logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्वामित्व योजना के तहत हितग्राहियों को सौंपी रजिस्ट्री, ग्राम रिछोदा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का हुआ सम्मान उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने ग्राम की अंतिम रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूर्ण कर हितग्राही को रजिस्ट्री प्रदान की तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंत्री परमार एवं उपस्थित अतिथियों ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट, सराहनीय एवं समयबद्ध कार्य करने वाले ग्राम सलसलाई के पटवारी दिनेश कलमोदिया, ग्राम रिछोदा के पटवारी दिनेश अहिरवार सहित पंचायत सचिव, रोजगार सहायक एवं कोटवार को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

16 hrs ago
user_Govind kumbhkar
Govind kumbhkar
पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
16 hrs ago

स्वामित्व योजना के तहत हितग्राहियों को सौंपी रजिस्ट्री, ग्राम रिछोदा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का हुआ सम्मान उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने ग्राम की अंतिम रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूर्ण कर हितग्राही को रजिस्ट्री प्रदान की तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंत्री परमार एवं उपस्थित अतिथियों ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट, सराहनीय एवं समयबद्ध कार्य करने वाले ग्राम सलसलाई के पटवारी दिनेश कलमोदिया, ग्राम रिछोदा के पटवारी दिनेश अहिरवार सहित पंचायत सचिव, रोजगार सहायक एवं कोटवार को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • स्वामित्व योजना के तहत हितग्राहियों को सौंपी रजिस्ट्री, ग्राम रिछोदा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का हुआ सम्मान उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने ग्राम की अंतिम रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूर्ण कर हितग्राही को रजिस्ट्री प्रदान की तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंत्री परमार एवं उपस्थित अतिथियों ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट, सराहनीय एवं समयबद्ध कार्य करने वाले ग्राम सलसलाई के पटवारी दिनेश कलमोदिया, ग्राम रिछोदा के पटवारी दिनेश अहिरवार सहित पंचायत सचिव, रोजगार सहायक एवं कोटवार को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
    1
    स्वामित्व योजना के तहत हितग्राहियों को सौंपी रजिस्ट्री, ग्राम रिछोदा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का हुआ सम्मान
उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने ग्राम की अंतिम रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूर्ण कर हितग्राही को रजिस्ट्री प्रदान की तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंत्री परमार एवं उपस्थित अतिथियों ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट, सराहनीय एवं समयबद्ध कार्य करने वाले ग्राम सलसलाई के पटवारी दिनेश कलमोदिया, ग्राम रिछोदा के पटवारी दिनेश अहिरवार सहित पंचायत सचिव, रोजगार सहायक एवं कोटवार को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • दतिया:दतिया टाउन हॉल के पास से ताला तोड़कर स्प्लेंडर बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने। दतिया:दतिया टाउन हॉल के पास से ताला तोड़कर स्प्लेंडर बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने। कोतवाली थाना क्षेत्र के टाउन हॉल के समीप मंटी हलवाई की गली में *चोरों ने एक बार फिर पुलिस गश्त को ठेंगा दिखाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। अज्ञात दो चोर घर के बाहर खड़ी बाइक का लॉक तोड़कर उसे चुरा ले गए। पीड़ित कुलदीप यादव की स्प्लेंडर बाइक (क्रमांक MP 32 ZA 2635) घर के बाहर पार्क थी, जिसे चोरों ने निशाना बनाया। घटना के दौरान चोरों की करतूत पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दोनों आरोपी बाइक लेकर फरार होते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित युवक ने तत्काल कोतवाली थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाकर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
    1
    दतिया:दतिया टाउन हॉल के पास से ताला तोड़कर स्प्लेंडर बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने।
दतिया:दतिया टाउन हॉल के पास से ताला तोड़कर स्प्लेंडर बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने।
कोतवाली थाना क्षेत्र के टाउन हॉल के समीप मंटी हलवाई की गली में *चोरों ने एक बार फिर पुलिस गश्त को ठेंगा दिखाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। अज्ञात दो चोर घर के बाहर खड़ी बाइक का लॉक तोड़कर उसे चुरा ले गए। पीड़ित कुलदीप यादव की स्प्लेंडर बाइक (क्रमांक MP 32 ZA 2635) घर के बाहर पार्क थी, जिसे चोरों ने निशाना बनाया। घटना के दौरान चोरों की करतूत पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दोनों आरोपी बाइक लेकर फरार होते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित युवक ने तत्काल कोतवाली थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाकर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • *सारंगपुर में धनतेरस पर बाजारों में उमड़ा जनसैलाब, सोना-चांदी और हर दुकान पर जमकर हुई खरीदी* *सारंगपुर में धनतेरस पर बाजारों में उमड़ा जनसैलाब, सोना-चांदी और हर दुकान पर जमकर हुई खरीदी* *सारंगपुर, जिला राजगढ़ धनतेरस के पावन पर्व पर सारंगपुर के बाजारों में रौनक देखते ही बन रही थी। सुबह से ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोना-चांदी की दुकानों से लेकर बर्तन, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल और किराना तक, हर दुकान पर जमकर खरीदी हुई। *सर्राफा बाजार में लगी रही कतारें -* धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। यही कारण है कि सुबह से ही सर्राफा बाजार में महिलाओं और पुरुषों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों ने सोने के सिक्के, चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, चांदी के बर्तन और आभूषणों की जमकर खरीदारी की। व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए नजर आए। *बर्तन बाजार में भी धूम -* बर्तन बाजार में भी दिनभर खरीदारों का तांता लगा रहा। स्टील, पीतल और तांबे के बर्तनों की जमकर बिक्री हुई। महिलाओं ने घर के लिए नए बर्तन खरीदे। *हर दुकान पर हुई बंपर बिक्री -* केवल सोना-चांदी ही नहीं, कपड़ा, जूता-चप्पल, इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल, बाइक, कार, फर्नीचर और किराना की दुकानों पर भी ग्राहकों की भारी भीड़ देखी गई। व्यापारियों का कहना है कि इस बार धनतेरस पर पिछले साल से ज्यादा बिक्री हुई है। *बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम -* बाजारों में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। नगर पालिका द्वारा भी सफाई और पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। *व्यापारियों में खुशी की लहर -* धनतेरस की बंपर बिक्री से व्यापारियों में खुशी की लहर है। व्यापारियों ने कहा कि धनतेरस से दिवाली तक बाजारों में ऐसी ही रौनक बनी रहेगी। *लोगों ने कहा -* धनतेरस का पर्व धन, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है। लोगों ने मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। *कुल मिलाकर सारंगपुर में इस बार की धनतेरस यादगार रही। बाजार गुलजार रहे, व्यापार चमका और लोगों के चेहरों पर खुशी झलकती रही।*
    1
    *सारंगपुर में धनतेरस पर बाजारों में उमड़ा जनसैलाब, सोना-चांदी और हर दुकान पर जमकर हुई खरीदी*

