logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

27 अगस्त को समस्तीपुर में होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का होगा आयोजन। 27 अगस्त को समस्तीपुर में होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’ **समस्तीपुर।** राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त को देशभर में आयोजित किए जा रहे **‘खेलो इंडिया संवाद’** कार्यक्रम के क्रम में समस्तीपुर जिले में भी युवाओं के साथ खेल और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन युवाओं को पिछले वर्षों में देश के खेल क्षेत्र में हुए बदलाव एवं विकास से अवगत कराने तथा खेलों के प्रति उनकी रुचि, विचार और सुझाव जानने के उद्देश्य से किया जा रहा है। समस्तीपुर में **‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर तथा जीएमआरडीसी कॉलेज, मोहनपुर, समस्तीपुर** में किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं, खेल प्रेमी, MY Bharat के स्वयंसेवक एवं स्थानीय खिलाड़ी भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं के साथ **खेल सुविधाओं के विस्तार, प्रतिभाओं की पहचान एवं प्रोत्साहन, जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने, युवा नेतृत्व, 2036 ओलंपिक की तैयारियों तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका** जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया जाएगा। युवाओं को अपने विचार एवं सुझाव साझा करने का अवसर भी मिलेगा। इस अवसर पर कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति में **माननीय श्री राम नाथ ठाकुर, केंद्रीय राज्य मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय** तथा **माननीय श्री नित्यानंद राय, केंद्रीय राज्य मंत्री, गृह मंत्रालय** की उपस्थिति रहेगी। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी युवाओं को संबोधित करेंगे। देशभर में लगभग 1600 स्थानों पर लाखों युवाओं के इस संवाद से जुड़ने की परिकल्पना की गई है। प्रधानमंत्री के संबोधन के पश्चात स्थानीय स्तर पर युवाओं, खिलाड़ियों एवं MY Bharat स्वयंसेवकों के बीच संवाद आयोजित किया जाएगा। समस्तीपुर में आयोजित यह कार्यक्रम जिले के युवाओं को खेल क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों, नई संभावनाओं और सरकार की खेल संबंधी पहलों से जोड़ने के साथ-साथ **‘विकसित भारत’ के निर्माण में युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी** को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगी। MY Bharat, समस्तीपुर

11 hrs ago
user_CHUNNU KUMAR SINGH
CHUNNU KUMAR SINGH
Local News Reporter मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
11 hrs ago
194d703e-e916-4cc6-a355-12145fc222c9

27 अगस्त को समस्तीपुर में होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का होगा आयोजन। 27 अगस्त को समस्तीपुर में होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’ **समस्तीपुर।** राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 अगस्त को देशभर में आयोजित किए जा रहे **‘खेलो इंडिया संवाद’** कार्यक्रम के क्रम में समस्तीपुर जिले में भी युवाओं के साथ खेल और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन युवाओं को पिछले वर्षों में देश के खेल क्षेत्र में हुए बदलाव एवं विकास से अवगत कराने तथा खेलों के प्रति उनकी रुचि, विचार और सुझाव जानने के उद्देश्य से किया जा रहा है। समस्तीपुर में **‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर तथा जीएमआरडीसी कॉलेज, मोहनपुर, समस्तीपुर** में किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं, खेल प्रेमी, MY Bharat के स्वयंसेवक एवं स्थानीय खिलाड़ी भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं के साथ **खेल सुविधाओं के विस्तार, प्रतिभाओं की पहचान एवं प्रोत्साहन, जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने, युवा नेतृत्व, 2036 ओलंपिक की तैयारियों तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका** जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया जाएगा। युवाओं को अपने विचार एवं सुझाव साझा करने का अवसर भी मिलेगा। इस अवसर पर कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति में **माननीय श्री राम नाथ ठाकुर, केंद्रीय राज्य मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय** तथा **माननीय श्री नित्यानंद राय, केंद्रीय राज्य मंत्री, गृह मंत्रालय** की उपस्थिति रहेगी। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी युवाओं को संबोधित करेंगे। देशभर में लगभग 1600 स्थानों पर लाखों युवाओं के इस संवाद से जुड़ने की परिकल्पना की गई है। प्रधानमंत्री के संबोधन के पश्चात स्थानीय स्तर पर युवाओं, खिलाड़ियों एवं MY Bharat स्वयंसेवकों के बीच संवाद आयोजित किया जाएगा। समस्तीपुर में आयोजित यह कार्यक्रम जिले के युवाओं को खेल क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों, नई संभावनाओं और सरकार की खेल संबंधी पहलों से जोड़ने के साथ-साथ **‘विकसित भारत’ के निर्माण में युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी** को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगी। MY Bharat, समस्तीपुर

More news from बिहार and nearby areas
  • कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय उसराहा पटोरी में आयोजित हुआ विद्यार्थी सहयोग शिविर उसराहा पटोरी (समस्तीपुर), 25 अगस्त। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, उसराहा पटोरी (टाइप-1) में आज 25 अगस्त को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य छात्राओं की शैक्षणिक एवं छात्रावास संबंधी समस्याओं का समाधान करना तथा उनके सुझाव प्राप्त करना था। शिविर में छात्राओं को विद्यार्थी सहायता पोर्टल (sahyog.bihar.gov.in) के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि वे अपनी शैक्षणिक एवं छात्रावास संबंधी शिकायतें और सुझाव ऑनलाइन दर्ज कर सकती हैं। साथ ही यह भी बताया गया कि शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन 1100 उपलब्ध है तथा दर्ज शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। विद्यालय प्रशासन ने छात्राओं से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। शिविर में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही।
    1
    कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय उसराहा पटोरी में आयोजित हुआ विद्यार्थी सहयोग शिविर
उसराहा पटोरी (समस्तीपुर), 25 अगस्त। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, उसराहा पटोरी (टाइप-1) में आज 25 अगस्त को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य छात्राओं की शैक्षणिक एवं छात्रावास संबंधी समस्याओं का समाधान करना तथा उनके सुझाव प्राप्त करना था।
शिविर में छात्राओं को विद्यार्थी सहायता पोर्टल (sahyog.bihar.gov.in) के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि वे अपनी शैक्षणिक एवं छात्रावास संबंधी शिकायतें और सुझाव ऑनलाइन दर्ज कर सकती हैं। साथ ही यह भी बताया गया कि शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन 1100 उपलब्ध है तथा दर्ज शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
विद्यालय प्रशासन ने छात्राओं से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। शिविर में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही।
    user_Vijay Raj Journalist
    Vijay Raj Journalist
    पत्रकार मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    15 hrs ago
  • बाढ़ में दर्दनाक हादसा: टहलने निकले बालेंद्र यादव की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत, मुआवजे की मांग पर फोरलेन जाम बाढ़। बाढ़ थाना क्षेत्र के बहरामा फोरलेन पर बुधवार सुबह करीब 5 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बालेंद्र यादव उर्फ वाला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह प्रतिदिन की तरह सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे। जानकारी के अनुसार, परशुराम बाबा लाइन होटल के पास पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि वाहन उन्हें काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने मृतक के परिवार को सरकारी सहायता और मुआवजा देने की मांग को लेकर बहरामा फोरलेन को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से आवागमन प्रभावित हो गया है। परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक मृतक के परिवार को सरकारी सहायता नहीं दी जाती, तब तक वे सड़क से नहीं हटेंगे। लोगों ने प्रशासन से तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने और अज्ञात वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने तथा लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
    1
    बाढ़ में दर्दनाक हादसा: टहलने निकले बालेंद्र यादव की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत, मुआवजे की मांग पर फोरलेन जाम
बाढ़। बाढ़ थाना क्षेत्र के बहरामा फोरलेन पर बुधवार सुबह करीब 5 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बालेंद्र यादव उर्फ वाला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह प्रतिदिन की तरह सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे।
जानकारी के अनुसार, परशुराम बाबा लाइन होटल के पास पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि वाहन उन्हें काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने मृतक के परिवार को सरकारी सहायता और मुआवजा देने की मांग को लेकर बहरामा फोरलेन को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से आवागमन प्रभावित हो गया है।
परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक मृतक के परिवार को सरकारी सहायता नहीं दी जाती, तब तक वे सड़क से नहीं हटेंगे। लोगों ने प्रशासन से तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने और अज्ञात वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने तथा लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • हाजीपुर में सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा पत्रकारों को अपमानित किये जाने की घटना कि निंदा करते हुए, सांसद पप्पू यादव ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया.
    1
    हाजीपुर में सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा पत्रकारों को अपमानित किये जाने की घटना कि निंदा करते हुए, सांसद पप्पू यादव ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया.
