षत अशेष ने किया।
    2
    बदायूं में बीती रात फाग उत्सव आयोजन में होली के रंग बरसे,  कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रमों एवं प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। होली के अवसर पर क्लब सदस्यों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में मनोरंजन से पूर्ण अनेक कार्यक्रमों ने सदस्यों का भरपूर मनोरंजन किया। गुलाल एवं फूलों की होली से कार्यक्रम होलीमय हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक श्री महेश चंद्र गुप्ता, विशिष्ट अतिथि शर्मा इंटरप्राइजेज के निदेशक प्रमोद शर्मा , गोपाल बाथ सोलुशन के निदेशक गोपाल रस्तोगी, महिमा ज्वेल पैलेस के एम डी विनय वैश्य, यामाहा वर्ल्ड के निदेशक कमल आहूजा, जय श्री मसाले के निदेशक मनीष आनंद आयोजन में विशिष्ट अतिथि रहे। वरिष्ठ सदस्यों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर शुरुआत की। इस अवसर पर कार्यकारिणी की ओर से सभी का माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के कलाकार रवि प्रकाश डान्स ग्रुप  द्वारा गणेश वन्दना पर कलाकारों ने प्रस्तुती दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर विधायक श्री महेश चंद्र गुप्ता ने पदाधिकारियों एवं सदस्यों को होली की बधाई देते हुये कहा, बदायूं क्लब के सांस्कृतिक कार्यक्रम जनपद की संस्कृति को आगे बढाने का कार्य कर रहे हैं, ऐसे त्यौहारों पर ये आयोजन जो समाज में एकता, समसरता एवं भाईचारे को बनाये रखने में कारगर है। जो निसंदेह प्रशंसनीय है। जिसके लिए डा अक्षत अशेष और पूरी टीम बधाई की पात्र है।  कार्यक्रम में क्लब सदस्यों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दीं।  रिचा अशेष द्वारा हास्य परिहास से पूर्ण फनी गेम खिलाए जिसमें सदस्यों ने सहभागिता की, संस्कृति विभाग के कलाकारों ने होली पर मोहक नृत्य प्रस्तुत किया, महारास,  डांडिया, राजस्थान, हरियाणवी लोक नृत्य और अंत में फ़ूलों की होली में सभी सदस्य रंग मय हो गए, कलाकारों के  नृत्य प्रस्तुति सें समां बांध दिया, मिमिकरी कलाकार दीपक ठाकुर ने फ़िल्मी कलाकारों कि मिमिकरी से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया, कार्यक्रम में क्लब सदस्य विशाल शर्मा और प्रशांत दीक्षित ने होली के गीत और अविधा अरोरा, सिद्धि पाठक और टिया वर्मा ने नृत्य प्रस्तुत किया, फूलों की होली में नृत्य में साथ महिला सदस्यों ने जम कर सबको गुलाल लगा कर बधाई दी, सचिव डॉ अक्षत अशेष ने सबको गुलाल लगा बधाई दी।  रंगारंग कार्यक्रम में पूरा पाण्डाल फागमय हो गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में सहायक सूचना निदेशक आशुतोष चन्दौला, क्लब पदाधिकारी , सचिव डॉ. अक्षत अशेष, अनूप रस्तोगी, दीपक सक्सेना, संजय रस्तोगी, सहित सदस्य अजय पाल गुप्ता, वीरेंद्र ढींगरा, रमेश गुप्ता,  ज्ञानानंद पाण्डेय, नीरज रस्तोगी,  शरद रस्तोगी,  सुधांशु शर्मा, प्रदीप शर्मा,  प्रशांत कोहली, वेद त्रिवेदी, संजीव सक्सेना, डॉ शैलेन्द्र कबीर, उपेंद्र गुप्ता,  तन्मय रस्तोगी, विकास आहूजा, नितिन वैश्य, नरेश शंखधार, सुमित मिश्रा, परविन्दर सिंह दुआ, राजीव शर्मा, वरुण आहूजा, मयूर  गुप्ता,  सौरभ शंखधार, नवनीत प्रताप सिंह, अमित पाठक, अभिषेक उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक सचिव रविन्द्र मोहन सक्सेना और अनमोल आहूजा ने किया एवं आभार सचिव अक्षत अशेष ने किया।
    user_Journalist
    Journalist
    Journalist बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बदायूं। बिसौली के डी पॉल स्कूल में छुट्टी होते ही छात्र-छात्राएं होली की मस्ती में डूब गए। उन्होंने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ मिलकर होली का जश्न मनाया। स्कूल के प्रबंधक डा. फादर मार्टिन वीसी ने कहा कि यह त्यौहार प्रेम, एकता और खुशियों का प्रतीक है, जिसे आपसी सद्भाव के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने बच्चों से रासायनिक रंगों से दूर रहने और सुरक्षित व पर्यावरण अनुकूल तरीके से गुलाल से होली खेलने का आग्रह किया। रंगोत्सव में प्रधानाचार्या सिस्टर जोशीता, अंश वार्ष्णेय, मो. मुजफ्फर खांन, प्रिंस वार्ष्णेय, प्रतीक कुमार झा, ईशान गुप्ता, तनिष्क वार्ष्णेय, शौर्य वार्ष्णेय, दर्शिका गुप्ता, अनन्या मिश्रा, माही गोयल, वैष्णव वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