*सारंगपुर में धनतेरस पर बाजारों में उमड़ा जनसैलाब, सोना-चांदी और हर दुकान पर जमकर हुई खरीदी*
*सारंगपुर, जिला राजगढ़
धनतेरस के पावन पर्व पर सारंगपुर के बाजारों में रौनक देखते ही बन रही थी। सुबह से ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोना-चांदी की दुकानों से लेकर बर्तन, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल और किराना तक, हर दुकान पर जमकर खरीदी हुई।
*सर्राफा बाजार में लगी रही कतारें -*
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। यही कारण है कि सुबह से ही सर्राफा बाजार में महिलाओं और पुरुषों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों ने सोने के सिक्के, चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, चांदी के बर्तन और आभूषणों की जमकर खरीदारी की। व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए नजर आए।
*बर्तन बाजार में भी धूम -*
बर्तन बाजार में भी दिनभर खरीदारों का तांता लगा रहा। स्टील, पीतल और तांबे के बर्तनों की जमकर बिक्री हुई। महिलाओं ने घर के लिए नए बर्तन खरीदे।
*हर दुकान पर हुई बंपर बिक्री -*
केवल सोना-चांदी ही नहीं, कपड़ा, जूता-चप्पल, इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल, बाइक, कार, फर्नीचर और किराना की दुकानों पर भी ग्राहकों की भारी भीड़ देखी गई। व्यापारियों का कहना है कि इस बार धनतेरस पर पिछले साल से ज्यादा बिक्री हुई है।
*बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम -*
बाजारों में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। नगर पालिका द्वारा भी सफाई और पार्किंग की व्यवस्था की गई थी।
*व्यापारियों में खुशी की लहर -*
धनतेरस की बंपर बिक्री से व्यापारियों में खुशी की लहर है। व्यापारियों ने कहा कि धनतेरस से दिवाली तक बाजारों में ऐसी ही रौनक बनी रहेगी।
*लोगों ने कहा -*
धनतेरस का पर्व धन, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है। लोगों ने मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
*कुल मिलाकर सारंगपुर में इस बार की धनतेरस यादगार रही। बाजार गुलजार रहे, व्यापार चमका और लोगों के चेहरों पर खुशी झलकती रही।*
    user_Sumit San
    Sumit San
    प्लम्बर Sarangpur, Rajgarh•
    16 hrs ago
  • उज्जैन: धनतेरस पर बाबा महाकाल का विशेष पूजन, सर्वजन कल्याण की प्रार्थना
    1
    उज्जैन: धनतेरस पर बाबा महाकाल का विशेष पूजन, सर्वजन कल्याण की प्रार्थना
    user_Yoginews24
    Yoginews24
    Local News Reporter उज्जैन, उज्जैन, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • लालूखेड़ी के पास बाइक और टाटा मैजिक में जोरदार भिड़ंत, मासूम बच्ची गंभीर घायल प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को बेहतर इलाज के लिए आगर सिविल अस्पताल किया रेफर नलखेड़ा। नलखेड़ा-आगर मालवा मार्ग पर लालूखेड़ी के समीप बाइक और टाटा मैजिक टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार एक छोटी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद घायल बच्ची को तत्काल नलखेड़ा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया , जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए आगर सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर से क्षेत्र में चिंता का माहौल है। फिलहाल बच्ची का उपचार जारी है। पत्रकार मनोज कुमार माली, जिला आगर मालवा (मध्य प्रदेश)
    1
    लालूखेड़ी के पास बाइक और टाटा मैजिक में जोरदार भिड़ंत, मासूम बच्ची गंभीर घायल