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • KSR कॉलेज की एक भी ईंट नहीं टूटने देंगे: पप्पू यादव के आश्वासन पर NSUI ने खत्म की छह दिन से जारी भूख हड़ताल समस्तीपुर, 25 अगस्त 2026। KSR कॉलेज, सरायरंजन के अस्तित्व को बचाने की मांग को लेकर NSUI की छात्र ने पप्पू यादव के आश्वासन पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त हो गई। जनप्रतिनिधि पप्पू यादव के आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया। पप्पू यादव ने आश्वस्त किया कि KSR कॉलेज की एक भी ईंट नहीं टूटने दी जाएगी और कॉलेज एवं विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उनके आश्वासन के बाद NSUI कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल समाप्त की। NSUI लंबे समय से प्रस्तावित पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के एलाइनमेंट को लेकर KSR कॉलेज को संभावित नुकसान से बचाने की मांग कर रही थी। संगठन का कहना है कि कॉलेज हजारों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थान है। कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार KSR कॉलेज की स्थापना 1981 में हुई थी और यह ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से संबद्ध है। भूख हड़ताल समाप्त होने के बाद NSUI नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि आंदोलन फिलहाल स्थगित किया गया है, लेकिन कॉलेज के अस्तित्व और छात्रों के हितों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
    1
    KSR कॉलेज की एक भी ईंट नहीं टूटने देंगे: पप्पू यादव के आश्वासन पर NSUI ने खत्म की छह दिन से जारी भूख हड़ताल
समस्तीपुर, 25 अगस्त 2026।
KSR कॉलेज, सरायरंजन के अस्तित्व को बचाने की मांग को लेकर NSUI की छात्र ने पप्पू यादव के आश्वासन पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त 
हो गई। जनप्रतिनिधि पप्पू यादव के आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया।
पप्पू यादव ने आश्वस्त किया कि KSR कॉलेज की एक भी ईंट नहीं टूटने दी जाएगी और कॉलेज एवं विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उनके आश्वासन के बाद NSUI कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल समाप्त की।
NSUI लंबे समय से प्रस्तावित पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के एलाइनमेंट को लेकर KSR कॉलेज को संभावित नुकसान से बचाने की मांग कर रही थी। संगठन का कहना है कि कॉलेज हजारों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थान है। कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार KSR कॉलेज की स्थापना 1981 में हुई थी और यह ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से संबद्ध है।
भूख हड़ताल समाप्त होने के बाद NSUI नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि आंदोलन फिलहाल स्थगित किया गया है, लेकिन कॉलेज के अस्तित्व और छात्रों के हितों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    10 hrs ago
  • रामशरण राय कॉलेज में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, परीक्षा से लेकर लैब क्लास तक उठे सवाल रामशरण राय कॉलेज में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, परीक्षा से लेकर लैब क्लास तक उठे सवाल
    1
    रामशरण राय कॉलेज में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, परीक्षा से लेकर लैब क्लास तक उठे सवाल
रामशरण राय कॉलेज में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, परीक्षा से लेकर लैब क्लास तक उठे सवाल
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    19 hrs ago
  • रोसड़ा मे छीनतई की घटना मे पुलिस ने अपराधी को किया गिरफ्तार! समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र मे काला रंग के अपाची मोटरसाइकिल सवार अपराधीयो के द्वारा वादिनी प्रियंका कुमारी पति श्रवण ठाकुर के गले से सोने का मंगलसूत्र (वजन करीब 07 ग्राम) छिनतई की घटना घटित हुयी थी। घटना के गंभीरता को देखते हुए कांड दर्ज कर तत्क्षण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोसड़ा के नेतृत्व मे एक टीम गठित करते हुए घटना के बाद लगातार छापामारी एवं तकनीकि सहयोग एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर इस कांड में अपराधकर्मियों को पहचान कर छापामारी किया गया, छापामारी के कम में इस घटना में संलिप्त अपराधकर्मी 1. बादल कुमार पिता विनोद महतो सा० मिर्जापुर 2. संजीव कुमार पिता गोलो पाासवान सा० लालपुर चौक दोनों थाना रोसड़ा जिला समस्तीपुर को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा इनके द्वारा घटना कारित करने के बारे में स्वीकार किया गया तथा इनके स्वीकारोक्ति ब्यान के आधार पर इस कांड में छिनतई की गई मंगलसूत्र को विधिवत बरामद कर जप्त किया गया तथा एक अन्य फिरार अभियुक्त के गिरफ्तारी एवं अन्य कांड के छीनी गई सामान के बरामदगी हेतु छापामारी जारी है । गिरफ्तारी :- 01. बादल कुमार पिता विनोद महतो सा० मिर्जापुर थाना रोसड़ा जिला समस्तीपुर 02. संजीव कुमार पिता गोलो पाासवान सा० लालपुर चौक थाना रोसड़ा जिला समस्तीपुर!
