Shuru
Apke Nagar Ki App…
लाखेरी - उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रेबारपुरा के गांव छप्पन पूरा में देर रात अज्ञात चोरों द्वारा माता जी के मंदिर को निशाना बनाया।प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरो द्वारा दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे रुपयों को ले गए और चांदी का एक छत्र व माता जी की चांदी की आंखें भी ले गए। पुजारी ने बताया कि पिछले 8 महीना से दान पेटी को नहीं खोला गया था दान पेटी में लगभग एक लाख रुपए से अधिक की राशि होनी चाहिए थी। चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। चोरी की इस घटना को लेकर क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश व्याप्त हैं।
Vishwanath Sharma
लाखेरी - उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रेबारपुरा के गांव छप्पन पूरा में देर रात अज्ञात चोरों द्वारा माता जी के मंदिर को निशाना बनाया।प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरो द्वारा दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे रुपयों को ले गए और चांदी का एक छत्र व माता जी की चांदी की आंखें भी ले गए। पुजारी ने बताया कि पिछले 8 महीना से दान पेटी को नहीं खोला गया था दान पेटी में लगभग एक लाख रुपए से अधिक की राशि होनी चाहिए थी। चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। चोरी की इस घटना को लेकर क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश व्याप्त हैं।
More news from राजस्थान and nearby areas
- लाखेरी - उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रेबारपुरा के गांव छप्पन पूरा में देर रात अज्ञात चोरों द्वारा माता जी के मंदिर को निशाना बनाया।प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरो द्वारा दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे रुपयों को ले गए और चांदी का एक छत्र व माता जी की चांदी की आंखें भी ले गए। पुजारी ने बताया कि पिछले 8 महीना से दान पेटी को नहीं खोला गया था दान पेटी में लगभग एक लाख रुपए से अधिक की राशि होनी चाहिए थी। चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। चोरी की इस घटना को लेकर क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश व्याप्त हैं।2
- Post by Sandeep Gupta1
- सवाई माधोपुर, 9 अप्रैल। मुख्य सचिव के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए सरकारी सेवाओं की प्रभावी उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को पंचायत समिति खण्डार में जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में उपखण्ड स्तरीय अटल जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। माह के द्वितीय गुरूवार को आयोजित इस शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 50 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें सरकारी कांटे पर तुलाई में अनियमितता, राजकीय विद्यालय से अतिक्रमण हटाने, आम रास्तों में कीचड़ की समस्या, लाडो योजना की किश्त दिलवाने, नामांतरण, जल निकासी, जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। जिला कलक्टर ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।1
- दिलीप राणावत आपनेता ने इटावा में सोनोग्राफी मशीन को लेकर उठाया मुद्दा1
- Post by Etv9 national news1
- Post by Noshad ahmad qureshi1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- *सवाई माधोपुर, 9 अप्रैल।* जिला कलक्टर काना राम ने गुरुवार को उप जिला अस्पताल खण्डार एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहरावंडा खुर्द का औचक निरीक्षण कर चिकित्सा सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला कलक्टर ने उप जिला अस्पताल खण्डार में मरीजों से संवाद किया और उपचार, दवाओं की उपलब्धता तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघुवीर मीणा को निर्देश दिए कि ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की चिकित्सा व्यवस्थाओं में कमी न रहे। उन्होंने टीबी जांच, एक्स-रे सहित अन्य आवश्यक जांच सेवाओं को नियमित एवं सुचारू रूप से संचालित करते हुए टीबी मुक्त भारत अभियान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी और कार्यकर्ता ग्राम स्तर तक पहुंचकर संभावित मरीजों की जांच करें। उन्होंने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का अधिकाधिक लाभ दिलाने के लिए मरीजों को कार्ड साथ लाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने अस्पताल के पुरुष एवं महिला वार्ड, प्रसव कक्ष, प्रयोगशाला एवं औषधि भंडार का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ रखने, नकारा एवं अनुपयोगी सामग्री का तत्काल निस्तारण करने तथा अस्पताल परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में स्वच्छता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। *बहरावंडा खुर्द सीएचसी का निरीक्षण :-* जिला कलक्टर ने बहरावंडा खुर्द सीएचसी का भी निरीक्षण किया और ओपीडी काउंटर, दवा वितरण केन्द्र, एक्स-रे कक्ष, लैब, महिला वार्ड, इंजेक्शन रूम एवं उजाला क्लीनिक सहित विभिन्न इकाइयों की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. बाबूलाल मीणा को निरीक्षण के दौरान पाई कमियों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों में नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, चिकित्साकर्मी समय पर उपस्थित रहें तथा मरीजों के प्रति संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए निरंतर निरीक्षण एवं जवाबदेही आवश्यक है।1