प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को बेहतर इलाज के लिए आगर सिविल अस्पताल किया रेफर


नलखेड़ा। नलखेड़ा-आगर मालवा मार्ग पर लालूखेड़ी के समीप बाइक और टाटा मैजिक टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। 

हादसे में बाइक पर सवार एक छोटी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

दुर्घटना के बाद घायल बच्ची को तत्काल नलखेड़ा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया

, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए आगर सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।


हादसे की खबर से क्षेत्र में चिंता का माहौल है। फिलहाल बच्ची का उपचार जारी है।


पत्रकार मनोज कुमार माली, जिला आगर मालवा (मध्य प्रदेश)
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • देवास नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार ने शहरवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं #CONTENTCREATOR #CREATIVE #VIRAL नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार ने शहरवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं #CONTENTCREATOR #CREATIVE #VIRAL
    1
    देवास नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार ने शहरवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
#CONTENTCREATOR #CREATIVE  #VIRAL
नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार ने शहरवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
#CONTENTCREATOR #CREATIVE  #VIRAL
    user_Today Bharat DiGital news Inpu
    Today Bharat DiGital news Inpu
    Graphic designer देवास, देवास, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • अजहर उद्दीन की रिपोर्ट धनतेरस पर शाजापुर पुलिस ने लौटाई 105 लोगों की खुशियां, 16 लाख रुपए के गुम मोबाइल बरामद धनतेरस पर शाजापुर पुलिस ने लौटाई 105 लोगों की खुशियां, 16 लाख रुपए के गुम मोबाइल बरामद एसपी प्रियंका शुक्ला ने कंट्रोल रूम में मोबाइल के वास्तविक मालिकों को सौंपे फोन, लंबे समय बाद मोबाइल वापस पाकर खिले चेहरे धनतेरस के अवसर पर शाजापुर पुलिस ने 105 लोगों को बड़ी सौगात देते हुए उनके गुम हुए मोबाइल फोन वापस लौटाए। पुलिस की साइबर सेल ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए करीब 16 लाख रुपए कीमत के 105 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। लंबे समय बाद अपने गुम हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल मालिकों ने शाजापुर पुलिस और साइबर सेल की टीम का आभार जताया। एसपी प्रियंका शुक्ला ने बताया साइबर सेल द्वारा जिले में गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश और बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत साइबर सेल की टीम ने जिले के विभिन्न पुलिस थानों के साथ समन्वय कर CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों और तकनीकी जानकारियों का विश्लेषण किया। इसके आधार पर अलग-अलग स्थानों से 105 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता मिली। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपए बताई गई है। पहले भी 20 लाख रुपए के मोबाइल कराए थे बरामद शाजापुर पुलिस द्वारा गुम मोबाइल फोन से संबंधित शिकायतों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। साइबर सेल की टीम जिले के सभी थानों की साइबर हेल्प डेस्क के साथ समन्वय बनाकर मोबाइल तलाशने और उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने का काम कर रही है। इससे पहले 19 सितंबर 2026 को भी साइबर सेल ने करीब 20 लाख रुपए कीमत के गुम मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए थे। मोबाइल गुम होने पर तत्काल करें शिकायत शाजापुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने पर तत्काल संबंधित पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं और CEIR पोर्टल के माध्यम से भी सूचना दें। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। पुलिस ने लोगों को अनजान व्यक्तियों के साथ OTP, PIN, पासवर्ड और बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी है। ऑनलाइन लेन-देन करते समय भी विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।
    4
    अजहर उद्दीन की रिपोर्ट धनतेरस पर शाजापुर पुलिस ने लौटाई 105 लोगों की खुशियां, 16 लाख रुपए के गुम मोबाइल बरामद
धनतेरस पर शाजापुर पुलिस ने लौटाई 105 लोगों की खुशियां, 16 लाख रुपए के गुम मोबाइल बरामद
एसपी प्रियंका शुक्ला ने कंट्रोल रूम में मोबाइल के वास्तविक मालिकों को सौंपे फोन, लंबे समय बाद मोबाइल वापस पाकर खिले चेहरे
