जुलाना में कर्मचारियों ने हड़ताल कर किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का फूंका पुतला जुलाना: सीटू के आह्वान पर आयोजित देशव्यापी हड़ताल के तहत जुलाना में विभिन्न यूनियनों के कर्मचारियों और मजदूरों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपने रोष प्रकट किया और बाजार में जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने पुराने बस स्टैंड पर पहुंचकर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।वीरवार को पुरानी अनाज मंडी में आयोजित धरने की अध्यक्षता मजदूर नेता सुभाष पांचाल ने की। धरने को संबोधित करते हुए सुभाष पांचाल ने कहा कि सरकार लगातार कर्मचारियों और मजदूरों के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकाप्रथा को बढ़ावा देकर स्थायी नौकरियों को समाप्त किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों का भविष्य असुरक्षित हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि कच्चे कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से पक्का किया जाए और ठेकाप्रथा को बंद कर सीधी भर्ती की व्यवस्था लागू की जाए। उनका कहना था कि लंबे समय से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को नियमित न करना अन्याय है। इसके अलावा न्यूनतम वेतन में वृद्धि, सामाजिक सुरक्षा और श्रम कानूनों को सख्ती से लागू करने की भी मांग उठाई गई। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने पूरे बाजार में रैली निकाली और सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस मौके पर नपा के सफाईकर्मी, मिड डे मील वर्कर, आशा वर्कर, भवन निर्माण कामगार यूनियन और सर्वकर्मचारी संघ के सदस्य मौजूद रहे। फोटो कैप्शन: 12 जुलाना 02: पुराने बस स्टैंड पर पुतला फुंकते हुए प्रदर्शनकारी।

- रोहतक में नहर पर बड़ा खेल! Public Health विभाग पर सवाल: डिग्गी का पानी नाले में, जहाँ जरूरत नहीं वहा पुल- D-Plan के पैसों से बर्बादी . #rohtak #haryana #news #digitalbhoomi #db #explore1
- कलानाैर ,13 फरवरी कलानाैर के ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक केंद्र टिकाणा सत बाबा मेहर शाह में एक विशाल संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे प्रबुद्ध संतों और महात्माओं ने श्रद्धालुओं को अपने प्रवचनों से निहाल किया। सम्मेलन की शुरुआत पावन भजनों और गुरुवाणी के पाठ से हुई। उपस्थित संतों ने मानवता, शांति और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस आध्यात्मिक समागम में न केवल स्थानीय भक्तों ने हिस्सा लिया, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों से भी सैकडों की संख्या में श्रद्धालु बाबा मेहर शाह के प्रति अपनी आस्था प्रकट करने पहुंचे व उन्होंने गुरु महाराज के श्री चरणों में मत्था टेक आशीर्वाद प्राप्त किया । संतों ने अपने संबोधन में कहा कि "सच्चा सुख ईश्वर की भक्ति और निस्वार्थ सेवा में निहित है।" उन्होंने युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। सत्संग की समाप्ति के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी भक्तों ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर टिकाणा सत बाबा मेहर शाह कलानाैर गद्दी नशीन महंत बाबा ईश्वर शाह , महंत रामसुखदास , महंत हरपाल दास ,कमल जी महाराज जी सहित अनेको संत महात्मा गणमान्यजन उपस्थित रहे।3
- महम में पानी निकासी की दबाई जा रही पाइप लाइन में लग रही घटीया सामग्री का प्रयोग।1
- उचाना मार्किट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा, वाइस चेयरमैन प्रवीण गर्ग ने किया दावा सीएम नायब सिंह सैनी की उचाना विकास रैली तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड। 18 फरवरी को हाइवे स्थित अतिरिक्त अनाज मंडी में है रैली। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री की अगुवाई में हो रही है रैली। किसानों को मिल सकती हैं बड़ी सौगात। उचाना के विकास के लिए रैली होगी अहम।1
- Bhiwani1
- Post by KS News Haryana1
- #कैसे मिलेगी कार के साथ स्कूटी फ्री और ₹25000 की छूट #देखिए पूरा वीडियो #ग्रेवाल कार प्रोटेक्शन हब की 17 फरवरी को ग्रांड ओपनिंग1
- रोहतक वार्ड 20 में चला सफाई अभियान: पार्षद प्रवीण कौशिक व निगम कमिश्नर बोले शहर को स्वच्छता में न. 1 बनाएंगे . #rohtak #haryana #news #digitalbhoomi #db #explore1