प्रेम प्रसंग बना त्रासदी : प्रेमिका ने खाया ज़हर हालत गंभीर, प्रेमी ने पेड़ से लटककर दी जान "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज" आंवला। ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत चंदौआ के मजरा ग्राम मंझा में प्रेम प्रसंग ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। परिजनों के विरोध के चलते पहले किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया और उसकी हालत गंभीर हो गई। यह खबर मिलते ही आहत प्रेमी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्राम मंझा निवासी ओमप्रकाश के 17 वर्षीय पुत्र किशनपाल का गांव की ही एक हमउम्र किशोरी से प्रेम संबंध बताया जा रहा था। परिजनों द्वारा रिश्ते का विरोध किए जाने पर सोमवार सुबह किशोरी ने कथित रूप से विषैला पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। प्रेमिका द्वारा जहर खाने की सूचना मिलते ही किशनपाल सोमवार सुबह घर से लापता हो गया। परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार तड़के चांड़पुर के समीप खेतों की ओर गए नवदिया गांव के लोगों ने यूकेलिप्टस के पेड़ से एक युवक का शव लटका देखा। सूचना ग्राम प्रधान को दी गई, जिसके बाद पुलिस को अवगत कराया गया। मौके पर पहुंची भमोरा पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है। दोनों युवक-युवती के हमउम्र होने और एक साथ घटित इस दर्दनाक घटनाक्रम ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है।

- "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज" आंवला। ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत चंदौआ के मजरा ग्राम मंझा में प्रेम प्रसंग ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। परिजनों के विरोध के चलते पहले किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया और उसकी हालत गंभीर हो गई। यह खबर मिलते ही आहत प्रेमी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्राम मंझा निवासी ओमप्रकाश के 17 वर्षीय पुत्र किशनपाल का गांव की ही एक हमउम्र किशोरी से प्रेम संबंध बताया जा रहा था। परिजनों द्वारा रिश्ते का विरोध किए जाने पर सोमवार सुबह किशोरी ने कथित रूप से विषैला पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। प्रेमिका द्वारा जहर खाने की सूचना मिलते ही किशनपाल सोमवार सुबह घर से लापता हो गया। परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार तड़के चांड़पुर के समीप खेतों की ओर गए नवदिया गांव के लोगों ने यूकेलिप्टस के पेड़ से एक युवक का शव लटका देखा। सूचना ग्राम प्रधान को दी गई, जिसके बाद पुलिस को अवगत कराया गया। मौके पर पहुंची भमोरा पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है। दोनों युवक-युवती के हमउम्र होने और एक साथ घटित इस दर्दनाक घटनाक्रम ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है।1
- बरेली के भमोरा इलाके में प्रेमी-प्रेमिका ने आत्मघाती कदम उठा लिया। प्रेमी की मौत हो गई, जबकि प्रेमिका की हालत नाजुक है। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामला भमोरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। खेत में पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर कृष्णपाल नाम के युवक ने मंगलवार सुबह आत्महत्या कर ली। दो दिन पहले पड़ोसी गांव निवासी उसकी प्रेमिका ने जहर खा लिया था।1
- Post by S.haider usman1
- Post by Firoz Idrisi1
- Post by शाहबुद्दीन1
- एक पिकअप गाड़ी यात्रियों से भरी अनियंत्रित होकर हाईवे रोड से पलट गई बदायूं : मुजरिया थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटी पिकअप गाड़ी पलट गई। जिसमें लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान उपचार के लिए भर्ती कराया। कुछ लोगों की गंभीर हालत बताते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर किया।1
- Post by Rinku Kumar1
- "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज" आंवला। बरेली सिटी से नागपुर जा रही बीसीएन मालगाड़ी मकरंदपुर रेलवे स्टेशन और क्रॉसिंग के बीच हादसे का शिकार हो गई। अचानक ट्रैक पर आए एक गोवंशीय पशु (सांड) की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई, जिससे फाटक पर अफरा-तफरी मच गई और आंवला-भमोरा मार्ग पर लंबा जाम लग गया। घटना लगभग दोपहर 3:35 बजे की बताई जा रही है। स्टेशन मास्टर विकास के अनुसार, मालगाड़ी जैसे ही मकरंदपुर रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी, तभी स्टेशन और फाटक के बीच सांड अचानक ट्रैक पर आ गया। लोको पायलट के पास ब्रेक लगाने का पर्याप्त समय नहीं था और पशु ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद सुरक्षा कारणों से ट्रेन को फाटक के पास करीब 20 मिनट तक रोके रखना पड़ा। इस दौरान आंवला-भमोरा मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल ट्रैक को साफ कराया। क्षत-विक्षत शव को हटाकर दफनाया गया, जिसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया और यातायात सामान्य हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे ट्रैक के आसपास आवारा गोवंश की आवाजाही आम है, जिससे बड़े हादसे का खतरा हमेशा बना रहता है। समय रहते ठोस इंतजाम न किए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।1