धनतेरस के अवसर पर शाजापुर पुलिस ने 105 लोगों को बड़ी सौगात देते हुए उनके गुम हुए मोबाइल फोन वापस लौटाए। पुलिस की साइबर सेल ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए करीब 16 लाख रुपए कीमत के 105 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। लंबे समय बाद अपने गुम हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल मालिकों ने शाजापुर पुलिस और साइबर सेल की टीम का आभार जताया।
एसपी प्रियंका शुक्ला ने बताया साइबर सेल द्वारा जिले में गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश और बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत साइबर सेल की टीम ने जिले के विभिन्न पुलिस थानों के साथ समन्वय कर CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों और तकनीकी जानकारियों का विश्लेषण किया। इसके आधार पर अलग-अलग स्थानों से 105 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता मिली। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपए बताई गई है।
पहले भी 20 लाख रुपए के मोबाइल कराए थे बरामद
शाजापुर पुलिस द्वारा गुम मोबाइल फोन से संबंधित शिकायतों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। साइबर सेल की टीम जिले के सभी थानों की साइबर हेल्प डेस्क के साथ समन्वय बनाकर मोबाइल तलाशने और उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने का काम कर रही है। इससे पहले 19 सितंबर 2026 को भी साइबर सेल ने करीब 20 लाख रुपए कीमत के गुम मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए थे।
मोबाइल गुम होने पर तत्काल करें शिकायत
शाजापुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने पर तत्काल संबंधित पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं और CEIR पोर्टल के माध्यम से भी सूचना दें। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। पुलिस ने लोगों को अनजान व्यक्तियों के साथ OTP, PIN, पासवर्ड और बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचने की सलाह दी है। ऑनलाइन लेन-देन करते समय भी विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।
    user_अजहर उद्दीन
    अजहर उद्दीन
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • अजहर उद्दीन की दुकान खेत में पानी फेरने को लेकर विवाद, बेटे ने पिता पर लाठी से किया हमला, सिर में गंभीर चोट खेत में पानी फेरने को लेकर विवाद, बेटे ने पिता पर लाठी से किया हमला, सिर में गंभीर चोट शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र के ग्राम लालाखेड़ी गुर्जर में शुक्रवार को खेत में पानी फेरने की बात को लेकर हुए विवाद में पुत्र ने अपने ही पिता पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में पिता के सिर में गंभीर चोट आई है। उन्हें घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सिंचाई के दौरान हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, घायल सौदान सिंह अपने खेत पर सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान उनके पुत्र पवनसिंह ने उन्हें खेत में पानी फेरने से रोका। बात बढ़ने पर पवनसिंह ने पिता पर लाठी से हमला बोल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार जारी घायल सौदान सिंह को परिजन और ग्रामीण उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. गौरव पाटीदार ने बताया कि पिता पर पुत्र ने हमला बोला जिसमें पिता घायल हो गए हैं। पिता का उपचार जारी है।
    4
    अजहर उद्दीन की दुकान खेत में पानी फेरने को लेकर विवाद, बेटे ने पिता पर लाठी से किया हमला, सिर में गंभीर चोट
खेत में पानी फेरने को लेकर विवाद, बेटे ने पिता पर लाठी से किया हमला, सिर में गंभीर चोट
शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र के ग्राम लालाखेड़ी गुर्जर में शुक्रवार को खेत में पानी फेरने की बात को लेकर हुए विवाद में पुत्र ने अपने ही पिता पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में पिता के सिर में गंभीर चोट आई है। उन्हें घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
सिंचाई के दौरान हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, घायल सौदान सिंह अपने खेत पर सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान उनके पुत्र पवनसिंह ने उन्हें खेत में पानी फेरने से रोका। बात बढ़ने पर पवनसिंह ने पिता पर लाठी से हमला बोल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिला अस्पताल में उपचार जारी
घायल सौदान सिंह को परिजन और ग्रामीण उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ. गौरव पाटीदार ने बताया कि पिता पर पुत्र ने हमला बोला जिसमें पिता घायल हो गए हैं। पिता का उपचार जारी है।
    user_अजहर उद्दीन
    अजहर उद्दीन
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.