    1
    बदायूं। बिसौली के डी पॉल स्कूल में छुट्टी होते ही छात्र-छात्राएं होली की मस्ती में डूब गए। उन्होंने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ मिलकर होली का जश्न मनाया। स्कूल के प्रबंधक डा. फादर मार्टिन वीसी ने कहा कि यह त्यौहार प्रेम, एकता और खुशियों का प्रतीक है, जिसे आपसी सद्भाव के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने बच्चों से रासायनिक रंगों से दूर रहने और सुरक्षित व पर्यावरण अनुकूल तरीके से गुलाल से होली खेलने का आग्रह किया। रंगोत्सव में प्रधानाचार्या सिस्टर जोशीता, अंश वार्ष्णेय, मो. मुजफ्फर खांन, प्रिंस वार्ष्णेय, प्रतीक कुमार झा, ईशान गुप्ता, तनिष्क वार्ष्णेय, शौर्य वार्ष्णेय, दर्शिका गुप्ता, अनन्या मिश्रा, माही गोयल, वैष्णव वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज" आंवला। बरेली सिटी से नागपुर जा रही बीसीएन मालगाड़ी मकरंदपुर रेलवे स्टेशन और क्रॉसिंग के बीच हादसे का शिकार हो गई। अचानक ट्रैक पर आए एक गोवंशीय पशु (सांड) की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई, जिससे फाटक पर अफरा-तफरी मच गई और आंवला-भमोरा मार्ग पर लंबा जाम लग गया। घटना लगभग दोपहर 3:35 बजे की बताई जा रही है। स्टेशन मास्टर विकास के अनुसार, मालगाड़ी जैसे ही मकरंदपुर रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी, तभी स्टेशन और फाटक के बीच सांड अचानक ट्रैक पर आ गया। लोको पायलट के पास ब्रेक लगाने का पर्याप्त समय नहीं था और पशु ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद सुरक्षा कारणों से ट्रेन को फाटक के पास करीब 20 मिनट तक रोके रखना पड़ा। इस दौरान आंवला-भमोरा मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल ट्रैक को साफ कराया। क्षत-विक्षत शव को हटाकर दफनाया गया, जिसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया और यातायात सामान्य हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे ट्रैक के आसपास आवारा गोवंश की आवाजाही आम है, जिससे बड़े हादसे का खतरा हमेशा बना रहता है। समय रहते ठोस इंतजाम न किए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।
    1
    "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज"
आंवला। बरेली सिटी से नागपुर जा रही बीसीएन मालगाड़ी मकरंदपुर रेलवे स्टेशन और क्रॉसिंग के बीच हादसे का शिकार हो गई। अचानक ट्रैक पर आए एक गोवंशीय पशु (सांड) की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई, जिससे फाटक पर अफरा-तफरी मच गई और आंवला-भमोरा मार्ग पर लंबा जाम लग गया।
घटना लगभग दोपहर 3:35 बजे की बताई जा रही है। स्टेशन मास्टर विकास के अनुसार, मालगाड़ी जैसे ही मकरंदपुर रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी, तभी स्टेशन और फाटक के बीच सांड अचानक ट्रैक पर आ गया। लोको पायलट के पास ब्रेक लगाने का पर्याप्त समय नहीं था और पशु ट्रेन की चपेट में आ गया।
हादसे के बाद सुरक्षा कारणों से ट्रेन को फाटक के पास करीब 20 मिनट तक रोके रखना पड़ा। इस दौरान आंवला-भमोरा मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल ट्रैक को साफ कराया। क्षत-विक्षत शव को हटाकर दफनाया गया, जिसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया और यातायात सामान्य हो सका।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे ट्रैक के आसपास आवारा गोवंश की आवाजाही आम है, जिससे बड़े हादसे का खतरा हमेशा बना रहता है। समय रहते ठोस इंतजाम न किए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।
    user_Journalist Aditya Bhardwaj
    Journalist Aditya Bhardwaj
    पत्रकार आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.