    1
    रोसड़ा मे छीनतई की घटना मे पुलिस ने अपराधी को किया गिरफ्तार!



समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र मे काला रंग के अपाची मोटरसाइकिल सवार अपराधीयो के द्वारा वादिनी प्रियंका कुमारी पति श्रवण ठाकुर के गले से सोने का मंगलसूत्र (वजन करीब 07 ग्राम) छिनतई की घटना घटित हुयी थी। घटना के गंभीरता को देखते हुए कांड दर्ज कर तत्क्षण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोसड़ा के नेतृत्व मे एक टीम गठित करते हुए घटना के बाद लगातार छापामारी एवं तकनीकि सहयोग एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर इस कांड में अपराधकर्मियों को पहचान कर छापामारी किया गया, छापामारी के कम में इस घटना में संलिप्त अपराधकर्मी 1. बादल कुमार पिता विनोद महतो सा० मिर्जापुर 2. संजीव कुमार पिता गोलो पाासवान सा० लालपुर चौक दोनों थाना रोसड़ा जिला समस्तीपुर को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा इनके द्वारा घटना कारित करने के बारे में स्वीकार किया गया तथा इनके स्वीकारोक्ति ब्यान के आधार पर इस कांड में छिनतई की गई मंगलसूत्र को विधिवत बरामद कर जप्त किया गया तथा एक अन्य फिरार अभियुक्त के गिरफ्तारी एवं अन्य कांड के छीनी गई सामान के बरामदगी हेतु छापामारी जारी है ।

गिरफ्तारी :- 01. बादल कुमार पिता विनोद महतो सा० मिर्जापुर थाना रोसड़ा जिला समस्तीपुर 02. संजीव कुमार पिता गोलो पाासवान सा० लालपुर चौक थाना रोसड़ा जिला समस्तीपुर!
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Farmer Samastipur, Bihar•
    2 hrs ago
  • “स्कूल समय से पहले बंद, कार्रवाई क्या होगी? दोषी कौन—शिक्षक, विभाग या अभिभावक?” “स्कूल समय से पहले बंद, कार्रवाई क्या होगी? दोषी कौन—शिक्षक, विभाग या अभिभावक?”
    1
    “स्कूल समय से पहले बंद, कार्रवाई क्या होगी? दोषी कौन—शिक्षक, विभाग या अभिभावक?”
“स्कूल समय से पहले बंद, कार्रवाई क्या होगी? दोषी कौन—शिक्षक, विभाग या अभिभावक?”
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    10 hrs ago
  • पुलिस ने दो प्राथमिकी अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा जेल जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाने की पुलिस ने थाना कांड संख्या 176/26 के दो प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के शेख टोली निवासी अशफाक अहमद के पुत्र सहाब उर्फ शादाब अहमद एवं बेगूसराय जिला के शमशाद हुसैन के 24 वर्षीय पुत्र अतीक खान वर्तमान निवासी मोहिउद्दीन नगर थाना चौक को के रूप में हुई है जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने कहा कि गिरफ्तार दोनो भारतीय न्याय संहिता के आठ धाराओं का आरोपी है उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
    1
    पुलिस ने दो प्राथमिकी अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा जेल 
जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाने की पुलिस ने थाना कांड संख्या 176/26 के दो प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के शेख टोली निवासी अशफाक अहमद के पुत्र सहाब उर्फ शादाब अहमद एवं बेगूसराय जिला के शमशाद हुसैन के 24 वर्षीय पुत्र अतीक खान वर्तमान निवासी मोहिउद्दीन नगर थाना चौक को के रूप में हुई है जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने कहा कि गिरफ्तार दोनो भारतीय न्याय संहिता के आठ धाराओं का आरोपी है उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
    user_Vijay Raj Journalist
    Vijay Raj Journalist
    पत्रकार मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.