logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समनापुर के तन्मय गोलदार ने JEE आर्किटेक्चर परीक्षा में देशभर में बनाई पहचान- माता पिता को दिया सफलता का श्रेय समनापुर के तन्मय गोलदार ने JEE आर्किटेक्चर परीक्षा में देशभर में बनाई पहचान- माता पिता को दिया सफलता का श्रेय डिंडोरी - मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के समनापुर निवासी होनहार छात्र तन्मय गोलदार ने JEE Architecture (Paper-2) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देशभर में AIR 82 (97 परसेंटाइल) प्राप्त कर क्षेत्र, जिले एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। इस शानदार उपलब्धि के साथ तन्मय ने देश के शीर्ष 100 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। तन्मय गोलदार, पिता विकाश गोलदार एवं माता श्रीमती संचिता गोलदार के सुपुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, तन्मय गोलदार को देश के प्रतिष्ठित आर्किटेक्चर संस्थानों जैसे SPA (School of Planning and Architecture), दिल्ली अथवा NIT Trichy जैसे प्रमुख संस्थानों में उच्च अध्ययन हेतु प्रवेश मिलने की प्रबल संभावना है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे डिंडोरी जिले के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है। परिवारजनों, शिक्षकों, मित्रों एवं सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं। कठिन प्रतिस्पर्धा वाली राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा में श्रेष्ठ रैंक प्राप्त करना अत्यंत गौरव एवं सम्मान की बात मानी जा रही है। तन्मय की सफलता के पीछे उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन, दृढ़ संकल्प तथा गुरुजनों एवं माता-पिता का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को दिया। तन्मय का कहना है कि यदि विद्यार्थी निरंतर प्रयास और समर्पण के साथ आगे बढ़ें, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। क्षेत्रवासियों का मानना है कि तन्मय गोलदार की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी तथा युवाओं को शिक्षा एवं मेहनत के प्रति प्रोत्साहित करेगी। समनापुर एवं डिंडोरी जिले के लिए यह उपलब्धि गौरव एवं प्रेरणा का प्रतीक बन गई है।

2 hrs ago
user_Ram prakash mishra
Ram prakash mishra
डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
8a3ccd70-773c-41c9-8e86-9ee007f34a17

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • डिंडोरी जिले के बिंझौरी गांव में छत बनाते समय अचानक गिर जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है।
    2
    डिंडोरी जिले के बिंझौरी गांव में छत बनाते समय अचानक गिर जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है।
    user_Santosh Ahirwar
    Santosh Ahirwar
    Voice of people डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • डिंडोरी जिला मुख्यालय में बिहार से आए एक विशेष समूह ने अपने पारंपरिक हुनर और मंत्रों के माध्यम से मधुमक्खियों के छत्ते सुरक्षित तरीके से हटाकर शहद संग्रहण का काम शुरू किया है। वे वर्षों के अनुभव से मधुमक्खियों को शांत रखते हैं और जनहानि से बचते हैं। यह पुश्तैनी व्यवसाय आत्मनिर्भरता और प्रकृति संरक्षण की अनूठी मिसाल पेश कर रहा है।
    1
    डिंडोरी जिला मुख्यालय में बिहार से आए एक विशेष समूह ने अपने पारंपरिक हुनर और मंत्रों के माध्यम से मधुमक्खियों के छत्ते सुरक्षित तरीके से हटाकर शहद संग्रहण का काम शुरू किया है। वे वर्षों के अनुभव से मधुमक्खियों को शांत रखते हैं और जनहानि से बचते हैं। यह पुश्तैनी व्यवसाय आत्मनिर्भरता और प्रकृति संरक्षण की अनूठी मिसाल पेश कर रहा है।
    user_Pradeep singh Rajput
    Pradeep singh Rajput
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • डिंडोरी जिले में पिछले छह माह से चल रहा 'मैया अभियान' अब केवल स्वच्छता कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी की मिसाल बन गया है। कलेक्टर की अगुवाई में वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आमजन नर्मदा घाटों पर श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं। इस अभियान ने जिले में स्वच्छता के प्रति एक सकारात्मक माहौल तैयार किया है।
    1
    डिंडोरी जिले में पिछले छह माह से चल रहा 'मैया अभियान' अब केवल स्वच्छता कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी की मिसाल बन गया है। कलेक्टर की अगुवाई में वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आमजन नर्मदा घाटों पर श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं। इस अभियान ने जिले में स्वच्छता के प्रति एक सकारात्मक माहौल तैयार किया है।
    user_Neeraj rajak
    Neeraj rajak
    Voice of people डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • डिंडोरी जिला मुख्यालय के पुल घाट में खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने 'आरोह ग्रीष्मकालीन समर कैंप' का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों बच्चों ने एरोबिक जुम्बा, योगा और स्वास्थ्य गतिविधियों में भाग लिया। यह कैंप बच्चों को सेहत, आत्मसुरक्षा और नर्मदा संरक्षण के प्रति जागरूक करेगा, जो 5 मई से 5 जून तक चलेगा।
    1
    डिंडोरी जिला मुख्यालय के पुल घाट में खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने 'आरोह ग्रीष्मकालीन समर कैंप' का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों बच्चों ने एरोबिक जुम्बा, योगा और स्वास्थ्य गतिविधियों में भाग लिया। यह कैंप बच्चों को सेहत, आत्मसुरक्षा और नर्मदा संरक्षण के प्रति जागरूक करेगा, जो 5 मई से 5 जून तक चलेगा।
    user_Ram prakash mishra
    Ram prakash mishra
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    1 day ago
  • मध्य प्रदेश के बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर कोयले से लदी एक चलती मालगाड़ी के तीन डिब्बों में अचानक आग लग गई। लोको पायलट और गार्ड की सतर्कता से ट्रेन को समय पर रोका गया, जिससे एक भीषण रेल हादसा टल गया। दमकल टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिसकी जांच रेलवे विभाग कर रहा है।
    4
    मध्य प्रदेश के बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर कोयले से लदी एक चलती मालगाड़ी के तीन डिब्बों में अचानक आग लग गई। लोको पायलट और गार्ड की सतर्कता से ट्रेन को समय पर रोका गया, जिससे एक भीषण रेल हादसा टल गया। दमकल टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिसकी जांच रेलवे विभाग कर रहा है।
    user_Tapas Gupta
    Tapas Gupta
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    1
    Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Astrologer सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • शाहडोल के धनपुरी नगरपालिका के वार्ड 3, साइडिंग रोड पर पिछले 6-7 महीनों से नालियों की सफाई नहीं हुई है। इसके चलते पूरे इलाके में मच्छरों और बदबू की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। स्थानीय निवासी इस स्थिति से बेहद परेशान हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    2
    शाहडोल के धनपुरी नगरपालिका के वार्ड 3, साइडिंग रोड पर पिछले 6-7 महीनों से नालियों की सफाई नहीं हुई है। इसके चलते पूरे इलाके में मच्छरों और बदबू की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। स्थानीय निवासी इस स्थिति से बेहद परेशान हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    user_Gufran khan
    Gufran khan
    बुदार, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    1
    Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    user_पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार
    Astrologer सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.